MAHARASHRTA - newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra

महाराष्ट्र में बीजेपी को बड़े चेहरों की तलाश
लोकसभा की सीटों के हिसाब से महाराष्ट्र देश में उत्तरप्रदेश के बाद आता है और इसलिए भाजपा के रणनीतिकार यहां से अधिकतम सीट जीतने की कोशिश में लगे हैं. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बी एल संतोष और सचिव विनोद तावड़े लगातार बड़े चेहरों की तलाश कर रहे हैं. पार्टी ने देश भर में कम से कम 50 ब्यूरोक्रेट और पार्टी के सीनियर मंत्रियों को जो अब तक चुनाव नहीं लड़े है उनको चुनना शुरु कर दिया है.

महाराष्ट्र में बीजेपी के लिए सबसे बड़ी चुनौती है . 2019 में बीजेपी शिवसेना ने मिलकर 48 में से 42 सीटें जीत ली थी लेकिन अब शिवसेना में फूट और महाविकास आघाड़ी के तीन दलों की एकजुटता के डर से बीजेपी ने इस बार कई नये चेहरे उतारने की तैयारी शुरु कर दी है . पार्टी अपने 22सांसदों में से कम से कम 8 को बदल सकती है. इसलिए पार्टी ने उन चेहरों पर बात करना शुरु कर दिया है जो नये हो लेकिन लोग उन्हें जानते हैं. सबसे पहला दांव पुराने रिटायर या वर्तमान सरकारी आईएएस और आईपीएस पर खेला जायेगा .महाराष्ट्र में अब तक तीन ऐसे सीनियर की तलाश हो चुकी है . उनसे पर्दे के पीछे से बात की जा रही है.

सबसे सीनियर और सरकार में इस समय नीति आयोग के साथ काम कर रहे प्रवीण परदेशी को विदर्भ की सीट से उतारा जा सकता है. प्रवीण परदेशी को दिल्ली के काम के बाद वापस लाया जा रहा है. परदेशी की ख्याति लातूर में भूकंप के दौरान बहुत बढिया काम करने की रही है वो मुख्य सचिव पद के भी दावेदार थे लेकिन चूक गये .अब वो राजनीती में हाथ आजमाना चाहते हे. दूसरे बड़े अफसर अभी की सरकार का वार रूम संभाल रहे और मुंबई नागपुर समृर्दि महामार्ग बनाने वाले राधेश्याम मोपलवार है जिन पर शिवसेना शिंदे गुट और बीजेपी दोनो की नजर लगी हुयी है उनको परभणी हिंगोली की सीट पर उतारा जा सकता है. मोपलवार जमीनी स्तर पर कई काम कर चुके है और मराठवाड़ा में पानी पंचायत का काम करवा चुके हैं.

तीसरे अफसर मुंबई पुलिस आयुक्त रह चुके परमवीर सिंह है जो अब बीजेपी के बहुत करीब है . पिछली सरकार में उनकी बड़े खराब तरीके से विदाई हुयी थी लेकिन अब उनको क्लीन चिट मिल चुकी है और उनका निलबंन भी खत्म हो चुका है . परमवीर महाराष्ट्र के बजाय हरियाणा या राजस्थान की किसी गूजर बहुल सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हो सकते है. बीजेपी पहले भी सरकारी अफसरों को टिकट देने का प्रयोग कर चुकी है, 2014 में मुंबई के सह पुलिस आयुक्त सत्यपाल मलिक इस्तीफा देकर चुनाव लड़े थे और जीतकर मंत्री भी बने . इस बार भी कम से कम छह पूर्व अफसर महाराष्ट्र के चुनाव लड़ना चाहते हैं. कहा तो ये भी जा रहा है कि विवादित अफसर समीर वानखेड़े ने भी संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिलकर चुनाव लड़ने की इच्छा जतायी थी लेकिन अभी वो फंसे हुये हैं.

इसके अलावा भाजपा महाराष्ट्र के दो सीनियर मंत्री जो अब तक राज्यसभा की राजनीति करते रहे है उनको लोकसभा लड़ने कह रही है. इनमे सबसे बड़ा नाम पीयूष गोयल का है जिनको मीरा भायंदर वाली सीट पर लड़ने कहा जा रहा है और वो जमीन तलाश रहे हैं. इनके अलावा प्रकाश जावड़ेकर भी अब राज्यसभा में नही है तो उनको चुनाव लड़ने कहा जा रहा है . साथ ही चर्चा ये भी है कि बीजेपी के सबसे बड़े चेहरे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस को भी मुंबई की किसी लोकसभा सीट से उतारा जा सकता है. असल में बीजेपी को चिंता है कि इस बार चेहरे नहीं बदले तो मुश्किल हो सकती है .

-संदीप सोनवलकर

The post महाराष्ट्र में बीजेपी को बड़े चेहरों की तलाश appeared first on newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra.

अमित शाह ने नही सीएम ने किया था 50. 50 का वादा
अमित शाह ने नही सीएम ने किया था 50. 50 का वादा

महाराष्ट्र में सरकार बनने की मुश्किलों के बीच ये बात खुलकर सामने आने लगी है कि शिवसेना जिस 50 फीसदी बंटवारे की बात पर अडी है वो वादा खुद महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फणनवीस ने किया था अमित शाह ने नहीं .

बीजेपी के उच्च सूत्रों के अनुसार खुद अमित शाह इस बात से खासे नाराज है कि उन पर गलतबयानी का आरोप लगाया जा रहा है इसलिए पार्टी की तरफ से साफ कहलवाया गया कि अमित शाह ने ऐसा कोई वादा नहीं किया था .

पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि मातोश्री पर हुयी उस बैठक मे केवल चार लोग मौजूद थे . तब के बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह . मुख्यमंत्री देवेन्द्र फणनवीस. शिवसेना प्रमुख उदधव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे . उसी बैठक में पहले तो लोकसभा सीटों के बंटवारे पर बात बनी जब राज्यविधानसभा की बात आयी तो खुद सीएम ने कहा कि वो और उदधव ठाकरे समानता के आधार पर सत्ता का बंटवारा कर लेगें उसमे कोई अडचन नही आयेगी.

दरअसल  उदधव ठाकरे ने ये बात कही थी कि राज्य में पांच साल में सत्ता में शिवसेना को पर्याप्त हिस्सा नहीं मिला और जब सत्ता में भागीदारी है तो बराबरी के आधार पर होना चाहिये .अमित शाह ने भी इस बात पर सहमति जतायी थी कि सत्ता की भागीदारी बराबरी के आधार पर होगी लेकिन इसमे एक भी बार सीएम पद के ढाई ढाई साल की बात नही हुयी . जब उदधव ठाकरे और शिवसेना की तरफ से चुनाव और सीट बंटवारे से पहले भी ये बात की गयी तो सीएम फणनवीस ने बात टाल दी और कहा की वो और उदधव मिलकर मामला सुलझा लेंगे .

सीएम देवेन्द्र फणवनीस को खुद को इतना भरोसा था कि बीजेपी की इतनी सीटें आयेगी कि वही मुख्यमंत्री बनेंगे और वो शिवसेना को सरकार में बेहतर मंत्रालय दे देंगे जो अभी सीएम विरोधियों के पास है .इस तरह बराबरी की भागीदारी भी हो जायेगी और कई दुशमन भी निपट जायेगें.

पार्टी में इस बात को भी जमकर उठाया गया है कि चुनाव से पहले सर्वे में खुलकर ये बात सामने आयी थी कि अगर बीजेपी अकेले लडी तो उसे कम से कम 155 सीटें मिलेंगी .उसी आधार पर बाहरी उम्मीदवारों को भी पार्टी में लाने देने की बात कही गयी थी लेकिन अकेले सीएम देवेन्द्र फणनवीस ने ही शिवसेना के साथ समझौता कराया जिद करके क्योकि उनको डर था कि अगर पार्टी को अकेले दम पर बहुमत मिल गया तो उनको बदला भी जा सकता है. ये सब बातें अब भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के सामने भी आ गयी है. इसलिए अमित शाह ने इस मामले में सीधे पडने से साफ मना कर दिया और खुद मुख्यमंत्री को अमित शाह से मुलाकात करने के बाद कहना पडा कि वो तो किसानों के नुकसान के मामले मे मिलने आये हैं.

दरअसल अपनी इन्ही नीतियों के चलते फणनवीस अब अकेले पड गये है. यहां तक पीएम मोदी ने भी उनसे दिलली मे मुलाकात का वक्त नही दिया.

अब भाजपा के सूत्रो के अनुसार दो दिन में राष्ट्रपति शासन लगाया जायेगा ताकि मुख्यमंत्री फणनवीस अधिकारिक तौर पर हट जाये .उसके कुछ दिन बाद शिवसेना से फिर बात होगी ताकि नये चेहरे को मुख्यमंत्री को तौर पर लाने मे मुश्किल नही हो. कयोकि खुद अमित शाह और मोदी ने फणनवीस को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने की बात कही थी इसलिए उनको सीधे हटाना संभव नही हो पा रहा है .

The post अमित शाह ने नही सीएम ने किया था 50. 50 का वादा appeared first on newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra.