blessings - newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra

जैन बारादरी में विधायक सुधीर सिंगला ने जैन संतों से लिया आशीर्वाद
-श्री 1008 भगवान पाश्र्वनाथ जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव में पहुंचे

गुरुग्राम। गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला ने श्री 1008 पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर जैकमपुरा में आयोजित श्री 1008 भगवान पाश्र्वनाथ जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव में शिरकत की। यहां उन्होंने जैन संतों का आशीर्वाद लिया और जैन समाज के लोगों को इस दिन की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में महाराज श्री 108 अनुमान सागर जी से विधायक सुधीर सिंगला ने आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि समाज को सन्मार्ग दिखाने के लिए जैन संतों की भूमिका बहुत बड़ी है। संतों के प्रवचनों पर अमल करके समाज सेवा और संस्कारों से मजबूत हुआ है। विधायक ने जैन संतों की वाणी को सांझा करते हुए कहा कि मन की पवित्रता से जीवन आगे बढ़ता है। क्योंकि जीवन में मन ही है जो भटकता है और भटकाता है। यदि मन अपने वश में हो जाता है तो सब कुछ सही रहता है। जीवन का उत्थान होता है। उन्होंने कहा कि-भगवान महावीर कहते हैं कि तीर्थंकर की वाणी तुमने कितनी ही बार सुनी हो, उसका क्या फर्क पड़ा। अगर उसका कोई असर नहीं हुआ तो सुनने से क्या फायदा। मनुष्य को मनुष्यत्व को प्राप्त करने के लिए धर्म श्रवण करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि धरती पर जन्म लेने वाले हर व्यक्ति अहम होता है। चाहे हम किसी भी क्षेत्र में काम करते हों, चाहे कितने भी ऊंचे ओहदे पर हों, लेकिन हमारे भीतर आत्मीयता का भाव नहीं है तो हमारे जीवन का कोई उद्देश्य नहीं रह जाता।

विधायक सुधीर सिंगला ने कहा, इसमें कोई दोराय नहीं कि समाज सेवा के क्षेत्र में जैन समाज सदा अग्रणी रहता है। धर्म के साथ कर्म में भी समाज की भूमिका मजबूत रहती है। सभी के साथ पे्रम भाव से रहना, नेकी, ईमानदारी से काम करना हमारे जीवन को सुगम बनाता है। इस दौरान संदीप रमेश चंद जैन, विनय जैन, श्रेयांश जैन, पारस जैन, प्रदीप जैन, हिमांशु जैन, अभय जैन, विपिन जैन, डॉ. एनके जैन व सेंकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

The post जैन बारादरी में विधायक सुधीर सिंगला ने जैन संतों से लिया आशीर्वाद appeared first on newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra.