DM – newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra

प्रदूषण नियंत्रण की पहल : अब सड़क की डिवाइडरों के बीच लगाये जाएंगे पौधे
पटना। जिलाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने कहा है कि पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्द्धन के प्रति सभी भागीदारों (स्टेकहोल्डर्स) को सजग, तत्पर तथा प्रतिबद्ध रहना होगा। वन विभाग शहर के विभिन्न रोड डिवाइडरों के बीच पौधरोपण करे और उनकी देखभाल भी करे ताकि पौधे निर्बाध गति से बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि अंतर्विभागीय समन्वय स्थापित करते हुए पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के लिए सबको सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। कार्ययोजना के अनुसार वैधानिक प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित करना होगा ताकि वायु की गुणवता में निरंतर सुधार हो सके। डीएम डॉ. सिंह ने सभी संबद्ध पदाधिकारियों को पर्यावरण सुरक्षा के लिए वैज्ञानिक तरीके से मिशन मोड में काम करने का निर्देश दिया।

वे मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में वायु प्रदूषण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए गठित जिलास्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले अपर नगर आयुक्त शीला ईरानी ने विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस दौरान डीएम ने परिवहन, यातायात, नगर निकायों, पथ निर्माण, खनन, कृषि, प्रदूषण नियंत्रण आदि विभागों के कार्यों की समीक्षा की। वन विभाग के प्रतिनिधि ने बताया गया कि रामचक बैरिया डम्पिंग यार्ड एरिया में लगभग 4960 पौधे लगाये गए हैं।

डीएम ने जिला परिवहन पदाधिकारी को सघन जांच अभियान चलाकर वाहनों के प्रदूषण कंट्रोल प्रमाणपत्र की जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जो वाहन प्रदूषण फैला रहे हैं, उनपर कार्रवाई करें। जिला शिक्षा पदाधिकारी को विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया ताकि बच्चों के माध्यम से समाज में पर्यावरण सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया जा सके। डीएम ने वन विभाग को शहर के विभिन्न रोड डिवाइडर के बीच पौधरोपण करने और उनकी देखभाल करने का निर्देश दिया ताकि पौधे बड़े हो सकें। डीएम ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए जनहित में यह आवश्यक है। हम सभी को पर्यावरण सुरक्षा के लिए संवेदनशील होना पड़ेगा। बैठक में उपविकास आयुक्त तनय सुल्तानिया, वन विभाग के पदाधिकारी, बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के प्रतिनिधि, जिला कृषि पदाधिकारी, पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता समेत कई विभागों के वरीय अधिकारी मौजूद थे।

डीआरसीसी के निरीक्षण के दौरान डीएम का निर्देश, सभी विद्यार्थियों को दें स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ
पटना। जिलाधिकारी (डीएम) डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने विकसित बिहार के सात निश्चय के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा के लिए जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (डीआरसीसी) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना एवं कुशल युवा कार्यक्रम के अद्यतन प्रगति का जायजा लिया। राजधानी के छज्जुबाग स्थित जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (डीआरसीसी) में डीएम ने आवेदकों से बात भी की तथा सेवाओं की उपलब्धता के बारे में फीडबैक लिया।

समीक्षा के दौरान डीएम ने पाया कि बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम और बैंकों को 21119 आवेदन भेजे गये हैं जिसमें 21075 आवेदन स्वीकृत किये गये हैं। 20079 छा़त्र-छात्राओं को राशि भी उपलब्ध करा दी गई है। शेष 996 आवेदन वित्त निगम के स्तर पर प्रकियाधीन है। डीएम ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (योजना एवं लेखा) को निर्देश दिया कि वित्त निगम से समन्वय स्थापित कर लंबित आवेदनों को यथाशीघ्र निष्पादित कराएं ताकि छात्र-छात्राओं को तुरंत इसका लाभ मिल सके।

मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के क्रियान्वयन की स्थिति समीक्षा के क्रम में बेहतर पाई गई। इसके अंतर्गत 28013 आवेदन स्वीकृत किये गये हैं तथा बैंक को भुगतान के लिए 27710 आवेदन भेज दिये गए हैं। 27456 लाभार्थियों के खाते में 40 करोड़ 74 लाख 11 हजार रुपये की राशि हस्तांतरित भी कर दी गई है। कुशल युवा कार्यक्रम के अंतर्गत 93994 आवेदन स्वीकृत किये गए हैं। इसमें अबतक 59628 विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया है। शेष का प्रशिक्षण जारी है। कुछ लोग प्रतीक्षा में हैं। डीएम ने जिला योजना पदाधिकारी को इसका लगातार अनुश्रवण करने का निर्देश दिया ताकि सभी लोगों को ससमय प्रशिक्षण मिल सके। डीएम ने जिला योजना पदाधिकारी को डीआरसीसी में लंबित मामलों की समीक्षा कर शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए अधिकारी प्रतिबद्ध एवं तत्पर रहें।

एक छत के नीचे होंगे जिला प्रशासन के सभी कार्यालय, डीएम बोले-जिलेवासियों के लिए होगा वन-स्टॉप सॉल्यूशन
पटना। जिलाधिकारी (डीएम) डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने कहा है कि पटना समाहरणालय परिसर में बन रहे नए समाहरणालय भवन का निर्माण अगले साल जून से पहले पूरा कर लिया जाएगा। गंगा नदी के किनारे बन रहा नया समाहरणालय परिसर स्थापत्य कला का एक उत्कृष्ट उदाहरण होगा। उच्च तकनीक पर आधारित अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह भवन, निर्माण के बाद राज्य की राजधानी का एक महत्वपूर्ण केन्द्र होगा। जिलेवासियों के लिए यह वन-स्टॉप सॉल्यूशन का काम करेगा। एक छत के नीचे जिला प्रशासन के सभी कार्यालय होंगे। इससे कार्य-संस्कृति और सुदृढ़ होगी तथा नागरिकों को अधिक सुगमता से सभी प्रकार की सेवाएं प्रदान की जा सकेंगी। इसका निर्माण भवन निर्माण विभाग करा रहा है। भूखंड का क्षेत्रफल 43454 वर्ग मीटर है।

भवन निर्माण विभाग के सचिव सह प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि के निर्देश पर निर्माण कार्य 18 मई 2022 को प्रारंभ किया गया और जून 2024 तक इसे पूरा कर लेना है। हालांकि डीएम ने कहा कि इससे पहले जिलेवासियों को यह सौगात मिलेगी। लक्ष्य रखा गया है कि इस वित्तीय वर्ष के अंत तक इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए।

नये समाहरणालय भवन परिसर के उत्तर मे गंगा नदी एवं दक्षिण में गांधी मैदान है। इसका डिजाइन विद्यमान एवं आधुनिक वास्तुशैली का सरलीकृत मेल है। मुख्य भवन में 39 विभाग संचालित होंगे। समाहरणालय में बेसमेंट एवं भूतल के अलावा पांच फ्लोर होंगे। केन्द्रीय समाहरणालय भवन के अतिरिक्त परिसर में दो और ब्लॉक (एसडीओ एवं डीडीसी ब्लॉक) तथा डिस्ट्रिक्ट बोर्ड ऑफिस एवं बहुउपयोगी ब्लॉक होगा। एसडीओ एवं डीडीसी ब्लॉक में बेसमेंट एवं भूतल के अलावा चार फ्लोर होंगे।

सभी विभागों के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार होगा। परिसर में एक केन्द्रीय हरित पब्लिक प्लाजा भी होगा। अंडरग्राउंड एवं खुला पार्किंग भी रहेगा। पर्याप्त प्राकृतिक प्रकाश एवं हवा की सुविधा रहेगी। भवन वीआरवी प्रणाली आधारित केन्द्रीकृत एयर कंडिशनर से लैस रहेगा। यहां कैंटीन एवं बैंक की भी सुविधा रहेगी। भूकंपरोधी संरचना तथा आपातकालीन स्थिति में व्यवस्थित निकासी की सुविधा से यह भवन लैस रहेगा। 200 से 225 की संख्या में सीसीटीवी कैमरा लगा रहेगा। 200 लोगों के बैठने के लिए एक कॉन्फ्रेन्स रूम, 80 लोगों के लिए दूसरा कॉन्फ्रेन्स रूम तथा 40 लोगों के लिए एक अन्य कॉन्फ्रेन्स रूम रहेगा। सभी कॉन्फ्रेन्स रूम प्रोजेक्टर एवं ऑडियो-विजुअल प्रणाली से सुसज्जित रहेंगे। परिसर में चार उद्यान होंगे जिसका कुल हरित क्षेत्र लगभग 3484 वर्गमीटर होगा। डीएम ने भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को गुणवत्तापूर्ण ढंग से त्वरित गति से निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने संबद्ध एजेंसी को भी तत्परतापूर्वक कार्य करने को कहा है। डीएम ने कहा कि फ्लोरवाइज निर्माण कार्य समय सीमा के अंदर पूरा करें।

जनसंख्या स्थिरीकरण के लिए बंध्याकरण और नसबंदी का लक्ष्य तय, जागरूकता के लिए डीएम ने रथों को किया रवाना
पटना। एक ओर कई देशों में जनसंख्या बढ़ाने के लिए कई उपाय किये जा रहे हैं, लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है तो भारत में जनसंख्या स्थिरीकरण पखवारा मनाया जा रहा है। इस दौरान सरकारी अस्पतालों के लिए बंध्याकरण और नसबंदी के लक्ष्य भी तय किये जा रहे हैं ताकि जनसंख्या और ना बढ़े। हाल ही में चीन को पछाड़़ कर भारत सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश बन गया है। यूनाइटेड नेशंस पॉपुलेशन फंड (यूएनएफपीए) की द स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट-2023 के अनुसार भारत 29 लाख की आबादी के अंतर से चीन को पछाड़ कर दुनिया में सर्वाधिक आबादी वाला देश बन चुका है। भारत की जनसंख्या 1,42.86 करोड़ (1.428 अरब ) तक पहुंच गई है।

इसी को देखते हुए जनसंख्या स्थिरीकरण पखवारा की शुरूआत बिहार में भी की गई है। राजधानी पटना में लोगों को जनसंख्या नियंत्रण के लिए जागरूक करने के लिए प्रचार रथों को सोमवार को रवाना किया गया। जिलाधिकारी (डीएम) डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने 46 रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये रथ पूरे जिले में घूम-घूमकर लोगों को जनसंख्या स्थिरीकरण के लिए प्रेरित करेंगे। इस दौरान सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर परिवार नियोजन मेला भी लगाया जाएगा। डीएम ने जनसंख्या स्थिरीकरण के सपने को साकार करने का संकल्प लेने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण हमारे बेहतर विकास दर एवं मानव विकास सूचकांक के लिए आवश्यक है। जनसंख्या स्थिरीकरण के प्रति जागरूकता के लिए जागरूकता रथों (सारथी रथों) को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के दौरान सिविल सर्जन श्रवण कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी लोकेश कुमार झा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक विवेक कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। डीएम ने कहा कि 11 जुलाई को पटना जिला में विश्व जनसंख्या दिवस का आयोजन होगा । 27 जून से दंपती संपर्क पखवारा मनाया जा रहा है जिसका आज अंतिम दिन है। 11 जुलाई से 31 जुलाई तक जिलेभर में जनसंख्या स्थिरता पखवारा का आयोजन होगा। इसमें जनसंख्या नियत्रंण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्रत्येक माह की 21 तारीख को परिवार नियोजन दिवस का आयोजन सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर तथा स्वास्थ्य उपकेन्द्रों पर होता है। इस महीने भी 21 जुलाई को इसका आयोजन सभी स्वास्थ्य संस्थानों में होगा।

डीएम ने कहा कि इन सभी कार्यक्रमों का उद्देश्य परिवार नियोजन के प्रति आम लोगों में जागरूक करना है। आज से पूरे जिले में 46 जागरूकता रथ घूम-घूमकर लोगों को जनसंख्या नियंत्रण के लिए प्रेरित करेंगे। 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस पर सभी प्रखंडों के साथ-साथ जिलास्तर पर भी परिवार कल्याण मेला (हेल्थ मेला) का आयोजन होगा। डीएम ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि इच्छुक व्यक्तियों को परिवार नियोजन की सेवा अवश्य उपलब्ध कराएं। जनसंख्या स्थिरता पखवारा के दौरान प्रति ब्लॉक प्रत्येक प्रखंड में 75 महिलाओं के बंध्याकरण तथा पांच पुरुषों के नसबंदी का लक्ष्य रखा गया है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल तथा शहरी पीएचसी व रेफरल अस्पतालों में महिला बंध्याकरण का लक्ष्य 125 तथा पुरुष नसबंदी का लक्ष्य 25 रखा गया है। इस प्रकार महिला बंध्याकरण का कुल लक्ष्य 1850 तथा पुरूष नसबंदी का कुल लक्ष्य 140 तय किया गया है। पखवारा के दौरान जिले में बंध्याकरण तथा नसबंदी का कुल लक्ष्य 1990 है। डीएम ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को लक्ष्य के अनुसार उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीएम ने पखवारा के दौरान परिवार नियोजन सेवाओं के तहत प्रदान की जाने वाली सेवा यथा कॉपर-टी, गर्भनिरोधक सूई (एमपीए), बंध्याकरण एवं नसबंदी की सेवा प्रदान करने पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने जनसंख्या स्थिरीकरण के लिए सही उम्र में शादी, पहले बच्चे में देरी, दो बच्चों के बीच सही अंतर तथा छोटा परिवार के लाभ से लोगों को अवगत कराने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण हमारे बेहतर विकास दर एवं मानव विकास सूचकांक के लिए आवश्यक है।

शीघ्र होगा पटना जिले के गजेटियर का प्रकाशन, पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की भी मिलेगी जानकारी
पटना। पटना जिले के गजेटियर का प्रकाशन शीघ्र होगा। इसके लिए प्रारूप निर्माण अंतिम चरण में है। जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि सितंबर में इसका प्रकाशन होगा। इसमें जिले की सभी महत्वपूर्ण जानकारी सहित पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की भी विस्तृत जानकारी रहेगी। यह गजेटियर जिले का इन्फॉर्मेशन बैंक होगा जो विद्यार्थियों, उद्यमियों, पर्यटकों, शोधकर्ताओं सहित सभी व्यक्तियों के लिए उपयोगी दस्तावेज साबित होगा। डीएम डॉ. चन्द्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित जिलाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में पटना जिला के गजेटियर प्रकाशन के लिए समन्वय समिति की बैठक हुई। इसमें प्रारूप प्रकाशन की प्रगति की समीक्षा की गई।

समिति के सदस्यों ने बताया कि इसमें कुल 18 चैप्टर हैं। सभी प्रामाणिक, लोकोपयोगी एवं रोचक जानकारियां इसमें शामिल की गई है। समिति के सदस्यों ने जिलाधिकारी बताया कि सभी 18 चैप्टर का अंतिम प्रारूप 15 अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा। डीएम ने कहा कि इसके बाद इसे राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को भेजा जाएगा। सितंबर में पटना जिले का गजेटियर प्रकाशित करने का लक्ष्य रखा गया है। गजेटियर की हार्ड कॉपी के साथ ई-कॉपी भी प्रकाशित की जाएगी। जिले की वेबसाइट के साथ-साथ सभी प्रमुख पुस्तकालयों एवं शिक्षण संस्थानों में यह उपलब्ध रहेगा।

गजेटियर में लगभग 54 विभागों एवं कार्यालयों के साथ-साथ पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की भी हरएक जानकारी रहेगी। इसके अलावा पटना जिले के साहित्य-संस्कृति, शिक्षा, स्थापत्य कला, भूगोल एवं प्राकृतिक संसाधन, प्रशासन, विधि-व्यवस्था एवं न्याय, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, पर्यटन, बैंकिंग सहित सभी तरह की सूचना एवं विवरणी रहेगी। इसमें पटना के आइकॉनिक इमारतों -सम्राट अशोक कन्वेंशन केन्द्र, बापू सभागार, सभ्यता द्वार, ज्ञान भवन, बिहार संग्रहालय, प्रसिद्ध शैक्षणिक एवं प्रबंधन संस्थानों यथा आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, चन्द्रगुप्त प्रबंधन संस्थान, ऐतिहासिक इमारतों, पर्यटन स्थलों आदि का उल्लेख रहेगा। जल-जीवन-हरियाली अभियान, कृषि रोड मैप, पटना स्मार्ट सिटी, पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन, ऊर्जा, आपदा प्रबंधन सहित सभी विषयों पर प्रामाणिक विवरणी उपलब्ध रहेगी।

डीएम ने बताया कि गजेटियर जिला का इन्फॉर्मेशन बैंक होता है। यह जिले के बारे में सर्वाधिक प्रामाणिक सरकारी दस्तावेज होता है। इसमें न केवल जिले का इतिहास, बल्कि उस जिले के बारे में एक-एक तथ्य की जानकारी होती है। किसी अन्य पुस्तक में विविध विषयों पर इतनी विस्तृत, रोचक और प्रामाणिक सामग्री एक साथ उपलब्ध नहीं होती है।

बता दें कि इससे पहले पटना जिले के गजेटियर का प्रकाशन वर्ष 1970 में हुआ था। जिले में पिछले 53 साल में बहुत अधिक परिवर्तन एवं विस्तार हुआ है। 1970 से लेकर वर्तमान समय तक सभी तरह की समेकित, संपूर्ण एवं प्रामाणिक विवरणी गजेटियर में रहेगी। डीएम ने कहा कि बिहार सरकार ने जनहित में कई विकासात्मक एवं लोककल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया है। महिला सशक्तिकरण, समाज सुधार अभियान, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा पर रोक, मद्यनिषेध, जल-जीवन-हरियाली अभियान, विकसित बिहार एवं आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय सहित विभिन्न योजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया गया है। बिहार लोकसेवाओं का अधिकार अधिनियम एवं बिहार लोकशिकायत निवारण अधिकार अधिनियम से नागरिकों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। पटना जिले के गजेटियर में इन सभी की विस्तृत जानकारी भी रहेगी।