केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra

अब वापस होगी सहारा में फंसी खून-पसीने की गाढ़ी कमाई, केंद्रीय गृहमंत्री ने रिफंड पोर्टल का किया शुभारंभ
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय पंजीयक-सहारा रिफंड पोर्टल (https://mocrefund.crcs.gov.in) का शुभारंभ किया। इस पोर्टल को सहारा समूह की चार सहकारी समितियों-सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसाइटी लिमिटेड, हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड और स्टार्स मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के प्रामाणिक जमाकर्ताओं द्वारा दावे प्रस्तुत करने के लिए विकसित किया गया है। इस अवसर पर केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा, उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश आर. सुभाष रेड्डी और सहकारिता मंत्रालय के सचिव ज्ञानेश कुमार सहित सहारा समूह की चारों सहकारी समितियों के जमाकर्ता भी उपस्थित थे।

अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि इस कार्यक्रम का महत्व इस दृष्टि से है कि जिन लोगों की गाढ़ी कमाई इन चार सहकारी समितियों में फंसी है, उनके प्रति किसी का ध्यान नहीं गया। ऐसे मामलों में अक्सर मल्टी एजेंसी सीज़र हो जाता है, क्योंकि कोई एजेंसी निवेशक के बारे में नहीं सोचती। उन्होंने कहा कि इसके कारण कोऑपरेटिव सोसाटीज़ के प्रति बहुत बड़ी असुरक्षा और अविश्वास की भावना पैदा हो जाती है। श्री शाह ने कहा कि देश के करोड़ों लोगों के पास पूंजी नहीं है, लेकिन वे देश के विकास में योगदान देना चाहते हैं। इसके लिए कोऑपरेटिव आंदोलन के सिवा कोई रास्ता नहीं है और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अलग सहकारिता मंत्रालय का गठन करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि सहकारिता ही एकमात्र आंदोलन है जिसमें छोटी-छोटी पूंजी को मिलाकर बड़ी पूंजी का निर्माण कर बड़े काम किए जा सकते हैं।

अमित शाह ने कहा कि कई बार घपले-घोटाले के आरोप लगते हैं और जो लोग इनमें निवेश करते हैं, उनकी पूंजी फंस जाती है। जैसे सहारा का उदाहरण सबके सामने है। उन्होंने कहा कि कई सालों तक सुप्रीम कोर्ट में केस चला, एजेंसियों ने इनकी संपत्तियां और खाते सील कर दिए और ऐसा होने पर कोऑपरेटिव सोसायटीज़ की विश्वसनीयता समाप्त हो जाती है। श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलग सहकारिता मंत्रालय का गठन किया और उसके बाद इस मामले में पहल करते हुए सभी स्टेकहोल्डर्स को बिठाकर बात की गई। उन्होंने कहा कि इस बात पर विचार किया गया कि क्या कोई ऐसी व्यवस्था बनाई जा सकती है जिसमें सभी लोग अपने दावों से ऊपर उठकर छोटे निवेशकों के बारे में सोचें। श्री शाह ने कहा कि सभी ऐजेंसियों ने मिलकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की और उच्चतम न्यायालय ने एक ऐतिहासिक फैसला दिया कि सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में समिति का गठन कर उनके निर्देशन में पारदर्शी तरीके से भुगतान की प्रक्रिया शुरू हो। उन्होंने कहा कि ट्रायल बेसिस पर पारदर्शी तरीके से आज निवेशकों को 5000 करोड़ रुपये की राशि लौटाने की शुरूआत हो रही है। उन्होंने कहा कि जब 5000 करोड़ रुपये का भुगतान हो जाएगा तब बाकी बचे निवेशकों की राशि लौटाने के लिए एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट में अपील की जाएगी।

केद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि आज लॉंन्च हुए पोर्टल के माध्यम से पहले उन निवेशकों को, जिनकी जमाराशि 10,000 रुपये या इससे अधिक है उसमें से 10,000 रुपये तक की राशि का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पोर्टल पर आवेदन करने के लिए चारों समितियों का पूरा डेटा ऑनलाइन उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में ऐसे सभी प्रावधान किए गए हैं जिससे कहीं भी किसी प्रकार की गड़बड़ी और किसी भी प्रामाणिक निवेशक के साथ अन्याय की गुंजाइश ना हो।

अमित शाह ने कहा कि जिन्होंने निवेश नहीं किया है, उन्हें किसी भी तरह से यहां से रिफंड नहीं मिल सकता और जिन्होंने निवेश किया है उन्हें रिफंड मिलने से कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने सभी निवेशकों से अनुरोध किया कि वे सीएससी के माध्यम से अपना ऑनलाइन पंजीकरण कराएं। श्री शाह ने कहा कि इस प्रक्रिया में दो प्रमुख शर्तें हैं। पहली कि निवेशक का आधार कार्ड उसके मोबाइल के साथ लिंक्ड हो और आधार कार्ड आपके बैंक अकाउंट के साथ लिंक्ड हो। उन्होंने निवेशकों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि 45 दिनों में पैसा उनके बैंक अकाउंट में जमा हो जाएगा।

केंद्रीय सहकारिता मंत्री ने कहा कि आज एक बहुत बड़ी शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पारदर्शिता के साथ निवेशकों का घोटाले में फंसा पैसा वापस मिलना शुरू हो रहा है, ये एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि आज करोड़ों लोगों को अपने पसीने की गाढ़ी कमाई के पैसे वापस मिलने की शुरूआत हो रही है। यह एक बड़ी उपलब्धि है। जमाकर्ताओं को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके पास आधार-लिंक्ड मोबाइल नंबर और बैंक खाता है।

सौजन्य : PIB

The post अब वापस होगी सहारा में फंसी खून-पसीने की गाढ़ी कमाई, केंद्रीय गृहमंत्री ने रिफंड पोर्टल का किया शुभारंभ appeared first on newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra.

मोदी के नौ साल की उपलब्धियां गिना भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर गये अमित शाह
पटना। भले ही लोकसभा आम चुनाव अगले साल हो, लेकिन भाजपा समेत तमाम दल अपनी तैयारी में अभी से जुट गये हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी हिंदी पट्टी में भाजपा की जड़ें और मजबूत करने के लिए सभाएं करनी शुरू कर दी है। गुरुवार को वे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के लोकसभा क्षेत्र में खूब गरजे। अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई और नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि इतना विकास होने के बावजूद ‘पलटू बाबू’ पूछ रहे हैं कि नौ साल में हुआ क्या! मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के लखीसराय में वैसे तो अमित शाह की सभा मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियां गिनाने के लिए थी, लेकिन शाह के निशाने पर सीएम नीतीश कुमार और राहुल गांधी रहे।

अमित शाह ने कहा कि पलटू बाबू नीतीश कुमार पूछ रहे थे कि नौ साल में क्या किया? नीतीश बाबू जिनके ंसाथ इतना बैठे, जिनके कारण मुख्यमंत्री बने, उनका थोड़ा लिहाज करिये। पीएम मोदी ने इन नौ सालों में बहुत काम किया है। मोदी के नौ साल गरीब कल्याण, भारत गौरव, भारत की सुरक्षा के हैं। 23 जून को पटपा में विपक्षी नेताओं के महाजुटान पर भी अमित शाह ने तंज कसा और कहा कि पीएम बनने के लिए नीतीश कुमार कांग्रेस के दरवाजे पर हैं। नीतीश को पीएम नहीं बनना है। ंकेवल लालू को मूर्ख बना रहे हैं। वे केवल बिहार के मुख्यमंत्री बने रहना चाहते हैं। पटना में जो जुटे उन सबों ने मिलकर 21 लाख करोड़ का घोटाला किया था। ऐसे घोटालेबाजों का साथ देने में भी नीतीश कुमार को शर्म नहीं आई। दरअसल, हरहाल में वे अपनी कुर्सी बचाये रखना चाहते हैं और इसके लिए वे किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। अब तक तीन बार पाला बदल चुके नीतीश कुमार पर प्रहार करते हुए अमित शाह ने कहा कि जो नेता बार-बार घर बदले उसपर भरोसा कर सकते हैं क्या? ऐसे व्यक्ति के हाथ में बिहार सौंप सकते हैं क्या? मोदी सरकार की नौ साल की उपलब्धियां गिनाने के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने यह भी संदेश दे दिया कि सभी कार्यकर्ता अभी से ही पूरी मुस्तैदी से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि किस लाइन लेंथ पर तैयारी करनी है, इसका भी इशारों-इशारों में खुलासा किया। कहा कि महमोहन सिंह जब प्रधानमंत्री थे और जब पाक प्रायोजित आतंकी हमले होते थे तो ये मौनी बाबा बन जाते थे, लेकिन मोदी की सरकार ने घर में घुसकर हमले का जवाब दिया और आतंकियों के मंसूबे को पस्त किया। उन्होंने पुलवामा और उरी हमले का भी जिक्र किया और एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान में घुसकर सबक सिखाने की सेना की साहसिक कार्रवाई की भी याद दिलाई।

कांग्रेस पर हमला करते हुए उसे अजीब पार्टी करार दिया और कहा कि यह पार्टी राहुल बाबा को 20 साल से लॉन्च करने की कोशिश कर रही है। अबकी बार पटना में राहुल बाबा को लॉन्च किया गया है। लेकिन, बिहार की जनता भ्रष्टाचारियों का साथ नहीं देती है। 2024 में जनता को तय करना है कि 20 बार फेल राहुल बाबा चाहिए या नरेंद्र मोदी चाहिए। अमित शाह ने सभा में मौजूद लोगों से यह भी पूछा कि क्या जंगलराज वालों से बिहार को मुक्त कराओगे ? इस दौरान खराब मौसम के बावजूद उमड़ी भीड़ से गदगद अमित शाह ने सभा में आये लोगों को धन्यवाद दिया और कहा कि जिन्होंने विश्वासघात किया है, उन्हें दंड देने का काम अब जनता को करना है। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के विधानसभा चुनाव में भी भारी बहुमत से भाजपा को जिताने की अपील की। इस दौरान मंच पर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, अश्विनी चौबे, नित्यानंद राय, नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधामोहन सिंह, बिहार भाजपा के विनोद तावड़े, सुनील ओझा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी समेत कई वरीय नेता मौजूद रहे।

The post मोदी के नौ साल की उपलब्धियां गिना भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर गये अमित शाह appeared first on newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra.