स्वच्छ ऊर्जा भारत - newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra

भारत विद्युत शिखर सम्मेलन 2026: ऊर्जा क्षेत्र में 200 लाख करोड़ रुपये के निवेश का मार्ग प्रशस्त
नई दिल्ली। केंद्रीय विद्युत और आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुरुवार को नई दिल्ली में चार दिवसीय वैश्विक सम्मेलन ‘भारत विद्युत शिखर सम्मेलन 2026’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी, राज्य मंत्री श्रीपद नाइक, विद्युत सचिव पंकज अग्रवाल और केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के अध्यक्ष घनश्याम प्रसाद भी उपस्थित रहे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मनोहर लाल ने बताया कि भारत ने अपनी निर्धारित राष्ट्रीय प्रतिबद्धता (एनडीसी) के तहत 50 प्रतिशत गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित क्षमता का लक्ष्य समय से पांच साल पहले ही हासिल कर लिया है और अगले दो दशकों में इस क्षेत्र में लगभग 200 लाख करोड़ रुपये के निवेश की संभावना है।

विद्युत क्षेत्र की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए मंत्री ने कहा कि भारत अब बिजली की कमी वाले देश से निकलकर बिजली अधिशेष (सरप्लस) वाला राष्ट्र बन गया है। पिछले वर्षों में पारेषण बुनियादी ढांचे में 72 प्रतिशत की वृद्धि हुई है जो अब 5 लाख सर्किट किलोमीटर से अधिक हो गया है। साथ ही सौर ऊर्जा क्षमता भी 2.8 गीगावाट से बढ़कर 143 गीगावाट से अधिक हो गई है। वर्ष 2024-25 में देश ने 250 गीगावाट की उच्चतम मांग को सफलतापूर्वक पूरा किया है और भविष्य में 270 गीगावाट से अधिक की मांग के लिए भी पूरी तरह तैयार है। भारत अब स्वयं को किफायती ऊर्जा के वैश्विक निर्यातक के रूप में स्थापित कर रहा है।

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि हालांकि नवीकरणीय ऊर्जा दीर्घकालिक स्थिरता का आधार है, लेकिन थर्मल पावर अभी भी ऊर्जा प्रणाली की रीढ़ बनी रहेगी। उन्होंने विकास के लिए गति और कौशल के साथ संतुलित ऊर्जा परिवर्तन पर जोर दिया। वहीं राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने जानकारी दी कि 2014 के बाद से भारत की स्थापित बिजली क्षमता दोगुनी से अधिक हो गई है और अब 32 लाख से अधिक परिवार और 23 लाख किसान स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं, जो एक सहभागी ऊर्जा अर्थव्यवस्था की ओर बड़े बदलाव का संकेत है।

विद्युत सचिव पंकज अग्रवाल ने कहा कि भारत अब दुनिया के सबसे बड़े सिंक्रोनाइज्ड ग्रिडों में से एक का संचालन कर रहा है, जो स्मार्ट मीटर और उन्नत नीतिगत ढांचे से सुसज्जित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगले चरण में तकनीक, डेटा और वैश्विक भागीदारी की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि इतने बड़े स्तर पर निवेश आकर्षित करने के लिए बिजली क्षेत्र का वित्तीय रूप से व्यवहार्य और मजबूत होना अनिवार्य है। यह शिखर सम्मेलन न केवल एक आयोजन है, बल्कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में ऊर्जा नेतृत्व का एक बड़ा अभियान है।

The post भारत विद्युत शिखर सम्मेलन 2026: ऊर्जा क्षेत्र में 200 लाख करोड़ रुपये के निवेश का मार्ग प्रशस्त appeared first on newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra.

एनटीपीसी नेट्रा प्लाज़्मा गैसीफिकेशन आधारित ग्रीन हाइड्रोजन संयंत्र स्थापित करेगा
नई दिल्ली, 23/12/2025: हरित ऊर्जा क्षेत्र में अपनी मौजूदगी को और सशक्त करने के प्रयास में, एनटीपीसी की अनुसंधान एवं विकास इकाई NETRA अपने ग्रेटर नोएडा स्थित परिसर में प्लाज़्मा गैसीफिकेशन आधारित ग्रीन हाइड्रोजन संयंत्र स्थापित करेगी।

यह संयंत्र प्रतिदिन 1 टन ग्रीन हाइड्रोजन का उत्पादन करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो सतत विकास के प्रति एनटीपीसी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उन्नत प्लाज़्मा गैसीफिकेशन तकनीक के माध्यम से कचरे को टार-रहित सिंगैस में परिवर्तित किया जाएगा, जिसे आगे PSA/मेम्ब्रेन तकनीक का उपयोग कर हाइड्रोजन उत्पादन के लिए प्रोसेस्ड किया जाएगा। यह परियोजना NETRA परिसर में स्थापित की जाएगी और इसमें नगरपालिका ठोस अपशिष्ट (MSW)-आरडीएफ (रिफ्यूज़-डिराइव्ड फ्यूल) तथा कृषि अपशिष्ट को फीडस्टॉक के रूप में उपयोग किया जाएगा।

एनटीपीसी लिमिटेड देश की कुल बिजली आवश्यकताओं का लगभग एक-चौथाई योगदान दे रही है और इसकी स्थापित क्षमता 85 गीगावाट से अधिक है। इसके अतिरिक्त, 30.90 गीगावाट क्षमता निर्माणाधीन है, जिसमें 13.3 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता शामिल है। कंपनी वर्ष 2032 तक 149 गीगावाट, जिसमें 60 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता शामिल है, तथा वर्ष 2037 तक 244 गीगावाट क्षमता प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

थर्मल, हाइड्रो, गैस, सौर और पवन ऊर्जा संयंत्रों के विविध पोर्टफोलियो के साथ, एनटीपीसी देश को विश्वसनीय, किफायती और सतत बिजली उपलब्ध कराने के लिए समर्पित है। कंपनी सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाने, नवाचार को बढ़ावा देने और स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियों को अपनाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि एक हरित भविष्य का निर्माण किया जा सके।

विद्युत उत्पादन के साथ-साथ, एनटीपीसी ने ई-मोबिलिटी, बैटरी स्टोरेज, पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज, वेस्ट-टू-एनर्जी, परमाणु ऊर्जा तथा ग्रीन हाइड्रोजन समाधानों सहित कई नए व्यवसायिक क्षेत्रों में भी कदम बढ़ाया है।

The post एनटीपीसी नेट्रा प्लाज़्मा गैसीफिकेशन आधारित ग्रीन हाइड्रोजन संयंत्र स्थापित करेगा appeared first on newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra.