पटना – newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra

आईआईटी पटना के निदेशक बोले-राष्ट्रीय शिक्षा नीति सबके लिए सर्वग्राही, इससे ज्ञान आधारित शिक्षा को बढ़ावा
पटना। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) पटना में बुधवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी-2020) की तीसरी वर्षगांठ पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लागू करने के लिए रणनीतिक कार्ययोजना विषय पर आयोजित संवादाता सम्मलेन को संबोधित करते हुए आईआईटी पटना के निदेशक प्रो. टीएन सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति सबके लिए है। इसमें सभी लोग समाहित हो सकते हैं। इसमें कर्त्तव्यपरायणता सभी के लिए निर्धारित की गई है। साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति सर्वग्राही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश के साथ-साथ नई प्रौद्योगिकी को समाहित किये हुई है।

प्रो. टीएन सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति जैसा विश्व का शायद ही कोई डाक्यूमेंट्स होगा जिस पर देश से लेकर गांव के स्तर तक चर्चा हुई हो और उस पर आनेवाले विचारों को शामिल किया गया हो। उन्होंने कहा कि इससे पहले जितनी भी शिक्षा नीति बनाई गई उसका नाम उनके बनाने वाले के नाम पर ही होता था। लेकिन, राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति ज्ञान आधारित शिक्षा को बढ़ावा देती है ना कि रटन विद्या को। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति समावेशी भाव से ओतप्रोत है और सद्भावना, करुणा को लेकर आगे बढ़ने वाली है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति हम सारे लोगों को मिलकर एक ऐसे समाज का निर्माण करने के लिए प्रेरित करती है, जिसमें कोई भेदभाव ना हो और ना कोई भाषाई बंधन हो और यही इस राष्ट्रीय शिक्षा नीति का मूल उद्देश्य भी है।

संवादाता सम्मलेन को संबोधित करते हुए आईआईटी पटना के एकडेमिक डीन प्रोफेसर एके ठाकुर ने कहा कि आजादी के पहले भी कई शिक्षा नीति लागू थी और आजादी के बाद भी। लेकिन, किसी भी शिक्षा नीति में युवाओं के कौशल विकास को लेकर दी जाने वाली शिक्षा समाहित नहीं थी। वहीं, राष्ट्रीय शिक्षा नीति कौशल विकास पर बल देने वाली है और रोजगार उन्मुखी शिक्षा प्रदान करने वाली है। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति की विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए कहा कि यह अपने स्वभाव व स्वरूप में बेहद लचीली है। अगर कोई बच्चा दसवीं के बाद नौकरी करते हुए भी पढ़ाई करना चाहता है तो यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति उसकी पढ़ाई की व्यवस्था करती है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद यह पहली ऐसी शिक्षा नीति है जिसमें दो वर्ष तक लोगों के विचार लिए गए हैं और उसके बाद राष्ट्रीय शिक्षा नीति का मसौदा तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में लोकल लैंग्वेज यानी स्थानीय भाषा को बढ़ावा देने पर बल दिया गया है। उन्होंने आईआईटी पटना के संदर्भ में चर्चा करते हुए कहा कि यहां पर इसी वर्ष से एक हाइब्रिड मोड शिक्षा प्रणाली कार्यक्रम लागू की जा रही है, जिसमें कोई भी विद्यार्थी एक साथ दो विषयों को पढ़ सकता है।

इस अवसर पर सीबीएसई पटना के अधिकारी अरविंद कुमार मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 आवश्यकता नहीं बल्कि अनिवार्यता बन गई है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति का मूल उद्देश्य एक अच्छा इंसान बनाना है और जिसकी कस्तूरीरंगन समिति की प्रस्तावना में भी स्पष्ट झलक देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति अलग-अलग चरण में लागू हो रहा है और इसे 2030 तक पूरी तरह से लागू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत सीबीएसई ने इंटरनल एसेसमेंट की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति रोजगार उन्मुखी शिक्षा को बढ़ावा देने वाली है।

केंद्रीय विद्यालय संगठन पटना के असिस्टेंट कमिश्नर पी. मंडल ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति की सबसे बड़ी बात डिजिटल और टेक्नोलॉजी का समावेशन किया जाना है। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष जहां पायलट प्रोजेक्ट के रूप में देश के 50 केंद्रीय विद्यालयों में बाल वाटिका की व्यवस्था की गई थी वहीं इस वर्ष देश के लगभग 450 केंद्रीय विद्यालयों में बाल वाटिका की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि अब देशभर में 1200 केंद्रीय विद्यालयों में से 500 केंद्रीय विद्यालय में बाल वाटिका की व्यवस्था है और इसे आने वाले वर्षों में और भी बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालयों में प्रत्येक बच्चे के इंप्रूवमेंट के लिए कई स्तर पर जांच की व्यवस्था की गई है। यह केंद्रीय विद्यालयों द्वारा एक अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में स्पोर्ट्स, आर्ट्स, टॉयज आधारित शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है।

मौके पर नवोदय विद्यालय समिति पटना के डिप्टी कमिश्नर सी. हरि बाबू ने कहा कि नवोदय विद्यालयों में डिजिटल माध्यम से शिक्षा प्रदान की जा रही है। ई-विद्या के माध्यम से शिक्षक विद्यार्थियों को पीपीटी, वीडियो बनाकर शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में जॉयफुल लर्निंग पर जोर दिया गया है, जिसका नवोदय विद्यालय बखूबी पालन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में एक विषय को दूसरे के साथ जोड़कर पढ़ाने की परिकल्पना शानदार है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भारतीय भाषाओं को प्रमोट किया जा रहा है जो कि एक सराहनीय कदम है।

संवाददाता सम्मेलन में कौशल विकास मंत्रालय के संयुक्त निदेशक योगेंद्र कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति की खास बात इसमें कौशल विकास को शामिल किया जाना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में टेक्नोलॉजी की मदद से शिक्षा को नया आयाम दिया जा रहा है। इस अवसर पर आईआईटी पटना के कई फैकल्टी, स्टाफ, ऑफिसर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

कारगिल विजय दिवस पर बोले मुख्यमंत्री, वे लोग देश का इतिहास बदलना चाहते हैं… हम ऐसा नहीं होने देंगे
पटना। कारगिल विजय दिवस पर बुधवार को गांधी मैदान के समीप आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने शहीद-ए-कारगिल स्मृति स्थल पर कारगिल के अमर शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर बिहार रेजिमेंटल सेंटर (बीआरसी, दानापुर) के सशस्त्र जवानों ने कारगिल के अमर शहीदों को सलामी दी तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने बिहार गीत एवं देशभक्ति गीतों के कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत की। मणिपुर की घटना पर पत्रकारों के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वहां जो कुछ भी हो रहा है उसपर केंद्र सरकार को ध्यान देना चाहिए। महिलाओं के साथ गलत व्यवहार किया गया। विपक्ष इस मामले को लेकर एकजुट है। प्रधानमंत्री को इसका जवाब देना चाहिए। विपक्षी एकजुटता से संबंधित पत्रकारों के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम इसको लेकर लगे हुए थे। पहले पटना में विपक्षी एकता की बैठक हुई। कई दलों के लोग उसमें शामिल हुए। उस बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत हुई थी। उसके बाद बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक हुई। विपक्षी गठबंधन का नामकरण किया गया। बैठक में कई चीजें तय हुई हैं और आगे भी चीजें तय होंगी। विपक्षी दलों की बैठक आगे और भी होती रहेगी। कौन कहां से चुनाव लड़ेगा, आगे और कैसे कार्यक्रम होंगे, इसके लिए जल्द पॉलिसी बनेगी। हमलोग मिलकर देशहित में काम करेंगे। विपक्ष की मीटिंग के बाद एनडीए की मीटिंग हुई। वे लोग देश के इतिहास को बदलना चाहते हैं। देश के इतिहास को बदलने नहीं दिया जाएगा। हमलोगों ने नई पीढ़ी को इतिहास से अवगत कराने के लिए अपने राज्य में कई कार्य किए हैं। देश के इतिहास को पहले बदलने की कोई कोशिश नहीं की गई। ये लोग देश के इतिहास को बदलना चाहते हैं, इसलिए हम उनसे अलग हो गए। हमलोगों ने बिहार में विकास के कई कार्य किये हैं। उनकी पार्टी के लोग कहते हैं कि केंद्र के सहयोग से विकास कार्य हुआ है। विकास कार्य हमलोगों ने अपने संसाधन से किया है और कर रहे हैं। यहां के कई कार्यों को केंद्र ने अपनाया है। हमलोगों का उद्देश्य है लोगों के हित में काम करना। हमलोग सबके हित में काम करते हैं। आपस में विवाद न हो, समाज में अच्छा माहौल रहे, इसके लिए काम कर रहे हैं। राज्य में अल्प वर्षापात की स्थिति उत्पन्न हई है, इसको लेकर सरकार गंभीर है। किसानों की मदद के लिए सरकार कार्य कर रही है। इसके लिए कैबिनेट से भी मंजूरी दे दी गई है। विपक्षी एकजुटता से भाजपा घबरा गई है। एनडीए नाम तो पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समय का है। वे लोग एनडीए का नाम अब क्यों ले रहे हैं। एनडीए की बैठक इनके कार्यकाल में पहले कभी नहीं हुई। अब जो एनडीए की बैठक हुई है वह विपक्षी दलों के दबाव में हुई है। एनडीए की बैठक में जो दल शामिल हुये हैं, उसमें कई दलों का लोग नाम भी नहीं जानते हैं।

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में हुए तबादले पर रोक लगाने के फैसले को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोगों को सूचना मिली कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में अनावश्यक बहुत लोगों का ट्रांसफर हो गया है। इसलिए सबसे बात कर फिलहाल ट्रांसफर पर रोक लगा दी गई है। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पूछे गये सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार समय पर होगा। मंत्रिमंडल विस्तार में कोई समस्या नहीं है। इस अवसर पर विधायक अनिरूद्ध प्रसाद सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पटना प्रमंडल के आयुक्त कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना के जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह, पटना जिला के वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, मेजर जनरल विशाल अग्रवाल, डिप्टी ब्रिगेडियर अमित कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद थे।

प्रदूषण नियंत्रण की पहल : अब सड़क की डिवाइडरों के बीच लगाये जाएंगे पौधे
पटना। जिलाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने कहा है कि पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्द्धन के प्रति सभी भागीदारों (स्टेकहोल्डर्स) को सजग, तत्पर तथा प्रतिबद्ध रहना होगा। वन विभाग शहर के विभिन्न रोड डिवाइडरों के बीच पौधरोपण करे और उनकी देखभाल भी करे ताकि पौधे निर्बाध गति से बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि अंतर्विभागीय समन्वय स्थापित करते हुए पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के लिए सबको सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। कार्ययोजना के अनुसार वैधानिक प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित करना होगा ताकि वायु की गुणवता में निरंतर सुधार हो सके। डीएम डॉ. सिंह ने सभी संबद्ध पदाधिकारियों को पर्यावरण सुरक्षा के लिए वैज्ञानिक तरीके से मिशन मोड में काम करने का निर्देश दिया।

वे मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में वायु प्रदूषण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए गठित जिलास्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले अपर नगर आयुक्त शीला ईरानी ने विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस दौरान डीएम ने परिवहन, यातायात, नगर निकायों, पथ निर्माण, खनन, कृषि, प्रदूषण नियंत्रण आदि विभागों के कार्यों की समीक्षा की। वन विभाग के प्रतिनिधि ने बताया गया कि रामचक बैरिया डम्पिंग यार्ड एरिया में लगभग 4960 पौधे लगाये गए हैं।

डीएम ने जिला परिवहन पदाधिकारी को सघन जांच अभियान चलाकर वाहनों के प्रदूषण कंट्रोल प्रमाणपत्र की जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जो वाहन प्रदूषण फैला रहे हैं, उनपर कार्रवाई करें। जिला शिक्षा पदाधिकारी को विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया ताकि बच्चों के माध्यम से समाज में पर्यावरण सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया जा सके। डीएम ने वन विभाग को शहर के विभिन्न रोड डिवाइडर के बीच पौधरोपण करने और उनकी देखभाल करने का निर्देश दिया ताकि पौधे बड़े हो सकें। डीएम ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए जनहित में यह आवश्यक है। हम सभी को पर्यावरण सुरक्षा के लिए संवेदनशील होना पड़ेगा। बैठक में उपविकास आयुक्त तनय सुल्तानिया, वन विभाग के पदाधिकारी, बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के प्रतिनिधि, जिला कृषि पदाधिकारी, पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता समेत कई विभागों के वरीय अधिकारी मौजूद थे।

कॉमनवेल्थ गेम्स में छह गोल्ड मेडल जीतने वाली कृति राज सिंह भी स्वच्छता जागरूकता अभियान से जुड़ीं
पटना नगर निगम स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत कंकड़बाग के शिवाय एकेडमी में चकाचक पटना कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर और लोकगायिका डॉ. नीतू कुमारी नवगीत, संस्थान के निदेशक लालबाबू मिश्रा, अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी व ऑस्ट्रेलिया तथा न्यूजीलैंड के कॉमनवेल्थ गेम्स में छह गोल्ड मेडल जीतने वाली कृति राज सिंह, कवि समीर परिमल, मुकेश ओझा,आराधना प्रसाद, संपन्नता वरुण, विकास राज, अमितेश मिश्रा तथा अंकित मौर्य ने संयुक्त रूप से किया। संस्थान के निदेशक और पटना नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर डॉ. नीतू कुमारी नवगीत ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कृति राज सिंह को स्वच्छता जागरूकता अभियान से जुड़ने के लिए विशेष तौर पर सम्मानित किया। सभी कवियों को भी स्वच्छता जागरूकता अभियान से जुड़ने के लिए पटना नगर निगम स्वच्छता जागरूकता टीम की ओर से सम्मानित किया गया।

कवि सम्मेलन में पटना को साफ -सुंदर बनाने की अपील करते हुए कवियों ने अपनी कविताओं का पाठ किया। आराधना प्रसाद ने कहा- जो तूफानों से बरपा हो,असर महसूस करते हैं…तबाही को बहुत ज़्यादा शजर महसूस करते हैं। युवा कवि मुकेश ओझा ने एक हार हुई तो क्या हुआ ,कई जीत अभी भी बाकी हैं, लहरों से टकराना मंजिल को पाना इंसान की फ़ितरत है क्योंकि कई ख़्वाब अभी भी बाकी हैं कविता सुना कर वाहवाही लूटी। समीर परिमल ने इश्क की खोज की-तेरे मेरे बीच में क्या था, पूछ रहा है दिल मुझसे…पनडुब्बी का पैराशूट से रिश्ता ढूंढ रहा हूं मैं…प्यार, मुहब्बत, चाहत, ग़ैरत, रिश्ते, इश्क़, वफ़ादारी…तेरे पैग़ामात में जाने क्या-क्या ढूंढ रहा हूं मैं। संपन्नता वरुण ने प्रेम रस में डूबी पंक्तियों का पाठ किया-याद इस क़दर कोई आता है कभी-कभी…जो ना भी हो तो नज़र आता है कभी-कभी। अंकित मौर्या द्वारा सुनाई गई पंक्तियों के बोल रहे- हम ऐसे लोग ग़लती से कभी जो ख़्वाब देखें तो…ग़रीबी ख़्वाब के मुंह पे तमाचा मार देती है। कवि अमृतेश ने मोहब्बत को नए अंदाज में पेश किया-घुटन की बात पर इतना कहूंगा…मुहब्बत योग है बंधन नहीं है…। युवा कवि विकास राज ने देश की तरक्की का तराना गाया-ये फिज़ा रौशन रहे ये बागवां रौशन रहे, ज़र्रा-ज़र्रा साथियों का कारवां रौशन रहे, हर घड़ी उल्लास से हर शख्स कहता है यहां, हम रहें या ना रहें हिंदुस्तां रौशन रहे।

कार्यक्रम में पटना नगर निगम के चकाचक पटना अभियान के बारे में विस्तार से बताते हुए नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर और बिहार की प्रसिद्ध लोकगायिका डॉ. नीतू कुमारी नवगीत ने बताया कि पटना कि स्वच्छता रैंकिंग में सुधार के लिए बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम में कूड़ा निस्तारण के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। लेकिन यदि गीला और सूखा कचरा घर पर ही अलग-अलग संग्रहित करके पटना नगर निगम की गाड़ी को अलग-अलग सौंपा जाए तो उनका डिस्पोजल फास्ट हो जाएगा । सूखे कचरे को रिसाइकल करके नया प्रोडक्ट बनाया जाएगा जबकि गीले कचरे से जैव उर्वरक तैयार किए जाएंगे। पटना नगर निगम वेस्ट टू वेल्थ की थ्योरी पर काम करते हुए कचरे से आय प्राप्त करने की संभावनाओं की तलाश कर रहा है। शहर की स्वच्छता को सुनिश्चित करने के लिए पटना नगर निगम के कर्मचारी रात में भी सफाई के काम में लगे रहते हैं। अनेक आधुनिक मशीनों को भी स्वच्छता के काम में लगाया गया है। उन्होंने सभी पटना वासियों से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता के लिए प्रदान करें, स्वच्छता के लिए मतदान करें। स्वच्छ सर्वेक्षण के पोर्टल पर जाकर नौ आसान सवालों का उत्तर देकर स्वच्छता सर्वेक्षण में भाग लिया जा सकता है। जिस शहर से जितनी अधिक भागीदारी होगी,स्वच्छता रैंकिंग में उस शहर का स्थान उतना ऊंचा होगा। उन्होंने लोकगीतों के माध्यम से भी स्वच्छता का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ परियोजना की प्रगति का लिया जायजा
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुराना परसा बाजार मोड़-संपतचक रोड के पास फ्लाईओवर बनाने और इसे मीठापुर-महुली एलिवटेड पथ से जोड़ने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि इससे संपतचक पथ से आनेवाले लोगों को एक वैकल्पिक मार्ग मिलेगा और वे मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ के माध्यम से सुगमतापूर्वक आवागमन कर सकेंगे।

निर्माणाधीन मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ परियोजना की प्रगति का जायजा लेने के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ परियोजना के कार्य में और तेजी लाएं और जल्द कार्य पूर्ण करें। मीठापुर- महुली एलिवेटेड पथ के नीचे स्थित सड़क को भी मुख्यमंत्री ने दुरूस्त करने का निर्देश दिया ताकि कनेक्टिविटी बेहतर हो सके। इस दौरान मुख्यमंत्री को पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ निर्माण कार्य की प्रगति से संबंधित विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह और वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे

फोटो प्रदर्शनी में दिख रही केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की झलक, नेता प्रतिपक्ष बोले-अपनी विरासत पर हमसभी को गर्व
पटना। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) ने बिहार के लखीसराय जिले के कनीराम खेतान उच्च विद्यालय मैदान में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत नौ साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।

फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, सीबीसी पटना के उपनिदेशक संजय कुमार, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी सह कार्यक्रम प्रमुख पवन कुमार सिन्हा, लखीसराय की डीपीआरओ कुमारी प्रेमलता, एसएसबी 32वीं बटालियन के सहायक कमांडेंट शिवम कुमार मिश्रा, सीआरपीएफ के अधिकारी नथुनी सिंह, कनीराम खेतान उच्च विद्यालय के प्राचार्य दिलेश्वर पंडित ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष व लखीसराय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि नौ साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर लगाई गई यह प्रदर्शनी देश के बदलते स्वरूप और तस्वीर को प्रदर्शित कर रही है। बच्चों को यह प्रदर्शनी अवश्य देखनी चाहिए और उन्हें अपनी विरासत पर गर्व करना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किस दिशा में आगे बढ़ रही है और सरकार देश के लिए क्या कुछ कर रही है, यह इस प्रदर्शनी में आकर देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत विश्व महाशक्ति के रूप में तेजी से उभर रहा है। जल्द ही भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनने वाला है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने महिला सशक्तिकरण, गरीबों एवं मध्यम वर्ग तथा किसानों के कल्याण के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आमजनों के सम्मान के लिए लगभग 12 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण कराया है, पीएम आवास योजना के तहत तीन करोड़ से अधिक लोगों को पक्के मकान उपलब्ध कराएं हैं। सौभाग्य योजना के तहत तीन करोड़ से अधिक लोगों के घरों तक बिजली पहुंचाई गई है। नल-जल योजना के तहत नौ करोड़ से अधिक लोगों के घरों तक पीने का शुद्ध जल उपलब्ध कराया गया है। पीएम स्ट्रीट वेंडर योजना के तहत 48 लाख से अधिक लोगों को सहायता दी गई है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय संचार ब्यूरो के उपनिदेशक संजय कुमार ने कहा कि यह महज एक प्रदर्शनी नहीं है, बल्कि बीते नौ वर्षों के दौरान सरकार द्वारा किए गए कार्यों एवं उनकी उपलब्धियों का लेखा-जोखा है, जो यहां प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार क्या कर रही है और किस दिशा में आगे बढ़ रही है, आमजन इस प्रदर्शनी में आकर इस बात को समझ और देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में नौ साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का पहला कार्यक्रम गया में आयोजित किया गया था। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह इस प्रदर्शनी को देखने अवश्य आएं।

एसएसबी के सहायक कमांडेंट शिवम कुमार मिश्रा ने कहा कि एसएसबी लगातार समाज उन्मुखी योजनाओं को समाज के अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह का आयोजन आम जनता के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी छात्रों के लिए बेहद बहुमूल्य है, जहां न केवल सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई है बल्कि बिहार के गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय संचार ब्यूरो, पटना के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी एवं कार्यक्रम प्रमुख पवन कुमार सिन्हा ने कहा कि इस फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा बीते नौ वर्षों के दौरान चलाई गईं नीतियों, योजनाओं एवं उपलब्धियों के बारे में फोटो, आंकड़ों एवं सूचनाओं के माध्यम से आमजनों को बताना एवं उन्हें जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि इस फोटो प्रदर्शनी में बिहार के महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं गुमनाम नायकों के दुर्लभ चित्र और उनसे जुड़ी जानकारियां भी प्रस्तुत की गई हैं। साथ ही इसमें जी-.20 अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष-2023, लाईफ मिशन एवं केंद्रीय बजट आदि विषयों पर भी फोटो प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें सौ से अधिक फोटो पैनल लगाए गए हैं। युवा पीढ़ी को यह प्रदर्शनी जरूर देखनी चाहिए। केंद्रीय संचार ब्यूरो के मुंगेर प्रभारी सुदर्शन झा ने कहा कि इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन फोटो प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं को मौके पर पुरस्कृत भी किया जाएगा।

विधायक विजय कुमार सिन्हा ने कार्यक्रम स्थल पर पौधरोण भी किया और लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संदेश भी दिया। इसके साथ ही उन्होंने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को भी रवाना किया। जागरूकता रैली में स्थानीय विद्यालयों के बच्चे शामिल हुए थे। कार्यक्रम स्थल पर एसएसबी द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले अत्याधुनिक हथियारों का प्रदर्शन किया गया। साथ ही सीआरपीएफ के द्वारा मौके पर मुफ्त जांच शिविर लगाई गई। कार्यक्रम स्थल पर सांस्कृतिक दल के कलाकारों ने गीत-संगीत और नृत्य का आयोजन किया। कार्यक्रम स्थल पर 25 जुलाई को चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। विजेताओं को 26 जुलाई को समापन समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। फोटो प्रदर्शनी 24 से 26 जुलाई तक प्रतिदिन सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक आमजनों के लिए खुला रहेगा। प्रवेश सभी के लिए निःशुल्क है।

अपने आसपास के परिवेश को साफ-सुथरा रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी
पटना। अंतरराष्ट्रीय हिंदी परिषद के अध्यक्ष और भारत सरकार के हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य वीरेंद्र कुमार यादव ने कहा है कि स्वच्छ भारत अभियान अपने आप में अनूठा और प्रशंसनीय है। अपने आसपास के परिवेश को साफ-सुथरा रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है और हमसब को इस बात का अहसास होना चाहिए।

वे उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान में पटना नगर निगम की स्वच्छता जागरूकता टीम की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण में पटना के युवाओं और कला प्रेमियों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि घर साफ हो और गलियां गंदी, तो फिर यह हमसब के लिए शर्मिंदगी की बात है। पटना नगर निगम की ओर से चलाया जा रहा मेरा शहर-मेरी जवाबदेही अभियान हम सब को प्रेरित कर रहा है कि अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ और सुंदर रखें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कहा था कि स्वच्छता स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी है। स्वच्छ और स्वस्थ भारत हम सब की प्राथमिकता है। इसके लिए सरकारी संस्थानों के साथ-साथ हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना पड़ेगा। स्वच्छता जागरूकता अभियान की ब्रांड एंबेसडर और लोकगायिका डॉ. नीतू कुमारी नवगीत ने कहा कि पटना से जितने अधिक लोग स्वच्छता सर्वेक्षण में हिस्सा लेंगे, स्वच्छता रैंकिंग में पटना का स्थान उतना ऊंचा रहेगा। उन्होंने कहा कि सिटीजन फीडबैक भी एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। नौ आसान सवालों का उत्तर देकर स्वच्छता सर्वेक्षण में भाग लेना है और पटना शहर को नंबर-वन बनाना है। इस अवसर पर स्वच्छता सर्वेक्षण से जुड़ी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इसमें श्वेता कुमारी, रंजन चौधरी, श्रेया कुमारी, अतुल पांडेय, शिवानी राज, पल्लवी चौधरी, सुप्रिया, नेहा कुमारी, काजल कुमारी, जयप्रकाश, शुभम ने भाग लिया और उन्हें पटना नगर निगम स्वच्छता जागरूकता टीम की ओर से प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर कई अन्य गणमान्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

बिहार में कम बारिश से सुखाड़ की आशंका, मुख्यमंत्री वोले-किसानों को दें हरसंभव सहायता
पटना । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में शुक्रवार को अल्प वर्षापात से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की और किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया। बैठक में मुख्यमंत्री को भारत मौसम विज्ञान के प्रतिनिधि ने राज्य में वर्षापात की स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष जून में 85 मिलीमीटर वर्षापात दर्ज की गई है, जो सामान्य वर्षापात 163.3 मिलीमीटर से 48 प्रतिशत कम है। एक जुलाई से 21 जुलाई की अवधि में 152.30 मिलीमीटर वर्षापात दर्ज की गई जो इस अवधि के लिए निर्धारित सामान्य वर्षापात 242.4 मिलीमीटर से 47 प्रतिशत कम है। एक जून से 21 जुलाई तक की अवधि में 238.3 मिलीमीटर वर्षापात दर्ज किया गया जो सामान्य वर्षापात 405.7 मिलीमीटर से 41 प्रतिशत कम है। उन्होंने बताया कि 21 जुलाई से 27 जुलाई के बीच हल्की बारिश की संभावना है।

बैठक में आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जानकारी दी कि अब तक चार जिले- बक्सर, किशनगंज, भागलपुर और अररिया में सामान्य बारिश हुई है, जबकि 26 जिले- सिवान, सुपौल, रोहतास, अरवल, कटिहार, भोजपुर, औरंगाबाद, बांका, लखीसराय, भभुआ, मधुबनी, गया, जमुई, दरभंगा, शेखपुरा, वैशाली, मधेपुरा, पूर्णिया, नवादा, जहानाबाद, खगड़िया, मुंगेर, पटना, नालंदा, गोपालगंज एवं मुजफ्फरपुर में सामान्य से कम वर्षा ( -20 से

-59 प्रतिषत तक विचलन) हुई है। राज्य के आठ जिले- समस्तीपुर, सहरसा, सारण, बेगूसराय, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर एवं सीतामढ़ी में अल्प वर्षापात ( -60 से-99 प्रतिषत तक विचलन) की स्थिति रही है। उन्होंने जिलावार वर्षापात के विचलन की स्थिति, धान के बिचड़े का आच्छादन, धान की रोपनी और मक्के की बुआई की स्थिति की जानकारी दी। बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि किसानों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराएं ताकि उन्हें कृषि कार्य में सहूलियत हो। संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी। राज्य के खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का है। राज्य के 75 प्रतिशत लोगों की आजीविका का आधार कृषि है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि कृषि कार्य के लिए किसानों को डीजल अनुदान उपलब्ध कराएं। साथ ही कृषि कार्य के लिए 12 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराएं। जल संसाधन विभाग नहरों के अंतिम छोर तक कृषि कार्य के लिए पानी पहुंचाना सुनिश्चित करे और लगातार इसकी मॉनीटरिंग करे। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की हर सप्ताह होनेवाली बैठक नियमित रूप से हो और हर स्थिति पर नजर बनाए रखें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों के क्रियान्वयन की सतत निगरानी करते रहें। लोगों के लिए पेयजल की उपलब्धता हमेशा रहे, यह सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी संबद्ध विभाग पूरी तरह अलर्ट रहें। धान रोपनी समय पर हो जाए, इसके लिए जल संसाधन विभाग एवं जल संसाधन विभाग सिंचाई के लिए आवश्यक प्रबंध करें। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भी स्थिति पर नजर बनाये रखे। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष उदयकांत मिश्रा, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य पीएन राय, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, पथ, स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, वित्त विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी, ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव संजीव हंस, कृषि विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह सहित अन्य वरीय पदाधिकारी एवं भारत मौसम विज्ञान के प्रतिनिधि मौजूद थे।

जीवन में स्वच्छता बहुत जरूरी, यह अनुशासित जीवनशैली का हिस्सा
पटना। मगध महिला कॉलेज में पटना नगर निगम स्वच्छता जागरूकता टीम की ओर से स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्घाटन मगध महिला कॉलेज की प्राचार्य डॉ. नमिता कुमारी ने किया। समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विनय कुमार विमल, प्रोफेसर एचडी यादव, बॉटनी डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र कुमार निषाद, खेल सहायक पुष्पांजलि तथा डॉ. किरण के साथ-साथ पटना नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर और प्रसिद्ध लोकगायिका डॉ. नीतू नवगीत उद्घाटन के समय मौजूद रहीं।

मगध महिला कॉलेज की प्राचार्य डॉ. नमिता कुमारी ने कहा कि जीवन में स्वच्छता बहुत जरूरी है। स्वच्छता अनुशासित जीवन का ही एक हिस्सा है। विद्यार्थी जीवन का अनुशासन और मेहनत बड़ी कामयाबी की बुनियाद है। लोकगायिका डॉ. नीतू कुमारी नवगीत ने स्वच्छता अभियान पर आधारित लोकगीतों के माध्यम से मगध महिला कॉलेज की छात्राओं को स्वच्छता सर्वेक्षण से जुड़ने तथा नौ सरल सवालों का जवाब देकर सर्वेक्षण में भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें प्रेरणा कुमारी, अनुषा कुमारी, श्रद्धा प्रताप, अनुषा, सानिया शमी, एकता रानी, अनन्या कुमारी, आदित्या सिंह, अनुष्का कुमारी, सालिया फिरदौस, और कल्पना स्वाति ने पुरस्कार जीते।

बिहार की खादी की विश्वसनीयता पूरे देश में, मेले में बावन बूटी चादरों की भी दिख रही चमक
पटना। नालंदा जिले के राजगीर स्थित राजकीय मलमास मेला परिसर में बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से लगाये गए खादी मेला सह उद्यमी बाजार का नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर, उपविकास आयुक्त वैभव श्रीवास्तव तथा बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी दिलीप कुमार ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद जिलाधिकारी शशांक शुभंकर और अन्य अतिथियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्पांजलि की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने अलग-अलग स्थानों पर जाकर खादी संस्थानों के प्रतिनिधियों और बुनकरों से मुलाकात की और उन्हें आश्वस्त किया कि मेला अवधि में उनकी सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जाएगा। मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि बिहार की खादी की विश्वसनीयता पूरे देश में है। मधुबनी, नालंदा और भागलपुर सहित कई जिलों में खादी और हथकरघा के वस्त्र बनाए जाते हैं। नेपुरा गांव के बुनकरों द्वारा तैयार कपड़े काफी आरामदायक होते हैं। इसी तरह नालंदा जिले के बसबन बीघा में बुनकरों द्वारा तैयार बावन बूटी चादरों की ख्याति पूरी दुनिया में है। बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि बोर्ड की ओर से लगाये गए खादी मेला एवं उद्यमी बाजार में कुल 135 स्टॉल लगाये गए हैं। इसमें 41 खादी संस्थाएं, हैंडीक्राफ्ट की 13 संस्थाओं, हैंडलूम की 30 दुकानें, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना और दूसरी सरकारी योजनाओं के नालंदा जिला के लाभुकों की 41 दुकानें लगाई गई हैं। नालंदा जिला उद्योग केंद्र की ओर से जिले के उद्यमियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। उद्घाटन के अवसर पर जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक विशेश्वर प्रसाद, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के निदेशक विवेक चंद्र पटेल, जिला खादी ग्रामोद्योग पदाधिकारी अभय कुमार, पटना जिला खादी ग्रामोद्योग पदाधिकारी राजीव कुमार शर्मा, कमलेश कुमार त्रिवेदी, दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे।