mla satyaprakash jarawata - newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra

सफाई कर्मियों को सेमी स्किल्ड वर्कर का दर्जा दिया जाए- विधायक सत्यप्रकाश जरावता
– सफाई कर्मचारियों का मानदेय सेमी स्किल्ड वर्करों के बराबर होना चाहिए- श्री जरावता

– सफाई कर्मचारी आयुष्मान भारत और चिरायु योजना से वंचित न हो- विधायक

– नगर निगम सफाई कर्मचारियों का पीएफ और ईएसआई सुनिश्चित करें

– झांसी की रानी है प्रत्येक महिला सफाई कर्मचारी- आयुक्त

– विधायक व आयुक्त ने सफाई कर्मचारियों के साथ जमीन पर बैठकर कार्यक्रम देखा

2 अक्टूबर, मानेसर। पटौदी के विधायक श्री सत्यप्रकाश जरावता ने कहा कि सफाई कर्मियों को सेमी स्किल्ड वर्कर का दर्जा दिलाने के लिए वे प्रयासरत है। सफाई कर्मचारियों का काम बहुत ही कठिन है, इसलिए उनका मानदेय सेमी स्किल्ड वर्करों के बराबर होना चाहिए। साथ ही उन्होंने मानेसर नगर निगम आयुक्त अशोक कुमार गर्ग से कहा कि वे नगर निगम में कार्यरत सभी सफाई कर्मचारियों को आयुष्मान भारत और चिरायु योजना में शामिल कराएं,ताकि सफाई कर्मचारियों व उनके परिवार के सदस्य को सुगम इलाज मिल सके। इसके अलावा उन्होंने कहा कि नगर निगम सभी सफाई कर्मचारियों का ईपीएफ और ईएसआई का भुगतान भी सुनिश्चित करे। विधायक ने यह बात सोमवार को नगर निगम की ओर से गांव नौरंगपुर वाटिका में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत स्वच्छता पखवाड़े के समापन अवसर पर कही। इस दौरान महिला सफाई कर्मचारियों व उनके बच्चों द्वारा संास्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस दौरान विधायक व आयुक्त ने सफाई कर्मचारियों के साथ जमीन पर बैठकर कार्यक्रम देखा।

विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने नगर निगम मानेसर की ओर से आयोजित समारोह की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे ऐसा पहली बार देख रहे हैं कि कर्मचारियों के लिए आयोजित सम्मान समारोह में सफाई कर्मचारी महिलाएं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दे रही हैं। नगर निगम बधाई का पात्र है। उन्होंने कहा कि सफाई का काम बहुत ही जटिल है। अपनी पूर्व की यादों को ताजा करते हुए कहा कि एक समय था जब वे बैंक में नौकरी करते थे। उनकी पत्नी भी नौकरी करती थी। वे अपनी पत्नी को सुबह नौकरी पर छोड़ने के लिए जाते थे, तो सुबह की पहली चाय वे गुरुग्राम में सफाई कर्मचारियों के साथ ही पीते थे। विधायक ने कहा कि महिला सफाई कर्मचारियों को सुबह जल्दी काम के लिए निकलना पड़ता है, जिस कारण वे अपने बच्चों को स्कूल के लिए तैयार नहीं कर पाती, इसलिए उनकी अपील है कि महिला सफाई कर्मचारियों को सुबह नौकरी पर आने के लिए कुछ समय की छूट दी जाए। वे भी अपने बच्चों को स्कूल के तैयार कर सके। उनके बच्चों को भी शिक्षा प्राप्त करके बड़ा व्यक्ति बनने का हक है। सफाई कर्मचारियों को काम करने में बहुत परेशानी होती है, वे खुद भी इसी परिवार का हिस्सा हैं तो इस परेशानी को सहज ही समझ सकते है।  विधायक ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने घर-घर शौचालय बनवाकर महिलाओं को सम्मान दिया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की भी भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाया है। इस दौरान विधायक ने बेहतर काम करने वाले सफाई कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र भी वितरित किए।

इससे पूर्व मानेसर नगर निगम के आयुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि सफाई कर्मचारी किसी भी शहर की रीढ़ होती है। सफाई कर्मचारी सबसे महत्वपूर्ण काम करता है। यदि सफाई कर्मचारी यह काम न करे तो किसी शहर के विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता। लोगों की सोच ही छोटी या बड़ी होती है। सफाई कर्मचारी बहुत कम पैसे में बहुत महत्वपूर्ण काम करते हैं। सफाई का काम छोटा नहीं है, बल्कि गर्व का काम है। आयुक्त ने महिला सफाई कर्मियों की तुलना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई से करते हुए कहा कि महिला कर्मी अपने काम के साथ-साथ अपने घर और परिवार को भी बखूबी संभालती है। महिला कर्मचारी बहुत ही मेहनत और लगन से काम करती है, इस ऊर्जा के साथ समाज का कोई अन्य तबका काम नहीं करता। इस दौरान मानेसर साइबर क्राइम थाना के एसएचओ इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने सफाई कर्मचारी व अन्य लोगों को साइबर क्राइम के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि आज के युग में अपराध का तरीका भी बदल गया है। इंटरनेट के उपयोग से जितनी सुगमता और सरलता आई है उतना ही अपराधियों के लिए भी आसानी हुई है। आजकल इंटरनेट के माध्यम से बहुत से साइबर फ्राॅड हो रहे है। जालसाज इंटरनेट के माध्यम से आपकी मेहनत की कमाई को चुरा लेते है। इस प्रकार के अपराध की संख्या तेजी से बढ़ी है। जालसाज नए-नए तरीकों से फोन करके ओटीपी पूछते हैं, जो लोग इनके चंगुल में फंसकर ओटीपी बताते है उनका बैंक खाता तुरंत ही खाली हो जाता है। आप लोगों को सर्तक रहना है। किसी से भी ओटीपी शेयर नहीं करना है।

इस मौके पर नगर निगम के संयुक्त आयुक्त दिनेश कुमार, नगर निगम के सेनिटेशन आॅफिसर एमएस सोढ़ी, सीनियर सेनिटरी इंस्पेक्टर विजय कौशिक, एसडीओ अनिल मलिक, एसडीओ विकास शर्मा, सेनिटरी इंस्पेक्टर मनोज कुमार, एसबीएम कंसल्टेंट जेनिथ चैधरी सरपंच असोसिएशन के पूर्व प्रधान सुंदर सरपंच, आकांक्षा इंटरप्राइजेज के पदाधिकारी विकास गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता सुशीला शरण पुनिया, डाॅक्टर सत्या सहाय, शिखा, ब्लू जोन एंबेसडर अयाना चैधरी, सारे होम्स आरडब्ल्यूए के प्रधान प्रवीण मलिक सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

The post सफाई कर्मियों को सेमी स्किल्ड वर्कर का दर्जा दिया जाए- विधायक सत्यप्रकाश जरावता appeared first on newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra.

विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने झाड़ू लगाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को स्वच्छांजलि अर्पित की
– अपने आस-पास सफाई रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी- विधायक सत्यप्रकाश जरावता

– सफाई कर्मियों को न्यूनतम वेतन देकर वर्तमान सरकार ने पुण्य का काम किया- विधायक

– सफाई एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं- विधायक

1 अक्टूबर, मानेसर। पटौदी के विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने रविवार को मानेसर नगर निगम की ओर से आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में शामिल होकर एक घंटे का श्रमदान दिया। विधायक ने मानेसर के आईएमटी चौक व आसपास के क्षेत्र में सफाई करके राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को स्वच्छांजलि अर्पित की। विधायक ने कहा कि सफाई एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है,इसे हमें दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। सफाई को अपनी आदत में शामिल करके ही हम अपने आसपास को स्वच्छ रख सकते है। प्रत्येक व्यक्ति यदि सफाई को अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझे तो चारों और सफाई रहेगी।

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में उनके साथ मानेसर नगर निगम के आयुक्त अशोक कुमार गर्ग, संयुक्त आयुक्त दिनेश कुमार, एनएसजी के ग्रुप कमांडर जेपी मैथानी, स्क्वाड्रन कमांडर राजन सिंह, स्क्वाड्रन कमांडर सुमेर सिंह गुर्जर, महेंद्र सिंह, टीम कमांडर रजत पी, कर्नल पर्वत सिंह, नेहरू युवा केंद्र के डायरेक्टर कृष्ण लाल परीचा, ब्लू प्लांट ऑर्गनाइजेशन से कृष्ण कुमार, हरीश, शिव, शशि यादव, ओपी यादव, सुशीला शरण पुनिया, डॉक्टर सत्या सहाय, शिखा सिंह, नगर निगम की एसबीएम कंसल्टेंट जेनिथ चौधरी ,ब्लू जोन एंबेसडर अयाना  चौधरी  सहित पूर्व पंचायत सदस्य व एनएसजी के करीब 100 कर्मचारी व अधिकारी भी मौजूद रहे।

अपने संबोधन में विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने कहा कि साल 2014 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता के लिए संदेश दिया। जिसका देश के प्रत्येक नागरिकों ने स्वागत किया। उसी दिन से स्वच्छता को एक अभियान के तौर पर मनाया जाने लगा। आमलोगों ने सक्रियता दिखाते हुए अपने आस-पास कूड़े और गंदगी को न केवल साफ किया,बल्कि इधर-उधर कूड़ा डालने वाले लोगों को ऐसा न करने का संदेश भी दिया। विधायक ने कहा कि सफाई का काम बहुत ही जिम्मेदारी का काम है। वर्तमान सरकार ने सफाई कर्मियों को स्वच्छता सैनिक का नाम दिया और इन कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन देने के साथ मान-सम्मान भी दिया। सफाई कर्मचारियों का आह्वान करते हुए कहा कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता। इस दौरान अपने संबोधन में आयुक्त अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के काम को महत्व मिलना चाहिए। कोरोना काल में जब पूरा देश बंद हो गया था, तो केवल सफाई कर्मचारी ही अपने काम को पूरी ईमानदारी के साथ निभा रहे थे। आंकड़े बताते है कि सामान्य लोगों की तुलना में सफाई कर्मियों को एलर्जी और दमा ज्यादा होता है। जिस कारण उनकी मृत्यु तक हो जाती है, लेकिन अपनी जान की परवाह किए बगैर वे सैनिक की तरह अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते है। इस दौरान एनएसजी के ग्रुप कमांडर जेपी मैथानी ने भी अपने संबोधन में कहा कि आज पूरे देश में श्रमदान दिवस मनाया जा रहा है। सफाई रोजमर्रा की जरूरत है। इसे केवल एक दिन न चलाकर बल्कि इसे अपनी दिनचर्या में शामिल किया जाना चाहिए।

बता दें कि मानेसर नगर निगम की ओर से रविवार को नगर निगम क्षेत्र में करीब 60 जगहों पर श्रमदान दिवस मनाया गया। इस दौरान नगर निगम के प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई। प्रत्येक गांव या वाॅर्ड स्तर पर जनप्रतिनिधों को भी शामिल किया गया। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का समापन सोमवार को गांव नौरंगपुर वाटिका में होगा। इस दौरान विधायक सत्यप्रकाश जरावता व नगर निगम के आयुक्त व संयुक्त आयुक्त सफाई कर्मचारियों को सम्मानित भी करेंगे।

The post विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने झाड़ू लगाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को स्वच्छांजलि अर्पित की appeared first on newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra.