kanpur – newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra

आखिर विकास को मार ही दिया
कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला गैंगेस्टर विकास दुबे  पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया.

पुलसिया कहानी है कि विकास दुबे को कानपुर ला रही एसटीएफ के काफिले की गाड़ी  हादसे का शिकार  हो गई थी. तो  पुलिस की बंदूक छीनकर विकास भागने कोशिश कर रहा था. इसी दौरान पुलिस ने कुख्यात अपराधी को मार गिराया. पुलिस का कहना है कि उसने पुलिस की टीम पर कई गोलियां दागी, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोलियां चलाईं. इस मुठभेड़ में घायल होने के बाद विकास को अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

विकास को उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वह मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में महाकाल के दर्शन करने पहुंचा था. गार्ड द्वारा पहचाने जाने के बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था. मध्य प्रदेश पुलिस ने कल रात ही उसे उत्तर प्रदेश पुलिस के हवाले किया था.

विकास के मरने के साथ ही वो सारे सवाल और जवाब भी खत्म हो गए जिनसे पता चलता की उसे कौन कौन मदद कर रहा है।।यूपी पुलिस पर सब कुछ फिल्मी अंदाज में करने का आरोप।लग रहा है । सपा के अखिलेश यादव का कहना है कि जीप पलटी नही पलटाई गई नही तो सरकार पलट जाती अगर विकास खुलासे करता तो।

इस पूरे प्रकरण ने उत्तर प्रदेश पुलिस की हालत को उधेड़ कर रख दिया है। सब साफ हो गया कि खाकी और खादी मिलकर सब कर रहे है।विकास जैसे मोहरे जब सिस्टम के खिलाफ जाने लगते है तो खत्म कर दिए जाते है। इस पर अब राजनीति होगी।।कुछ सवाल होंगे फिर सब भूल जाएंगे ।

इसके पहले कल आठ पुलिस कर्मियों को भून देने वाला कुख्यात अपराधी विकास दुबे आखिर मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर से पकड़ा गया था । मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसकी पुष्टि भी कर दी है।।विकास पिछले 6 दिन से फरार था और उस पर पांच लाख का इनाम  था।

लेकिन विकास जिस ड्रामे के साथ पकड़ा गया उससे पहला सवाल तो यही बनता है कि वो पकड़ा गया या सोच समझकर उसने एम पी में सरेंडर किआ क्योंकि पकड़े जाने से पहले उसने बाकायदा महाकाल की पूजा की और फिर खुद ही बाहर आकर चीखा की मै विकास दुबे हूं तब चौकीदार ने उसे पकड़ लिया और फिर पुलिस बुलाई गई।

विकास की।पटकथा में सब तय था लेकिन उसने उज्जैन में सरेण्डर कर खेल बिगाड़ दिया था । इसलिये उसको एसटीएफ बिना रिमांड के up ले गई जहाँ वो मारा गया ।

इस विकास के पीछे कौन ..
कानपुर में आठ पुलिस वालों को मौत के घाट उतारकर फरार विकास दुबे की तलाश में अब पूरी यूपी पुलिस दिन रात एक कर रही है लेकिन इन सबमें वो सवाल दबा रह गया कि इस अपराधी विकास को राजनीती और दबंगई में विकास करने के पीछे कौन सा गठजोड है . यहां तक इस मामले में शहीद एक डीएसपी ने तो पहले ही चिठठी लिखकर एसपी को विकास के खतरनाक इरादों की सूचना दी थी लेकिन उस पर कुछ नहीं किया गया .

चौबेपुर थाना के बिकुर गांव के विकास का कोई बड़ा जनाधार शुरु में नहीं था लेकिन राजनीति ने अपने फायदे के लिए उसका इस्तेमाल किया और वो बढा होता गया , खुद विकास ने एक पुराने विडीयो में कहा था कि सारी राजनीतिक पार्टियां उससे मदद मांगती थी और बीएसपी उसका घर रही है . सब नेताओं के साथ उसके फोटो हैं . लेकिन इससे योगी सरकार अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती . सवाल यही कि गुंडाराज का खात्मा करने का दम भरने वाली योगी सरकार और पुलिस ने इतने दिनों तक उस पर लगाम क्यों नहीं लगायी और अब जब उसने आठ पुलिस वालों को मार दिया तो उसके घर को तोडा जा रहा है और उसके नाते रिशतेदारों पर दबिश दी जा रही है .

इस बीच खबर आयी है कि पुलिस ने कुख्यात अपराधी विकास दुबे का साथ देने वाले तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें मुठभेड़ के दौरान हिस्ट्रीशीटर का साथ देने वाले गांव के शातिर सुरेश वर्मा, फरार एक अपराधी की पत्नी और मुठभेड़ में दबोचे गए नौकर की पत्नी है। तीनों को माती कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

एसपी ग्रामीण बृजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक विकास की गिरफ्तारी के लिए सीओ ने सर्किल फोर्स के साथ दबिश दी थी तो गांव के सुरेश वर्मा ने ही सड़क से रेकी कर शूटरों को दबिश की जानकारी दी थी, उसने अपराधियों को भगाया भी था और खुद भी फरार हो गया था। उसे बिठूर तिराहे से पकड़ा गया। वह रिश्तेदार के यहां छिपा था। शहर से भागने की फिराक में था, इससे पहले पुलिस की गिरफ्त में आ गया। विकास के नौकर दयाशंकर अग्निहोत्री उर्फ कल्लू के बाद उसकी पत्नी रेखा और दबिश के दौरान पुलिस पर गोलियां बरसाने वाले संजू उर्फ संजय की पत्नी क्षमा को भी दबोच लिया है। तीनों का नाम एफआईआर में बढ़ाया गया है। इन तीनों पर पुलिस कर्मियों की हत्या की साजिश में शामिल और अपराधियों का सहयोग करने का आरोप है।

मोहित अग्रवाल, आईजी रेंज ने बतया कि जांच में जुटी चौबेपुर पुलिस ने बिकरू कांड की आरोपित दो महिलाओं और एक अन्य को गिरफ्तार किया है। तीनों का नाम एफआईआर में बढ़ाने के बाद जेल भेज दिया गया।

इंकलाब जिंदाबाद से हम देखेंगे तक
ये अजीब रवायतों का दौर है जरा फासले से मिला करो .. कानपुर आईआईटी को मशहूर शायर फैज अहमद फैज की शायरी भी नागवार गुजरने लगी है .नागरिकता कानून का विरोध करते हुए कानपुर आईआईटी के छात्रों ने मशहूर शायर फैज अहमद फैज की नज्म ‘हम देखेंगे’ को गाया. अब मुशिकल ये है कि फैज साहब बंटवारे के बाद पाकिस्तानी हो गये तो उनकी शायरी भी कैसे चलेगी. फैज ने तो ये भी लिखा कि बोल कि लब आजाद हैं तेरे .. तो क्या इसको भी बैन कर

दें .

इस हिसाब से तो अल्लामा इकबाल का लिखा सारे जहां अच्छा हिंदोस्ता हमारा पर भी बैन हो जानी चाहिये . सारे जहां से अच्छा इस गीत को प्रसिद्ध शायर मुहम्मद इक़बाल ने १९०५ में लिखा था और सबसे पहले सरकारी कालेज, लाहौर में पढ़कर सुनाया था। यह इक़बाल की रचना बंग-ए-दारा में शामिल है। उस समय इक़बाल लाहौर के सरकारी कालेज में व्याख्याता थे। यहां तक कि इंकलाब जिंदाबाद का नारा भी उर्दू से आया है . अरे भाई कम से कम शायरी और साहित्य को तो मुल्कों में मत बांटों .

पंछी नदिया पवन के झोंके कोई सरहद ना इसे रोके .अगर हम सचमुच कला को भी बांटने लगे तो लगता है कि गुलाम अली और मेंहदी हसन को भी सुनना मुशिकल हो जायेगा . फिर बात निकलेगी तो दूर तलक जायेगी क्योकि तब तो दिलीप कुमार पाकिस्तान से आये थे और आडवाणी जी भी .नूरजहां भी पाकिस्तान चली गयीं और सहादत हसन मंटो भी तो क्या सबको बैन कर देंगे . वो भी आईआईटी जैसी जगह पर जब इस तरह की बात होती है तो लगता है कि हम सचमुच आदिम युग की तरफ पहुंचकर ही मानेंगे .

इसेआईआईटी के फैकेल्टी डॉक्टर वासी शर्मा ने इस वीडियो के साथ इसकी लिखित शिकायत डायरेक्टर से की है. आईआईटी प्रशासन शुरू से इस शिकायत को चुप्पी साध रहा था, आज कई दिनों के बाद आईआईटी डायरेक्टर इस मामले में सफाई देते हुए बोले की मामले की जांच हो रही है. आईआईटी प्रशासन ने इसकी जांच के लिए डिप्टी डायरेक्टर मणीन्द्र अग्रवाल के नेतृत्व में एक टीम नियुक्त की है. पूरे मामले की जांच कर रही है. जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाही की जाएगी.

पाकिस्तान के मशहूर शायर फैज़ अहमद फैज़ का जन्म 13 फरवरी, 1911 में पंजाब के नरोवल जिले में हुआ फैज़ शायर होने के साथ-साथ पत्रकार भी थे. भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बाद फैज पाकिस्तान में रह गए. अपनी शायरी के जरिए फैज़ ने पाकिस्तान की हुकूमत के खिलाफ आवाज़ उठानी शुरू कर दी. फैज़ की कलम की धार उस समय और बगावती हो गई जब 1977 में जिया-उल-हक़ ने फैज़ के दोस्त जुल्फिकार अली भुट्टो का तख्ता पलट कर दिया और 3 साल बाद जुल्फिकार अली भुट्टो को फांसी दे दी तब फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ की कलम से निकली नज़्म ‘हम देखेंगे लाज़िम है कि हम भी देखेंगे’.

ये है उनकी वह नज्म जिस पर विवाद हो गया है:

बस नाम रहेगा अल्लाह का

जो ग़ायब भी है हाज़िर भी

जो नाज़िर भी है मंज़र भी

उठेगा अन-अल-हक़ का नारा

जो मैं भी हूं और तुम भी हो

और राज करेगी खल्क-ए-ख़ुदा

जो मैं भी हूं और तुम भी हो

हम देखेंगे

लाज़िम है कि हम भी देखेंगे