आरईसी लिमिटेड – newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra

“आरईसी लिमिटेड की 56वीं वार्षिक आम बैठक में रिकॉर्ड उपलब्धियों और स्थिरता रिपोर्ट का विमोचन”
आरईसी लिमिटेड की 56वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुरुग्राम में 27 अगस्त 2025 को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) श्री जितेंद्र श्रीवास्तव ने की और कंपनी के बोर्ड के सभी निदेशक इसमें उपस्थित रहे। बैठक में कई शेयरधारकों ने भी ऑनलाइन माध्यम से भाग लिया।

सीएमडी श्री जितेंद्र श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि समीक्षाधीन वर्ष के दौरान आरईसी ने रिकॉर्ड परिचालन और वित्तीय उपलब्धियाँ हासिल कीं, जिससे एक प्रदर्शन-संचालित सार्वजनिक वित्तीय संस्थान के रूप में इसकी स्थिति और मज़बूत हुई। ऋण स्वीकृतियाँ ₹3,37,179 करोड़ तक पहुँच गईं, जिनमें ₹1,91,185 करोड़ का वितरण शामिल है। ऋण पुस्तिका साल-दर-साल 11% बढ़कर ₹5.67 लाख करोड़ हो गई, निवल मूल्य 13% बढ़कर ₹77,638 करोड़ हो गया, कुल आय 19% बढ़कर ₹55,980 करोड़ हुई और कर-पश्चात शुद्ध लाभ 12% बढ़कर ₹15,713 करोड़ हो गया। यह ऊर्जा और बुनियादी ढाँचा क्षेत्रों में मज़बूत विकास, रणनीतिक जुड़ाव और प्रभावी जोखिम प्रबंधन को दर्शाता है।

उन्होंने यह भी कहा कि आरईसी की प्रतिबद्धता केवल परियोजनाओं के वित्तपोषण तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत के लिए एक हरित, समावेशी और सुदृढ़ ऊर्जा पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण पर केंद्रित है। इस अवसर पर कंपनी ने अपनी दूसरी स्थिरता रिपोर्ट भी जारी की, जो ग्लोबल रिपोर्टिंग इनिशिएटिव यूनिवर्सल स्टैंडर्ड्स 2021 के अनुरूप है और कंपनी के पर्यावरण, सामाजिक और शासन प्रदर्शन को रेखांकित करती है।

आरईसी लिमिटेड, गुरुग्राम में 21 मई, 2025 को ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ के अंतर्गत आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया
आरईसी लिमिटेड, गुरुग्राम में 21 मई, 2025 को ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ के अंतर्गत आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर कार्मिकों ने स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए श्रमदान किया।

आरईसी लिमिटेड ने लगातार दूसरे वर्ष जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के मुफ्त चिकित्सा उपचार के लिए 15 करोड़ रुपये देने की प्रतिबद्धता जताई
गुरुग्राम: एक महत्वपूर्ण कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के तहत, विद्युत मंत्रालय के तहत महारत्न सीपीएसई और प्रमुख एनबीएफसी, आरईसी लिमिटेड ने समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के जन्मजात हृदय रोग के साथ पैदा हुए लगभग 1,000 बच्चों को मुफ्त चिकित्सा उपचार और सर्जरी प्रदान करने के लिए 15 करोड़ रुपये देने की प्रतिबद्धता जताई है।

इस नेक प्रयास को औपचारिक रूप देने वाले समझौता ज्ञापन (एमओए) पर आरईसी लिमिटेड में सीएसआर की कार्यकारी निदेशक सुश्री तरुणा गुप्ता और श्री सत्य साईं हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट के ट्रस्टी श्री विवेक गौर ने हस्ताक्षर किए। आरईसी लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक श्री विवेक कुमार देवांगन की सम्मानित उपस्थिति में समझौते का आदान-प्रदान किया गया।

यह पहल आरईसी की पिछली सीएसआर पहल, ‘हीलिंग लिटिल हार्ट्स’ की निरंतरता है, प्रारंभिक परियोजना की सफलता ने इन बच्चों को जीवन की नई राह दिखाई, जिससे आरईसी को लगातार दूसरे वर्ष भी ज़रूरतमंद परिवारों को सहायता प्रदान करने की प्रेरणा मिली।

इस सीएसआर पहल के माध्यम से, आरईसी लिमिटेड सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई है जिसके तहत जन्मजात हृदय रोग के साथ पैदा हुए बच्चों को स्वस्थ और सक्रिय जीवन जीने के लिए आवश्यक चिकित्सा मदद पहुंचाना है। यह पहल आरईसी की अपनी सीएसआर गतिविधियों के माध्यम से ज़रूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए चल रही प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

3 अगस्त 2024 को आरईसी लिमिटेड, गुरुग्राम में विद्युत मंत्रालय एवं इसके नियंत्रणाधीन कार्यालयों का अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन आयोजित किया गया।
भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के तत्त्वावधान में 03 अगस्त, 2024 को विद्युत मंत्रालय तथा इसके नियंत्रणाधीन कार्यालयों के राजभाषा अधिकारियों के अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह आयोजन आरईसी निगम कार्यालय, गुरुग्राम के सभागार में किया गया।

इस राजभाषा सम्मेलन की अध्यक्षता माननीय श्री श्रीपाद येसो नाइक, माननीय राज्य मंत्री, विद्युत तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा द्वारा की गई। सम्मेलन में विद्युत मंत्रालय के सचिव श्री पंकज अग्रवाल, आरईसी लिमिटेड के सी.एम.डी. श्री विवेक कुमार देवांगन, विद्युत मंत्रालय के मुख्य अभियंता श्री धीरज कुमार श्रीवास्तव, विद्युत मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण तथा नियंत्राणाधीन कार्यालयों और उपक्रमों के सी.एम.डी. तथा कार्यालय प्रमुख उपस्थित रहे। सम्मेलन में विद्युत क्षेत्र के देश भर के कार्यालयों से लगभग 300 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं विद्युत मंत्रालय की राजभाषा टीम द्वारा सरस्वती वंदना के साथ हुआ। सम्मलेन के मुख्य अतिथि श्री श्रीपाद येसो नाइक, माननीय राज्यमंत्री विद्युत, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा, भारत सरकार ने विद्युत मंत्रालय एवं नियंत्रणाधीन कार्यालयों में हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं कार्यान्वयन की दिशा में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

अपने सम्बोधन में माननीय श्री श्रीपाद येसो नाइक, राज्यमंत्री विद्युत, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा ने कहा  कि “हमारे विशाल राष्ट्र में अनेक प्रांत हैं। उनकी अलग-अलग भाषाएं और बोलियां हैं, लेकिन हिंदी एक ऐसी सर्वसामान्य भाषा है जो विशाल भारत के बहुत बड़े हिस्से में बोली जाने के कारण जनसामान्य की संपर्क भाषा रही है। भारत की एकता और अखंडता में हिंदी का महत्वपूर्ण योगदान है। देश के नीति निर्धारकों ने हिंदी की व्यापकता, स्वच्छता, सरलता और लिपि की वैज्ञानिकता को ध्यान में रखते हुए इसे संघ की राजभाषा का गौरव प्रदान किया है।

उन्होंने कहा कि हमारा मंत्रालय अधीनस्थ उपक्रमों और विभागों में संघ की राजभाषा के रूप में हिंदी के विकास के नित नए सोपान सृजित कर रहा है। हिंदी विभिन्न जनसंचार माध्यमों की भाषा है। हिंदी जन-जन की भाषा है। हिंदी राष्ट्र की चेतना की भाषा है। यह जन-जन को जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। वर्तमान परिवेश में हिंदी का निरंतर विस्तार हो रहा है और इसकी पहचान विश्व के अनेक देशों में बढ़ रही है। आइए राष्ट्रीय अनुराग की भावना से हम सब मिलकर विद्युत मंत्रालय और इसके  उपक्रमों तथा संस्थानों में राजभाषा हिंदी के प्रति अपने दायित्व बोध का निर्वाह करें और राजभाषा हिंदी के प्रयोग को सतत गतिशील करने की दिशा में अभिनव पहल करते हुए उत्साह और प्रेरणा का वातावरण बनाए रखें।”

सम्मेलन के दौरान विद्युत क्षेत्र में संघ की राजभाषा नीति के क्रियान्वयन और प्रचार-प्रसार पर आधारित एक लघु फिल्म का प्रसारण भी किया गया जो विद्युत मंत्रालय एवं इसके नियंत्रणाधीन सभी उपक्रमों एवं कार्यालयों में पिछले एक वर्ष के दौरान हुई उपलब्धियों एवं राजभाषा संबंधी अभिनव पहलों पर केन्द्रित थी।

सम्मेलन के द्वितीय सत्र में डॉ. जय प्रकाश कर्दम, सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं पूर्व निदेशक, केंद्रीय हिंदी प्रशिक्षण संस्थान, डॉ. गंगा सहाय मीणा, एसोशिएट प्रोफेसर (अनुवाद अध्ययन), जेएनयू तथा तृतीय सत्र में डॉ. पूरन चन्द टंडन, पूर्व प्रोफेसर (हिंदी), दिल्ली विश्वविद्यालय ने राजभाषा के विभिन्न आयामों पर महत्त्वपूर्ण व्याख्यान दिया। सम्मेलन के अंतिम सत्र में प्रसिद्ध हास्य कवि श्री राजेश चेतन ने अपनी हास्य कविताओं से सभी प्रतिभागियों को सराबोर कर दिया।

इस अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में विद्युत मंत्रालय और इसके अधीन एनटीपीसी, आरईसी, पीएफसी, एनएचपीसी, पावरग्रिड, ग्रिड इंडिया, एनपीटीआई, टीएचडीसी, डीवीसी, सीईए, नीपको, बीबीएमबी, एसजेवीएनएल, बीईई, ईईएसएल, सीपीआरआई औरसीईआरसी कार्यालयों से लगभग 300 प्रतिभागियों ने भाग लिया।