महागठबंधन - newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra

विपक्षी महागठबंधन का नाम ‘इंडिया’ रखने पर सहमति, एनडीए की भी दिल्ली में 38 पार्टी के नेताओं के साथ बैठक
पटना। बेंगलुरु के होटल ताज में 26 विपक्षी दलों के नेताओं के महाजुटान के बीच विपक्षी गठबंधन का नाम INDIA (इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इंक्लुसिव अलायंस) रखने का प्रस्ताव मंगलवार को पारित किया गया। उधर, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के जमुई से सांसद चिराग पासवान ने एनडीए में शामिल हो गए हैं। वे दिल्ली की बैठक में भी शामिल हैं। वरिष्ठ पत्रकार मणिकांत ठाकुर ने इसपर त्वरित टिप्पणी की है। उन्होंने अपने फेसबुक वाल पर लिखा है कि ‘अब इंडिया और भारत के बीच लड़ाई होगी।’

दरअसल, एक ओर विपक्षी कुनबा पूरे दमखम के साथ 2024 में मैदान में उतरने की तैयारी में है तो एनडीए भी अपना कुनबा बढ़ाने में जुटा है। दिल्ली में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बैठक चल रही है। दावा है कि एनडीए की बैठक में 38 दलों के नेता शामिल हैं। वहीं, विपक्षी दलों की दूसरे दिन की बैठक बेंगलुरु में खत्म हो गई है और लोकसभा आम चुनाव में भाजपा (एनडीए) के खिलाफ 26 दलों ने अपनी एकजुटता दिखाई है। फिलहाल विपक्षी दलों के गठबंधन का नाम ‘इंडिया’ रखने पर सहमति बनी है। बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद, बिहार के उपमुख्यंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव समेत कांग्रेस की सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी शामिल हुए। राष्ट्रीय जनता दल ने ही ट्वीट कर इंडिया का फुल फॉर्म इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इंक्लुसिव अलायंस बताया है।

अब चेयरपर्सन के नाम को लेकर विचार चल रहा है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि कांग्रेस चाहती है कि चेचरपर्सन सोनिया गांधी हों, क्योंकि वह सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी की नेता हैं। पटना में हुई बैठक में नीतीश कुमार को कन्वेंनर बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया था। इस मुद्दे पर कांग्रेस का कहना है कि अगर सभी पार्टियां राजी हों तो उन्हें कोई एतराज नहीं होगा। वहीं, चिराग पासवान ने भी खुलकर एलान कर दिया है कि उनकी पार्टी एनडीए का हिस्सा है और बिहार के हाजीपुर संसदीय क्षेत्र से वे लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। फिलहाल, उनके चाचा और राष्ट्रीय लोकजशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस वहां से सांसद हैं। अभी वे केंद्रीय मंत्री भी हैं और हाजीपुर संसदीय सीट छोड़ने को तैयार नहीं हैं। ऐसी स्थिति में अगर चिराग अड़े रहे तो एनडीए के लिए उस सीट को लेकर असहज स्थिति पैदा हो सकती है। उधर, चिराग ने कहा कि वे हमेशा केंद्र की नीतियों पर सहमति जताते रहे हैं। उधर, बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक के जवाब में एनडीए की दिल्ली में महाबैठक हो रही है। भाजपा नेताओं ने दावा किया है कि इसमें 38 पार्टियों के नेता शामिल हैं। लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, रालोजद के उपेंद्र कुशवाहा और हम पार्टी के संरक्षक और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी बैठक में शामिल हैं। जीतन राम मांझी ने हाल ही में महागठबंधन से नाता तोड़कर एनडीए में शामिल होंने का एलान किया था। एनडीए की बैठक में जेपी नड्डा, अमित शाह समेत तमाम बड़े नेता शामिल हैं।

The post विपक्षी महागठबंधन का नाम ‘इंडिया’ रखने पर सहमति, एनडीए की भी दिल्ली में 38 पार्टी के नेताओं के साथ बैठक appeared first on newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra.

बिहार की महागठबंधन सरकार में सबकुछ ठीकठाक नहीं, सुनील सिंह के बयान से तकरार और बढ़ी
पटना। बिहार में महागठबंधन के दो प्रमुख घटक दल जदयू और राजद में तकरार बढ़ता जा रहा है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव सचिव केके पाठक और शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर के बीच शुरू हुई तनातनी इस हद तक पहुंच गई है कि शिक्षा मंत्री तीन दिन से कार्यालय नहीं आ रहे हैं।

अब यह तकरार मंत्री और आईएएस अधिकारी के बीच की ही नहीं रह गई है। इसका असर सरकार में शामिल महागठबंधन के दो प्रमुख घटक दलों पर भी दिख रहा है। अब यह जदयू और राजद की तकरार के रूप में उभर कर सामने आ रही है। जदयू के नेता सरकार और केके पाठक की तरफ खड़े नजर आ रहे हैं तो राजद के नेता शिक्षा मंत्री के बचाव में सरकार पर हमलावर नजर आ रहे हैं। शिक्षा मंत्री और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के बीच तकरार को सुलझाने में मुख्यमंत्री की मध्यस्थता का भी कोई खास असर नहीं दिख रहा है।

शनिवार को लालू परिवार के बेहद करीबी राजद एमएलसी सुनील सिंह ने जदयू कोटे से कैबिनेट मंत्री अशोक चौधरी पर आरोपों की बौछार कर दी। जदयू पर उनके हमलावर रूख से यह साफ हो गया है कि महागठबंधन में सबकुछ ठीकठाक नहीं है। राजनीति के जानकार इसे महागठबंधन सरकार के लिए शुभ संकेत नहीं मान रहे हैं। दअरसल, राजद और जदयू के बीच जो खींचतान शुरू हुई है उसमें सुनील सिंह की एंट्री के बड़े मायने हैं। सुनील सिंह ने जदयू कोटे से कैबिनेट मंत्री अशोक चौधरी पर जो आरोप लगाये हैं उसमें यहां तक कह दिया है कि वे घाट-घाट का पानी पीकर यहां तक पहुंचे हैं। रोज पार्टी बदलते हैं और अब भाजपा की भाषा बोलने का आरोप लगा रहे हैं। अगर लालू प्रसाद नहीं होते तो वे जेल में होते।

दरअसल, अशोक चौधरी ने एमएलसी सुनील सिंह पर भाजपा की भाषा बोलने का आरोप लगाया था और जंगलराज की भी याद दिलाई थी। इसी बात पर सुनील सिंह उखड़ गए और यहां तक कह दिया कि अशोक चौधरी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी धोखा देंगे। उन्होंने कहा कि वे विधानमंडल में राबड़ी देवी को भी अपमानित कर चुके हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजो सिंह की हत्या में भी उनका नाम आया था। उन्होंने तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कार्यशैली पर भी सवाल उठा दिया और कहा है कि बिहार उनके कंट्रोल में अब नहीं रह गया है।

इससे पहले शुक्रवार को सुनील सिंह ने फेसबुक पोस्ट लिखा था और अधिकारियों पर तो निशाना साधा ही, साथ ही साथ मुख्यमंत्री पर भी इशारों ही इशारों में शब्दबाण चलाये थे। बाद में खुलकर सामने आ गए और यहां तक कह दिया कि मुख्यमंत्री के कंट्रोल में बिहार नहीं है। आपको बता दें कि राजद कोटे से शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर और आईएएस अधिकारी केके पाठक विवाद में अशोक चौधरी ने शुक्रवार को कहा था कि इन दोनों के बीच कोई विवाद नहीं है। सभी मसले सुलझा लिये गये हैं। इस बीच भाजपा ने आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केके पाठक को शिक्षा मंत्री को सही करने के लिए भेजा है। सुनील सिंह ने भी कहा था कि मुख्यमंत्री हमेशा ही केके पाठक जैसे कुछ अफसरों को मंत्रियों को ठीक करने के लिए लगाए रहते हैं। उनके इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए अशोक चौधरी ने कहा कि सुनील सिंह भाजपा की भाषा बोल रहे हैं। इसके बाद ही सुनील सिंह ने भड़क गये और अशोक चौधरी के खिलाफ खुलकर सामने आ गये।

The post बिहार की महागठबंधन सरकार में सबकुछ ठीकठाक नहीं, सुनील सिंह के बयान से तकरार और बढ़ी appeared first on newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra.

प्रथम ग्रासे मच्छिका पाते!
प्रथम ग्रासे मच्छिका पाते!

शरत सांकृत्यायन – वरिष्ठ पत्रकार

पटना में द ग्रेट भारत नौटंकी का आयोजन गाजे बाजे के साथ संपन्न हुआ। एक तारीख टलने के बाद, काफी मान-मनौव्वल और खींचतान के बाद आखिरकार कुछ शूरमा, कुछ फन्ने खां और ज्यादातर चुके हुए कारतूस एक जगह इकट्ठा हो पाए। खैर मजमा तो जम ही गया। अब ये बात दूसरी है कि जलनखोर लोग पूछते रहे कि बारात तो आ गई लेकिन दूल्हा कौन है। अब इन कमअक्लों को कौन बताए कि भैय्ये इसमें बाराती कम और दूल्हे ही ज्यादा थे। अब हुआ ये कि सुबह सवेरे जब मिलन स्थल पर बारातियों और दूल्हों का जुटान शुरू हुआ तो चोरी छुपे आंखों में रंगीन सपने संजो रहे मेजबान दूल्हे की बांछे (जो शरीर में जहां कहीं भी होती हों) खिल उठीं। लगा कि मेहनत बेकार नहीं गई। लेकिन बैठक शुरू होते ही मामला गड़बड़ाने लगा। ताज़ा ताज़ा राष्ट्रीय दल का ओहदा पाई पार्टी के शातिर मुखिया ने शुरुआत में ही मुशायरा लूट लेने की बेताबी में अपनी डफ़ली बजानी शुरू कर दी। अब खुद को सबसे होनहार दूल्हा माने बैठे राजकुमार के मशालचियों को ये कहां बर्दाश्त होनी थी। बस वो तेल पानी लेकर शातिर बौने के ऊपर चढ़ दौड़े। बगल से सुदूर उत्तर से आए बेदखल राजकुमार ने भी मौका ताड़ कर एक दो धर दिया। लब्बोलुआब यह रहा कि विपक्षी एकता के गगनभेदी नारे के साथ शुरू हुई बैठक की शुरुआत ही तू-तू-मैं-मैं और यू चल तो तू चल के तर्ज़ पर आगे बढ़ी। खैर बाकी लोगों के साथ मेजबान ने भी बीच बचाव किया और कहा कि भाई हमलोग जिस मुद्दे पर बातचीत के लिए जुटे हैं पहले उसपर चर्चा हो जाए। हंसुए के ब्याह में खुरपे का गीत गाने का क्या फायदा। फिर मुद्दे की बात शुरू तो हुई लेकिन जिस उत्साह से लोग आसमान में सुराख करने निकले थे वो गर्मजोशी जाती रही। मिलाजुला कर बैठक तो हुई लेकिन कोई ठोस फैसला नहीं हो पाया। बस सर्वसम्मति से अगली बैठक की तारीख और जगह जरूर तय हो गई। बैठक के बाद आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता भी पूरी तरह संयुक्त नहीं रह पाई। बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे और उमर अब्दुल्ला द्वारा दुरदुराए जाने से ख़फ़ा, मायूस और रुआंसे केजरीवाल, बड़े बे आबरू होकर प्रेसवार्ता से पहले ही अपने सहबाले भगवंत मान को लेकर रफूचक्कर हो लिए। प्रेसवार्ता में भी बाकी नेताओं में कोई खास उत्साह नहीं दिखा। वही घिसी पिटी बातें जिसे सुन-सुन कर लोग ऊब चुके हैं। दावे तो बड़े-बड़े हुए लेकिन समझ में बस इतना ही आया कि कोई चुनाव पूर्व महागठबंधन बनने की संभावना नहीं है। अभी कुछ महीनों तक बैठकें होती रहेंगी। सब एक दूसरे को सहलाते पुचकारते रहेंगे और अंत में होगा यही कि सभी लोग अपने-अपने गढ़ में बीजेपी के खिलाफ पूरी मजबूती से लड़ें और चुनाव के बाद हमलोग मिलजुलकर सरकार बनाने पर विचार करेंगे।

The post प्रथम ग्रासे मच्छिका पाते! appeared first on newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra.

नीतीश और राहुल बोले- मिलकर लड़ेंगे भाजपा से, अब शिमला में मिलेंगे विपक्षी दल
नीतीश और राहुल बोले- मिलकर लड़ेंगे भाजपा से, अब शिमला में मिलेंगे विपक्षी दल

-बड़ा सवाल-क्या अपनी महत्वाकांक्षा त्याग पाएंगे विपक्षी एका के लिए जुटे नेता

-राजनीतिक दीवार पर लिखी गई इबारत को विपक्षी दलों को तो समझना होगा

-अमित शाह का तंज-कितना भी दम लगा लो, आपकी एकता कभी संभव नहीं होगी

पटना। बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को एक अणे मार्ग (मुख्यमंत्री आवास) में ढाई घंटे तक (12 से 2.30 बजे तक) विपक्षी दलों के महाजुटान से यह साफ जाहिर है कि 2024 में नरेंद्र मोदी (भाजपा) को रोकने के लिए पूरा कुनबा एक होना चाह रहा है। हालांकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बैठक बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह स्वीकारा कि सभी पार्टियों में थोड़े-बहुत मतभेद हैं, लेकिन फिर भी हम एक हैं। मिलकर लड़ेंगे भाजपा से। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी कहा कि लोकसभा चुनाव एकसाथ लड़ने पर सहमति बनी है। विपक्षी एकता के लिए दूसरी बैठक शिमला में होगी। यह बैठक दस से 12 जुलाई के बीच होने की संभावना है। इसमें कौन कहां से, कितनी सीटों पर लड़ेगा, इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। गठबंधन के नाम, संयोजक और सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर भी शिमला में चर्चा होगी।

अब बड़ा सवाल यह है कि 15 पार्टियों के शीर्ष नेता लोकसभा चुनाव तक एका बनाए रखने में सफल हो पाएंगे? यह आनेवाला वक्त बताएगा। लेकिन, यह तो कहा ही जा सकता है कि विपक्षी एका की राह फिलहाल आसान नहीं दिख रही है। दरअसल, सबकी अपनी-अपनी महत्वाकांक्षा है और बैठक में शामिल तीन राष्ट्रीय पार्टियों को छोड़कर अन्य 13 क्षेत्रीय दलों के भी अपने-अपने मुद्दे और अपनी-अपनी रणनीति है। सिर्फ बैठकभर से ये पार्टियां प्रधानमंत्री (पीएम) पद के लिए सर्वमान्य नेता का चयन कर लेंगी, यह फिलहाल संभव होता नहीं दिख रहा है।

आज की बैठक का उद्देश्य आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करना है, लेकिन सवाल यह है कि क्या क्षेत्रीय पार्टियां अपनी महत्वकांक्षा छोड़ पाएंगी? बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दो टूक कहा भी कि सभी दलों को अपनी महत्वाकांक्षा छोड़नी होगी। बैठक के दौरान राजनीतिक दीवार पर लिखी गई इस इबारत को विपक्षी दलों को समझना होगा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तो शुरू से यह कहते रहे हैं कि हम प्रधानमंत्री पद के ना तो दावेदार हैं और ना ही हमारी कोई महत्वकांक्षा है। हमारा उद्देश्य सिर्फ विपक्ष को भाजपा के खिलाफ गोलबंद करना है। बैठक में यह तय हुआ है कि नीतीश कुमार को महागठबंधन (यूपीए) का संयोजक बनाया जाये।

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा किया कि हम सभी मिलकर ‌भाजपा को हराएंगे। राहुल गांधी ने कहा कि देश में दो विचारधारा की लड़ाई है। एक ओर कांग्रेस की भारत जोड़ो वाली विचारधारा है तो दूसरी तरफ भाजपा-आरएसएस की भारत तोड़ो की विचारधारा है। अबतक जो बातें सामने आई है, उसके अनुसार बैठक में भाजपा के खिलाफ बनने वाले गठबंधन के नाम पर चर्चा हुई। यह भी चर्चा हुई कि हर लोकसभा सीट पर भाजपा के खिलाफ विपक्ष का एक प्रत्याशी ही मैदान में उतरेगा। कॉमन मिनिमम प्रोग्राम पर भी बैठक में चर्चा हुई। इतना ही नहीं, दिल्ली अध्यादेश पर भी बैठक में चर्चा हुई। आप के अरविंद केजरीवाल ने बैठक में कांग्रेस समेत सभी दलों से दिल्ली अध्यादेश पर समर्थन मांगा तो वहीं नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला ने केजरीवाल से धारा 370 पर आप का रुख साफ करने को कहा। अब देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर क्या रूख अपनानी है, क्योंकि आप और कांग्रेस की कड़वाहट कई मुद्दां पर सामने आ चुकी है।

फिर भी इस मायने में यह बैठक महत्वपूर्ण रही कि जदयू, राजद, आप, डीएमके, टीएमसी, सीपीआई, सीपीएम, भाकपा (माले), पीडीपी, नेशनल कॉन्फ्रेंस, कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट), सपा, जेएमएम और एनसीपी एक मंच पर आये। हालांकि अब इसका श्रेय लेने को लेकर भी राजनीति शुरू हो गई है। दबी जुबान से राजद के कुछ नेता यह कह रहे हैं कि 22 जून को विपक्षी एका के लिए बैठक राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के कारण सफल हो पाई और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके के नेता एमके स्टालिन, टीआर बालू, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी की नेता ममता बनर्जी, उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी, डेरेक ओ ब्रायन, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राघव चड्ढा, संजय सिंह, वाम दल के डी. राजा, दीपंकर भट्टाचार्य और पीडीपी की महबूबा मुफ्ती, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी, एनसीपी के शरद पवार, सुप्रिया सुले, प्रफुल्ल पटेल, सीपीएम से सीताराम येचुरी, नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला, सपा के अखिलेश यादव, शिवसेना के उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, संजय राउत, जेएमएम के हेमंत सोरेन, बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू नेता नीतीश कुमार, ललन सिंह, संजय झा, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और बिहार के उपमुख्यमंत्री व लालू प्रसाद के छोटे बेटे तेजस्वी यादव एक मंच पर आये।

दरअसल, इससे पहले 12 जून को भी विपक्षी एकता के लिए पटना में बैठक बुलाई गई थी, लेकिन कुछ कारणों से यह बैठक स्थगित करनी पड़ी थी। इससे पीछे कई तर्क दिये गए थे। अब जबकि 23 जून को विपक्षी दलों के 22 से भी ज्यादा नेता एक मंच पर जुटे तो इसका श्रेय भी दबी जुबान से लेने की होड़ मची है। हालांकि बैठक में बसपा सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश (यूपी) की मुख्यमंत्री मायावती का बैठक में शामिल नहीं होना अपने आप में कई सवाल खड़े कर रहा है। कहा तो यहां तक जा रहा है कि मायावती का यूपी और यूपी से सटे बिहार के कुछ इलाकों में इंटैक्ट दलित वोट बैंक है। इसलिए दलितों की गोलबंदी भी मायावती के बैठक में शामिल ना होने से मुश्किल दिख रही है। वहीं, बैठक में से तेलंगाना सीएम केसीआर, ओडिशा सीएम नवीन पटनायक, आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी और जेडीएस नेता कुमारस्वामी भी शामिल नहीं हुए।

उधर, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्षी एका के लिए आयोजित बैठक को फोटो सेशन करार दिया है। उन्होंने दो टूक कहा कि आज पटना में फोटो सेशन चल रहा है। वे प्रधानमंत्री मोदी को चुनौती देना चाहते हैं। मैं विपक्षी नेताओं से कहना चाहता हूं कि कितना भी दम लगा लो, आपकी एकता संभव नहीं है। अगर एकता संभव हो भी गई तब भी कोई फायदा नहीं है। उन्होंने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में तीन से अधिक सीटों के साथ मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे।

The post नीतीश और राहुल बोले- मिलकर लड़ेंगे भाजपा से, अब शिमला में मिलेंगे विपक्षी दल appeared first on newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra.