इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 – newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra

श्रमदान दिवस के रूप में मनाया जाएगा ’स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम
– क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित आमजन की होगी भागीदारी

– नगर निगम क्षेत्र की ओर से सारंगपुर वाटिका सहित 40 जगहों पर होगा कार्यक्रम

28 सितंबर, मानेसर। इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 के तहत 1 अक्टूबर रविवार को श्रमदान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10 बजे से होगी। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित आमजन की भी भागीदारी होगी। स्वयंसेवक व स्वयंसेवी संस्थाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।

रविवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव विकास गुप्ता व निदेशक डाॅ यशपाल यादव ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्री यादव ने कहा कि यह कार्यक्रम सभी वार्डों में आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए वार्ड कमेटी को भी शामिल किया जाना चाहिए। साथ ही पूर्व सरपंच या अन्य जनप्रतिनिधियों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। इस वर्चुअल बैठक में मानेसर नगर निगम के आयुक्त अशोक कुमार गर्ग और संयुक्त आयुक्त दिनेश कुमार शामिल रहे। आयुक्त ने निगम की सेनिटेषन विंग के अधिकारियों को निर्देष दिए कि यह एक अभियान है इसे केवल फोटो खिंचवाने तक ही सीमित न रखा जाए। पूरे क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बेहतर हो,यह भी सुनिष्चित किया जाए। उन्होंने सेनिटेषन विंग को आदेष दिए कि निगम क्षेत्र में जहां कहीं भी कूड़ा पड़ा हुआ है, इस दिन वहीं से सफाई की षुरूआत होनी चाहिए। उन्होंने एसबीएम कंसल्टेंट से आदेश देते हुए कहा कि क्षेत्र के सभी प्रस्तावित वार्डों में दो जगह चिन्हित की जाए ताकि वार्ड को पूरी तरह से साफ किया जा सके।

संयुक्त आयुक्त दिनेश कुमार ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आदेश देते हुए कहा कि इस दिन सभी एक घंटे का श्रमदान करें ताकि क्षेत्र को स्वच्छ किया जा सके। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम को एक मिशन के रूप में मनाया जाए।

इन जगहों पर आयोजित होंगे कार्यक्रम-

श्रमदान दिवस के दिन रविवार को गांव गढ़ी हरसरू, गोपालपुर रेलवे स्टेशन अंडरपास, हरसरू मार्केट में शिव मंदिर के पास, वजीरपुर के सामुदायिक केंद्र, ढोरका के सामुदायिक केंद्र, मेवका के अंबेडकर भवन, हयातपुर में पुलिस स्टेशन के पास, हयातपुर बस स्टैंड के पास, गांव बढ़ा के कम्युनिटी सेंटर, नवादा फतेहपुर जोहड़ के पास, सिकंदरपुर बढ़ा में सरपंच वाली गली, रामपुरा चैक, रामपुरा अंडरपास, लखनौला स्टेडियम और शहीद स्मारक, झुंड सराय वीरान और आबाद में बस स्टैंड वाली गली, भांगरौला में जेपी स्कूल के पास, कांकरौला में डिप्टी चैक, नाहरपुर कासन बस स्टैंड से कम्युनिटी सेंटर के पास, बांसहरिया मार्केट, बांस कुसला धर्मकांटा, मानेसर 27 फुटा रोड़, गांव ढ़ाना जौहड़ और शहीद स्मारक, गांव कासन मार्केट, कासन में मंदिर के पास, फाजिलवास में मार्केट के पास, कुकडौला में बस स्टैंड के पास, गांव  शिकोहपुर  में जौहड़ के पास, गांव खोह में पुजारी वाली गली, खोह मार्केट, सेक्टर-1 मार्केट, सेक्टर-2 सेंट्रल पार्क, आईएमटी चौक , सेक्टर-8 फायर स्टेशन रोड़, सेक्टर-7 पुलिस स्टेशन के पास, सेक्टर-6 में लेबर  चौक   के पास आदि जगहों पर सफाई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

स्कूली बच्चों को सिखाए स्वच्छता के गुर, दिलवाई स्वच्छता की शपथ
– गांव सिन्दरपुर बढ़ा के सरकारी स्कूल में आयोजित किया कार्यक्रम

19 सितंबर, मानेसर। स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत मंगलवार को मानेसर नगर निगम क्षेत्र के गांव सिन्दरपुर बढ़ा के सरकारी स्कूल में निगम की सेनिटेशन विंग की ओर से स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान निगम के क्षेत्रिय कराधान अधिकारी देवेंद्र कुमार ने स्कूली बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलवाई। निगम की सेनिटेशन टीम आज बुधवार को गांव रामपुरा और लखनौला में स्वच्छता अभियान चलाएगी।

इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 के अंतर्गत कार्यक्रमों की श्रृंखला में मंगलवार को निगम क्षेत्र के दो गांव सिन्दरपुर बढ़ा और नवादा फतेहपुर में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए गए। क्षेत्रिय कराधान अधिकारी देवेंद्र कुमार को इन कार्यक्रमों का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था। गांव सिन्दरपुर बढ़ा में यह कार्यक्रम गांव के गर्वनमेंट हाई स्कूल में आयोजित किया गया था। स्कूल प्रांगण में निगम के अधिकारियों ने गांव के अन्य गणमान्य लोगों के साथ मिलकर झाडू भी लगाई।

मानेसर नगर निगम की स्वच्छ भारत मिशन की कंसल्टेंट जेनिथ चैधरी ने बच्चों से अपील करते हुए कहा कि बच्चें आज ही से यह प्रण लें कि अपने घरों में गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग डालेंगे ताकि कूड़े के निपटान की प्रक्रिया आसान हो सके। इसके अलावा उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक का पूरी तरह से बहिष्कार करने की सलाह भी बच्चों को दी। उन्होंने बताया कि सफाई का काम करने वाले कर्मचारियों के सम्मान की नज़र से देखना चाहिए। सफाई का काम करने वाले कर्मचारियों को केवल कर्मचारी नहीं समझना चाहिए, बल्कि असल मायने में ये लोग स्वच्छता सैनिक है। इनके बदौलत ही हम अपने आस-पास साफ सफाई देख पाते है।

गांव के पूर्व सरपंच सुंदर लाल यादव ने इस दौरान निगम की टीम को गांव की फिरनी, मुख्य गलियों व चौराहों पर नियमित सफाई करने को कहा। सरपंच ने कहा कि हमें इस अभियान को लंबे समय तक जारी रखना होगा तभी निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बेहतर हो सकेगी। इसपर निगम की टीम ने आश्वासन दिया कि गांव में नियमित रूप से सफाई होगी।

इस दौरान मानेसर नगर निगम के सेनिटेशन आॅफिसर महावीर सिंह सोढ़ी, सीनियर सेनेटरी इंस्पेक्टर विजय कौशिक, सेनेटरी इंस्पेक्टर सुमित कुमार व गर्वनमेंट हाई स्कूल की प्रिंसीपल शालिनी मेहता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।