एनडीए – newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra

एनडीए की तरफ झुकाव के सवाल पर भड़के मुख्यमंत्री, कहा-फालतू बात क्यों करते हैं
पटना। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर राजेन्द्र नगर रोड नम्बर-3 स्थित पार्क में सोमवार को आयोजित राजकीय समारोह में पंडित जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जब पत्रकारों ने एनडीए की तरफ झुकाव को लेकर सवाल पूछे तो मुख्यमंत्री ने अनभिज्ञता जाहिर की और कहा कि इस तरह की फालतू बातें क्यों करते हैं। हम तो विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने में लगे हुए हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी उनके साथ थे। कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत की। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जंयती समारोह में आप शामिल हुए, लेकिन उनकी पार्टी के लोग शामिल नहीं हुए। पत्रकारों के इस प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जो पहले साथ थे, लेकिन आज इस कार्यक्रम में नहीं आए तो वे जानें। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को लेकर जो चीज पहले से सरकार की ओर से तय की हुई है, उसमें सबलोग आते हैं। हम तो सबकी इज्जत करते हैं, सबका सम्मान करते हैं। हम सबलोगों के लिए काम कर रहे हैं। आगे भी हमलोग विकास का काम यूं ही करते रहेंगे। हम बार-बार कहते हैं कि हम पत्रकारों के पक्षधर हैं।

इसी दौरान पत्रकारों ने उनसे एनडीए की तरफ झुकाव को लेकर सवाल पूछे तो मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की फालतू बातें क्यों करते हैं। हम तो विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने में लगे हुए हैं। आपकी पार्टी के नेता महेश्वर हजारी ने आपको पीएम मैटेरियल बताया है, पत्रकारों के इस प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे किसी पद की लालसा नहीं है। मैं सभी विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने में लगा हुआ हूं। ‘इंडिया’ गठबंधन की अगली बैठक कब होगी और आगे की रणनीति क्या होगी? इस सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कमेटियां बन गई है, मीटिंग हो रही है। हम इस काम में उनलोगों को सुझाव दे रहे हैं, सभी लोग लगे हुए हैं। आगे सबकुछ तय कर लिया जाएगा। खुसरूपुर में दलित महिला के साथ हुई घटना से संबंधित प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी के साथ भी कोई घटना होती है तो निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाती है। कोई भी गड़बड़ करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मंगलवार की जगह सोमवार को कैबिनेट बुलाई गई है, इसपर मुख्यमंत्री ने कहा कि कैबिनेट की बैठक कल होनी थी, लेकिन उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जी को बाहर जाना है। इसलिए आज ही कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है और कोई विशेष बात नहीं है। जाति आधारित गणना की रिपोर्ट कब सार्वजनिक की जाएगी? इसपर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह काम लगभग पूरा कर लिया गया है। रिपोर्ट तैयार होते ही पब्लिश कर दिया जाएगा। आपके जाने के बाद भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी इस कार्यक्रम में आ रहे हैं। इसपर मुख्यमंत्री ने कहा कि समय पर आने में क्या ऐतराज था, जिसको जो मन में है करे, मुझे इससे क्या लेना-देना।

बिहार में बदलाव हो सकता है .
बिहार में बदलाव हो सकता है .

बिहार में इस बार बदलाव की बयार है .बिहार में हुये सर्वे के अनुसार बिहार में इस बार बदलाव हो सकता है और नीतिश कुमार के खिलाफ लगातार एंटी इनकंबेसी सामने आ रही है . हालांकि एनडीए का गठबंधन सबसे बड़ा हो सकता है लेकिन चिराग पासवान किंग मेकर की भूमिका में उभर सकते है. शुरुआती रुझान के अनुसार सबसे ज्यादा नुकसान नीतिश कुमार और जेडीयू को ही होगा.

हालांकि एनडीए गठबंधन जिसमें बीजेपी और जेडीयू के साथ जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और मुकेश साहनी की विकासशील इंसान पार्टी शामिल है अभी आगे दिख रही है . इंडिया टुडे के सर्वे के अनुसार एनडीए को 38 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं जबकि आरजेडी कांग्रेस के गठबंधन को 28 फीसदी . फिर भी चुनाव बाद किसी भी गठबंधन को साफ बहुमत के लिए दूसरों से हाथ मिलाना होगा.

हमारे अनुमान के अनुसार

कुल सीट 243

एनडीए 120 से 135

महागठबंधन 94 से 114

अन्य       35 से 42

असल में एलजेपी के अलग हो जाने के कारण हालात बडे उलझ गये है. एक तरफ जहां नीतिश कुमार के खिलाफ एंटी इनकंबेसी है वहीं दूसरी तरफ एलजेपी ने हर जगह पर जेडीयू के खिलाफ उम्मीदवार उतारे हैं. जिससे नीतिश को खतरा पैदा हो गया है . एलजेपी के चिराग पासवान लगातार पीए मोदी की तारीफ कर रहे है और कह रहे है कि वो असल में बीजेपी की सरकार बनाना चाहते है नितीश की नहीं .

बिहार में दूसरा नुकसान कांग्रेस को हो सकता है जिसको बंटवारे में तो 70 सीट मिल गयी है लेकिन सीट बंटवारे में गडबडी और कांग्रेस लीडरशिप के कन्फ्यूजन के चलते अब तक कांग्रेस का माहौल नहीं बन पा रहा है कांग्रेस को पूरा सहारा आरजेडी का ही

है . कई जगहों पर निर्दलीय प्रत्याशी भी जीत सकते है क्योंकि इस बार बिहार के लोग पार्टी के साथ साथ उम्मीदवार को भी तरजीह दे रहे हैं.

मसलन चंपारण के गोविंदगंज सीट पर इस बार युवा उघमी और सामाजिक कार्यकर्ता सर्वेश तिवारी उतर गये हैं यहां पर एलजेपी ने राजन तिवारी और कांग्रेस ने रेप के आरोपी ब्रजेश पांडे को उम्मीदवार बनाया है . दोनो दागी है ऐसे में लोग नये उम्मीदवार को चुन सकते हैं. बिहार में इस बार सोशल मीडिया से चुनाव लडा जा रहा है इसलिए युवा बडी संखया में बदलाव की तरफ भी देख रहे हैं.