पीएम मोदी – newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra

‘सोलर दीदी’ देवकी ने बदली गाँव की तस्वीर, पीएम मोदी ने साझा की प्रेरक कहानी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम **‘मन की बात’** के 125वें संस्करण में बिहार की ‘सोलर दीदी’ देवकी की प्रेरक कहानी सुनाई। उन्होंने बताया कि कैसे मुज़फ्फरपुर जिले के रतनपुरा गांव की देवकी ने सोलर पंप अपनाकर अपने गाँव की किस्मत बदल दी। प्रधानमंत्री ने देशभर के लोगों से सौर ऊर्जा को अपनाने और सूर्य से मिलने वाली अपार ऊर्जा का अधिकतम उपयोग करने का आह्वान किया।

मोदी ने कहा, “आजकल छतों पर, बड़े भवनों पर, सरकारी कार्यालयों में सोलर पैनल दिखने लगे हैं। लोग इनके महत्व को समझ रहे हैं और खुले मन से अपना रहे हैं। हमारे देश पर सूर्यदेव की इतनी कृपा है, तो क्यों न हम उनकी ऊर्जा का पूरा लाभ लें।” उन्होंने बताया कि सौर ऊर्जा किसानों के जीवन में नई रोशनी ला रही है। अब सोलर पंप और सोलर राइस मिलों की मदद से किसानों की आय बढ़ रही है और मेहनत का फल अधिक मिल रहा है।

प्रधानमंत्री ने देवकी की कहानी साझा करते हुए कहा कि कम उम्र में शादी, छोटे खेत और चार बच्चों की जिम्मेदारी के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। स्वयं सहायता समूह से जुड़कर उन्होंने सोलर पंप के बारे में जानकारी हासिल की और उसे अपनाने में सफल रहीं। आज उनके सोलर पंप से 40 एकड़ से अधिक जमीन की सिंचाई हो रही है। गांव के अन्य किसान भी उनसे जुड़कर लाभ कमा रहे हैं और उनकी फसलें हरी-भरी हो रही हैं।

मोदी ने यह भी बताया कि पहले जहां देवकी का जीवन घर की चारदीवारी तक सीमित था, वहीं अब वे आत्मविश्वास से काम कर रही हैं और डिजिटल लेन-देन को भी अपना चुकी हैं। किसान उन्हें भुगतान यूपीआई के माध्यम से करते हैं। आज वे पूरे गांव में सम्मानित हैं और उनकी मेहनत ने यह साबित कर दिया है कि सौर ऊर्जा केवल बिजली का साधन नहीं, बल्कि गांवों में नई रोशनी लाने की ताकत है।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने देश के प्रसिद्ध अभियंता मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को श्रद्धांजलि दी, जिनकी जयंती 15 सितंबर को अभियंता दिवस के रूप में मनाई जाती है। उन्होंने आने वाली 17 सितंबर को होने वाली विश्वकर्मा जयंती का भी उल्लेख किया और कहा कि पारंपरिक कारीगरों और शिल्पियों को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र सरकार ने **विश्वकर्मा योजना** शुरू की है। मोदी ने कहा, “हमारे बढ़ई, लोहार, सुनार, कुम्हार और मूर्तिकार भारत की समृद्धि की आधारशिला रहे हैं। सरकार इन पारंपरिक शिल्पियों का साथ देने के लिए प्रतिबद्ध है।”

भारत को डिटिजल बाजार क्यों बनाना चाहते हैं मोदी ..
भारत इस समय दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है.. हर बात में यहां तक कि मोबाईल चलाने वालों और उस पर दिन भर बिताने वालों में भी भारत दुनिया में नंबर एक हैं.. करीब 140 करोड की आबादी वाले देश में 80 करोड़ के आस पास मोबाईल यूजर हैं. ऐसे में पीएम मोदी ने मुंबई में एक से चार मई तक दुनिया भर के मनोरंजन उघोग और डिटिजल तकनीक के सबसे बडे सम्मेलन वेव्स 2025 का आयोजन किया .. इसमें क्या हासिल हुआ बता रहे हैं वरिष्ठ पत्रकार संदीप सोनवलकर

मुंबई के व्यापारिक हब माने जाने वाले जियो सेंटर बीकेसी मे एक से चार मई तक अगर आप एक नजर दौड़ाते तो आपको लगता कि मनोरंजन की दुनिया और डिटिजल की दुनिया का एक साथ मिलन हो रहा है . चार दिन में यहां जुटे एक लाख से ज्यादा लोगों और शाहरुख से लेकर आलिया भटट और रणबीर सिंह से लेकर सैफ अली खान जैसे सितारों ने डिजीटल होने के कारण बदल रही मनोरंजन की दुनिया पर बात की और ये भी तय किया कि भारत को दुनिया का सबसे बड़ा डिटिजल कंटेट क्रिएटर बनाना है .इसके लिए बाकायदा एक अलग यूनिवर्सिटी बनाने का ऐलान भी किया गया. लेकिन ये सवाल हमेशा तैरता रहा कि ऐसा क्या है कि ऐसे समय में जब पाकिस्तान से आतंकवाद को लेकर भारत में जवाबी तैयारी चल रही है और तनाव बढ़ता जा रहा है तब मुंबई में ये डिजिटल आयोजन की जरुरत क्यों लगी और हर बात सोच समझकर करने वाले पी एम मोदी ये सब क्यों कर रहे है.

तमाम विशेषग्यों की बातचीत में कुछ बातें निकलकर आयी वो इस तरह है कि ..

1. मोदी समझते है कि भारत में मोबाईल और उसके मनोरंजन ने किस हद तक पैठ बना ली है और भारत में कंटेट क्रिएटर का बाजार तेजी से बढ रहा है .भारत के अधिकतर युवा रील और शार्ट दिन में एक बार तो देखते हैं. पीएम मोदी को लगता है इस फोर्स को दो तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है पहला कंटेट क्रिएटर के रोजगार के तौर पर इससे बड़ी संख्या मे युवाओं को रोजगार मिल सकता है .. दूसरा इन युवाओं को प्लेटफार्म देकर अपने साथ जोड़े रखना ताकि ये उनका समर्थक भी बना रहे ..

2. भारत मे ओटीटी ने अब काफी हद तक सिनेमाघऱ के पैरलल अपनी जगह बना ली है .बहुत से लोग वीकेंड में घर पर ही ओटीटी देखते हैं. यहां तक कि इस माध्यम पर फिल्में भी सीधे रिलीज होने लगी है लेकिन ये भी इतना ही सच है कि ओटीटी पर अब भी दो विदेशी प्लेटफार्म नेटफिल्क्स और अमेजान की ही पकड़ है. 70 फीसदी लोग इनको ही देखते हैं और इसमें कंटेट ज्यादातर विदेशी ही है.. पीएम मोदी औऱ संघ परिवार चाहता है कि मनोरंजन की इस दुनिया में भारतीय कहानियां और और भारतीय कंटेट हो.इसके जरिये भारतीय परंपरा और कहानियों को सीधे घरों तक पहुंचाया जा सकेगा. ये काफी हद तक भारतीय गौरव को फिर से स्थापित करने के लक्ष्य में काम आयेगा .. अंबानी घराना जियो के जरिये जल्दी ही 5 जी रोल आउट करना चाहता है उसके जरिये एक खालिस भारतीय ओटीटी को पहुंचाया जा सकता है और उसके लिए कंटेंट लगेगा . इस पर वेव्स में खासा जोर भी रहा और ब्रम्रहा जैसी तकनीकी कंपनियां भी रियल टाइम वर्चुअल क्रिएशन को प्रमोट करती रहीं. यहां तक कि एक बाक्स में अभिताभ बच्चन जियो की तरफ से रामायण का वाचन करते हुए वर्चुअल बने रहे ..

3. इन सबके साथ ही एक और मकसद इस पूरे आयोजन का रहा वो था गेमिंग बाजार को साधना.. भारत में फन गेम्स और वर्चुअल गेम्स का बाजार तेजी से बढ रहा है ..इस बाजार में अकेले ड्रीम स्पोर्टस का ही बाजार एक लाख करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. इसके अलावा रमी और लूडो जैसे बाकी गेम्स भी जमकर कमाई कर रहे हैं. इनको स्पोर्टस का दर्जा देकर इन पर लगने वाली बोली को भी सटटे से बचाकर अलग कर दिया गया है. इस सबसे ही भारत सरकार को करीब एक लाख करोड़ रुपये की जीएसटी मिलती है.. हालांकि इस पर विवाद चल रहा है. गेमिंग स्पोर्टस कंपनियों का कहना है कि उन पर 18 फीसदी की दर से जीएसटी लगायी जाये जबकि सरकारी विभाग अभी 28 फीसदी मांगता है.. ये एक बहुत बड़ा बाजार है और साथ ही लोग अगर लगातार गेम और बाकी चीजों में उलझे रहें तो बाकी सवाल पर बहुत कम ही उबाल आयेगा..

4. इसके साथ ही मनोरंजन की दुनिया का बाजार डिजीटल होने के कारण अब वैश्विक हो चला है . ये अब यूट्यूब और रील्स से भी आगे बढ चला है .इसमें रोजगार और कमाई दोनों की संभावना है और सरकार इसे एक बड़ा उघोग बनाकर युवाओं को अवसर देना चाहती है.. वेव्स में इस पर भी बहुत बात हुयी ..

5. वेव्स में एक नये सेंगमेंट कम्युनिटी रेडियो और पाडकास्ट पर भी अलग से चर्चा हुयी . कम्युनिटी रेडियो चलाने वाले देशभर के 350 लोगों को भी बुलाया गया और आईआईएमसी के जरिये इस पर परिचर्चा हुयी लेकिन इस सवाल का जवाब नहीं मिल पाया कि इन कम्युनिटी रेडियो को किस तरह से आर्थिक तौर पर सक्षम बनाया जा सके ..ज्यादातर रेडियो अभी सरकारी मदद के सहारे ही चल रहे है और इनकी लाइसेंस की फीस भी बहुत ज्यादा है.जबकि विदेशों में ये बहुत लोकप्रिय है.. भारत में अभी इनकी पहुंच करीब पांच किलोमीटर ही है और कापीराइट से लेकर कंटेट बनाने तक सबके खर्चे बहुत है.. इसलिए इनकी चुनौतियां कम नहीं है ..पाडकास्ट जरुर यूटूब पर लोकप्रिय हो रहा है लेकिन मोबाईल पर आडियो पाडकास्ट को लेकर अब भी लोकप्रियता कम है और इसका बाजार भी बहुत बड़ा नही हैं. मोदी बहुत दूर की देख रहे हैं.

कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि यहां मुंबई में 100 से अधिक देशों के कलाकार, निवेशक और नीति निर्माता एक साथ एक ही छत के नीचे एकत्र हुए हैं। एक तरह से आज यहां वैश्विक प्रतिभा और वैश्विक रचनात्मकता के एक ईको-सिस्टम की नींव रखी जा रही है।

बीती एक सदी में भारतीय सिनेमा ने भारत को दुनिया के कोने-कोने में ले जाने में पाई सफलता

पीएम मोदी ने आगे कहा- ”वर्ल्ड ऑडियो विजुअल और एंटरटेनमेंट समिट यानी वेव्स.. ये सिर्फ एक ऐक्रोनिम नहीं है। ये एक वेव है- संस्कृति की, रचनात्मकता की। वेव्स एक ऐसा वैश्विक मंच है, जो आप जैसे हर कलाकार, हर निर्माता का है। जहां हर कलाकार, हर युवा एक नई योजना के साथ रचनात्मक दुनिया के साथ जुड़ेगा। आज 1 मई है। आज से 112 साल पहले 3 मई, 1913 को भारत में पहली फीचर फिल्म राजा हरिश्चंद्र रिलीज हुई थी, इसके निर्माता दादासाहेब फाल्के जी थे और कल ही उनकी जन्म जयंती थी। बीती एक सदी में भारतीय सिनेमा ने भारत को दुनिया के कोने-कोने में ले जाने में सफलता पाई है।”

सभी का प्रयास आने वाले वर्षों में वेव्स को देगा नई ऊंचाई

उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा- ”आज वेव्स में इस मंच पर हमने भारतीय सिनेमा के अनेक दिग्गजों को डाक टिकट के माध्यम से याद किया है। बीते वर्षों में मैं कभी गेमिंग वर्ल्ड, कभी म्यूजिक की दुनिया के लोगों से, फिल्म मेकर्स से मिला, कभी स्क्रीन पर चमकने वाले चेहरों से मिला। इन चर्चाओं में अक्सर भारत की रचनात्मकता, सृजनात्मक क्षमता और वैश्विक सहयोग की बातें उठती थीं। लाल किले से मैंने ‘सबका प्रयास’ की बात कही है। आज मेरा ये विश्वास और पक्का हो गया है कि आप सभी का प्रयास आने वाले वर्षों में वेव्स को नई ऊंचाई देगा।”

मुंबई में महाराष्ट्र दिवस पर दिन भर रहेंगे पीएम मोदी .. वेव्स का उदघाटन करेंगे
पीएम मोदी एक मई को महाराष्ट्र दिवस और मजदूर दिवस पर दिन भर मुंबई में रहेंगे .पीएम वहां महाराष्ट्र दिवस के कार्यक्रम में तो शामिल होंगे ही इसके अलावा वो मुंबई मेट्रो की लाइन के एक और फेस का उदघाटन करेंगे साथ ही एक दो और सरकारी कार्यक्रम मे हिस्सा लेगे दोपहर के बाद वो मुंबई मे मनोरंजन की दुनिया के सबसे बडे कार्यक्रम वेव्स का उदघाटन करेंगे .. ये आयोजन एक से चार मई तक बीकेसी में किया जा रहा है. इस कार्यक्रम मे दुनिया भर के 130 देशों के कलाकार और कंपनियां हिस्सा लेंगे साथ ही सबसे ज्यादा जोर एआई और वर्चुअल रियल्टी पर होगा. सरकार की तरफ से एक विशाल भारत मंडप भी यहां लगाया जा रहा है. इस आयोजन में उघोगपतियों के अलावा कलाकार के तौर पर शाहरुख खान . आमिर खान .. अक्षय कुमार .. रजनीकांत , और चिरंजीवी समेत कई सेलेब्रिटी भी शामिल होंगे .

नरेंद्र मोदी एक मई को दिन भर मुंबई में बितायेगें जहां वो मनोरंजन की दुनिया के सबसे बड़े सम्मेलन वेव्स का बांद्रा कुर्ला काम्पलेक्स में शुभारंभ करेंगे.. इस कार्यक्रम के लिए दुनिया भर के 130 देशों के कला क्षेत्र की कंपनियां और टेक दिग्गज आ रहे हैं इसके अलावा उघोग और फिल्म जगत की कई कंपनियां भी यहां रहेंगी. इसी दौरान एक से चार मई तक रोज शाम को भारत की सांस्कृतिक विधा को दिखाने वाले कई कार्यक्रम होंगे ..

पहले ही दिन प्रधानमंत्री के सामने एआई और वर्चुअल आधार पर बनी रामायण का प्रदर्शन किया जायेगा ..इसे सिंगापुर की एक कंपनी ने तैयार किया है .इस रामायण में कलाकार वर्चुअल होंगे और आपके पास से गुजरेंगे ..आगमेंटेड रियल्टी से बने इस कार्यक्रम में अगर आप पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं तो आपको सिर पर हाथ फेरने का अहसास होगा.. यहीं पर पीएम मोदी भी राम परिवार से आशीर्वाद लेंगे और उसके साथ ही बुराई के अंत का संकल्प भी होगा ..पीएम इस पूरे कार्यक्रम में सुबह से लेकर रात नौ बजे तक रहेंगे ..

वेव्स के पहले ही दिन सुबह दस बजे कलाकार शऱद केलकर की आवाज में तीस कलाकारों का दल एआई के सहारे भारत की सांस्कृतिक विविधता और मूल आधार का मंचन करेंगे ..यही सबसे आकर्षक कार्यक्रम होगा..और शाम को जियो थियेटर में जाने माने कलाकार विश्व मोहन भटट , श्रेया घोषाल और अनुपम खेर का परफारमेंस होगा.

अगला दिन भारतीय लोककला के प्रदर्शन का होगा जिसमें देश के अलग अलग हिस्सों की कलाओं का प्रदर्शन किया जायेगा शाम को शांतुन और शंकर महादेवन की आवाज में महाराष्ट्र की लोककला का प्रदर्शन होगा.. आखिरी दिन ए आर रहमान के निर्देशन में बैंड फ्यूजन का कार्यक्रम किया जाना तय है ..हालांकि मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि मौजूदा परिस्थिति को देखते हुए कुछ कार्यक्रम में बदलाव किया जा सकता है.

हर भारतवासी के घट में बसता है राम: ओम प्रकाश धनखड़
– भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर गुरुग्राम में चलाया स्वच्छता अभियान

– पीएम मोदी के आह्वान पर देशभर में भाजपा ने शुरू किया मंदिर स्वच्छता अभियान

गुरुग्राम, 16 जनवरी। हर भारतवासी के घट में राम बसता है। राम पर्याय हैं भारत के।  हम मंदिरों व धार्मिक स्थलों को भगवान श्रीराम से जुड़ा हुआ पाते हैं, इसलिए अपने नजदीक के हर मंदिर व धार्मिक स्थल को साफ सुथरा रखना हमारा दायित्व है। पीएम मोदी के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नागरिकों के साथ मिलकर देशभर में एक सप्ताह तक मंदिर परिसरों व धार्मिक स्थलों पर विशेष  स्वच्छता अभियान चलाया हुआ है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने गुरुग्राम में स्थित  प्रसिद्ध माता शीतला देवी मंदिर में स्वच्छता अभियान के उपरांत यह बात कही। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। हर भारतवासी इस ऐतिहासिक दिन को बड़े उत्सव की तरह मनाने के लिए बड़ी ही उत्सुकता से तैयारी कर रहा है।  देश में ही नहीं दुनिया में जहां भी भारतीय हैं ,वहां बड़े उत्साह और उल्लास का माहौल है।

श्री धनखड़ ने कहा कि कई पीढ़ियों ने संघर्ष किया और 500 साल की प्रतीक्षा और देश की आजादी के बाद 75  साल चले आंदोलन उपरांत यह ऐतिहासिक दिन आया है। देशभर में बहुत ही भावपूर्ण वातावरण बन रहा है। घर-घर निमंत्रण के पीले चावल पहुंच रहे हैं। अपने घरों, मंदिरों और धार्मिक स्थलों की सफाई के लिए अभियान चला हुआ है। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हुआ है। श्री धनखड़ ने कहा कि हम बहुत भाग्यशाली पीढ़ी हैं कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बन रहे हैं।  भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि 22 जनवरी को देशभर में मंदिर व धार्मिक स्थलों पर देशवासी अयोध्या से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का सजीव प्रसारण देखेंगे। प्राण प्रतिष्ठा उपरांत रामलला के दर्शनों के लिए देशभर से नागरिक अयोध्या जाएंगे।

भाजपा राष्ट्रीय सचिव ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस ने पहले भगवान श्रीराम को मिथक व काल्पनिक माना, फिर माननीय अदालतों में 21-21 वकील खिलाफ खड़े किए। हर भारतवासी के घट में राम को देखकर देश में बने माहौल से कांग्रेस दुविधा में है। एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी को रामेश्वरम से केदारनाथ तक भारत सदियों से जुड़ा हुआ पाया।  अब न्याय यात्रा में भी उनको पता चल जाएगा कि शिव सागर से सोमनाथ तक भारत की न्याय व्यवस्था बहुत ही संवेदनशील और न्यायप्रिय है। सवाल ये है कि वो न्याय किसके लिए मांग रहे हैं।

भाजपा जिला अध्यक्ष कमल यादव ने कहा कि अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा तक जिला के सभी मंदिरों को चकाचक कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 14 जनवरी से शुरू हुए तीर्थ स्थल स्वच्छ अभियान में भाजपा के नेता व कार्यकर्ता लगातार मंदिरों में जाकर साफ-सफाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता हमेशा सक्रिय रहकर सेवा भाव के कार्य करते रहते हैं। कोरोनाकाल में भी कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर सेवा कार्य किए और जरूरत की चीजों को लोगों तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि जब भी पार्टी की तरफ से कोई अभियान चलाया जाता है हमारे कार्यकर्ता उसमें अपनी अहम भूमिका निभाते हैं।

जीएल शर्मा एवं पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह ने भी लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने आस-पास के घार्मिक स्थलों व मंदिरों को स्वच्छ बनाएं। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी का देश में दीवाली जैसा माहौल होगा। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सभी मंदिरों व घरों में राम ज्योति अवश्य जलाएं और खुशियां मनाएं।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा, पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह, उषा प्रियदर्शी, जिला महामंत्री मनीष गाड़ौली, जिला महामंत्री महेश यादव, मधु आज़ाद, रामबीर भाटी, ज़िला मीडिया प्रमुख अजीत यादव, मंडल अध्यक्ष प्रियवर्त, नितिन शांडिल्य, मेहरचंद गांधी, अनिल गंडास, जिला मीडिया सह प्रमुख जयवीर यादव, सुरेंद्र गहलोत, सज्जन सिंह, वीरेंद्र यादव सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rozgar Mela : पीएम मोदी रोजगार मेले में 70 हजार से अधिक नवनियुक्त लोगों को देंगे नियुक्ति पत्र
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 जुलाई को सुबह साढ़े दस बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 70 हजार से अधिक नवनियुक्त व्यक्तियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री इन नियुक्त लोगों को संबोधित भी करेंगे।

रोजगार मेला देशभर में 44 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। देशभर से चुने गए नए कर्मचारी राजस्व विभाग, वित्तीय सेवा विभाग, डाक विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, जल संसाधन विभाग, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग और गृह मंत्रालय सहित सरकार के विभिन्न मंत्रालयों-विभागों में नियुक्त किये जाएंगे।

प्रधानमंत्री की रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में रोजगार मेला एक कदम है। आशा है कि रोजगार मेला भविष्य में रोजगार सृजन में उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा और युवाओं को उनके सशक्तिकरण और राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा।

नवनियुक्त व्यक्तियों को आईजीओटी ‘कर्मयोगी पोर्टल’ पर एक ऑनलाइन मॉड्यूल ‘कर्मयोगी प्रारंभ’ के माध्यम से खुद को प्रशिक्षित करने का अवसर भी मिल रहा है, जहां 580 से अधिक ई-लर्निंग पाठ्यक्रम ‘एनीव्हेयर एनी डिवाइस’ शिक्षण प्रारूप के लिए उपलब्ध कराए गए हैं।

पीएम मोदी ने दिया तुष्टिकरण के खिलाफ संतुष्टिकरण का नया नारा
पीएम मोदी ने दिया तुष्टिकरण के खिलाफ संतुष्टिकरण का नया नारा

नई दिल्ली। भोपाल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पांच वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के बाद मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के जरिये भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित किया और उनसे संवाद भी किया। इस दौरान वे विरोधियों पर भी खूब बरसे। पटना में विपक्ष के महाजुटान पर तंज कसा तो बिना नाम लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा। ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के माध्यम से दस लाख भाजपा कार्यकर्ताओं से वर्चुअली संवाद किया और तुष्टिकरण के खिलाफ संतुष्टिकरण का नया नारा दिया।

बिहार की चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में कुछ जातियों पर ही विशेष ध्यान दिया गया और कई जातियों की घोर उपेक्षा की गई। बिहार को दलित-महादलित जातियों में बांट दिया गया। उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की इस नीति से समाज को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। पटना में विपक्ष के महाजुटान को फोटो सेशन करार दिया और कहा कि पटना में जुटे विपक्षी दलों के घोटाले की लिस्ट इतनी लंबी है कि कोर्ट भी थक गई है। पीएम यहीं नहीं रूके, कहा-20 लाख करोड़ घोटाला करने वाले एक मंच पर जुटे। कांग्रेस और राजद पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तब 1.86 लाख करोड़ का कोयला घोटाला, 1.76 लाख करोड़ का 2जी घोटाला, 70 हजार करोड़ रुपये का कॉमनवेल्थ घोटाला से लेकर हेलिकॉप्टर और सबमरीन घोटाले तक हुए। यानी ऐसा कोई क्षेत्र नहीं रहा जो कांग्रेस के घोटालों से अछूता रहा हो। राजद पर प्रहार करते हुए कहा कि चारा घोटाला, अलकतरा घोटाला, पशुपालन घोटाला, बाढ़ राहत घोटाला से लेकर इनकी घोटालों की सूची इतनी लंबी है कि सजा देते-देते कोर्ट भी थक गईं। पीएम मोदी ने हुंकार भरते हुए कहा कि इनके घाटालों को लोग भूले नहीं है। आज मैं भी एक गारंटी देता हूं कि हर घोटालेबाज पर कार्रवाई होगी।

पटना में जुटे विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2014 या 2019 के चुनाव में इनमें इतनी छटपटाहट नहीं दिखी जितनी अभी दिख रही है। दरअसल, इन सभी विपक्षी दलों की बेचैनी से यह साफ जाहिर है कि ये देश की जनता का मूड समझ गए हैं। देश की जनता ने 2024 के चुनाव में भाजपा को वापस लाने का मन बना लिया है। 2024 में फिर एक बार भाजपा की प्रचंड विजय तय है। इसी वजह से तमाम विपक्षी दल बौखलाए हुए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत आप सभी कार्यकर्ता हैं। आप देश के संकल्पों के सिद्धी के भी मजबूत सिपाही हैं।

बता दें कि प्रधानमंत्री मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में इसी साल होने वाले विधानसभा और 2024 के होने वाले लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने भोपालआए थे। उन्होंने मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ अभियान के तहत 543 लोकसभाओं के दस लाख कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने एक घंटा 52 मिनट भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। खास बात यह रही कि पहली बार उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से पूछे गए सवालों का विस्तार से जवाब देते हुए अपनी बात रखी।