पर्यावरण संरक्षण विभाग – newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra

स्वच्छता की जिम्मेदारी सभी नागरिकों को समझने की जरूरत: नवीन गोयल
-सेक्टर-4 में की सफाई अभियान की शुरुआत

-लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरुक

गुरुग्राम। गांधी जयंती के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर गुरुग्राम में पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत कमेटी के प्रदेश सह-संयोजक नवीन गोयल ने सेक्टर-4 में सफाई अभियान की शुरुआत की। यहां कैनकॉन एन्कलेव में उन्होंने झाड़ू लगाकर सफाई अभियान शुरू करके लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने फिर दोहराया कि अपने गुरुग्राम को सफाई के मामले में देश के टॉप-10 शहरों में हमें लेकर आना है। यह संकल्प तभी पूरी होगा, जब इसमें जनभागीदारी होगी।

इस अवसर पर आरडब्ल्यूए उपाध्यक्ष विपिन चौधरी, एसएस रेजीडेंसी से प्रधान विक्रम शर्मा, राकेश मेहता, सुरेंदर पंवार, सुभाष चंद्र वर्मा, अरुण चड्डा, अमन आहूजा, संकेत बंसल, विद्यानंद नूनीवाल, गौरव शर्मा, इदरीश शर्मा, इंदरजीत नंदा, सत्यनारायण अग्रवाल व सभी केनकॉन एन्क्लेव वासियों ने मिलकर श्रमदान करते हुए स्वच्छता अभियान में सहभागिता की।

नवीन गोयल ने आमजन से अपील की कि हमें सार्वजनिक स्थलों को गंदा नहीं करना चाहिए। अगर गंदे हो गये हैं तो हमें साफ करना चाहिए। इस जिम्मेदारी को सभी नागरिकों को समझने की आवश्यकता है। हमें हमारी सोच को बदलने की आवश्यकता है। सकारात्मक सोचे से ही हम अपने शहर, देश को स्वच्छ रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि बहुत से स्वच्छता संसाधन और प्रयास तब तक अधिक प्रभावशाली नहीं होगें, जब तक कि हम अपनी यह सोच नहीं बनाते कि पूरा देश हमारे घर की तरह है। हमें इसे स्वच्छ रखना है। हमें यह समझने की जरुरत है कि अपना शहर, देश घर की तरह होता है।

नवीन गोयल ने कहा कि हम सामान्य तौर पर अपने परिवारों में देखते हैं कि घर का प्रत्येक सदस्य कुछ विशेष जिम्मेदारी निभाता है। कोई झाड़ू लगाता है, कोई सफाई करता है, कोई सब्जी लाता है, कोई घर के बाहर के कार्य करता है। उसे यह कार्य समय पर करने पड़ते है। इसी तरह यदि सभी लोग अपने आस-पास के छोटे स्थानों के लिए अपनी जिम्मेदारियों में स्वच्छता रखते हैं और गंदगी फैलाने से रोकते हैं तो वो दिन दूर नहीं, जब हम चारों ओर स्वच्छता को देखेंगे।

स्वच्छता बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है जिसे नजर अंदाज नहीं किया जा सकता। हर बच्चे को अपने घर में स्वच्छता का पाठ पढ़ाया जाता है, पर हमें इसका पालन केवल घर तक सीमित नहीं रखना चाहिये। हमें अपने आस-पास के पर्यावरण और देश के हित में भी स्वच्छता का उपयोग करना चाहिये। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वछ भारत अभियान कि शुरुआत की थी, जिसका मुख्य उद्देश्य देश में स्वच्छता को बढ़ाना और देश में विकास कि गति को आगे बढ़ाना है। देश साफ रहेगा तो बीमारियां कम फैलेंगी और लोग कम बिमार पड़ेंगे। जिससे बीमारियों में देश का कम पैसा खर्च होगा और देश के विकास की गति और बढ़ जाएगी।

स्कूलों में पौधे बांटकर पर्यावरण के प्रति जागरुक करेगा पर्यावरण संरक्षण विभाग
-गुरुवार को विभाग के प्रदेश प्रमुख नवीन गोयल ने कही यह बात

-पर्यावरण सुधारने के लिए सबको मिलकर काम करने की जरूरत

गुरुग्राम। पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा की ओर से स्कूलों में पौधे बांटकर पर्यावरण के प्रति जागरुक करने का काम व्यापक स्तर पर किया जाएगा। पूरी योजना के साथ पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा के प्रमुख एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत कमेटी के प्रदेश सह संयोजक नवीन गोयल ने सभी स्कूलों में पौधे बांटने की जिम्मेदारी ली है।

नवीन गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल, पूर्व सांसद एवं भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति एवं भाजपा संसदीय बोर्ड की सदस्या डा. सुधा यादव और भाजपा के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, सांसद एवं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में सभी स्कूलों के साथ मिलकर पौधारोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का पर्यावरण संरक्षण विभाग पर्यावरण और प्रकृति के संरक्षण के लिए लंबे समय से कार्यरत है। सक्रियता के साथ ग्राउंड लेवल पर कार्यकर्ता काम कर रहे हैं। उन्होंने सभी को पर्यावरण के संरक्षण के लिए पेड़-पौधे लगाने का आग्रह किया। स्कूलों में बच्चों और शिक्षकों के बीच पर्यावरण के प्रति सकारात्मक तरीके से काम करने की प्रेरणा देते हुए नवीन गोयल ने कहा कि वृक्ष जीवन का आधार हैं। वेदों पुराणों में भी वृक्षों के महत्व और अनिवार्यता विभिन्न श्लोकों, कहावतों के माध्यम से बताई गई है। वृक्षों का हमारे जीवन में क्या महत्व है, यह एक शिक्षक से अधिक कोई नहीं समझा सकता। विद्यार्थी अगर हमारे देश का भविष्य हैं, तो शिक्षक उस भविष्य के निर्माता हैं। जो शिक्षा और उपदेश एक शिक्षक अपने विद्यार्थी को देता है, उससे न केवल उस विद्यार्थी का जीवन सफल बनता है, बल्कि वह समाज के विभिन्न वर्गों और लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित और प्रेरित करता है।

नवीन गोयल ने कहा कि हरियाणा और केंद्र सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए कटिबद्ध है। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा कर रही है। हरियाणा प्रदेश में उन्हें भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश पर्यावरण संरक्षण विभाग प्रमुख नियुक्त करके पर्यावरण के लिए काम करने की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के साथ-साथ गुरुग्राम को पर्यावरण की दृष्टि से देश में अव्वल बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके लिए हमने एनजीओ, आर डब्ल्यू ओ, विभिन्न संस्थानों और अन्य सरकारी और ग़ैरसरकारी संस्थाओं के साथ मिलकर पौधा रोपण अभियान चलाया है, जिसके सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं। नवीन गोयल ने कहा कि आज के आधुनिक युग में पर्यावरण संरक्षण अनिवार्य हो गया है। पर्यावरण समस्या निरंतर विकराल रूप ले रही है। इसलिए बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता पैदा करना परम अनिवार्य है। अभी से ही बच्चों में पर्यावरण के लिए जागरूकता लाना और उन्हें पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करना हमारा दायित्व है। बच्चों को सीखना होगा कि वे प्रकृति को सहजें और उसके सौंदर्य को बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाएं और उनका संरक्षण करें, ताकि प्रकृति का संतुलन बना रहे, तभी हमारी भावी पीढ़ी एक खुशहाल जीवन जी सकेगी।

प्रोजेक्ट ग्रीन एंड गार्बेज युवाओं की सराहनीय पहल: नवीन गोयल
-गुरुग्राम में स्वच्छता, हरियाली के लिए प्रोजेक्ट ग्रीन एंड गार्बेज करेगा काम

-रविवार को शहर में एक साथ 5 स्थानों पर चलाया जाएगा अभियान

-कंक्रीट के जंगलों की तरह हरे जंगल भी बनाकर सुधारें पर्यावरण

गुरुग्राम। पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल ने कहा कि अब हम सब पेड़ लगाकर उनका जन्मदिन भी मनाएंगे। पेड़ों लगाकर हरियाली को बढ़ावा देने के लिए इस कार्य से समाज में जागरुकता आएगी। बच्चों और युवाओं को जागरुक किया जाएगा। यह बात उन्होंने शनिवार को सेक्टर-17 स्थित अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता में कही।

उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट ग्रीन एंड गार्बेज के माध्यम से देश के शहरों में सफाई करने और हरियाली बढ़ाने का बीड़ा उठाकर चले युवाओं की यह सराहनीय पहल है। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वच्छता की जो शुरुआत की गई, वह प्रोजेक्ट ग्रीन एंड गार्बेज की शुरुआत करने वाले युवाओं को बड़ी पे्ररणा दे गई। हरियाणा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में पर्यावरण संरक्षण विभाग इस विषय पर लंबे समय से काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट ग्रीन एंड गार्बेज की ओर से शहर में 5 स्थानों पर रविवार 6 अगस्त को प्लांटेशन एंड क्लीननेस ड्राइव चलाया जाएगा। प्रोजेक्ट ग्रीन एंड गार्बेज के बैनर तले देशभर में सफाई और हरियाली के लिए काम किया जा रहा है। यह इन युवाओं का अच्छा प्रयास है। गुरुग्राम में सफाई और पेड़ लगाने की शुरुआत 5 स्थानों आरडी सिटी, सेक्टर-46, जैकबपुरा में दो पार्क, एक मियां वाली कालोनी के पार्क से की जाएगी। प्लांटेशन ड्राइव में 51 पेड़ लगाए जाएंगे।

नवीन गोयल ने कहा कि हम सब जानते हैं कभी हरा-भरा रहने वाला गुरुग्राम शहर अब कंक्रीट का जंगल बन चुका है। लगातार निर्माण जारी हैं। ऐसे में हमें अपने लिए प्राकृतिक संसाधनों पर भी काम करना होगा। उन्होंने कहा कि अपने आसपास पेड़ों की संख्या बढ़ाएं, ताकि जो पेड़ काट दिए गए हैं उनकी कमी को पूरा किया जा सके। उन्होंने पहले कराए कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि पटेल नगर में बांध पर भिवानी से युवाओं की टीम को बुलाकर 112 ट्रॉली कूड़ा निकलवाया गया। बसई रोड पर ऑटो मार्केट वाली जगह से 10 जेसीबी और युवाओं की टीम लगाकर 10 दिन में गंदगी को उठवाया गया। अब इन दोनों स्थानों की सूरत बदल चुकी है। सेक्टर-37 में अवैध रूप से बनाए डंपिंग स्टेशन से कूड़ा हटवाकर अब वहां का भी सौंदर्यकरण का काम किया जा रहा है। पूर्व सांसद डा. सुधा यादव के मार्गदर्शन में पर्यावरण संरक्षण विभाग, सेक्टर-37 औद्योगिक एसोसिएशन, सेक्टर-10 आरडब्ल्यूए के साथ मिलकर वहां काम किया गया।

प्रोजेक्ट ग्रीन एंड गार्बेज की संस्थापक सोनल गुप्ता ने बताया कि अब तक 24 शहरों में यह ड्राइव चलाई जा चुकी है। हालांकि इन शहरों में ड्राइव कई चलाई जा चुकी हैं, लेकिन वे एक शहर को एक ड्राइव मानते हैं। सह-संस्थापक अक्षिता गुप्ता ने बताया कि यह समय देशभर में युवाओं को अपने देश, समाज के लिए जागरुक होने का है। हमें सफाई और हरियाली पर ध्यान देना होगा। स्वस्थ रहने के लिए यह दोनों काम सही होने जरूरी हैं। निदेशक अर्पित मित्तल ने कहा कि हम सफाई और हरियाली के इस काम को हर स्तर तक करेंगे। इसके लिए देशभर में टीम तैयार करके काम किया जा रहा है। यूथ को जोडक़र इस काम को कर रहे हैं। वे वृक्षा मित्र नाम से पौधों का जन्मदिन मनाएंगे। सिटी हेड अतुल गुप्ता ने कहा कि प्रोजेक्ट ग्रीन एंड गार्बेज की ओर से रेगुलर तरीके से यह काम किया जाएगा। यह अभियान थमेगा नहीं। उन्होंने इस काम में कैनविन फाउंडेशन का सहयोग इसलिए किया कि यह संस्था ऐसे कार्य पहले से कर रही है। कैनविन के को-फाउंडर नवीन गोयल से उन्हें इंस्पीरेशन मिली है। वे इन सब सब्जेक्ट पर काम कर रहे हैं।

पौधों को परिवार का सदस्य समझकर पालन करें: नवीन गोयल
-पेड़ बनकर कई पीढिय़ों तक साथ देते हैं पौधे

गुरुग्राम। सांसें हो रही कम…आओ पेड़ लगाएं हम…। यह कोई स्लोगन नहीं बल्कि आज के समय की यह सच्चाई है कि हमें सांसें बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे। पौधों को पेड़ बनने तक परिवार का सदस्य समझकर संभालना होगा, देखभाल करनी होगी। तभी हम अपने पर्यावरण को बेहतर बना सकते हैं। यह बात पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल ने रविवार को आईटीआई परिसर में महेश सेवा संगठन व महेश्वरी समाज सभा की ओर से आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कही।

इस अवसर पर एक-एक परिवार ने एक-एक पौधा लगाया और उसका पालन पोषण करने की जिम्मेदारी भी ली। नवीन गोयल ने लोगों की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि सर्व समाज के सभी व्यक्ति माहेश्वरी समाज के लोगों से प्रेरित होकर पौधों का लगाएं। नहीं लगा सकते तो जहां पौधे लगे हैं उनको गोद लेकर उनका पालन-पोषण करें। उन्होंने कहा कि समाज सेवा का कोई स्वरूप नहीं होता। वह किसी भी रूप में कहीं पर भी की जा सकती है। प्रकृति की हम सेवा करते हैं तो वह समाज की ही सेवा कही जाएगी। पेड़ों को बचाकर उन्हें बड़ा करने में हमारी भूमिका होनी चाहिए। हमारे द्वारा किया गया यह कार्य हमारे साथ दूसरों को भी जीवन में सुकून देगा। हमें सुकून होगा कि हमारे प्रयासों से पेड़ बड़ा हुआ है और दूसरे उसकी छाया में सुकून से बैठेेंगे। पेड़ों से हमें शिक्षा भी लेनी चाहिए। जिस तरह से वे अपने फल स्वयं नहीं खाते, ऐसे ही हमें भी समाजसेवा नि:स्वार्थ करनी चाहिए।

आईटीआई के प्रिंसिपल जयदीप कादयान ने कहा कि नवीन गोयल समाज की सेवा में लगातार सक्रिय रहते हैं। वे भी प्रेरणा के स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि पेड़ जितने अधिक लगाएंगे, उतना अधिक हमारा पर्यावरण शुद्ध होगा। हमें इस काम की आदत डालनी चाहिए। इस दौरान आईटीआई के वाइस प्रिंसिपल विनोद गोयल, पंजाब हरियाणा हिमाचल व जम्मू-कश्मीर माहेश्वरी प्रादेशिक सभा के अध्यक्ष राजेन्द्र कलंत्री, शरद शारदा (अध्यक्ष, महेश्वरी सभा गुरुग्राम), शशि काबरा (उपाध्यक्ष, एचपीएचजेके महिला मंडल), महेश झावर (संयुक्त सचिव, महेश्वरी सभा गुरुग्राम), योगेश सोडानी (संयुक्त सचिव, महेश्वरी सभा गुरुग्राम), शिवरतन महेश्वरी (खेल सचिव, एचपीएचजेके महेश्वरी युवा संगठन), दिनेश बाहेती (सचिव, महेश्वरी युवा संगठन गुरुग्राम), यश महेश्वरी (कोषाध्यक्ष, महेश्वरी युवा संगठन), शरद महेश्वरी (उपाध्यक्ष, महेश्वरी युवा संगठन गुरुग्राम), संजय शारदा (पूर्व अध्यक्ष, माहेश्वरी युवा संगठन गुरुग्राम) व अन्य जन उपस्थित रहे। प्राचार्य कादियान ने आश्वस्त किया कि आज लगाये गए एक-एक पौधे की देखभाल एवं सुरक्षा उनकी ओर से सुनिश्चित की जाएगी। नवीन गोयल व कलंत्री ने स्टाफ को उनके प्रांगण में घास काटने की मशीन की व्यवस्था करने के लिए भी आश्वस्त किया।