नीतीश कुमार - newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra

मुख्यमंत्री ने 29 साहित्यकारों को किया सम्मानित, पुरस्कार की राशि बढ़ाने की भी घोषणा पटना
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्रिमंडल सचिवालय (राजभाषा) विभाग द्वारा 1 अणे मार्ग स्थित लोक संवाद में आयोजित हिंदी सेवी सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह में वर्ष 2020-21 और वर्ष 2021-22 के अंतर्गत कुल 29 साहित्यकारों को अंगवस्त्र, मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं चेक प्रदान कर सम्मानित किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने पुरस्कार वितरण समारोह का उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने वर्ष 2020-21 के अंतर्गत हिंदी सेवी सम्मान एवं पुरस्कार योजना के अधीन डॉ. विश्वनाथ प्रसाद तिवारी को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद शिखर सम्मान, डॉ. अशोक कुमार को बाबासाहेब भीमराव अम्बेदकर पुरस्कार, मृणाल पांडेय को जननायक कर्पूरी ठाकुर पुरस्कार, डॉ. सुशीला टाकभौरे को बीपी मंडल पुरस्कार, कवि सत्यनारायण को नागार्जुन पुरस्कार, रामश्रेष्ठ दीवाना को राष्ट्रकवि दिनकर पुरस्कार, जाबिर हुसैन को फणीश्वरनाथ रेणु पुरस्कार, डॉ. पूनम सिंह को महादेवी वर्मा पुरस्कार, डॉ. के. वनजा को बाबू गंगाशरण सिंह पुरस्कार, दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा (हैदराबाद, तेलंगाना) को विधाकर कवि पुरस्कार, गीता श्री को विद्यापति पुरस्कार, डॉ. राकेश कुमार सिन्हा ‘रवि’ को मोहनलाल महतो ‘वियोगी’ पुरस्कार, भगवती प्रसाद द्विवेदी को भिखारी ठाकुर पुरस्कार, डॉ. छाया सिन्हा को डॉ. ग्रियर्सन पुरस्कार एवं अनंत विजय को डॉ. फादर कामिल बुल्के पुरस्कार से सम्मानित किया। वहीं इस पुरस्कार वितरण समारोह में वर्ष 2021-22 के अंतर्गत हिंदी सेवी सम्मान एवं पुरस्कार योजना के अधीन मुख्यमंत्री ने मधुसुदन आनंद को डॉ, राजेन्द्र प्रसाद शिखर सम्मान, बलराम को बाबासाहेब भीमराव अम्बेदकर पुरस्कार, डॉ. चंद्र त्रिखा को जननायक कर्पूरी ठाकुर पुरस्कार, डॉ. इरशाद कामिल को बीपी मंडल पुरस्कार, भोला पंडित ‘प्रणयी’ को नागार्जुन पुरस्कार, अनिरुद्ध सिन्हा को राष्ट्रकवि दिनकर पुरस्कार, डॉ. शहनाज फातमी को फणीश्वरनाथ रेणु पुरस्कार, डॉ. भावना को महादेवी वर्मा पुरस्कार, डॉ. गुरमीत सिंह को बाबू गंगाशरण सिंह पुरस्कार, असम राष्ट्रभाषा प्रचार समिति को विधाकर कवि पुरस्कार, कविता प्रयागराज को विद्यापति पुरस्कार, महेंद्र नारायण पंकज को मोहनलाल महतो ‘वियोगी’ पुरस्कार, डॉ. आशीष कंधवे को डॉ. ग्रियर्सन पुरस्कार एवं विभा रानी को डॉ. फादर कामिल बुल्के पुरस्कार से सम्मानित किया।

पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम में उपस्थित आप सभी लोगों का मैं स्वागत और अभिनन्दन करता हूं। आप सभी से आग्रह है कि इस कार्यक्रम का आयोजन प्रतिवर्ष 14 सितंबर को घोषित हिंदी दिवस के दिन करें और उस दिन हिंदी भाषा को विकसित करनेवाले साहित्यकारों को सम्मानित करें। कविवर सत्यनारायण जी द्वारा रचित बिहार गीत पूरे बिहार में सभी महत्वपूर्ण बैठकों एवं विभिन्न अवसरों पर बजाया जा रहा है और उन्हें नागार्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। हम तो कहेंगे कि उनको पुरस्कार स्वरूप दी जानेवाली दो लाख रुपये की राशि की जगह तीन लाख रुपये प्रदान करें। उन्होंने कहा कि सबकी मांग को ध्यान में रखते हुए हिंदी सेवी सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह में विभिन्न पुरस्कारों के तहत प्रदान की जानेवाली धनराशि में बढ़ोत्तरी करें। हिंदी सेवी सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह में विभिन्न पुरस्कारों के तहत दी जानेवाली न्यूनतम धनराशि 50 हजार रुपये को बढ़ाकर लाख रुपये से ज्यादा करें। पुरस्कार की राशि को अगली बार बढ़ाकर ही सरकार के पास भेजें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नई टेक्नोलॉजी के आने से लोग पुरानी बातों को भूलने लगे हैं, यह ठीक नही है। वर्ष 2019 के बाद मोबाइल फोन का इस्तेमाल करनेवाले लोगों की तादाद तेजी से बढ़ी है। उन्होंने कहा कि नई-नई टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से पृथ्वी को काफी नुकसान पहुंच रहा है। अगर यही स्थिति रही तो एक दिन ऐसा आएगा कि सब कुछ खत्म हो जाएगा। आजकल मोबाइल फोन का इस्तेमाल बच्चा से लेकर हर उम्र के लोग जरूरत से ज्यादा कर रहे हैं, यह उचित नही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदी काफी अच्छी भाषा है। इस देश की अधिकांश आबादी आपसी बोलचाल में इसी भाषा का इस्तेमाल करती है। आप सभी से आग्रह है कि इस भाषा को और विकसित एवं विस्तारित करने पर विशेष बल दें। आज-कल यह देखने को मिल रहा है कि हिंदी के शब्दों को भी लोग अंग्रेजी में लिखने लगे हैं, इससे बचने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी भी अच्छी भाषा है और सबको जाननी भी चाहिए, लेकिन हिंदी के शब्दों को हिंदी में ही लिखनी चाहिए। आप सभी लोगों को यही सलाह दें। हिंदी के शब्दों को अंग्रेजी में लिखने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि हम जब सांसद और केन्द्रीय मंत्री थे तो कोई भी कानून बनता था तो वह हिंदी के अलावा अंग्रेजी भाषा में भी लिखा रहता था । हम तो कहेंगे कि हिंदी में ही आपलोग सब कुछ नोट कराएं। बिहार में सात निश्चय योजना के तहत सभी बच्चे-बच्चियों को प्रशिक्षित कराया जा रहा है ताकि उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर मिल सके। बच्चे-बच्चियों को प्रदान किये जा रहे प्रशिक्षण में हिंदी के साथ-साथ अंग्रेजी भाषा भी सिखाया जा रहा है ताकि वह अपनी बातें कह सकें और दूसरे की बातों को भी अंग्रेजी में भी समझ सकेंं। हम पुनः आपलोगों से आग्रह करेंगे कि हिंदी भाषा को विकसित करने पर विशेष ध्यान दें और हिंदी सेवी सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह में पुरस्कृत होनेवाले लोगों की संख्या बढ़ाकर उन्हें पुरस्कृत करें। इस काम में राज्य सरकार हरसंभव सहयोग करेगी।

इस अवसर पर वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान, विधान पार्षद डॉ. रामवचन राय, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, विकास आयुक्त विवेक कुमार सिंह, मंत्रिमंडल सचिवालय के अपर मुख्य सचिव डॉ, एस. सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, हिंदी प्रगति समिति के अध्यक्ष कवि सत्यनारायण, हिंदी प्रगति समिति के उपाध्यक्ष डॉ. सविता सिंह नेपाली, पटना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. गिरीश कुमार चौधरी, राजभाषा के निदेशक सुमन कुमार, उर्दू निदेशालय के निदेशक अहमद महमूद सहित सम्मानित हिंदी सेवी साहित्यकार एवं उनके परिजन उपस्थित थे।

The post मुख्यमंत्री ने 29 साहित्यकारों को किया सम्मानित, पुरस्कार की राशि बढ़ाने की भी घोषणा पटना appeared first on newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra.

मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ परियोजना की प्रगति का लिया जायजा
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुराना परसा बाजार मोड़-संपतचक रोड के पास फ्लाईओवर बनाने और इसे मीठापुर-महुली एलिवटेड पथ से जोड़ने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि इससे संपतचक पथ से आनेवाले लोगों को एक वैकल्पिक मार्ग मिलेगा और वे मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ के माध्यम से सुगमतापूर्वक आवागमन कर सकेंगे।

निर्माणाधीन मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ परियोजना की प्रगति का जायजा लेने के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ परियोजना के कार्य में और तेजी लाएं और जल्द कार्य पूर्ण करें। मीठापुर- महुली एलिवेटेड पथ के नीचे स्थित सड़क को भी मुख्यमंत्री ने दुरूस्त करने का निर्देश दिया ताकि कनेक्टिविटी बेहतर हो सके। इस दौरान मुख्यमंत्री को पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ निर्माण कार्य की प्रगति से संबंधित विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह और वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे

The post मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ परियोजना की प्रगति का लिया जायजा appeared first on newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra.

अब और प्रभावी तरीके से अगलगी की घटनाओं पर पाया जा सकेगा काबू, मुख्यमंत्री ने 34 अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को बिहार अग्निशमन सेवा के सुदृढ़ीकरण के लिए 34 अग्निशमन वाहनों को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद भवन के सामने बने मंच से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बिहार की जनता के लिए आपातकालीन सेवा के रूप में बिहार अग्निशमन सेवा द्वारा अपने उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से अग्नि से सुरक्षा एवं बचाव के कार्य लगातार किये जा रहे है। प्रभावी अग्निशमन कार्य को और बेहतर ढंग से क्रियान्वित करने के लिए आज 34 अग्निशमन वाहनों को रवाना किया गया। ये अग्निशमन वाहन पांच हजार लीटर वाटर टैंक क्षमता के है।

इन वाहनों में 72 प्रकार के उपकरण लगे हैं जिनका आवश्यकतानुसार अग्निशमन कर्मी अगलगी की घटनाओं पर काबू पाने में उपयोग करेंगे। इन अग्निशमन वाहनों को बिहार अग्निशमन सेवा में सम्मिलित किये जाने से कार्य क्षमता में और वृद्धि होगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री को पुलिस महानिदेशक (गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं) शोभा अहोतकर ने हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बिहार अग्निशमन सेवा के बहुआयामी विकास एवं उपलब्धियों पर आधारित बुकलेट का भी विमोचन किया।

कार्यक्रम में बिहार विधान परिषद के सभापति देवेशचन्द्र ठाकुर, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, विधि मंत्री शमीम अहमद, श्रम संसाधन मंत्री सुरेन्द्र राम, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री रत्नेश सदा, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष उदयकांत मिश्रा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक आरएस भट्टी, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव सह मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, गृह सचिव के. सेंथिल कुमार, पुलिस महानिदेशक (गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं) शोभा अहोतकर, पुलिस महानिदेशक (बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम) विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, विशेष सचिव गृह केएस अनुपम, पटना के जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

The post अब और प्रभावी तरीके से अगलगी की घटनाओं पर पाया जा सकेगा काबू, मुख्यमंत्री ने 34 अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना appeared first on newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra.

मुख्यमंत्री ने सुनीं 62 लोगों की समस्याएं, तुरंत समाधान के दिए निर्देश
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर में आयोजित जनता दरबार में राज्य के विभिन्न जिलों से आये 62 लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

जनता दरबार में पूर्वी चंपारण जिले से आए एक युवक ने कहा कि हमारे पंचायत में नल-जल योजना के अंतर्गत दूषित पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। संबंधित अधिकारियों से शिकायत के बावजूद अबतक सुधार नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को समुचित कार्रवाई का निर्देश दिया। कटिहार जिले से आई एक आंगनबाड़ी सेविका ने कहा कि सीडीपीओ मुझे लगातार परेशान कर रहीं हैं। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को उचित कार्रवाई का निर्देश दिया। पूर्वी चंपारण जिले से आए एक फरियादी ने मुख्यमंत्री से शिकायत की कि वर्ष 2017 में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने को कहा गया, लेकिन अबतक नहीं बन पाया है। इसके बन जाने से यहां के लोगों को सुविधा होगी। वहीं, पूर्वी चंपारण जिले से ही आए एक अन्य फरियादी ने मुख्यमंत्री से कहा कि वर्ष 2021 की बाढ़ आपदा सहायता राशि अबतक नहीं मिली है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को जांचकर उचित कार्रवाई का निर्देश दिया।

पूर्णिया जिले से आए एक युवक ने मुख्यमंत्री से कहा कि परमान नदी के कटाव से गांव के लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। इस समस्या का निदान निकाला जाए। मुख्यमंत्री ने जल संसाधन विभाग को जांचकर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। अररिया जिले से आए एक वृद्ध ने मुख्यमंत्री से कहा कि कोरोना से मृत्यु के मामले में अब तक अनुग्रह राशि का लाभ नहीं मिला है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को उचित कार्रवाई का निर्देश दिया। मुजफ्फरपुर जिले से आई एक महिला ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई कि जनवितरण प्रणाली की दुकान को अनुचित ठहराते हुए रद्द कर दिया गया था। उसको फिर से शुरू करने के लिए मोटी रकम की मांग की जा रही है। मुख्यमंत्री ने खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग को समुचित कार्रवाई का निर्देश दिया। सिवान जिले से आए एक युवक ने मुख्यमंत्री से कहा कि मेरे गांव में तीन सौ मीटर तक सड़क का निर्माण नहीं होने से गांव के लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री संबंधित विभाग को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

बक्सर जिले से आये एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई कि गांव की सड़क किसी मुख्य सड़क से नहीं जोड़े जाने से गांव के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को समुचित कार्रवाई का निर्देश दिया। जहानाबाद जिले से आए एक युवक ने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि मेरे पिता की मृत्यु के बाद अनुकंपा के आधार पर मुझे अबतक नौकरी नहीं मिली है, जिससे परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग से उचित कार्रवाई का निर्देश दिया। शिवहर जिले से आए एक फरियादी ने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि बिजली विभाग के द्वारा अनुचित बिजली बिल भेज दिया गया है। कनेक्शन कटवाने के बाद भी बिल आ रहा है। हम गरीब आदमी हैं, बिजली की इतनी बड़ी राशि का हम भुगतान नहीं कर पायेंगे। मुख्यमंत्री ने ऊर्जा विभाग को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सारण जिले से आए एक युवक ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि नगर विकास एवं आवास विभाग में कार्यरत मेरे पिताजी की नौकरी के दौरान 2013 में मृत्यु हो गई, लेकिन अबतक अनुकंपा के आधार पर नौकरी नहीं दी गयी है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया ।

जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, जल संसाधन सह सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा, समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, शिक्षा मंत्री प्रो.चंद्रशेखर, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री ललित कुमार यादव, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, लघु जल संसाधन मंत्री जयंत राज, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मो. आफाक आलम, विधि मंत्री शमीम अहमद, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री रत्नेश सदा, पंचायती राज मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमां खान, श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम, सूचना प्रावैधिकी मंत्री मो. इसराईल मंसूरी, आपदा प्रबंधन मंत्री शाहनवाज, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक आरएस भट्ठी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह तथा वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा उपस्थित थे।

The post मुख्यमंत्री ने सुनीं 62 लोगों की समस्याएं, तुरंत समाधान के दिए निर्देश appeared first on newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra.

जयंती पर शिद्दत से याद किये गए पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा, मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा की जयंती पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पटना के एसके पूरी पार्क में जयंती के मौके पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, बिहार विधान परिषद के सभापति देवेशचंद्र ठाकुर, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, पंचायती राज मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम, पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा के सुपुत्र एवं पूर्व राजयपाल निखिल कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, पटना प्रमंडल के आयुक्त कुमार रवि, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह सहित कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं अन्य गणमान्य लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने आरती पूजन, भजन-कीर्तन एवं बिहार गीत का गायन किया। बता दें कि सत्येंद्र नारायण सिन्हा को प्यार से लोग छोटे साहब कहते थे। वे सात बार सांसद भी रहे। 72 साल की उम्र में वे बिहार के 19वें मुख्यमंत्री बने और 11 मार्च 1989 से 6 दिसंबर 1989 तक मुख्यमंत्री रहे।

The post जयंती पर शिद्दत से याद किये गए पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा, मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि appeared first on newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra.

बिहार की महागठबंधन सरकार में सबकुछ ठीकठाक नहीं, सुनील सिंह के बयान से तकरार और बढ़ी
पटना। बिहार में महागठबंधन के दो प्रमुख घटक दल जदयू और राजद में तकरार बढ़ता जा रहा है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव सचिव केके पाठक और शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर के बीच शुरू हुई तनातनी इस हद तक पहुंच गई है कि शिक्षा मंत्री तीन दिन से कार्यालय नहीं आ रहे हैं।

अब यह तकरार मंत्री और आईएएस अधिकारी के बीच की ही नहीं रह गई है। इसका असर सरकार में शामिल महागठबंधन के दो प्रमुख घटक दलों पर भी दिख रहा है। अब यह जदयू और राजद की तकरार के रूप में उभर कर सामने आ रही है। जदयू के नेता सरकार और केके पाठक की तरफ खड़े नजर आ रहे हैं तो राजद के नेता शिक्षा मंत्री के बचाव में सरकार पर हमलावर नजर आ रहे हैं। शिक्षा मंत्री और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के बीच तकरार को सुलझाने में मुख्यमंत्री की मध्यस्थता का भी कोई खास असर नहीं दिख रहा है।

शनिवार को लालू परिवार के बेहद करीबी राजद एमएलसी सुनील सिंह ने जदयू कोटे से कैबिनेट मंत्री अशोक चौधरी पर आरोपों की बौछार कर दी। जदयू पर उनके हमलावर रूख से यह साफ हो गया है कि महागठबंधन में सबकुछ ठीकठाक नहीं है। राजनीति के जानकार इसे महागठबंधन सरकार के लिए शुभ संकेत नहीं मान रहे हैं। दअरसल, राजद और जदयू के बीच जो खींचतान शुरू हुई है उसमें सुनील सिंह की एंट्री के बड़े मायने हैं। सुनील सिंह ने जदयू कोटे से कैबिनेट मंत्री अशोक चौधरी पर जो आरोप लगाये हैं उसमें यहां तक कह दिया है कि वे घाट-घाट का पानी पीकर यहां तक पहुंचे हैं। रोज पार्टी बदलते हैं और अब भाजपा की भाषा बोलने का आरोप लगा रहे हैं। अगर लालू प्रसाद नहीं होते तो वे जेल में होते।

दरअसल, अशोक चौधरी ने एमएलसी सुनील सिंह पर भाजपा की भाषा बोलने का आरोप लगाया था और जंगलराज की भी याद दिलाई थी। इसी बात पर सुनील सिंह उखड़ गए और यहां तक कह दिया कि अशोक चौधरी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी धोखा देंगे। उन्होंने कहा कि वे विधानमंडल में राबड़ी देवी को भी अपमानित कर चुके हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजो सिंह की हत्या में भी उनका नाम आया था। उन्होंने तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कार्यशैली पर भी सवाल उठा दिया और कहा है कि बिहार उनके कंट्रोल में अब नहीं रह गया है।

इससे पहले शुक्रवार को सुनील सिंह ने फेसबुक पोस्ट लिखा था और अधिकारियों पर तो निशाना साधा ही, साथ ही साथ मुख्यमंत्री पर भी इशारों ही इशारों में शब्दबाण चलाये थे। बाद में खुलकर सामने आ गए और यहां तक कह दिया कि मुख्यमंत्री के कंट्रोल में बिहार नहीं है। आपको बता दें कि राजद कोटे से शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर और आईएएस अधिकारी केके पाठक विवाद में अशोक चौधरी ने शुक्रवार को कहा था कि इन दोनों के बीच कोई विवाद नहीं है। सभी मसले सुलझा लिये गये हैं। इस बीच भाजपा ने आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केके पाठक को शिक्षा मंत्री को सही करने के लिए भेजा है। सुनील सिंह ने भी कहा था कि मुख्यमंत्री हमेशा ही केके पाठक जैसे कुछ अफसरों को मंत्रियों को ठीक करने के लिए लगाए रहते हैं। उनके इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए अशोक चौधरी ने कहा कि सुनील सिंह भाजपा की भाषा बोल रहे हैं। इसके बाद ही सुनील सिंह ने भड़क गये और अशोक चौधरी के खिलाफ खुलकर सामने आ गये।

The post बिहार की महागठबंधन सरकार में सबकुछ ठीकठाक नहीं, सुनील सिंह के बयान से तकरार और बढ़ी appeared first on newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra.

मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने शहादत दिवस पर शहीद पीर अली को किया नमन
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूत शहीद पीर अली को शहादत दिवस पर नमन किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पीर अली के शहादत दिवस पर शहीद पीर अली पार्क के पास आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शहीद पीर अली के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर बिहार विधान परिषद के सभापति देवेशचन्द्र ठाकुर, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री ललित कुमार यादव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिवशंकर निषाद सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद पीर अली को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

बता दें कि शहीद पीर अली खान पटना में 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में अग्रेंजों के खिलाफ बिगुल फूंकने वाले क्रांतिकारी थे। पीर अली का जन्म 1820 में उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में हुआ था। पीर अली बचपन में ही आजमगढ़ से पटना आकर बस गए और यहीं शिक्षा-दीक्षा ग्रहण की। जगदीशपुर (भोजपुर) के महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह से प्रभावित होकर 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में कूद पड़े। 3 जुलाई 1857 को पीर अली के घर पर दो सौ से अधिक आजादी के दीवाने एकत्र हुए। पीर अली ने सैकड़ों हाथियारबंद लोगों की अगुवाई करते हुए पटना के गुलजारबाग स्थित ब्रिटिश प्रशासनिक भवन पर धावा बोल दिया और ब्रिटिश शासन को तहस-नहस कर डाला। दो दिन बाद 5 जुलाई 1857 को पीर अली को बगावत के जुर्म मे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें पटना के कमिश्नर विलियम टेलर के सामने पेश किया गया और 7 जुलाई 1857 को 14 साथियों के साथ पीर अली खान को बीच सड़क पर फांसी पर दे दी गई थी।

The post मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने शहादत दिवस पर शहीद पीर अली को किया नमन appeared first on newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra.

गांधी सेतु से भी जुड़ेगा गंगा मरीन ड्राइव, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिये निर्देश
पटना। पटना के लोगों को सुकून के दो पल देने के लिए बने गंगा मरीन ड्राइव (जेपी गंगा पथ) का जायजा लेने बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद पहुंच गये। वहां चल रहे निर्माण कार्य को देखा और गांधी सेतु से जेपी गंगा पथ की कनेक्टिविटी पर जोर दिया। अधिकारियों को निर्देश दिया कि गायघाट के पास निर्माण कार्य में तेजी लाएं। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री ने एनएच-19 तक की सड़क कनेक्टिविटी का भी जायजा लिया।

इस दौरान अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि जेपी गंगा पथ के बचे हुए निर्माण कार्य को जल्द पूरा करें ताकि लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी ना हो। जेपी गंगा पथ आम बोलचाल की भाषा में गंगा मरीन ड्राइव के नाम से जाना जाता है। मुख्यमंत्री ने जेपी गंगा पथ परियोजना के गायघाट के पास चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और वहां कराये जा रहे निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने मुख्यमंत्री को बताया कि जेपी गंगा पथ का गायघाट तक निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द ही कार्य पूरा कर लिया जायेगा। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि जेपी गंगा पथ के बचे हुए निर्माण कार्य को जल्द पूरा करें ताकि यह गांधी सेतु से जुड़ सके। अधिकारियों से मुख्यमंत्री ने कहा कि जेपी गंगा पथ का गायघाट के पास गांधी सेतु से भी बेहतर कनेक्टिविटी करायें ताकि गांधी सेतु से जेपी गंगा पथ का संपर्क हो सके। यहां से मुख्मयंत्री जेपी सेतु होते हुए एनएच-19 की कनेक्टिविटी का जायजा लेने निकल पड़े। जेपी सेतु होते हुए बाकरपुर (सोनपुर) के पास एनएच-19 की कनेक्टिविटी की गई है। इससे छपरा और हाजीपुर जाने के लिए लोगों को सुगम मार्ग उपलब्ध हुआ है। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान कहा कि उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार की संपर्कता और बेहतर करने के लिए पथ निर्माण और पुल निर्माण के कई कार्य कराये गये हैं। पटना से बाहर आने-जानेवाले लोगों का संपर्क और सुलभ बनाने के साथ-साथ पटना शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए कई महत्वपूर्ण पथ परियोजनाओं पर काम चल रहा है। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक भी उनके साथ थे।

The post गांधी सेतु से भी जुड़ेगा गंगा मरीन ड्राइव, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिये निर्देश appeared first on newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra.

नीतीश और राहुल बोले- मिलकर लड़ेंगे भाजपा से, अब शिमला में मिलेंगे विपक्षी दल
नीतीश और राहुल बोले- मिलकर लड़ेंगे भाजपा से, अब शिमला में मिलेंगे विपक्षी दल

-बड़ा सवाल-क्या अपनी महत्वाकांक्षा त्याग पाएंगे विपक्षी एका के लिए जुटे नेता

-राजनीतिक दीवार पर लिखी गई इबारत को विपक्षी दलों को तो समझना होगा

-अमित शाह का तंज-कितना भी दम लगा लो, आपकी एकता कभी संभव नहीं होगी

पटना। बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को एक अणे मार्ग (मुख्यमंत्री आवास) में ढाई घंटे तक (12 से 2.30 बजे तक) विपक्षी दलों के महाजुटान से यह साफ जाहिर है कि 2024 में नरेंद्र मोदी (भाजपा) को रोकने के लिए पूरा कुनबा एक होना चाह रहा है। हालांकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बैठक बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह स्वीकारा कि सभी पार्टियों में थोड़े-बहुत मतभेद हैं, लेकिन फिर भी हम एक हैं। मिलकर लड़ेंगे भाजपा से। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी कहा कि लोकसभा चुनाव एकसाथ लड़ने पर सहमति बनी है। विपक्षी एकता के लिए दूसरी बैठक शिमला में होगी। यह बैठक दस से 12 जुलाई के बीच होने की संभावना है। इसमें कौन कहां से, कितनी सीटों पर लड़ेगा, इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। गठबंधन के नाम, संयोजक और सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर भी शिमला में चर्चा होगी।

अब बड़ा सवाल यह है कि 15 पार्टियों के शीर्ष नेता लोकसभा चुनाव तक एका बनाए रखने में सफल हो पाएंगे? यह आनेवाला वक्त बताएगा। लेकिन, यह तो कहा ही जा सकता है कि विपक्षी एका की राह फिलहाल आसान नहीं दिख रही है। दरअसल, सबकी अपनी-अपनी महत्वाकांक्षा है और बैठक में शामिल तीन राष्ट्रीय पार्टियों को छोड़कर अन्य 13 क्षेत्रीय दलों के भी अपने-अपने मुद्दे और अपनी-अपनी रणनीति है। सिर्फ बैठकभर से ये पार्टियां प्रधानमंत्री (पीएम) पद के लिए सर्वमान्य नेता का चयन कर लेंगी, यह फिलहाल संभव होता नहीं दिख रहा है।

आज की बैठक का उद्देश्य आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करना है, लेकिन सवाल यह है कि क्या क्षेत्रीय पार्टियां अपनी महत्वकांक्षा छोड़ पाएंगी? बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दो टूक कहा भी कि सभी दलों को अपनी महत्वाकांक्षा छोड़नी होगी। बैठक के दौरान राजनीतिक दीवार पर लिखी गई इस इबारत को विपक्षी दलों को समझना होगा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तो शुरू से यह कहते रहे हैं कि हम प्रधानमंत्री पद के ना तो दावेदार हैं और ना ही हमारी कोई महत्वकांक्षा है। हमारा उद्देश्य सिर्फ विपक्ष को भाजपा के खिलाफ गोलबंद करना है। बैठक में यह तय हुआ है कि नीतीश कुमार को महागठबंधन (यूपीए) का संयोजक बनाया जाये।

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा किया कि हम सभी मिलकर ‌भाजपा को हराएंगे। राहुल गांधी ने कहा कि देश में दो विचारधारा की लड़ाई है। एक ओर कांग्रेस की भारत जोड़ो वाली विचारधारा है तो दूसरी तरफ भाजपा-आरएसएस की भारत तोड़ो की विचारधारा है। अबतक जो बातें सामने आई है, उसके अनुसार बैठक में भाजपा के खिलाफ बनने वाले गठबंधन के नाम पर चर्चा हुई। यह भी चर्चा हुई कि हर लोकसभा सीट पर भाजपा के खिलाफ विपक्ष का एक प्रत्याशी ही मैदान में उतरेगा। कॉमन मिनिमम प्रोग्राम पर भी बैठक में चर्चा हुई। इतना ही नहीं, दिल्ली अध्यादेश पर भी बैठक में चर्चा हुई। आप के अरविंद केजरीवाल ने बैठक में कांग्रेस समेत सभी दलों से दिल्ली अध्यादेश पर समर्थन मांगा तो वहीं नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला ने केजरीवाल से धारा 370 पर आप का रुख साफ करने को कहा। अब देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर क्या रूख अपनानी है, क्योंकि आप और कांग्रेस की कड़वाहट कई मुद्दां पर सामने आ चुकी है।

फिर भी इस मायने में यह बैठक महत्वपूर्ण रही कि जदयू, राजद, आप, डीएमके, टीएमसी, सीपीआई, सीपीएम, भाकपा (माले), पीडीपी, नेशनल कॉन्फ्रेंस, कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट), सपा, जेएमएम और एनसीपी एक मंच पर आये। हालांकि अब इसका श्रेय लेने को लेकर भी राजनीति शुरू हो गई है। दबी जुबान से राजद के कुछ नेता यह कह रहे हैं कि 22 जून को विपक्षी एका के लिए बैठक राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के कारण सफल हो पाई और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके के नेता एमके स्टालिन, टीआर बालू, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी की नेता ममता बनर्जी, उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी, डेरेक ओ ब्रायन, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राघव चड्ढा, संजय सिंह, वाम दल के डी. राजा, दीपंकर भट्टाचार्य और पीडीपी की महबूबा मुफ्ती, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी, एनसीपी के शरद पवार, सुप्रिया सुले, प्रफुल्ल पटेल, सीपीएम से सीताराम येचुरी, नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला, सपा के अखिलेश यादव, शिवसेना के उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, संजय राउत, जेएमएम के हेमंत सोरेन, बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू नेता नीतीश कुमार, ललन सिंह, संजय झा, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और बिहार के उपमुख्यमंत्री व लालू प्रसाद के छोटे बेटे तेजस्वी यादव एक मंच पर आये।

दरअसल, इससे पहले 12 जून को भी विपक्षी एकता के लिए पटना में बैठक बुलाई गई थी, लेकिन कुछ कारणों से यह बैठक स्थगित करनी पड़ी थी। इससे पीछे कई तर्क दिये गए थे। अब जबकि 23 जून को विपक्षी दलों के 22 से भी ज्यादा नेता एक मंच पर जुटे तो इसका श्रेय भी दबी जुबान से लेने की होड़ मची है। हालांकि बैठक में बसपा सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश (यूपी) की मुख्यमंत्री मायावती का बैठक में शामिल नहीं होना अपने आप में कई सवाल खड़े कर रहा है। कहा तो यहां तक जा रहा है कि मायावती का यूपी और यूपी से सटे बिहार के कुछ इलाकों में इंटैक्ट दलित वोट बैंक है। इसलिए दलितों की गोलबंदी भी मायावती के बैठक में शामिल ना होने से मुश्किल दिख रही है। वहीं, बैठक में से तेलंगाना सीएम केसीआर, ओडिशा सीएम नवीन पटनायक, आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी और जेडीएस नेता कुमारस्वामी भी शामिल नहीं हुए।

उधर, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्षी एका के लिए आयोजित बैठक को फोटो सेशन करार दिया है। उन्होंने दो टूक कहा कि आज पटना में फोटो सेशन चल रहा है। वे प्रधानमंत्री मोदी को चुनौती देना चाहते हैं। मैं विपक्षी नेताओं से कहना चाहता हूं कि कितना भी दम लगा लो, आपकी एकता संभव नहीं है। अगर एकता संभव हो भी गई तब भी कोई फायदा नहीं है। उन्होंने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में तीन से अधिक सीटों के साथ मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे।

The post नीतीश और राहुल बोले- मिलकर लड़ेंगे भाजपा से, अब शिमला में मिलेंगे विपक्षी दल appeared first on newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra.