ashok buvaniwala - newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra

राजस्थान की तर्ज पर हरियाणा में भी अग्रसेन कल्याण बोर्ड का गठन करे सरकार: अशोक बुवानीवाला
-राजस्थान सरकार के फैसले का अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा ने जताया आभार

-अग्रवाल वैश्य समाज द्वारा हरियाणा में  जिला  मुख्यालयों पर दिए जाएंगे ज्ञापन

गुरुग्राम। अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का अग्रसेन समाज के लिए कल्याण बोर्ड का गठन किए जाने का स्वागत करते हुए आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में राजस्थान प्रदेश की सरकार ने अग्रवाल समाज के बारे में सुध ली है। उन्होंने हरियाणा सरकार से भी राजस्थान की तर्ज पर आयोग का गठन करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार से यह मांग करते हुए जिला मुख्यालयों पर अग्रवाल वैश्य समाज ज्ञापन भी देगा।

अशोक बुवानीवाला ने कहा कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले अलग-अलग समाज के लिए सरकार अलग-अलग काम में जुटी है। गहलोत सरकार ने अग्रसेन समाज के लिए एक कल्याण बोर्ड का गठन किया है। राज्य अग्रसेन कल्याण बोर्ड अग्रसेन समाज की मौजूदा स्थिति का जायजा लेने के साथ-साथ इस समाज की बेहतरी के लिए सरकार को सुझाव देगी। बताया गया कि यह बोर्ड अग्रवाल समाज की स्थिति का जायजा लेने के साथ ही प्रमाणिक सर्वे रिपोर्ट के आधार पर इन वर्ग को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने, इनके पिछड़ेपन को दूर करने के लिए राज्य सरकार को सुझाव देगा।

बोर्ड समाज कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं पेश करने, विभिन्न योजनाओं के संबंध में विभिन्न विभागों से समन्वय करने, समाज के परम्परागत व्यवसाय को वर्तमान तौर-तरीकों से आगे बढ़ाने, रोजगार को बढ़ावा देने तथा समाज के शैक्षणिक एवं आर्थिक उन्नयन तथा अग्रवाल समाज के व्यापार की उन्नति में आ रही अड़चनों तथा परेशानियों को दूर करने के बारे में सुझाव देगा। उन्होंने सरकार की ओर से तय किए गए नियमों के बारे में बताया कि बोर्ड सामाजिक बुराइयों एवं कुरीतियों के विरूद्ध ठोस उपाय करने एवं अन्य सुझाव भी राज्य सरकार को देगा। इस बोर्ड में पांच गैर सरकारी सदस्य (अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा तीन सदस्य) होंगे। साथ ही, वाणिज्यिक कर विभाग, उद्योग विभाग, शिक्षा (प्राथमिक/माध्यमिक) एवं संस्कृत शिक्षा विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, श्रम विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के शासन सचिव/आयुक्त/निदेशक अथवा उनके प्रतिनिधि बोर्ड में सरकारी सदस्य के रूप में होंगे। अशोक बुवानीवाला ने कहा कि राजस्थान सरकार ने यह ऐतिहासिक कार्य किया है। अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा की मांग है कि हरियाणा सरकार अगर व्यापारी वर्ग की सच्ची हितैषी है तो इस तरह से कार्य करके व्यापारी वर्ग के हित में काम करे।

The post राजस्थान की तर्ज पर हरियाणा में भी अग्रसेन कल्याण बोर्ड का गठन करे सरकार: अशोक बुवानीवाला appeared first on newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra.

जींद संकल्प रैली में अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा करेगा भागीदारी: अशोक बुवानीवाला
-प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में लिया गया यह निर्णय

-समाज की राजनीति में भागीदारी बढ़ाने पर संगठन कर रहा है काम

-एक अक्टूबर को जींद में होगी संकल्प रैली

गुरुग्राम, 25 सितम्बर 2023: एक अक्टूबर 2023 को जींद में आयोजित की जा रही संकल्प रैली में अग्रवाल वैश्य समाज की भागीदारी रहेगी। यह निर्णय गूगल मीट पर प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला की अध्यक्षता में हुई प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में लिया गया। बैठक में संगठन की सभी इकाई के अध्यक्ष व प्रदेश पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। प्रदेश महामंत्री राजेश सिंगला ने बताया कि समाज के हर स्तर पर लोग रैली में बढ़-चढक़र भाग लेंगे व विधानसभा क्षेत्र में प्रचार-प्रसार भी करेंगे।

अशोक बुवानीवाला ने कहा कि वैश्य समाज ने सदा देश हित में काम किया है। देश की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में समाज की अहम भूमिका है। आजादी के आंदोलन से ही वैश्य समाज के पुरोधाओं ने तन-मन-धन से सहयोग किया था। व्यापारिक दृष्टि से वैश्य समाज पूरी दुनिया में काम कर रहा है। इन सबके बीच कहीं ना कहीं वैश्य समाज राजनीति में उपेक्षा का शिकार रहा है। राजनीतिक दलों ने इस वर्ग को दोहन का काम किया है, लेकिन राजनीति में मजबूत नहीं होने दिया। आगे नहीं बढऩे दिया। उन्होंने कहा कि हमें अपने आप को राजनीति में भी मजबूत करना है। युवाओं से उन्होंने आग्रह किया कि अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों को मजबूत करने के साथ राजनीति में भी प्रवेश करें। बहुत से ऐसे विषय होते हैं, जिनको लेकर व्यापारी वर्ग राजनीतिक दलों के आगे झोली फैलाए रहता है। हम अगर राजनीति में सक्षम होंगे तो व्यापारी हित में बेहतर काम कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि अग्रवाल वैश्य समाज राजनीति में भागीदारी के लिए प्रेरित करने वाल संगठन है। पिछले 15 साल से हम प्रयासरत हैं कि समाज के लोग आगे आएं। जींद सम्मेलन में समाज की भागीदारी बढ़े, इसी उद्देश्य को लेकर हम यह समर्थन दे रहे हैं। हमें अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी ताकत भी दिखानी है, ताकि भविष्य में राजनीति के हम केंद्र बिंदू रहें।

राजेश सिंगला ने कहा कि महाराजा अग्रसेन की जयन्ती से नवसंकल्प सेवा व राजनीतिक प्रकल्पों को पूरे प्रदेश में आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया है। उन्होंने समाज के सभी वैश्य घटकों व इकाईयों से अपील की है कि अपने दलगत विचारों से ऊपर उठकर एकजुट होकर जींद में आयोजित रैली को कामयाब कर राजनीतिक हितों को सुरक्षित व मजबूत करें।

The post जींद संकल्प रैली में अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा करेगा भागीदारी: अशोक बुवानीवाला appeared first on newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra.