बिहार – newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra

कारगिल विजय दिवस पर बोले मुख्यमंत्री, वे लोग देश का इतिहास बदलना चाहते हैं… हम ऐसा नहीं होने देंगे
पटना। कारगिल विजय दिवस पर बुधवार को गांधी मैदान के समीप आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने शहीद-ए-कारगिल स्मृति स्थल पर कारगिल के अमर शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर बिहार रेजिमेंटल सेंटर (बीआरसी, दानापुर) के सशस्त्र जवानों ने कारगिल के अमर शहीदों को सलामी दी तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने बिहार गीत एवं देशभक्ति गीतों के कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत की। मणिपुर की घटना पर पत्रकारों के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वहां जो कुछ भी हो रहा है उसपर केंद्र सरकार को ध्यान देना चाहिए। महिलाओं के साथ गलत व्यवहार किया गया। विपक्ष इस मामले को लेकर एकजुट है। प्रधानमंत्री को इसका जवाब देना चाहिए। विपक्षी एकजुटता से संबंधित पत्रकारों के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम इसको लेकर लगे हुए थे। पहले पटना में विपक्षी एकता की बैठक हुई। कई दलों के लोग उसमें शामिल हुए। उस बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत हुई थी। उसके बाद बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक हुई। विपक्षी गठबंधन का नामकरण किया गया। बैठक में कई चीजें तय हुई हैं और आगे भी चीजें तय होंगी। विपक्षी दलों की बैठक आगे और भी होती रहेगी। कौन कहां से चुनाव लड़ेगा, आगे और कैसे कार्यक्रम होंगे, इसके लिए जल्द पॉलिसी बनेगी। हमलोग मिलकर देशहित में काम करेंगे। विपक्ष की मीटिंग के बाद एनडीए की मीटिंग हुई। वे लोग देश के इतिहास को बदलना चाहते हैं। देश के इतिहास को बदलने नहीं दिया जाएगा। हमलोगों ने नई पीढ़ी को इतिहास से अवगत कराने के लिए अपने राज्य में कई कार्य किए हैं। देश के इतिहास को पहले बदलने की कोई कोशिश नहीं की गई। ये लोग देश के इतिहास को बदलना चाहते हैं, इसलिए हम उनसे अलग हो गए। हमलोगों ने बिहार में विकास के कई कार्य किये हैं। उनकी पार्टी के लोग कहते हैं कि केंद्र के सहयोग से विकास कार्य हुआ है। विकास कार्य हमलोगों ने अपने संसाधन से किया है और कर रहे हैं। यहां के कई कार्यों को केंद्र ने अपनाया है। हमलोगों का उद्देश्य है लोगों के हित में काम करना। हमलोग सबके हित में काम करते हैं। आपस में विवाद न हो, समाज में अच्छा माहौल रहे, इसके लिए काम कर रहे हैं। राज्य में अल्प वर्षापात की स्थिति उत्पन्न हई है, इसको लेकर सरकार गंभीर है। किसानों की मदद के लिए सरकार कार्य कर रही है। इसके लिए कैबिनेट से भी मंजूरी दे दी गई है। विपक्षी एकजुटता से भाजपा घबरा गई है। एनडीए नाम तो पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समय का है। वे लोग एनडीए का नाम अब क्यों ले रहे हैं। एनडीए की बैठक इनके कार्यकाल में पहले कभी नहीं हुई। अब जो एनडीए की बैठक हुई है वह विपक्षी दलों के दबाव में हुई है। एनडीए की बैठक में जो दल शामिल हुये हैं, उसमें कई दलों का लोग नाम भी नहीं जानते हैं।

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में हुए तबादले पर रोक लगाने के फैसले को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोगों को सूचना मिली कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में अनावश्यक बहुत लोगों का ट्रांसफर हो गया है। इसलिए सबसे बात कर फिलहाल ट्रांसफर पर रोक लगा दी गई है। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पूछे गये सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार समय पर होगा। मंत्रिमंडल विस्तार में कोई समस्या नहीं है। इस अवसर पर विधायक अनिरूद्ध प्रसाद सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पटना प्रमंडल के आयुक्त कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना के जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह, पटना जिला के वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, मेजर जनरल विशाल अग्रवाल, डिप्टी ब्रिगेडियर अमित कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद थे।

बिहार में कम बारिश से सुखाड़ की आशंका, मुख्यमंत्री वोले-किसानों को दें हरसंभव सहायता
पटना । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में शुक्रवार को अल्प वर्षापात से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की और किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया। बैठक में मुख्यमंत्री को भारत मौसम विज्ञान के प्रतिनिधि ने राज्य में वर्षापात की स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष जून में 85 मिलीमीटर वर्षापात दर्ज की गई है, जो सामान्य वर्षापात 163.3 मिलीमीटर से 48 प्रतिशत कम है। एक जुलाई से 21 जुलाई की अवधि में 152.30 मिलीमीटर वर्षापात दर्ज की गई जो इस अवधि के लिए निर्धारित सामान्य वर्षापात 242.4 मिलीमीटर से 47 प्रतिशत कम है। एक जून से 21 जुलाई तक की अवधि में 238.3 मिलीमीटर वर्षापात दर्ज किया गया जो सामान्य वर्षापात 405.7 मिलीमीटर से 41 प्रतिशत कम है। उन्होंने बताया कि 21 जुलाई से 27 जुलाई के बीच हल्की बारिश की संभावना है।

बैठक में आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जानकारी दी कि अब तक चार जिले- बक्सर, किशनगंज, भागलपुर और अररिया में सामान्य बारिश हुई है, जबकि 26 जिले- सिवान, सुपौल, रोहतास, अरवल, कटिहार, भोजपुर, औरंगाबाद, बांका, लखीसराय, भभुआ, मधुबनी, गया, जमुई, दरभंगा, शेखपुरा, वैशाली, मधेपुरा, पूर्णिया, नवादा, जहानाबाद, खगड़िया, मुंगेर, पटना, नालंदा, गोपालगंज एवं मुजफ्फरपुर में सामान्य से कम वर्षा ( -20 से

-59 प्रतिषत तक विचलन) हुई है। राज्य के आठ जिले- समस्तीपुर, सहरसा, सारण, बेगूसराय, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर एवं सीतामढ़ी में अल्प वर्षापात ( -60 से-99 प्रतिषत तक विचलन) की स्थिति रही है। उन्होंने जिलावार वर्षापात के विचलन की स्थिति, धान के बिचड़े का आच्छादन, धान की रोपनी और मक्के की बुआई की स्थिति की जानकारी दी। बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि किसानों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराएं ताकि उन्हें कृषि कार्य में सहूलियत हो। संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी। राज्य के खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का है। राज्य के 75 प्रतिशत लोगों की आजीविका का आधार कृषि है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि कृषि कार्य के लिए किसानों को डीजल अनुदान उपलब्ध कराएं। साथ ही कृषि कार्य के लिए 12 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराएं। जल संसाधन विभाग नहरों के अंतिम छोर तक कृषि कार्य के लिए पानी पहुंचाना सुनिश्चित करे और लगातार इसकी मॉनीटरिंग करे। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की हर सप्ताह होनेवाली बैठक नियमित रूप से हो और हर स्थिति पर नजर बनाए रखें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों के क्रियान्वयन की सतत निगरानी करते रहें। लोगों के लिए पेयजल की उपलब्धता हमेशा रहे, यह सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी संबद्ध विभाग पूरी तरह अलर्ट रहें। धान रोपनी समय पर हो जाए, इसके लिए जल संसाधन विभाग एवं जल संसाधन विभाग सिंचाई के लिए आवश्यक प्रबंध करें। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भी स्थिति पर नजर बनाये रखे। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष उदयकांत मिश्रा, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य पीएन राय, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, पथ, स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, वित्त विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी, ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव संजीव हंस, कृषि विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह सहित अन्य वरीय पदाधिकारी एवं भारत मौसम विज्ञान के प्रतिनिधि मौजूद थे।

अब और प्रभावी तरीके से अगलगी की घटनाओं पर पाया जा सकेगा काबू, मुख्यमंत्री ने 34 अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को बिहार अग्निशमन सेवा के सुदृढ़ीकरण के लिए 34 अग्निशमन वाहनों को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद भवन के सामने बने मंच से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बिहार की जनता के लिए आपातकालीन सेवा के रूप में बिहार अग्निशमन सेवा द्वारा अपने उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से अग्नि से सुरक्षा एवं बचाव के कार्य लगातार किये जा रहे है। प्रभावी अग्निशमन कार्य को और बेहतर ढंग से क्रियान्वित करने के लिए आज 34 अग्निशमन वाहनों को रवाना किया गया। ये अग्निशमन वाहन पांच हजार लीटर वाटर टैंक क्षमता के है।

इन वाहनों में 72 प्रकार के उपकरण लगे हैं जिनका आवश्यकतानुसार अग्निशमन कर्मी अगलगी की घटनाओं पर काबू पाने में उपयोग करेंगे। इन अग्निशमन वाहनों को बिहार अग्निशमन सेवा में सम्मिलित किये जाने से कार्य क्षमता में और वृद्धि होगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री को पुलिस महानिदेशक (गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं) शोभा अहोतकर ने हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बिहार अग्निशमन सेवा के बहुआयामी विकास एवं उपलब्धियों पर आधारित बुकलेट का भी विमोचन किया।

कार्यक्रम में बिहार विधान परिषद के सभापति देवेशचन्द्र ठाकुर, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, विधि मंत्री शमीम अहमद, श्रम संसाधन मंत्री सुरेन्द्र राम, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री रत्नेश सदा, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष उदयकांत मिश्रा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक आरएस भट्टी, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव सह मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, गृह सचिव के. सेंथिल कुमार, पुलिस महानिदेशक (गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं) शोभा अहोतकर, पुलिस महानिदेशक (बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम) विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, विशेष सचिव गृह केएस अनुपम, पटना के जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

विपक्षी महागठबंधन का नाम ‘इंडिया’ रखने पर सहमति, एनडीए की भी दिल्ली में 38 पार्टी के नेताओं के साथ बैठक
पटना। बेंगलुरु के होटल ताज में 26 विपक्षी दलों के नेताओं के महाजुटान के बीच विपक्षी गठबंधन का नाम INDIA (इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इंक्लुसिव अलायंस) रखने का प्रस्ताव मंगलवार को पारित किया गया। उधर, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के जमुई से सांसद चिराग पासवान ने एनडीए में शामिल हो गए हैं। वे दिल्ली की बैठक में भी शामिल हैं। वरिष्ठ पत्रकार मणिकांत ठाकुर ने इसपर त्वरित टिप्पणी की है। उन्होंने अपने फेसबुक वाल पर लिखा है कि ‘अब इंडिया और भारत के बीच लड़ाई होगी।’

दरअसल, एक ओर विपक्षी कुनबा पूरे दमखम के साथ 2024 में मैदान में उतरने की तैयारी में है तो एनडीए भी अपना कुनबा बढ़ाने में जुटा है। दिल्ली में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बैठक चल रही है। दावा है कि एनडीए की बैठक में 38 दलों के नेता शामिल हैं। वहीं, विपक्षी दलों की दूसरे दिन की बैठक बेंगलुरु में खत्म हो गई है और लोकसभा आम चुनाव में भाजपा (एनडीए) के खिलाफ 26 दलों ने अपनी एकजुटता दिखाई है। फिलहाल विपक्षी दलों के गठबंधन का नाम ‘इंडिया’ रखने पर सहमति बनी है। बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद, बिहार के उपमुख्यंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव समेत कांग्रेस की सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी शामिल हुए। राष्ट्रीय जनता दल ने ही ट्वीट कर इंडिया का फुल फॉर्म इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इंक्लुसिव अलायंस बताया है।

अब चेयरपर्सन के नाम को लेकर विचार चल रहा है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि कांग्रेस चाहती है कि चेचरपर्सन सोनिया गांधी हों, क्योंकि वह सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी की नेता हैं। पटना में हुई बैठक में नीतीश कुमार को कन्वेंनर बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया था। इस मुद्दे पर कांग्रेस का कहना है कि अगर सभी पार्टियां राजी हों तो उन्हें कोई एतराज नहीं होगा। वहीं, चिराग पासवान ने भी खुलकर एलान कर दिया है कि उनकी पार्टी एनडीए का हिस्सा है और बिहार के हाजीपुर संसदीय क्षेत्र से वे लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। फिलहाल, उनके चाचा और राष्ट्रीय लोकजशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस वहां से सांसद हैं। अभी वे केंद्रीय मंत्री भी हैं और हाजीपुर संसदीय सीट छोड़ने को तैयार नहीं हैं। ऐसी स्थिति में अगर चिराग अड़े रहे तो एनडीए के लिए उस सीट को लेकर असहज स्थिति पैदा हो सकती है। उधर, चिराग ने कहा कि वे हमेशा केंद्र की नीतियों पर सहमति जताते रहे हैं। उधर, बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक के जवाब में एनडीए की दिल्ली में महाबैठक हो रही है। भाजपा नेताओं ने दावा किया है कि इसमें 38 पार्टियों के नेता शामिल हैं। लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, रालोजद के उपेंद्र कुशवाहा और हम पार्टी के संरक्षक और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी बैठक में शामिल हैं। जीतन राम मांझी ने हाल ही में महागठबंधन से नाता तोड़कर एनडीए में शामिल होंने का एलान किया था। एनडीए की बैठक में जेपी नड्डा, अमित शाह समेत तमाम बड़े नेता शामिल हैं।

डीआरसीसी के निरीक्षण के दौरान डीएम का निर्देश, सभी विद्यार्थियों को दें स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ
पटना। जिलाधिकारी (डीएम) डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने विकसित बिहार के सात निश्चय के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा के लिए जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (डीआरसीसी) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना एवं कुशल युवा कार्यक्रम के अद्यतन प्रगति का जायजा लिया। राजधानी के छज्जुबाग स्थित जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (डीआरसीसी) में डीएम ने आवेदकों से बात भी की तथा सेवाओं की उपलब्धता के बारे में फीडबैक लिया।

समीक्षा के दौरान डीएम ने पाया कि बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम और बैंकों को 21119 आवेदन भेजे गये हैं जिसमें 21075 आवेदन स्वीकृत किये गये हैं। 20079 छा़त्र-छात्राओं को राशि भी उपलब्ध करा दी गई है। शेष 996 आवेदन वित्त निगम के स्तर पर प्रकियाधीन है। डीएम ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (योजना एवं लेखा) को निर्देश दिया कि वित्त निगम से समन्वय स्थापित कर लंबित आवेदनों को यथाशीघ्र निष्पादित कराएं ताकि छात्र-छात्राओं को तुरंत इसका लाभ मिल सके।

मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के क्रियान्वयन की स्थिति समीक्षा के क्रम में बेहतर पाई गई। इसके अंतर्गत 28013 आवेदन स्वीकृत किये गये हैं तथा बैंक को भुगतान के लिए 27710 आवेदन भेज दिये गए हैं। 27456 लाभार्थियों के खाते में 40 करोड़ 74 लाख 11 हजार रुपये की राशि हस्तांतरित भी कर दी गई है। कुशल युवा कार्यक्रम के अंतर्गत 93994 आवेदन स्वीकृत किये गए हैं। इसमें अबतक 59628 विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया है। शेष का प्रशिक्षण जारी है। कुछ लोग प्रतीक्षा में हैं। डीएम ने जिला योजना पदाधिकारी को इसका लगातार अनुश्रवण करने का निर्देश दिया ताकि सभी लोगों को ससमय प्रशिक्षण मिल सके। डीएम ने जिला योजना पदाधिकारी को डीआरसीसी में लंबित मामलों की समीक्षा कर शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए अधिकारी प्रतिबद्ध एवं तत्पर रहें।

दिल्ली में आयोजित हुआ इन्वेस्टर्स मीट, विकास आयुक्त बोले-बिहार में निवेश के लिए अनुकूल माहौल
पटना। बिहार के उद्योग विभाग तथा विज्ञान तकनीकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने नई दिल्ली में सूचना प्रौद्योगिकी इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया। इसमें बिहार के विकास आयुक्त विवेक कुमार सिंह ने कहा कि निवेशकों को प्रोत्साहित करने के लिए बिहार सरकार ने कई उत्साहवर्द्धक नीतियां बनाई है। राज्य में निवेश के लिए अनुकूल माहौल है। कुशल तथा अकुशल श्रमशक्ति के मामले में बिहार देश का नंबर-वन राज्य है। उद्योग विभाग ने निवेश बढ़ाने तथा नये उद्योगों की स्थापना के लिए बिहार बायोफ्यूल्स उत्पादन प्रोत्साहन नीति-2023, बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन (लेदर और टेक्सटाईल) नीति- 2022 सहित कई नीतियां बनाई है। इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी सेवाओं के क्षेत्र में भी निवेश की अपार संभावनाएं है। उन्होंने निवेशकों से कहा कि बिहार में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति काफी अच्छी है। निवेशक स्वयं बिहार आएं और यहां उपलब्ध सुविधाओं को देखते हुए निवेश का फैसला लें।

उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौण्डरीक ने कहा कि बिहार में इन्फॉरमेशन टेक्नोलॉजी, इन्फॉरमेशन टेक्नोलॉजी आधारित सेवाओं तथा इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम डिजाइन और उत्पादन का हब बन सकता है। बिहार में तकनीकी रूप से दक्ष युवाओं की बड़ी फौज है। बिहार में स्टार्टअप के विकास के लिए बी-हब बनाया गया है, जहां 162 स्टार्टअप्स एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं। आईटी इंडस्ट्री के लिए बिहार का ईको सिस्टम बेहतरीन है।

सूचना प्रौद्योगिकी सचिव संतोष कुमार मल्ल ने कहा कि बिहार निवेशकों का पसंदीदा राज्य बन रहा है। उद्योग विभाग के प्रयासों से उद्योग लगाना काफी आसान हो गया है। राज्य निवेश प्रोत्साहन पर्षद की बैठक नियमित तौर पर हो रही है और जमीन आवंटन भी एक सप्ताह के अंदर कर लिया जा रहा है। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के संयुक्त सचिव अमितेश कुमार सिन्हा ने कहा कि डिजिटल इंडिया का सपना साकार हो रहा है। पूरे देश में सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री का तेजी से विकास हुआ है और बिहार में भी इस सेक्टर में निवेश की व्यापक संभावनाएं हैं। इससे पहले इन्वेस्टर्स मीट में उपस्थित सभी निवेशकों और कर्मचारियों का स्वागत करते हुए उद्योग निदेशक पंकज दीक्षित ने कहा कि आईटी सेक्टर का भविष्य उज्ज्वल है। बिहार में इस इन्डस्ट्री में ग्रोथ की असीम संभावनाएं भी है।

जयंती पर शिद्दत से याद किये गए पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा, मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा की जयंती पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पटना के एसके पूरी पार्क में जयंती के मौके पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, बिहार विधान परिषद के सभापति देवेशचंद्र ठाकुर, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, पंचायती राज मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम, पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा के सुपुत्र एवं पूर्व राजयपाल निखिल कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, पटना प्रमंडल के आयुक्त कुमार रवि, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह सहित कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं अन्य गणमान्य लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने आरती पूजन, भजन-कीर्तन एवं बिहार गीत का गायन किया। बता दें कि सत्येंद्र नारायण सिन्हा को प्यार से लोग छोटे साहब कहते थे। वे सात बार सांसद भी रहे। 72 साल की उम्र में वे बिहार के 19वें मुख्यमंत्री बने और 11 मार्च 1989 से 6 दिसंबर 1989 तक मुख्यमंत्री रहे।

मतदाता सूची में नाम जोड़ने को चलेगा विशेष अभियान, 21 जुलाई से 21 अगस्त तक घर-घर दस्तक देंगे बीएलओ
पटना। अगले साल लोकसभा आम चुनाव और 2025 में बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर युवा मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए 21 जुलाई से 21 अगस्त तक बीएलओ घर-घर दस्तक देंगे। इस दौरान बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची का पुनरीक्षण करेंगे और 18 साल तक के मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज करेंगे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने फोटोयुक्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि आयोग के निर्देशों के अनुसार एक जनवरी 2024 की अहर्ता तिथि के आधार पर फोटो निर्वाचक सूची का प्रारूप प्रकाशन 17 अक्टूबर 2023 को तथा अंतिम प्रकाशन पांच जनवरी 2024 को निर्धारित है। इस दौरान 21 जुलाई से 21 अगस्त तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करेंगे। 22 अगस्त से 29 सितंबर तक मतदान केन्द्रों का निर्धारण होगा और इपिक फोटोयुक्त मतदाता पहचानपत्र की विसंगतियों को दूर किया जाएगा।

डीएम ने कहा कि एक जनवरी-2024 की अहर्ता तिथि के आधार पर पुनरीक्षण अवधि की गतिविधियों के तहत 17 अक्टूबर को एकीकृत प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन किया जाना है। 17 अक्टूबर 2023 से 30 नवंबर 2023 तक दावा-आपत्ति लिया जाएगा। 28 अक्टूबर, 29 अक्टूबर, 25 नवंबर तथा 26 नवंबर को विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। 26 नवंबर 2023 तक दावा एवं आपत्ति का निष्पादन किया जाएगा। एक जनवरी 2024 तक हेल्ड पैरामीटर की जांच तथा अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग की अनुमति प्राप्त की जाएगी। पांच जनवरी 2024 को निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

डीएम ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने निर्देश जारी किया है कि पुनरीक्षण के दौरान फोटो पहचान पत्र में अगर कोई त्रुटि है तो उसमें भी सुधार किया जाएगा। वोटर का नाम मतदाता सूची से केवल उसी स्थान पर हटाया जाएगा, जहां वे सामान्य रूप से निवास करने वाले स्थान पर नहीं पाये जाएंगे। डीएम ने निर्देश दिया कि पुनरीक्षण कार्यक्रमों का वृहत स्तर पर प्रचार-प्रसार कराएं तथा अधिक से अधिक लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए जागरूक करें।

बिहार की महागठबंधन सरकार में सबकुछ ठीकठाक नहीं, सुनील सिंह के बयान से तकरार और बढ़ी
पटना। बिहार में महागठबंधन के दो प्रमुख घटक दल जदयू और राजद में तकरार बढ़ता जा रहा है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव सचिव केके पाठक और शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर के बीच शुरू हुई तनातनी इस हद तक पहुंच गई है कि शिक्षा मंत्री तीन दिन से कार्यालय नहीं आ रहे हैं।

अब यह तकरार मंत्री और आईएएस अधिकारी के बीच की ही नहीं रह गई है। इसका असर सरकार में शामिल महागठबंधन के दो प्रमुख घटक दलों पर भी दिख रहा है। अब यह जदयू और राजद की तकरार के रूप में उभर कर सामने आ रही है। जदयू के नेता सरकार और केके पाठक की तरफ खड़े नजर आ रहे हैं तो राजद के नेता शिक्षा मंत्री के बचाव में सरकार पर हमलावर नजर आ रहे हैं। शिक्षा मंत्री और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के बीच तकरार को सुलझाने में मुख्यमंत्री की मध्यस्थता का भी कोई खास असर नहीं दिख रहा है।

शनिवार को लालू परिवार के बेहद करीबी राजद एमएलसी सुनील सिंह ने जदयू कोटे से कैबिनेट मंत्री अशोक चौधरी पर आरोपों की बौछार कर दी। जदयू पर उनके हमलावर रूख से यह साफ हो गया है कि महागठबंधन में सबकुछ ठीकठाक नहीं है। राजनीति के जानकार इसे महागठबंधन सरकार के लिए शुभ संकेत नहीं मान रहे हैं। दअरसल, राजद और जदयू के बीच जो खींचतान शुरू हुई है उसमें सुनील सिंह की एंट्री के बड़े मायने हैं। सुनील सिंह ने जदयू कोटे से कैबिनेट मंत्री अशोक चौधरी पर जो आरोप लगाये हैं उसमें यहां तक कह दिया है कि वे घाट-घाट का पानी पीकर यहां तक पहुंचे हैं। रोज पार्टी बदलते हैं और अब भाजपा की भाषा बोलने का आरोप लगा रहे हैं। अगर लालू प्रसाद नहीं होते तो वे जेल में होते।

दरअसल, अशोक चौधरी ने एमएलसी सुनील सिंह पर भाजपा की भाषा बोलने का आरोप लगाया था और जंगलराज की भी याद दिलाई थी। इसी बात पर सुनील सिंह उखड़ गए और यहां तक कह दिया कि अशोक चौधरी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी धोखा देंगे। उन्होंने कहा कि वे विधानमंडल में राबड़ी देवी को भी अपमानित कर चुके हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजो सिंह की हत्या में भी उनका नाम आया था। उन्होंने तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कार्यशैली पर भी सवाल उठा दिया और कहा है कि बिहार उनके कंट्रोल में अब नहीं रह गया है।

इससे पहले शुक्रवार को सुनील सिंह ने फेसबुक पोस्ट लिखा था और अधिकारियों पर तो निशाना साधा ही, साथ ही साथ मुख्यमंत्री पर भी इशारों ही इशारों में शब्दबाण चलाये थे। बाद में खुलकर सामने आ गए और यहां तक कह दिया कि मुख्यमंत्री के कंट्रोल में बिहार नहीं है। आपको बता दें कि राजद कोटे से शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर और आईएएस अधिकारी केके पाठक विवाद में अशोक चौधरी ने शुक्रवार को कहा था कि इन दोनों के बीच कोई विवाद नहीं है। सभी मसले सुलझा लिये गये हैं। इस बीच भाजपा ने आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केके पाठक को शिक्षा मंत्री को सही करने के लिए भेजा है। सुनील सिंह ने भी कहा था कि मुख्यमंत्री हमेशा ही केके पाठक जैसे कुछ अफसरों को मंत्रियों को ठीक करने के लिए लगाए रहते हैं। उनके इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए अशोक चौधरी ने कहा कि सुनील सिंह भाजपा की भाषा बोल रहे हैं। इसके बाद ही सुनील सिंह ने भड़क गये और अशोक चौधरी के खिलाफ खुलकर सामने आ गये।

मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने शहादत दिवस पर शहीद पीर अली को किया नमन
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूत शहीद पीर अली को शहादत दिवस पर नमन किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पीर अली के शहादत दिवस पर शहीद पीर अली पार्क के पास आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शहीद पीर अली के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर बिहार विधान परिषद के सभापति देवेशचन्द्र ठाकुर, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री ललित कुमार यादव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिवशंकर निषाद सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद पीर अली को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

बता दें कि शहीद पीर अली खान पटना में 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में अग्रेंजों के खिलाफ बिगुल फूंकने वाले क्रांतिकारी थे। पीर अली का जन्म 1820 में उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में हुआ था। पीर अली बचपन में ही आजमगढ़ से पटना आकर बस गए और यहीं शिक्षा-दीक्षा ग्रहण की। जगदीशपुर (भोजपुर) के महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह से प्रभावित होकर 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में कूद पड़े। 3 जुलाई 1857 को पीर अली के घर पर दो सौ से अधिक आजादी के दीवाने एकत्र हुए। पीर अली ने सैकड़ों हाथियारबंद लोगों की अगुवाई करते हुए पटना के गुलजारबाग स्थित ब्रिटिश प्रशासनिक भवन पर धावा बोल दिया और ब्रिटिश शासन को तहस-नहस कर डाला। दो दिन बाद 5 जुलाई 1857 को पीर अली को बगावत के जुर्म मे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें पटना के कमिश्नर विलियम टेलर के सामने पेश किया गया और 7 जुलाई 1857 को 14 साथियों के साथ पीर अली खान को बीच सड़क पर फांसी पर दे दी गई थी।