राजनीति के साथ-साथ समाज सेवा भी कर रहे हैं नवीन: सुधा यादव - newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra

तिरंगा यात्रा में हजारों लोग एकत्रित कर नवीन ने दिखाई बड़ी राजनीति ताकत
राजनीति के साथ-साथ समाज सेवा भी कर रहे हैं नवीन: सुधा यादव

हाईटेक तिरंगा यात्रा में 8 हजार बाइक शामिल कर बनाया रिकॉर्ड

भाजपा केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य डॉ. सुधा यादव ने दिखाई हरी झंडी

12 किलोमीटर की यात्रा पूरी करने में लगे 4 घंटे से ज्यादा

हाथों में तिरंगा लेकर शहीद स्मारक पहुंचे और शहीदों को किया नमन

गुरुग्राम, 15 अगस्त

गुरुवार को गुरुग्राम में भाजपा नेता नवीन गोयल के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा में 8000 बाइक पर सवार हजारों लोगों ने पूरे शहर को देशभक्ति के भाव से सराबोर कर दिया। भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्या डा. सुधा यादव ने इस यात्रा को लैजरवेली पार्क से झंडी दिखाकर रवाना करते समय कहा कि भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नवीन गोयल  राजनीति करने के साथ साथ समाजसेवा भी कर रहे हैं। सुधा यादव ने कहा कि राजनीति समाज सेवा का ही माध्यम है। भाजपा का हर कार्यकर्ता राजनीति के जरिए समाजहित में कार्य कर रहा है। 8 हजार बाइकों पर हजारों लोगों को हाथों में तिरंगा लिए देख गदगद सुधा यादव ने इसके आयोजक गोयल बंधुओं को बधाई देते हुए यह भी उम्मीद जताई कि वे भविष्य में भी इसी तरह समाज सेवा और देशभक्ति के कार्यक्रम आगे भी लगातार करते रहेंगे।

अंदर शहीदों के सम्मान को पिरोये हुए गर्व से गुरुग्राम के लेजर वैली पार्क से निकली  तिरंगा यात्रा लगभग 12 किलोमीटर तक चली और सिविल लाइन में शहीद स्मारक पर इसका समापन हुआ।  स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दोपहर दो बजे ही लेजर वैली पार्क के मैदान में 8000 बाइक पर सवार युवा हाथों में तिरंगा लेकर पहुंच गए। इसमें लगभग 200 से अधिक कारों से लोग यहां यात्रा में शामिल हुए।

कार्यक्रम शुरू होने से पहले हरियाणवी कलाकारों ने भक्ति और राष्ट्रवादी गीतों पर अपनी परफॉर्मेंस दी। भीड़ का जोश और उत्साह अपने चरम पर रहा। भाजपा संसदीय बोर्ड की सदस्य और पूर्व सांसद डॉक्टर सुधा यादव और नवीन गोयल जब यहां पहुंचे तो सभी ने भारत माता के जयकारे के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद सुधा यादव और नवीन गोयल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया।

लेजर वैली पार्क से शहीद स्मारक तक लगभग 12 किलोमीटर की यात्रा तय करने में 4 घंटे से ज्यादा का वक्त लगा। इस तिरंगा यात्रा का जगह-जगह बाजारों में स्वागत हुआ। सेक्टर 4 – 5 के चौक पर भव्य स्वागत हुआ जहां नगर वासियों ने जेसीबी के माध्यम से फूल बरसाकर तिरंगा यात्रियों का स्वागत किया।

शहीद स्मारक पर पहुंचकर नवीन गोयल, डीपी गोयल और अन्य भाजपा नेताओं ने सबसे पहले शहीदों को नमन किया और यहां नवीन ने अपना संबोधन रखा। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य युवाओं में समाजसेवा और देशभक्ति की भावना भरते हुए गुरुग्राम के लोगों की सेवा करना है। गोयल ने कहा कि यात्रा में तिरंगे को लेकर युवा शक्ति में आग के समान देशभक्ति और जोश देखने को मिला। उन्होंने कहा कि युवाओं के इसी जोश के साथ भारतीय जनता पार्टी हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाएगी। नवीन ने कहा कि उनका हर पल गुरुग्राम की सेवा में लग रहा है और भविष्य में भी यह जारी रहेगा। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि हम सभी को देश सर्वोपरि की भावना से काम करते हुए आगे बढ़ना चाहिए।

कलाकारों ने भी जमाया देशभक्ति का रंग

हरियाणवी गायक सुभाष फौजी, अमित ढुल, अंजलि राघव और सोनिका सिंह ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से माहौल में देशभक्ति का रंग घोल दिया। इसके बाद तिरंगा यात्रा सेक्टर 29 के लेजरवैली पार्क से शुरू होकर सिग्नेचर टावर, अतुल कटारिया चौक, सेक्टर पांच भगत सिंह चौक, बाबा प्रकाश पुरी चौक, जय सिनेमा, न्यू कालोनी मोड़, पटौदी चौक, भूतेश्वर मंदिर और सोहना अड्डा होते हुए आगे बढ़ी। रास्तों में जगह जगह जेसीबी के जरिए फूलों की वर्षा की गई। हर तरफ तिरंगा और हर तरफ देशभक्ति का नजारा देखने को मिला

The post तिरंगा यात्रा में हजारों लोग एकत्रित कर नवीन ने दिखाई बड़ी राजनीति ताकत appeared first on newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra.