गांधी मैदान – newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra

कारगिल विजय दिवस पर बोले मुख्यमंत्री, वे लोग देश का इतिहास बदलना चाहते हैं… हम ऐसा नहीं होने देंगे
पटना। कारगिल विजय दिवस पर बुधवार को गांधी मैदान के समीप आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने शहीद-ए-कारगिल स्मृति स्थल पर कारगिल के अमर शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर बिहार रेजिमेंटल सेंटर (बीआरसी, दानापुर) के सशस्त्र जवानों ने कारगिल के अमर शहीदों को सलामी दी तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने बिहार गीत एवं देशभक्ति गीतों के कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत की। मणिपुर की घटना पर पत्रकारों के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वहां जो कुछ भी हो रहा है उसपर केंद्र सरकार को ध्यान देना चाहिए। महिलाओं के साथ गलत व्यवहार किया गया। विपक्ष इस मामले को लेकर एकजुट है। प्रधानमंत्री को इसका जवाब देना चाहिए। विपक्षी एकजुटता से संबंधित पत्रकारों के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम इसको लेकर लगे हुए थे। पहले पटना में विपक्षी एकता की बैठक हुई। कई दलों के लोग उसमें शामिल हुए। उस बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत हुई थी। उसके बाद बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक हुई। विपक्षी गठबंधन का नामकरण किया गया। बैठक में कई चीजें तय हुई हैं और आगे भी चीजें तय होंगी। विपक्षी दलों की बैठक आगे और भी होती रहेगी। कौन कहां से चुनाव लड़ेगा, आगे और कैसे कार्यक्रम होंगे, इसके लिए जल्द पॉलिसी बनेगी। हमलोग मिलकर देशहित में काम करेंगे। विपक्ष की मीटिंग के बाद एनडीए की मीटिंग हुई। वे लोग देश के इतिहास को बदलना चाहते हैं। देश के इतिहास को बदलने नहीं दिया जाएगा। हमलोगों ने नई पीढ़ी को इतिहास से अवगत कराने के लिए अपने राज्य में कई कार्य किए हैं। देश के इतिहास को पहले बदलने की कोई कोशिश नहीं की गई। ये लोग देश के इतिहास को बदलना चाहते हैं, इसलिए हम उनसे अलग हो गए। हमलोगों ने बिहार में विकास के कई कार्य किये हैं। उनकी पार्टी के लोग कहते हैं कि केंद्र के सहयोग से विकास कार्य हुआ है। विकास कार्य हमलोगों ने अपने संसाधन से किया है और कर रहे हैं। यहां के कई कार्यों को केंद्र ने अपनाया है। हमलोगों का उद्देश्य है लोगों के हित में काम करना। हमलोग सबके हित में काम करते हैं। आपस में विवाद न हो, समाज में अच्छा माहौल रहे, इसके लिए काम कर रहे हैं। राज्य में अल्प वर्षापात की स्थिति उत्पन्न हई है, इसको लेकर सरकार गंभीर है। किसानों की मदद के लिए सरकार कार्य कर रही है। इसके लिए कैबिनेट से भी मंजूरी दे दी गई है। विपक्षी एकजुटता से भाजपा घबरा गई है। एनडीए नाम तो पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समय का है। वे लोग एनडीए का नाम अब क्यों ले रहे हैं। एनडीए की बैठक इनके कार्यकाल में पहले कभी नहीं हुई। अब जो एनडीए की बैठक हुई है वह विपक्षी दलों के दबाव में हुई है। एनडीए की बैठक में जो दल शामिल हुये हैं, उसमें कई दलों का लोग नाम भी नहीं जानते हैं।

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में हुए तबादले पर रोक लगाने के फैसले को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोगों को सूचना मिली कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में अनावश्यक बहुत लोगों का ट्रांसफर हो गया है। इसलिए सबसे बात कर फिलहाल ट्रांसफर पर रोक लगा दी गई है। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पूछे गये सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार समय पर होगा। मंत्रिमंडल विस्तार में कोई समस्या नहीं है। इस अवसर पर विधायक अनिरूद्ध प्रसाद सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पटना प्रमंडल के आयुक्त कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना के जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह, पटना जिला के वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, मेजर जनरल विशाल अग्रवाल, डिप्टी ब्रिगेडियर अमित कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद थे।

सार्वजनिक जगह पर कचरा फेंका तो ब्लैकबोर्ड पर लिखकर लटकाया जाएगा नाम
पटना। पटना नगर निगम की स्वच्छता जागरूकता टीम ने रविवार को गांधी मैदान के पूर्वी छोर पर स्थित बापू कक्ष में जागरूकता अभियान चलाया। इसमें पटना नगर निगम के आयुक्त अनिमेष पराशर, भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. रंजीत कुमार सिंह, भारतीय प्रशासनिक सेवा के युवा अधिकारी तुषार कुमार, प्रसिद्ध लोकगायिका मैथिली ठाकुर और स्वच्छता जागरूकता अभियान की ब्रांड एंबेसडर डॉ. नीतू कुमारी नवगीत ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में पटना नगर निगम के नगर आयुक्त अनिमेष पराशर ने कहा कि गली-मोहल्ले की सफाई के लिए हर नागरिक को जागरूक करना आवश्यक है। नगर निगम ने सारे कचरा प्वाइंट को समाप्त कर दिया है। यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थल पर कचरा फेंकता पाया गया तो उाका नाम ब्लैकबोर्ड पर लिखकर उसी जगह लटकाया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं के सक्रिय सहयोग से ही पटना शहर को स्वच्छ बनाया जा सकता है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ रंजीत कुमार सिंह ने कहा कि संपूर्ण स्वच्छता का लक्ष्य मुश्किल जरूर है, लेकिन असंभव नहीं है। हम सभी को अपने शहर की स्वच्छता के लिए समर्पित होकर काम करना है। ओडीएफ का लक्ष्य भी काफी कठिन था, लेकिन सफलतापूर्वक सीतामढ़ी जिले में इसे लागू कराया। उन्होंने कहा कि मैथिली ठाकुर के स्वच्छता अभियान से जुड़ने से लोगों में स्वच्छता सर्वे में भाग लेने की प्रेरणा जगेगी।

प्रसिद्ध लोकगायिका मैथिली ठाकुर ने कहा कि शहर किसी एक व्यक्ति का नहीं होता, बल्कि सबका होता है। शहर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी भी सबकी होती है। सब लोग मिलकर संकल्प लें कि कचरा या गंदी चीजें इधर-उधर नहीं फेंकेंगे। गुटखा खाकर इधर-उघर नहीं थूकेंगे तो शहर साफ-सुथरा रहेगा। नीतू कुमारी नवगीत ने सभी से स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 में भाग लेने की अपील की। कार्यक्रम में प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट पवन, डॉ. हिना रानी, स्टार्टअप के सचिन, देसी मंत्र स्टार्टअप की दिशा, मिशन-50 के अजीत कुमार, संजय सिन्हा, रमेश ठाकुर, अयाची ठाकुर, ऋषभ ठाकुर, शिवानी कुटीर की शिवानी कुमारी आदि ने हिस्सा लिया।

हम सब मिलकर काम करें तो चकाचक होगा अपना पटना स्वच्छता का लें संकल्प-जागरूकता अभियान का बनें हिस्सा
पटना। पटना नगर निगम की स्वच्छता जागरूकता अभियान की ब्रांड एंबेसडर और प्रसिद्ध लोकगायिका डॉ. नीतू नवगीत ने गांधी मैदान में स्वच्छता सर्वेक्षण जागरूकता अभियान चलाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार एवं आकाशवाणी के पूर्व निदेशक डॉ. किशोर सिन्हा, आकाशवाणी की कार्यक्रम अधिशाषी अलका प्रियदर्शनी, जेडी वीमेंस कॉलेज की सहायक प्राध्यापिका डॉ, हिना रानी, इनर व्हील की माधुरी चौरसिया एवं विनीता सिंह ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इनर व्हील क्लब पटना की माधवी चौरसिया और विनीता सिंह ने इनर व्हील की ओर से डॉ. नीतू कुमारी नवगीत को सम्मानित भी किया। अभियान में शामिल लोगों को बताया गया कि शहर को स्वच्छ रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। लोकगायिका डॉ. नवगीत ने कहा कि हम सभी स्वच्छता का संकल्प लें और जागरूकता अभियान का हिस्सा बनें। स्वच्छता से संबंधित गीतों की प्रस्तुति के साथ वाद-विवाद प्रतियोगिता भी युवाओं के बीच आयोजित की गई। प्रतियोगिता का विषय था मेरा शहर-मेरी जवाबदेही। सभी प्रतिभागियों ने अपने विचारों से दर्शकों को अवगत कराया और कई नए सुझाव भी रखे ताकि हमारा पटना स्वच्छ रहे। वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार दिशा को, द्वितीय पुरस्कार मीनाक्षी एवं मदन मुरारी और तृतीय पुरस्कार मोना को प्रदान किया गया। लोकगायिका और पटना नगर निगम स्वच्छता जागरूकता अभियान की ब्रांड एंबेसडर डॉ नीतू नवगीत ने गीतों के माध्यम से स्वच्छता का अलख जगाया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान की प्रेरणा महात्मा गांधी के विचारों से मिली है। स्वच्छता देवत्व के समीप है। हम पूजा-पाठ भी करें और स्वच्छता के लिए श्रमदान भी करें। उन्होंने कहा कि नागरिकों के सक्रिय सहयोग और स्वच्छता सर्वेक्षण में भागीदारी से पटना की स्वच्छता रैंकिंग में सुधार होगा। इसलिए सभी लोग स्वच्छता सर्वे में भाग लें। कार्यक्रम में नीतू नवगीत ने स्वच्छता से संबंधित गीत गाकर भी सुनाए।प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शिवांगी, ऐश्वर्या, अर्चना, आकांक्षा, स्वाति, अंशु, राजू, शिवम एवं सभ्यता को भी पुरस्कृत किया गया।

देशभर में गुरुवार को शिद्दत से मनाई जाएगी बकरीद, पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में खास इंतजाम
देशभर में , पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में खास इंतजाम

-वाहनों का प्रवेश गेट नंबर-4 एवं 5 से, पैदल आने वाले नमाजियों का प्रवेश गेट-1, 4, 5 एवं 10 से

पटना। पूरे देश में कल यानी 29 जून (गुरुवार) को शिद्दत के साथ बकरीद (ईद-उल-जोहा) का पर्व मनाया जाएगा। इसके लिए बिहार की राजधानी पटना में खास इंतजाम किये गए हैं। मुख्य नमाज ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगी।

पटना के जिलाधिकारी (डीएम) डॉ. चन्द्रशेखर सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजीव मिश्रा ने कहा कि ईद-उल-जोहा (बकरीद) के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाये रखना पुलिस-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतें। समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित बैठक में पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए डीएम व एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखें। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को क्रियाशील रखें तथा अफवाहों का त्वरित खंडन करें।

बैठक में डीएम और एसएसपी ने अनुमंडलवार तैयारियों की समीक्षा की और नियमित पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

डीएम-एसएसपी ने कहा कि बकरीद के अवसर पर गांधी मैदान में नमाज अदा की जाती है जिसमें काफी संख्या में लोग भाग लेते हैं। इसलिए 29 जून को 12 बजे दोपहर तक आमलोगों का प्रवेश गांधी मैदान में वर्जित रहेगा। केवल बकरीद की नमाज से जुड़े लोगों एवं प्रशासनिक तैयारियों से संबद्ध पदाधिकारियों और कर्मचारियों के लिए खुला रहेगा। बकरीद के दिन वाहनों से आने वाले नमाजियों के वाहनों का प्रवेश गेट नंबर-4 एवं 5 से होगा। यहीं पर पार्किंग की व्यवस्था है। पैदल आने वाले नमाजियों का प्रवेश गेट नंबर-1, 4, 5 एवं 10 से होगा। बैठक में कहा गया कि यातायात पुलिस अधीक्षक वाहनों के लिए पार्किंग स्थल चिन्हित करते हुए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। ईद-उल-जोहा (बकरीद) के नमाज के अवसर पर आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए गांधी मैदान में डॉक्टर, पारा मेडिकल स्टाफ एवं आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं के साथ एम्बुलेंस की भी तैनाती की गई है। डीएम और एसएसपी ने कहा कि बकरीद शांति एवं सौहार्द का त्योहार है। इससे समन्वय एवं आपसी भाईचारा का मार्ग प्रशस्त होता है।