पटना नगर निगम – newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra

अपने आसपास के परिवेश को साफ-सुथरा रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी
पटना। अंतरराष्ट्रीय हिंदी परिषद के अध्यक्ष और भारत सरकार के हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य वीरेंद्र कुमार यादव ने कहा है कि स्वच्छ भारत अभियान अपने आप में अनूठा और प्रशंसनीय है। अपने आसपास के परिवेश को साफ-सुथरा रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है और हमसब को इस बात का अहसास होना चाहिए।

वे उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान में पटना नगर निगम की स्वच्छता जागरूकता टीम की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण में पटना के युवाओं और कला प्रेमियों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि घर साफ हो और गलियां गंदी, तो फिर यह हमसब के लिए शर्मिंदगी की बात है। पटना नगर निगम की ओर से चलाया जा रहा मेरा शहर-मेरी जवाबदेही अभियान हम सब को प्रेरित कर रहा है कि अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ और सुंदर रखें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कहा था कि स्वच्छता स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी है। स्वच्छ और स्वस्थ भारत हम सब की प्राथमिकता है। इसके लिए सरकारी संस्थानों के साथ-साथ हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना पड़ेगा। स्वच्छता जागरूकता अभियान की ब्रांड एंबेसडर और लोकगायिका डॉ. नीतू कुमारी नवगीत ने कहा कि पटना से जितने अधिक लोग स्वच्छता सर्वेक्षण में हिस्सा लेंगे, स्वच्छता रैंकिंग में पटना का स्थान उतना ऊंचा रहेगा। उन्होंने कहा कि सिटीजन फीडबैक भी एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। नौ आसान सवालों का उत्तर देकर स्वच्छता सर्वेक्षण में भाग लेना है और पटना शहर को नंबर-वन बनाना है। इस अवसर पर स्वच्छता सर्वेक्षण से जुड़ी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इसमें श्वेता कुमारी, रंजन चौधरी, श्रेया कुमारी, अतुल पांडेय, शिवानी राज, पल्लवी चौधरी, सुप्रिया, नेहा कुमारी, काजल कुमारी, जयप्रकाश, शुभम ने भाग लिया और उन्हें पटना नगर निगम स्वच्छता जागरूकता टीम की ओर से प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर कई अन्य गणमान्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

एक छत के नीचे होंगे जिला प्रशासन के सभी कार्यालय, डीएम बोले-जिलेवासियों के लिए होगा वन-स्टॉप सॉल्यूशन
पटना। जिलाधिकारी (डीएम) डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने कहा है कि पटना समाहरणालय परिसर में बन रहे नए समाहरणालय भवन का निर्माण अगले साल जून से पहले पूरा कर लिया जाएगा। गंगा नदी के किनारे बन रहा नया समाहरणालय परिसर स्थापत्य कला का एक उत्कृष्ट उदाहरण होगा। उच्च तकनीक पर आधारित अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह भवन, निर्माण के बाद राज्य की राजधानी का एक महत्वपूर्ण केन्द्र होगा। जिलेवासियों के लिए यह वन-स्टॉप सॉल्यूशन का काम करेगा। एक छत के नीचे जिला प्रशासन के सभी कार्यालय होंगे। इससे कार्य-संस्कृति और सुदृढ़ होगी तथा नागरिकों को अधिक सुगमता से सभी प्रकार की सेवाएं प्रदान की जा सकेंगी। इसका निर्माण भवन निर्माण विभाग करा रहा है। भूखंड का क्षेत्रफल 43454 वर्ग मीटर है।

भवन निर्माण विभाग के सचिव सह प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि के निर्देश पर निर्माण कार्य 18 मई 2022 को प्रारंभ किया गया और जून 2024 तक इसे पूरा कर लेना है। हालांकि डीएम ने कहा कि इससे पहले जिलेवासियों को यह सौगात मिलेगी। लक्ष्य रखा गया है कि इस वित्तीय वर्ष के अंत तक इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए।

नये समाहरणालय भवन परिसर के उत्तर मे गंगा नदी एवं दक्षिण में गांधी मैदान है। इसका डिजाइन विद्यमान एवं आधुनिक वास्तुशैली का सरलीकृत मेल है। मुख्य भवन में 39 विभाग संचालित होंगे। समाहरणालय में बेसमेंट एवं भूतल के अलावा पांच फ्लोर होंगे। केन्द्रीय समाहरणालय भवन के अतिरिक्त परिसर में दो और ब्लॉक (एसडीओ एवं डीडीसी ब्लॉक) तथा डिस्ट्रिक्ट बोर्ड ऑफिस एवं बहुउपयोगी ब्लॉक होगा। एसडीओ एवं डीडीसी ब्लॉक में बेसमेंट एवं भूतल के अलावा चार फ्लोर होंगे।

सभी विभागों के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार होगा। परिसर में एक केन्द्रीय हरित पब्लिक प्लाजा भी होगा। अंडरग्राउंड एवं खुला पार्किंग भी रहेगा। पर्याप्त प्राकृतिक प्रकाश एवं हवा की सुविधा रहेगी। भवन वीआरवी प्रणाली आधारित केन्द्रीकृत एयर कंडिशनर से लैस रहेगा। यहां कैंटीन एवं बैंक की भी सुविधा रहेगी। भूकंपरोधी संरचना तथा आपातकालीन स्थिति में व्यवस्थित निकासी की सुविधा से यह भवन लैस रहेगा। 200 से 225 की संख्या में सीसीटीवी कैमरा लगा रहेगा। 200 लोगों के बैठने के लिए एक कॉन्फ्रेन्स रूम, 80 लोगों के लिए दूसरा कॉन्फ्रेन्स रूम तथा 40 लोगों के लिए एक अन्य कॉन्फ्रेन्स रूम रहेगा। सभी कॉन्फ्रेन्स रूम प्रोजेक्टर एवं ऑडियो-विजुअल प्रणाली से सुसज्जित रहेंगे। परिसर में चार उद्यान होंगे जिसका कुल हरित क्षेत्र लगभग 3484 वर्गमीटर होगा। डीएम ने भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को गुणवत्तापूर्ण ढंग से त्वरित गति से निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने संबद्ध एजेंसी को भी तत्परतापूर्वक कार्य करने को कहा है। डीएम ने कहा कि फ्लोरवाइज निर्माण कार्य समय सीमा के अंदर पूरा करें।

स्वच्छता सर्वे में सभी शहरवासी लें भाग , पटना मेरा शहर-मेरी जवाबदेही अभियान
पटना। शहरवासियों को स्वच्छता सर्वे में भाग लेने को प्रेरित करने के लिए पटना नगर निगम ने स्वच्छता जागरूकता सांस्कृतिक अभियान की शुरुआत की है। इसमें सांस्कृतिक और अन्य रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से सबको स्वच्छता सर्वेक्षण में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पटना नगर निगम की महापौर (मेयर) सीता साहू ने पटना नगर निगम स्वच्छता जागरूकता अभियान की ब्रांड एंबेसडर डॉ. नीतू कुमारी नवगीत, प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट पवन तथा अन्य लोगों के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता हर किसी की जिम्मेदारी है और इसी उद्देश्य से नगर निगम ने मेरा शहर-मेरी जवाबदेही कार्यक्रम शुरू किया है।

पटना एक सुंदर शहर है और इसका गौरवशाली इतिहास रहा है। हम सबको अपने शहर की सुंदरता और स्वच्छता का ख्याल रखना है। श्रमदान से सार्वजनिक स्थलों की सफाई में योगदान देना है और सबको स्वच्छता के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता का बेहतर काम डॉ. नीतू कुमारी नवगीत कर रहीं हैं। सांस्कृतिक अभियान में वरिष्ठ कवयित्री भावना शेखर, वरिष्ठ साहित्यकार वीणा अमृत, गंगा देवी महाविद्यालय की प्रोफेसर संजला शिल्पी, अरविंद महिला कॉलेज की विभागाध्यक्ष, नई धारा पत्रिका के संपादक एवं वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. शिवनारायण सहित बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर मृदंगम कला संस्थान के बच्चों ने गणेश वंदना पर शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी, जबकि लोक धार के कलाकारों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। लोकगायिका डॉ. नीतू कुमारी नवगीत ने स्वच्छता संबंधित गीतों के माध्यम से लोगों को सिटीजन फीडबैक-2023 में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि सीता साहू और अन्य अतिथियों ने स्वच्छता अभियान पर आधारित बुकलेट का विमोचन भी किया। पटना नगर निगम की श्वेता भास्कर ने बताया कि मेरा शहर मेरी-जवाबदेही कार्यक्रम 15 अगस्त तक लगातार शहर के विभिन्न स्कूलों, पार्क, गंगा घाट एवं सार्वजनिक स्थलों पर आयोजित किया जाएगा। इस दौरान आमजनों से स्वच्छता सर्वेक्षण में अपना फीडबैक देने की अपील की जाएगी।