प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी – newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने पर स्मारक डाक टिकट जारी
हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज नई दिल्ली में देश के पहले हिंदी समाचार पत्र ‘उदन्त मार्तण्ड’ के सम्मान में एक स्मारक डाक टिकट और प्रथम दिवस आवरण जारी किया। इस अवसर पर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष रामबहादुर राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बधाई संदेश पढ़कर सुनाया। अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता का द्विशताब्दी वर्ष भारत की चेतना, विचार और जनजागरण का उत्सव है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि पत्रकारिता का इतिहास भारत का इतिहास भी है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं, बल्कि राष्ट्रीय जागरण का एक सशक्त आंदोलन है। मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि समय, तकनीक और मंच बदल सकते हैं, लेकिन पत्रकारिता का मूल दायित्व कभी नहीं बदलना चाहिए। इस अवसर पर हिंदी पत्रकारिता की 200 वर्ष की यात्रा को दर्शाने वाली एक विशेष प्रदर्शनी भी आयोजित की गई, जिसमें प्रमुख हिंदी समाचार पत्रों, पत्रिकाओं और अग्रणी संपादकों से जुड़े दुर्लभ चित्रों और ऐतिहासिक दस्तावेजों को प्रदर्शित किया गया।

स्वच्छता की जिम्मेदारी सभी नागरिकों को समझने की जरूरत: नवीन गोयल
-सेक्टर-4 में की सफाई अभियान की शुरुआत

-लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरुक

गुरुग्राम। गांधी जयंती के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर गुरुग्राम में पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत कमेटी के प्रदेश सह-संयोजक नवीन गोयल ने सेक्टर-4 में सफाई अभियान की शुरुआत की। यहां कैनकॉन एन्कलेव में उन्होंने झाड़ू लगाकर सफाई अभियान शुरू करके लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने फिर दोहराया कि अपने गुरुग्राम को सफाई के मामले में देश के टॉप-10 शहरों में हमें लेकर आना है। यह संकल्प तभी पूरी होगा, जब इसमें जनभागीदारी होगी।

इस अवसर पर आरडब्ल्यूए उपाध्यक्ष विपिन चौधरी, एसएस रेजीडेंसी से प्रधान विक्रम शर्मा, राकेश मेहता, सुरेंदर पंवार, सुभाष चंद्र वर्मा, अरुण चड्डा, अमन आहूजा, संकेत बंसल, विद्यानंद नूनीवाल, गौरव शर्मा, इदरीश शर्मा, इंदरजीत नंदा, सत्यनारायण अग्रवाल व सभी केनकॉन एन्क्लेव वासियों ने मिलकर श्रमदान करते हुए स्वच्छता अभियान में सहभागिता की।

नवीन गोयल ने आमजन से अपील की कि हमें सार्वजनिक स्थलों को गंदा नहीं करना चाहिए। अगर गंदे हो गये हैं तो हमें साफ करना चाहिए। इस जिम्मेदारी को सभी नागरिकों को समझने की आवश्यकता है। हमें हमारी सोच को बदलने की आवश्यकता है। सकारात्मक सोचे से ही हम अपने शहर, देश को स्वच्छ रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि बहुत से स्वच्छता संसाधन और प्रयास तब तक अधिक प्रभावशाली नहीं होगें, जब तक कि हम अपनी यह सोच नहीं बनाते कि पूरा देश हमारे घर की तरह है। हमें इसे स्वच्छ रखना है। हमें यह समझने की जरुरत है कि अपना शहर, देश घर की तरह होता है।

नवीन गोयल ने कहा कि हम सामान्य तौर पर अपने परिवारों में देखते हैं कि घर का प्रत्येक सदस्य कुछ विशेष जिम्मेदारी निभाता है। कोई झाड़ू लगाता है, कोई सफाई करता है, कोई सब्जी लाता है, कोई घर के बाहर के कार्य करता है। उसे यह कार्य समय पर करने पड़ते है। इसी तरह यदि सभी लोग अपने आस-पास के छोटे स्थानों के लिए अपनी जिम्मेदारियों में स्वच्छता रखते हैं और गंदगी फैलाने से रोकते हैं तो वो दिन दूर नहीं, जब हम चारों ओर स्वच्छता को देखेंगे।

स्वच्छता बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है जिसे नजर अंदाज नहीं किया जा सकता। हर बच्चे को अपने घर में स्वच्छता का पाठ पढ़ाया जाता है, पर हमें इसका पालन केवल घर तक सीमित नहीं रखना चाहिये। हमें अपने आस-पास के पर्यावरण और देश के हित में भी स्वच्छता का उपयोग करना चाहिये। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वछ भारत अभियान कि शुरुआत की थी, जिसका मुख्य उद्देश्य देश में स्वच्छता को बढ़ाना और देश में विकास कि गति को आगे बढ़ाना है। देश साफ रहेगा तो बीमारियां कम फैलेंगी और लोग कम बिमार पड़ेंगे। जिससे बीमारियों में देश का कम पैसा खर्च होगा और देश के विकास की गति और बढ़ जाएगी।

पीएम मोदी ने दिया तुष्टिकरण के खिलाफ संतुष्टिकरण का नया नारा
पीएम मोदी ने दिया तुष्टिकरण के खिलाफ संतुष्टिकरण का नया नारा

नई दिल्ली। भोपाल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पांच वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के बाद मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के जरिये भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित किया और उनसे संवाद भी किया। इस दौरान वे विरोधियों पर भी खूब बरसे। पटना में विपक्ष के महाजुटान पर तंज कसा तो बिना नाम लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा। ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के माध्यम से दस लाख भाजपा कार्यकर्ताओं से वर्चुअली संवाद किया और तुष्टिकरण के खिलाफ संतुष्टिकरण का नया नारा दिया।

बिहार की चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में कुछ जातियों पर ही विशेष ध्यान दिया गया और कई जातियों की घोर उपेक्षा की गई। बिहार को दलित-महादलित जातियों में बांट दिया गया। उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की इस नीति से समाज को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। पटना में विपक्ष के महाजुटान को फोटो सेशन करार दिया और कहा कि पटना में जुटे विपक्षी दलों के घोटाले की लिस्ट इतनी लंबी है कि कोर्ट भी थक गई है। पीएम यहीं नहीं रूके, कहा-20 लाख करोड़ घोटाला करने वाले एक मंच पर जुटे। कांग्रेस और राजद पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तब 1.86 लाख करोड़ का कोयला घोटाला, 1.76 लाख करोड़ का 2जी घोटाला, 70 हजार करोड़ रुपये का कॉमनवेल्थ घोटाला से लेकर हेलिकॉप्टर और सबमरीन घोटाले तक हुए। यानी ऐसा कोई क्षेत्र नहीं रहा जो कांग्रेस के घोटालों से अछूता रहा हो। राजद पर प्रहार करते हुए कहा कि चारा घोटाला, अलकतरा घोटाला, पशुपालन घोटाला, बाढ़ राहत घोटाला से लेकर इनकी घोटालों की सूची इतनी लंबी है कि सजा देते-देते कोर्ट भी थक गईं। पीएम मोदी ने हुंकार भरते हुए कहा कि इनके घाटालों को लोग भूले नहीं है। आज मैं भी एक गारंटी देता हूं कि हर घोटालेबाज पर कार्रवाई होगी।

पटना में जुटे विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2014 या 2019 के चुनाव में इनमें इतनी छटपटाहट नहीं दिखी जितनी अभी दिख रही है। दरअसल, इन सभी विपक्षी दलों की बेचैनी से यह साफ जाहिर है कि ये देश की जनता का मूड समझ गए हैं। देश की जनता ने 2024 के चुनाव में भाजपा को वापस लाने का मन बना लिया है। 2024 में फिर एक बार भाजपा की प्रचंड विजय तय है। इसी वजह से तमाम विपक्षी दल बौखलाए हुए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत आप सभी कार्यकर्ता हैं। आप देश के संकल्पों के सिद्धी के भी मजबूत सिपाही हैं।

बता दें कि प्रधानमंत्री मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में इसी साल होने वाले विधानसभा और 2024 के होने वाले लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने भोपालआए थे। उन्होंने मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ अभियान के तहत 543 लोकसभाओं के दस लाख कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने एक घंटा 52 मिनट भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। खास बात यह रही कि पहली बार उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से पूछे गए सवालों का विस्तार से जवाब देते हुए अपनी बात रखी।

देश को मिली पांच वंदे भारत (Vande Bharat) ट्रेन की सौगात, पीएम मोदी ने भोपाल से दिखाई हरी झंडी
By Rakesh Kumar

-पटना-रांची के बीच भी सप्ताह में छह दिन दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश को पांच वंदे भारत (Vande Bharat) ट्रेन की सौगात दी। इसमें एक वंदे भारत पटना-रांची के बीच चलेगी। जैसे ही मोदी ने भोपाल से पांच वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, रांची स्टेशन पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, भाजपा सांसद दीपक प्रकाश, सांसद संजय सेठ, परिवहन मंत्री चंपई सोरेन, जेएमएम सांसद महुआ माजी, सांसद जयंत सिन्हा, सांसद अन्नपूर्णा देवी व अन्य वरीय भाजपा नेताओं ने ट्रेन को 10.53 मे वंदे मातरम के नांरे के साथ पटना के लिए रवाना किया। रांची से खुलने के बाद यह ट्रेन करीब छह घंटे का सफर पूरी कर पटना पहुंची। बुधवार से पटना-रांची के बीच इस ट्रेन का विधिवत परिचालन शुरू हो जाएगा। रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस झारखंड और बिहार के लिए पहली वंदे भारत ट्रेन है। वंदे भारत को पायलट के बालमुचू चला रहे हैं। उनके साथ लोको पायलट मनोज कुमार हैं। इस ट्रेन के मैनेजर अशोक पांडेय हैं। ट्रेन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। यात्रियों ने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे ट्रेन नहीं फ्लाइट में बैठे हैं। बता दें कि आज पीएम मोदी ने भोपाल-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, खजुराहो-भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस, गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस, बंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस और पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात देश को दी है। पटना-रांची के बीच वंदे भारत सप्ताह में छह दिन चलेगी। मंगलवार को इसका परिचालन नहीं होगा। पटना से रांची के बीच वंदे भारत ट्रेन का नंबर 22349 है जो पटना जंक्शन से सुबह सात बजे रवाना होगी। गया जंक्शन होते यह ट्रेन रांची दोपहर एक बजे पहुंचेगी। रांची से यह ट्रेन 22350 नंबर के रूप में शाम 4.15 बजे रवाना होगी जो रात 10.05 बजे पटना पहुंचेगी। रांची से पटना का एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2110 और चेयर कार का 1175 रुपये है। वहीं, पटना से रांची के लिए एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1930 रुपये और चेयर कार का किराया 1025 रुपये तय किया गया है। यह ट्रेन पटना-रांची के बीच की दूरी पांच घंटे 50 मिनट में तय करेगी। पटना और रांची के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने वाली यह ट्रेन हर वर्ग के लोगों के लिए वरदान साबित होगी।

मोदी के भाषण पर विवाद
डॉ वेदप्रताप वैदिक

लाल किले से हर पंद्रह अगस्त को प्रधानमंत्री लोग जो भाषण देते हैं, उनसे देश में कोई विवाद पैदा नहीं होता। वे प्रायः विगत वर्ष में अपनी सरकार द्वारा किए गए लोक-कल्याणकारी कामों का विवरण पेश करते हैं और अपनी भावी योजनाओं का नक्शा पेश करते हैं लेकिन इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के लगभग एक घंटे के हिस्से पर किसी विरोधी ने कोई अच्छी या बुरी टिप्पणी नहीं की लेकिन सिर्फ दो बातें को लेकर विपक्ष ने उन पर गोले बरसाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

कांग्रेसी नेताओं को बड़ा एतराज इस बात पर हुआ कि मोदी ने महात्मा गांधी, नेहरु और पटेल के साथ-साथ इस मौके पर वीर सावरकर और श्यामाप्रसाद मुखर्जी का नाम क्यों ले लिया? चंद्रशेखर, भगतसिंह, बिस्मिल आदि के नाम भी मोदी ने लिये और स्वातंत्र्य-संग्राम में उनके योगदान को प्रणाम किया। क्या इससे नेहरुजी की अवमानना हुई है? कतई नहीं। फिर भी सोनिया गांधी ने एक गोल-मोल बयान जारी करके मोदी की निंदा की है।

कुछ अन्य कांग्रेसी नेताओं ने सावरकर को पाकिस्तान का जनक बताया है। उन्हें द्विराष्ट्रवाद का पिता कहा है। इन पढ़े-लिखे हुए नेताओं से मेरा विनम्र अनुरोध है कि वे सावरकर के लिखे ग्रंथों को एक बार फिर ध्यान से पढ़ें। पहली बात तो यह है कि सावरकर और उनके भाई ने जो कुर्बानियां की हैं और अंग्रेजी राज के विरुद्ध जो साहस दिखाया है, वह कितना अनुपम है। इसके अलावा अब से लगभग 40 साल पहले राष्ट्रीय अभिलेखागार से अंग्रेजों के गोपनीय दस्तावेजों को खंगालकर सावरकर पर लेखमाला लिखते समय मुझे पता चला कि अब के कांग्रेसियों ने उन पर अंग्रेजों से समझौते करने के निराधार आरोप लगा रखे हैं।

यदि सावरकर इतने ही अछूत हैं तो प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने मुंबई में बने उनके स्मारक के लिए अपनी निजी राशि से दान क्यों दिया था? हमारे स्वातंत्र्य-संग्राम में हमें क्रांतिकारियों, गांधीवादियों, मुसलमान नेताओं यहां तक कि मोहम्मद अली जिन्ना के योगदान का भी स्मरण क्यों नहीं करना चाहिए? विभाजन के समय उनसे मतभेद हो गए, यह अलग बात है। कर्नाटक के भाजपाइयों ने नेहरु को भारत-विभाजन का जिम्मेदार बताया, यह बिल्कुल गलत है। मोदी की दूसरी बात परिवारवाद को लेकर थी। उस पर कांग्रेसी नेता फिजूल भन्नाए हुए हैं। वे अब कुछ भाजपाई मंत्रियों और सांसदों के बेटों के नाम उछालकर मोदी के परिवारवाद के आरोप का जवाब दे रहे हैं।