विधायक सुधीर सिंगला – newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra

भारत में तिब्बती शरणार्थियों को मिलता है पूरा मान-सम्मान: विधायक सुधीर सिंगला
-देश में कहीं भी बेरोक-टोक घूम सकते हैं तिब्बती

-अपनी आजीविका के लिए तिब्बत मार्केट लगाकर की है बेहतर शुरुआत

गुरुग्राम। बुधवार को गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला ने तिब्बत रिफ्यूजी हैंडलूम एसोसिएशन द्वारा आयोजित शीतकालीन कपड़ों के मेले का शुभारंभ किया। यहां राजपूत वाटिका में लगाई गई तिब्बत मार्केट में सर्दियों के वस्त्रों की उपलब्धता रहेगी।

इस अवसर पर तिब्बती लोगों का स्वागत करते हुए विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि तिब्बत के लोगों के लिए भारत देश बड़ा बाजार है। यहां वे खुली हवा में सांस ले सकते हैं। बिना किसी रोक-टोक के देश में कहीं भी आ-जा सकते हैं। उनका देश में हर शहर में उचित मान-सम्मान होता है। शासन, प्रशासन उन्हें उनका बाजार चलाने में पूर्ण सहयोग भी देते हैं। पिछले 18 साल से यहां तिब्बत मार्केट लगाते आ रहे इन लोगों को आज तक कोई दिक्कत नहीं आई है। उन्होंने कहा कि भारत में शांति के मार्ग पर चलने वाले हर किसी का स्वागत होता है। यहां की शांति भंग करने वालों के साथ सख्ती होती है।

विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि तिब्बत का चीन के कब्जे से आजाद कराने के लिए भारत सरकार सकारात्मक सोच के साथ काम कर रही है। भारत-तिब्बत सहयोग मंच भी अपने स्तर पर जागरुकता फैलाने में लगा है। तिब्बत की आजादी और मानसरोवर की मुक्ति का मिशन लेकर यह मंच लगातार काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि तिब्बत के लोगों को चीन से अधिक भारत पर भरोसा है। यहां उन पर व्यापार, दुकानदारी को लेकर कोई प्रतिबंध नहीं है। खुले मन से उनका सब शहरों में स्वागत होता है। उनकी मार्केट और प्रोडक्ट को लोग पसंद भी करते हैं। खूब खरीदारी यहां की जाती है। इस अवसर पर महिंद्र सिंह, संतोष ठाकुर, अशोक सिंह, महेश राघव, आरपी सिंह के अलावा तिब्बती मार्केट टीम से डोलमा स्ट्रिंग, टेंजिन धवला, टेंजिन पलजोम, पेमा, टेंजिन चोसंग व अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

कहीं संस्कृति तो कहीं बहादुरी से परिचित कराते हैं हमारे त्योहार: सुधीर सिंगला
-शहर में कई स्थानों पर दुर्गा पूजा व कीर्तन में पहुंचे विधायक

गुरुग्राम। गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला ने सप्तमी के अवसर पर शीतला कालोनी, लक्ष्मण विहार व सेक्टर-31 में माता दुर्गा पूजा व कीर्तन में शिरकत की। उन्होंने सभी आयोजकों को इन धार्मिक आयोजनों के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने वहां स्वयं भी पूजा-अर्चना करके मां से सभी के कुशल, मंगल और तरक्की की कामना की।

विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति में हर त्योहार कहीं संस्कृति से परिचय कराते हैं तो कहीं बहादुरी से। नवरात्र मां दुर्गा के 9 रूपों को समर्पित होते हैं। मां दुर्गा के 9 रूपों का वर्णन करते हुए विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि नौ दुर्गाओं ने देव दानव युद्ध में विशेष भूमिका निभाई है। इनकी सम्पूर्ण कथा देवी भागवत पुराण और मार्कण्डेय पुराण में लिखित है। शिव पुराण में भी इन दुर्गाओं के उत्पन्न होने की कथा का वर्णन आता है कि किस प्रकार से हिमालय राज की पुत्री पार्वती ने अपने भक्तों को सुरक्षित रखने के लिए तथा धरती आकाश पाताल में सुख शान्ति स्थापित करने के लिए दानवों राक्षसों और आतंक फैलाने वाले तत्वों को नष्ट करने की प्रतीज्ञा की। समस्त नव दुर्गाओं को विस्तारित करके उनके 108 रूप धारण करने से तीनों लोकों में दानव और राक्षस साम्राज्य का अन्त किया। विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि सदियों से धर्म और पाप के बीच युद्ध होते आ रहे हैं। देवताओं ने भी पाप का नाश करने के लिए लड़ाईयां लड़ीं। भगवान राम ने रावण को खत्म करके बुराई का अंत किया। उन्होंने कहा कि हमें अपनी पौराणिक हकीकतों को जानने के लिए ग्रन्थों, पुस्तकों का अध्ययन जरूर करना चाहिए। हमें सिर्फ अपने शिक्षण संस्थानों की पुस्तकों तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए।

कार्यक्रम में पूर्व डिप्टी मेयर परमिंदर कटारिया, पूर्व पार्षद मंगत राम बगड़ी, जुगल रैना, विश्व विजय झा, दिलीप सिंह, विनोद कुमार, आनंद चौधरी, प्रहलाद शास्त्री, सोनू कुमार, मुकेश तिवारी, प्रभु मंडल, सुनील शर्मा, पवन लांबा, उमेश ठाकुर, रणजीत मिश्रा, अनुज प्रसाद, ललन शास्त्री, दुर्गागंज झा शीतला कॉलोनी, पंकज पाठक, विरेंदर यादव, मधुसूदन लक्ष्मण विहार व साधु चरण दत्ता, पीकेघातक सेक्टर-31 मौजूद रहे।

महिला आईटीआई के दीक्षांत समारोह में विधायक सुधीर सिंगला ने बांटी डिग्रियां
-विधायक ने सभी छात्राओं के उज्जवल भविष्य की करी कामना

गुरुग्राम। गुरुवार को सेक्टर-14 स्थित महिला आईटीआई का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सुधीर सिंगला पहुंचे। उन्होंने छात्राओं को डिग्रियां वितरित करके उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

इस अवसर पर अपने संबोधन में विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि स्कूली शिक्षा के बाद औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान विद्यार्थियों को रोजगारपरक तकनीकी शिक्षा का माध्यम है। जो विद्यार्थी अपनी कालेज की पढ़ाई ना करके सीधे आईटीआई में दाखिल लेकर तकनीकी शिक्षा लेते हैं तो उनको जल्द रोजगार मिलने की संभावना बढ़ जाती है। अब गुरुग्राम समेत हरियाणा के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में पढ़ाई का बेहतर स्तर पर और माहौल बना है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की दूरदर्शी सोच के चलते इन संस्थानों में अच्छे ट्रेड में युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। यहां से प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को विदेशों में भी जाने का अवसर मिलता है। गुरुग्राम रोजगार का हब है। यहां हजारों कंपनियों में रोजगार के अवसर खुल रहते हैं। निजी क्षेत्र में रोजगार मिलना अब काफी आसान हो गया है। अब युवाओं तक रोजगार चलकर आते हैं। कंपनियां कोर्स के दौरान ही औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, महाविद्यालयों में जॉब मेले लगाने लगी हैं। पढ़ाई के अंतिम समय में ही युवाओं को नौकरियां अच्छे वेतन पर मिल रही हैं। अब तो कंपनियां अपनी मांग के अनुसार भी युवाओं को प्रशिक्षण दिलवा रही हैं, ताकि उन्हें निपुण कर्मचारी मिलें और सीधे उनका शुरू हो जाए।

विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि युवाओं को रोजगार दिलाने में जिला रोजगार कार्यालय भी समय-समय पर रोजगार मेले लगाता है। सरकारी के साथ युवाओं को निजी क्षेत्र में भी रोजगार के दरवाजे हमेशा खुले रहते हैं। उन्होंने कहा कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान स्वयं भी निजी क्षेत्रों में उनकी जरूरतों के अनुसार विद्यार्थियों को निपुण करने में स्वयं भी संपर्क करते रहें। सरकार की यह प्रयास है कि युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार देकर प्रदेश की युवा शक्ति को मजबूत बनाया जाए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आह्वान पर निजी कंपनियों ने स्कूल, कालेज, आईटीआई को गोद लेकर वहां की कायापलट की है। उनकी दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है कि आज हमारे युवाओं की प्रतिभा में निखार आ रहा है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य जयप्रकाश यादव, रविंदर जैन, नवीन गुप्ता, हरीश वर्मा, एडवोकेट सचिन गुप्ता, देवेंद्र भाटिया, एडवोकेट सूरज यादव, आशीष गुप्ता, निशा गौड़, ओमप्रकाश जांगड़ा व अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

विधायक सुधीर सिंगला ने किया वोटर आईडी, फैमिली आईडी, आधार कार्ड कैंप का शुभारंभ
-लोगों से अपने डॉक्यूमेंट्स दुरुस्त कराने की करी अपील

गुरुग्राम। सेक्टर-31 हाउसिंग बोर्ड में विधायक सुधीर सिंगला ने नारायण इवेंट्स व आरडब्ल्यूए हाउसिंग बोर्ड द्वारा लगाए गए वोटर आईडी, फैमिली आईडी, आधार कार्ड कैंप का शुभारंभ किया। कैंप में क्षेत्र के अनेक लोग अपनी आईडी अपडेट करवाने पहुंचे।

इस दौरान विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेने के लिए यह जरूरी है कि हमारे सभी कागजात पूरे व सही हों। भविष्य में किसी तरह की दिक्कत ना रहे, इसके लिए अपने डॉक्यूमेंट्स को दुरुस्त कराएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से हर वर्ग को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति योजनाओं का लाभ लेने के साथ उन योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी स्वयं करे तो योजनाओं का हर पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि यह हम सबका दायित्व है कि सरकार के साथ मिलकर काम करें और आम आदमी के उत्थान के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अनेक योजनाओं को धरातल पर उतारकर पात्र लोगों को लाभ देने का काम किया है। सरकार की मंशा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की है। अपनी योजनाओं का अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का लक्ष्य लेकर सरकार काम कर रही है और कामयाब हो रही है। कार्यक्रम में विधायक सुधीर सिंगला के साथ अमित गोयल, प्रधान नवीन मुद्गिल, उपप्रधान संगीता चौहान, जितेंद्र महासचिव, संदीप ढांडा कोर्डिनेटर, संजय जोशी, पवन यादव, एसके गुप्ता, संदीप ढांडा, सुशील जोशी, योगेश भारद्वाज, सुशील कुमार, रजनी गोयल, ओपी शर्मा, कमल दुगगल, कमल, एसके गुप्ता, अंशु जगगी, अनिल गुप्ता, ओपी शर्मा, समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

विधायक सुधीर सिंगला ने अर्जुन नगर में सुनी समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश
गुरुग्राम। गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला ने अर्जुन नगर क्षेत्र में लोगों की समस्याओं को सुना। मौके पर मौजूद अधिकारियों समाधान के निर्देश दिये। विधायक ने भरोसा दिलाया कि समस्याओं का जल्द से जल्द हो जाएगा समाधान।

विधायक सुधीर सिंगला के समक्ष लोगों ने सफाई समेत कई मुद्दे उठाए। विधायक ने सभी का जल्द से जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हमारे स्वस्थ का तरीका स्वच्छता है। हमें अपने आसपास गंदगी फैलने से रोकनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर हर परिवार, हर घर अपने कैंपस से सफाई करके गंदगी को सडक़ों पर फैंक देते हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता का मतलब यह नहीं हो सकता। स्वच्छता हमारी आदत होनी चाहिए। हमें निर्धारित स्थलों पर कूड़ा डालकर अच्छे नागरिक होने का परिचय देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बिजली, पानी, सीवरेज, सडक़ों पर संबंधित एजेंसियों द्वारा काम किया जा रहा है। बरसात में टूटी सडक़ों पर पैच वर्क हो रहा है। सीवरेज की मशीनों से सफाई करवाई जा रही है। विधायक ने कहा कि हम ऐसे शहर में रहते हैं, जिसकी पूरी दुनिया में पहचान है। यहां की छवि को बेहतर बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। कोई भी ऐसा काम हमें नहीं करना चाहिए, जो कि हमारे शहर की साख को खराब करे। विधायक सुधीर सिंगला ने नगर निगम अधिकारियों को स्वच्छता पर भी अधिक ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध खत्ते अगर कहीं हों तो उन्हें बंद करवाया जाए। गंदगी के लिए स्थान निर्धारित हो। इस दौरान सुमेर सिंह तंवर, सीमा पाहुजा, मनोज गर्ग, राहुल हसीजा, विनोद वर्मा, सुरेश, कमल, चुन्नीलाल, दिनेश शर्मा, प्रवीण बजाज, राजेंद्र, धीरज अदलखा, नंदलाल, ज्ञानेश्वर व अन्य गणमान्य मौजूद रहे।