स्वच्छता – newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra

कॉमनवेल्थ गेम्स में छह गोल्ड मेडल जीतने वाली कृति राज सिंह भी स्वच्छता जागरूकता अभियान से जुड़ीं
पटना नगर निगम स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत कंकड़बाग के शिवाय एकेडमी में चकाचक पटना कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर और लोकगायिका डॉ. नीतू कुमारी नवगीत, संस्थान के निदेशक लालबाबू मिश्रा, अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी व ऑस्ट्रेलिया तथा न्यूजीलैंड के कॉमनवेल्थ गेम्स में छह गोल्ड मेडल जीतने वाली कृति राज सिंह, कवि समीर परिमल, मुकेश ओझा,आराधना प्रसाद, संपन्नता वरुण, विकास राज, अमितेश मिश्रा तथा अंकित मौर्य ने संयुक्त रूप से किया। संस्थान के निदेशक और पटना नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर डॉ. नीतू कुमारी नवगीत ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कृति राज सिंह को स्वच्छता जागरूकता अभियान से जुड़ने के लिए विशेष तौर पर सम्मानित किया। सभी कवियों को भी स्वच्छता जागरूकता अभियान से जुड़ने के लिए पटना नगर निगम स्वच्छता जागरूकता टीम की ओर से सम्मानित किया गया।

कवि सम्मेलन में पटना को साफ -सुंदर बनाने की अपील करते हुए कवियों ने अपनी कविताओं का पाठ किया। आराधना प्रसाद ने कहा- जो तूफानों से बरपा हो,असर महसूस करते हैं…तबाही को बहुत ज़्यादा शजर महसूस करते हैं। युवा कवि मुकेश ओझा ने एक हार हुई तो क्या हुआ ,कई जीत अभी भी बाकी हैं, लहरों से टकराना मंजिल को पाना इंसान की फ़ितरत है क्योंकि कई ख़्वाब अभी भी बाकी हैं कविता सुना कर वाहवाही लूटी। समीर परिमल ने इश्क की खोज की-तेरे मेरे बीच में क्या था, पूछ रहा है दिल मुझसे…पनडुब्बी का पैराशूट से रिश्ता ढूंढ रहा हूं मैं…प्यार, मुहब्बत, चाहत, ग़ैरत, रिश्ते, इश्क़, वफ़ादारी…तेरे पैग़ामात में जाने क्या-क्या ढूंढ रहा हूं मैं। संपन्नता वरुण ने प्रेम रस में डूबी पंक्तियों का पाठ किया-याद इस क़दर कोई आता है कभी-कभी…जो ना भी हो तो नज़र आता है कभी-कभी। अंकित मौर्या द्वारा सुनाई गई पंक्तियों के बोल रहे- हम ऐसे लोग ग़लती से कभी जो ख़्वाब देखें तो…ग़रीबी ख़्वाब के मुंह पे तमाचा मार देती है। कवि अमृतेश ने मोहब्बत को नए अंदाज में पेश किया-घुटन की बात पर इतना कहूंगा…मुहब्बत योग है बंधन नहीं है…। युवा कवि विकास राज ने देश की तरक्की का तराना गाया-ये फिज़ा रौशन रहे ये बागवां रौशन रहे, ज़र्रा-ज़र्रा साथियों का कारवां रौशन रहे, हर घड़ी उल्लास से हर शख्स कहता है यहां, हम रहें या ना रहें हिंदुस्तां रौशन रहे।

कार्यक्रम में पटना नगर निगम के चकाचक पटना अभियान के बारे में विस्तार से बताते हुए नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर और बिहार की प्रसिद्ध लोकगायिका डॉ. नीतू कुमारी नवगीत ने बताया कि पटना कि स्वच्छता रैंकिंग में सुधार के लिए बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम में कूड़ा निस्तारण के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। लेकिन यदि गीला और सूखा कचरा घर पर ही अलग-अलग संग्रहित करके पटना नगर निगम की गाड़ी को अलग-अलग सौंपा जाए तो उनका डिस्पोजल फास्ट हो जाएगा । सूखे कचरे को रिसाइकल करके नया प्रोडक्ट बनाया जाएगा जबकि गीले कचरे से जैव उर्वरक तैयार किए जाएंगे। पटना नगर निगम वेस्ट टू वेल्थ की थ्योरी पर काम करते हुए कचरे से आय प्राप्त करने की संभावनाओं की तलाश कर रहा है। शहर की स्वच्छता को सुनिश्चित करने के लिए पटना नगर निगम के कर्मचारी रात में भी सफाई के काम में लगे रहते हैं। अनेक आधुनिक मशीनों को भी स्वच्छता के काम में लगाया गया है। उन्होंने सभी पटना वासियों से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता के लिए प्रदान करें, स्वच्छता के लिए मतदान करें। स्वच्छ सर्वेक्षण के पोर्टल पर जाकर नौ आसान सवालों का उत्तर देकर स्वच्छता सर्वेक्षण में भाग लिया जा सकता है। जिस शहर से जितनी अधिक भागीदारी होगी,स्वच्छता रैंकिंग में उस शहर का स्थान उतना ऊंचा होगा। उन्होंने लोकगीतों के माध्यम से भी स्वच्छता का संदेश दिया।

जीवन में स्वच्छता बहुत जरूरी, यह अनुशासित जीवनशैली का हिस्सा
पटना। मगध महिला कॉलेज में पटना नगर निगम स्वच्छता जागरूकता टीम की ओर से स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्घाटन मगध महिला कॉलेज की प्राचार्य डॉ. नमिता कुमारी ने किया। समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विनय कुमार विमल, प्रोफेसर एचडी यादव, बॉटनी डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र कुमार निषाद, खेल सहायक पुष्पांजलि तथा डॉ. किरण के साथ-साथ पटना नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर और प्रसिद्ध लोकगायिका डॉ. नीतू नवगीत उद्घाटन के समय मौजूद रहीं।

मगध महिला कॉलेज की प्राचार्य डॉ. नमिता कुमारी ने कहा कि जीवन में स्वच्छता बहुत जरूरी है। स्वच्छता अनुशासित जीवन का ही एक हिस्सा है। विद्यार्थी जीवन का अनुशासन और मेहनत बड़ी कामयाबी की बुनियाद है। लोकगायिका डॉ. नीतू कुमारी नवगीत ने स्वच्छता अभियान पर आधारित लोकगीतों के माध्यम से मगध महिला कॉलेज की छात्राओं को स्वच्छता सर्वेक्षण से जुड़ने तथा नौ सरल सवालों का जवाब देकर सर्वेक्षण में भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें प्रेरणा कुमारी, अनुषा कुमारी, श्रद्धा प्रताप, अनुषा, सानिया शमी, एकता रानी, अनन्या कुमारी, आदित्या सिंह, अनुष्का कुमारी, सालिया फिरदौस, और कल्पना स्वाति ने पुरस्कार जीते।

सार्वजनिक जगह पर कचरा फेंका तो ब्लैकबोर्ड पर लिखकर लटकाया जाएगा नाम
पटना। पटना नगर निगम की स्वच्छता जागरूकता टीम ने रविवार को गांधी मैदान के पूर्वी छोर पर स्थित बापू कक्ष में जागरूकता अभियान चलाया। इसमें पटना नगर निगम के आयुक्त अनिमेष पराशर, भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. रंजीत कुमार सिंह, भारतीय प्रशासनिक सेवा के युवा अधिकारी तुषार कुमार, प्रसिद्ध लोकगायिका मैथिली ठाकुर और स्वच्छता जागरूकता अभियान की ब्रांड एंबेसडर डॉ. नीतू कुमारी नवगीत ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में पटना नगर निगम के नगर आयुक्त अनिमेष पराशर ने कहा कि गली-मोहल्ले की सफाई के लिए हर नागरिक को जागरूक करना आवश्यक है। नगर निगम ने सारे कचरा प्वाइंट को समाप्त कर दिया है। यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थल पर कचरा फेंकता पाया गया तो उाका नाम ब्लैकबोर्ड पर लिखकर उसी जगह लटकाया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं के सक्रिय सहयोग से ही पटना शहर को स्वच्छ बनाया जा सकता है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ रंजीत कुमार सिंह ने कहा कि संपूर्ण स्वच्छता का लक्ष्य मुश्किल जरूर है, लेकिन असंभव नहीं है। हम सभी को अपने शहर की स्वच्छता के लिए समर्पित होकर काम करना है। ओडीएफ का लक्ष्य भी काफी कठिन था, लेकिन सफलतापूर्वक सीतामढ़ी जिले में इसे लागू कराया। उन्होंने कहा कि मैथिली ठाकुर के स्वच्छता अभियान से जुड़ने से लोगों में स्वच्छता सर्वे में भाग लेने की प्रेरणा जगेगी।

प्रसिद्ध लोकगायिका मैथिली ठाकुर ने कहा कि शहर किसी एक व्यक्ति का नहीं होता, बल्कि सबका होता है। शहर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी भी सबकी होती है। सब लोग मिलकर संकल्प लें कि कचरा या गंदी चीजें इधर-उधर नहीं फेंकेंगे। गुटखा खाकर इधर-उघर नहीं थूकेंगे तो शहर साफ-सुथरा रहेगा। नीतू कुमारी नवगीत ने सभी से स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 में भाग लेने की अपील की। कार्यक्रम में प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट पवन, डॉ. हिना रानी, स्टार्टअप के सचिन, देसी मंत्र स्टार्टअप की दिशा, मिशन-50 के अजीत कुमार, संजय सिन्हा, रमेश ठाकुर, अयाची ठाकुर, ऋषभ ठाकुर, शिवानी कुटीर की शिवानी कुमारी आदि ने हिस्सा लिया।

हम सब मिलकर काम करें तो चकाचक होगा अपना पटना स्वच्छता का लें संकल्प-जागरूकता अभियान का बनें हिस्सा
पटना। पटना नगर निगम की स्वच्छता जागरूकता अभियान की ब्रांड एंबेसडर और प्रसिद्ध लोकगायिका डॉ. नीतू नवगीत ने गांधी मैदान में स्वच्छता सर्वेक्षण जागरूकता अभियान चलाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार एवं आकाशवाणी के पूर्व निदेशक डॉ. किशोर सिन्हा, आकाशवाणी की कार्यक्रम अधिशाषी अलका प्रियदर्शनी, जेडी वीमेंस कॉलेज की सहायक प्राध्यापिका डॉ, हिना रानी, इनर व्हील की माधुरी चौरसिया एवं विनीता सिंह ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इनर व्हील क्लब पटना की माधवी चौरसिया और विनीता सिंह ने इनर व्हील की ओर से डॉ. नीतू कुमारी नवगीत को सम्मानित भी किया। अभियान में शामिल लोगों को बताया गया कि शहर को स्वच्छ रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। लोकगायिका डॉ. नवगीत ने कहा कि हम सभी स्वच्छता का संकल्प लें और जागरूकता अभियान का हिस्सा बनें। स्वच्छता से संबंधित गीतों की प्रस्तुति के साथ वाद-विवाद प्रतियोगिता भी युवाओं के बीच आयोजित की गई। प्रतियोगिता का विषय था मेरा शहर-मेरी जवाबदेही। सभी प्रतिभागियों ने अपने विचारों से दर्शकों को अवगत कराया और कई नए सुझाव भी रखे ताकि हमारा पटना स्वच्छ रहे। वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार दिशा को, द्वितीय पुरस्कार मीनाक्षी एवं मदन मुरारी और तृतीय पुरस्कार मोना को प्रदान किया गया। लोकगायिका और पटना नगर निगम स्वच्छता जागरूकता अभियान की ब्रांड एंबेसडर डॉ नीतू नवगीत ने गीतों के माध्यम से स्वच्छता का अलख जगाया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान की प्रेरणा महात्मा गांधी के विचारों से मिली है। स्वच्छता देवत्व के समीप है। हम पूजा-पाठ भी करें और स्वच्छता के लिए श्रमदान भी करें। उन्होंने कहा कि नागरिकों के सक्रिय सहयोग और स्वच्छता सर्वेक्षण में भागीदारी से पटना की स्वच्छता रैंकिंग में सुधार होगा। इसलिए सभी लोग स्वच्छता सर्वे में भाग लें। कार्यक्रम में नीतू नवगीत ने स्वच्छता से संबंधित गीत गाकर भी सुनाए।प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शिवांगी, ऐश्वर्या, अर्चना, आकांक्षा, स्वाति, अंशु, राजू, शिवम एवं सभ्यता को भी पुरस्कृत किया गया।