अशोक गहलोत - newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra

इस बार हम हरियाणा की गलती नहीं करेंगे ..अशोक गहलोत
हरियाणा के चुनाव के बाद इस बार कांग्रेस कोई गलती नहीं करना चाहती इसलिए उसने देश भर के अपने सारे सीनियर नेताओं को कांग्रेस में नजर रखने के लिए भेज दिया है . राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और सबसे सीनियर नेता अशोक गहलोत को मुंबई और कोकण की जिम्मेदारी दी गयी है. उनसे एक्सक्लूसिव बातचीत की न्यूजमंत्रा के संपादक संदीप सोनवलकर ने ..

सवाल .. हरियाणा की हार का महाराष्ट्र पर क्या असर होगा ..कार्यकर्ता का मनोबल कम हुआ है .

जवाब ..हरियाणा की हार के कई कारण है और चुनाव परिणाम अप्रत्याशित है . पूरी उम्मीद थी कि हम जीतेंगे लेकिन भाजपा ने हर तरह के हथकंडे अपनाकर चुनाव जीत लिया .इसका शुरुआत में असर दिखा लेकिन अब महाराष्ट्र में कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार है . हम भी देखेंगे कि किसी तरह की कोई गड़बड़ी ना हो सके .इसलिए कांग्रेस नेतृत्व ने सीनियर नेताओं को जिम्मेदारी दी है .

सवाल.. हरियाणा में हार की एक बड़ी वजह वगावत और निर्दलीय प्रत्याशियों की मौजूदगी रही .साथ ही टिकट वितरण पर भी सवाल उठे.इसे कैसे सुधारेंगे ..

जवाब ..टिकट वितरण में हमारा सीधा कोई रोल नहीं है लेकिन पार्टी की तरफ से इस बात का ध्यान रखा जायेगा कि टिकट वितरण में नेताओं की जिम्मेदारी तय हो और सबको न्याय मिले .इसके साथ ही जिन सीनियर नेताओं की अलग अलग रीजन में ड्यूटी लगी है वो इस बात की कोशिश करेंगे कि पार्टी में कम से कम बगावत हो और निर्दलीय को मनायेंगे ताकि वोटों का बंटवारा न हो सके .

सवाल.. राज्य में बीजेपी इस समय मराठा बनाम ओबीसी करने की तैयारी है .इससे कैसे निपटेंगें.

जवाब .. देखिये भाजपा ने कभी भी ओबीसी का साथ नहीं दिया वो केवल दिखावा करते हैं भाजपा असल में ब्राहमण और अपरकास्ट की पार्टी है . वो ओबीसी को साथ दिखाते है लेकिन असल में भेदभाव करते हैं . वो संघ से चलने वाली पार्टी है जिसमें सिर्फ अपरकास्ट को मौका मिलता है. हम सबको न्याय दिलाना चाहते हैं. महाराष्ट्र में ओबीसी में कई जातियां है . मैं खुद अलग अलग जाति के लोगों से बात करूंगा . माली समाज नाराज है .वो हमारे साथ है.. इसी तरह विदर्भ में कुनबी समाज भी पूरी तरह कांग्रेस के साथ है. आदिवासी समाज भी आरक्षण के कारण हमारे साथ आया है .

सवाल.. इस बार प्रियंका गांधी तो वायनाड से चुनाव लड़ रही है क्या राहुल गांधी ही महाराष्ट्र का चेहरा रहेंगे .

जवाब .. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को महाराष्ट्र में सबसे बेहतर प्रतिसाद मिला था .इतना ही नहीं चुनाव में भी मतदाता ने कांग्रेस का साथ दिया इसलिए 17 सीट लड़कर भी हमने 14 सीट जीती . महाराष्ट्र और हरियाणा की परिस्थिति अलग है . बीजेपी ने यहां पार्टिय़ां तोड़ी ,करप्शन करने वालों को अपने साथ लिया और राज्य में विकास ठप हो गया है. कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं . लोग परेशान है . रोजगार और विकास एक बड़ा मुददा होगा. राहुल गांधी जी राज्य के सभी रीजन में रैलियां करेगें और पार्टी के बाकी नेता भी प्रचार करेंगे . हम पूरी तरह से हर जगह पहुंचने की कोशिश करेंगे .

सवाल .. महाविकास आघाड़ी में सीटों को लेकर खींचतान हो रही है इसका चुनाव पर कितना असर होगा..

जवाब .. तीनों ही दल मिलकर चुनाव लड़ना चाहते .हर दल के नेता ज्यादा से ज्यादा सीट और अपना हिस्सा चाहते है लेकिन बीजेपी की केंद्र की सरकार और राज्य की तीन दलों की सरकार के खिलाफ हम एक जुट है हमने लोकसभा का चुनाव मिलकर लड़ा और सबसे ज्यादा सीटें हासिल की .इस बार भी चुनाव परिणाम अलग होंगे और महाविकास आघाड़ी की सरकार बनेगी..

सवाल .. सरकार ने लाड़ली बहना योजना शुरु की ..इससे महिलाओं में सरकार की लोकप्रियता बड़ी है . इसे कैसे देखते हैं.

जवाब ..इस योजना का कुछ तो असर होगा लेकिन ये योजना बस चुनाव तक के लिए की गयी है. हम लोगों को बता रहे हैं कि भाजपा ये सब देखकर उनको भरमाना चाहती है. बीजेपी ने एक तरफ जीएसटी और दूसरी तरफ मंहगाई के कारण जनता को लूटा है और अब कुछ देकर खरीदना चाहते हैं. हम लोगों तक अपनी बात पहुंचायेंगे .

सवाल .. मराठा आरक्षण को लेकर कई बातें आ रही है . जरांगे पाटिल ने कहा कि उनका समर्थन करेंगे जो उनकी बात मानेंगे .अगर उन्होने उम्मीदवार दिये तो नुकसान नहीं होगा .

जवाब .. मराठा आरक्षण को लेकर सबसे पहला प्रस्ताव कांग्रेस ने ही दिया था .हम चाहते है कि बिना किसी का हक मारे मराठा समुदाय को लाभ मिलना चाहिये .हमने तो इसलिए जातिगत जनगणना की बात की है ताकि पता चल सके कि जमीन पर हालात किस तरह है. हम उनको न्याय देंगे. बीजेपी और उनका गठबंधन बातों में उलझा रहा है . बीजेपी के कहने पर ही मराठा आंदोलनकारियों पर लाठी चली .इसे लोग नहीं भूल सकते हैं. मतों का विभाजन नहीं होना चाहिये उसी हिसाब से हम रणनीति बनायेंगे .

सवाल .. मुख्यमंत्री का चेहरा महायुति की तरफ से एकनाथ शिंदे है लेकिन आप लोग उदधव ठाकरे को चेहरा नहीं बना रहे .. क्या चेहरा होना चाहिये .

जवाब .. देखिये महाविकास आघाड़ी मिलकर चुनाव लड़ रही है . आदरणीय शऱद पवार जी और उदधव ठाकरे भी इस आघाड़ी के नेता है. सबने मिलकर तय किया है कि हम पहले चुनाव जीतने पर ध्यान देंगे. मुख्यमंत्री का चेहरा बाद में तय किया जायेगा. ये अभी कोई मुददा नहीं है.

The post इस बार हम हरियाणा की गलती नहीं करेंगे ..अशोक गहलोत appeared first on newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra.

राहुल गांधी की अदूरदर्शी सोच का नतीजा है राजस्थान कांग्रेस का राजनीतिक कलह
राजस्थान कांग्रेस में मचे घमासान के संदर्भ में बीजेपी ने भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी पर तंज कसा है कि भारत जोड़ते रहना, पहले राजस्थान तो जोड़ लो…! संदेश साफ है कि राहुल गांधी को राजनीतिक रूप से अभी और परिपक्व होना बाकी है। क्योंकि सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने की अगर वे जिद न करते और कांग्रेस का अखिल भारतीय अध्यक्ष बनने से पहले ही अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का संदेश नहीं देते, तो राजस्थान कांग्रेस में यह जो बवाल मचा हुआ है, वह कतई नहीं मचता।

राजस्थान के लगभग 90 फीसदी कांग्रेस विधायकों ने पायलट के लिए लक्ष्मण रेखा खींच दी है। कह दिया है कि पायलट कतई मंजूर नहीं, उनके अलावा कोई भी समर्पित नेता चलेगा। चार छह विधायकों को अपने साथ लेकर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर दावा करनेवाले पायलट के बारे में कांग्रेस में किसी ने कल्पना तक नहीं की होगी कि उनके विरोध में एक साथ 92 विधायक सीधे इस्तीफा लिखकर कांग्रेस आलाकमान के सामने आंखें तरेरकर खड़े हो जाएंगे।

भारतीय लोकतंत्र में संभवत: यह पहली बार, और राजस्थान में तो सच में पहली बार हुआ है कि किसी प्रदेश में एक पार्टी के लगभग सभी विधायकों ने एक साथ अपना इस्तीफा दे दिया हो। सोनिया गांधी सन्न हैं, प्रियंका गांधी हत्तप्रभ हैं, और सदा की तरह राहुल गांधी इतने बड़े और गंभीर मामले के बावजूद खुद को दूर खड़ा दिखा रहे हैं, जैसे उनको इस सबसे कोई मतलब नहीं है। ताजा हालात यह है कि पायलट के नाम पर राजस्थान में कांग्रेस दो फाड़ हो गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष बनने से पहले ही उनसे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा करवाए जाने और उनकी जगह पायलट को मुख्यमंत्री बनाने की राहुल गांधी की उतावली में कांग्रेस का जो कबाड़ा हो रहा है, उसमें कांग्रेस के लिए इससे ज्यादा बुरा और कुछ भी नहीं हो सकता था।

25 सितंबर को हुआ सितम

सितंबर की 25 तारीख, रविवार को जब सुबह का सूरज उगा, तो पायलट लगभग मुख्यमंत्री जैसे उतावले अंदाज में विधायकों से मिल रहे थे और उनके समर्थकों को उनमें एक नए सूरज के उदय का आभास हो रहा था। इसके उलट, जैसा कि कुछ भी बड़ा करने से पहले अशोक गहलोत भगवान का आशिर्वाद लेते हैं, इस दिन भी वो अपने प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के साथ पाकिस्तान बॉर्डर पर स्थित तनोट माता का आशीर्वाद लेने गए थे। पायलट के समर्थक भले ही यह आरोप लगा रहे हैं कि जादूगर गहलोत ने जयपुर इसलिए छोड़ा क्योंकि उन्हें अपने राजनीतिक पराक्रम का जादू दिखाना था और किसी भी हाल में पायलट को मुख्यमंत्री बनने से रोकना था। लेकिन राजनीतिक विश्लेषक संदीप सोनवलकर कहते हैं कि अशोक गहलोत की निष्ठा और पार्टी के प्रति समर्पण पर भरोसा किया जाना चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में किसी भी अन्य नेता के मुकाबले गहलोत राजनीति की बारीकियां ज्यादा अच्छी तरह से समझते हैं। सोनवलकर कहते हैं कि राजस्थान के ताजा संकट से संकेत साफ है कांग्रेस को फिलहाल फूंक फूंक कर कदम रखना होगा।

कांग्रेस की राजनीति के जानकार अभिमन्यु शितोले की राय में राजस्थान के ताजा संकट के लिए कांग्रेस नेतृत्व की हड़बड़ी ज्यादा जिम्मेदार है, क्योंकि अगर 97 विधायकों की भावना को दरकिनार करके सिर्फ 16 विधायकों के समर्थनवाले पायलट को मुख्यमंत्री बनाना ही था, तो पहले गहलोत व उनके समर्थक विधायकों को विश्वास में लेना चाहिए था। शितोले यह भी कहते हैं कि कांग्रेस का अध्यक्ष पद पाने से पहले ही गहलोत को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिलवाने की बात भी एक तरह से गहलोत जैसे बड़े नेता के लिए बेहद अपमानजनक है, जिसे सहन करना उनके समर्थकों के लिए तो क्या, किसी के लिए भी आसान नहीं था। जैसलमेर से गहलोत जब वापस जयपुर पहुंचे, तो शाम ढलते ढलते माहौल ऐसा बदला कि कांग्रेस प्रभारी अजय माकन और दिग्गज नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी दंग रह गए। विधायकों ने पायलट की मुख्य़मंत्री पद पर दावेदारी के खिलाफ जो मजबूत माहौल रचा, वह इससे पहले किसी ने नहीं देखा। विधायक दल की बैठक में जाने से पहले दिग्गज मंत्री शांति धारीवाल के आवास पर बैठक हुई और वहीं से इस्तीफे लिखकर विधानसभा अध्यक्ष को भेज दिए। माकन और खड़गे विधायक दल की बैठक में विधायकों के आने का इंतजार ही करते रहे, लेकिन मुख्यमंत्री आवास पर उस बैठक में पायलट समर्थक विधायक ही पहुंचे। कांग्रेस के 97 विधायक पहुंचे ही नहीं और इस्तीफे का एलान कर दिया। तो, मुख्यमंत्री गहलोत ने भी आलाकमान के सामने हाथ खड़े कर दिए और कहा कि अब उनके बस में कुछ नहीं है।

बेबस प्रभारी अजय माकन और लाचार पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे को समझ में आ गया कि कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में अशोक गहलोत की दावेदारी के बाद राजस्थान में शुरू हुई हलचल अब सियासी तूफान में बदल गई है। विधायकों के इस रुख से हाईकमान हैरान है। सोनिया गांधी के कहने पर केसी वेणुगोपाल ने गहलोत और खड़गे से कहा कि रात भर में पूरे मामले को सुलझाया जाए, लेकिन आम बोलचाल की भाषा में कहें, तो रायता इतना फैल गया है कि मामला संभाले नहीं संभल रहा। रातभर में 80 विधायकों से मिलकर उनकी राय जानी गई लेकिन तस्वीर साफ है कि आनेवाले कई दिनों तक यह राजनीतिक संकट सुलझेगा नहीं। लग तो यही रहा है कि पायलट तब तक मुख्यमंत्री नहीं बन सकते, जब तक कि गहलोत और उनके समर्थक नहीं चाहेंगे।

राजस्थान संकट के पीछे राहुल गांधी का पायलट प्रेम? मुख्यमंत्री गहलोत और पायलट के बीच कड़वाहट किसी से छिपी नहीं है। सन 2018 में पायलट स्वयं को मुख्यमंत्री मानकर चुनाव लड़ रहे थे, लेकिन बहुमत न आने के कारण गहलोत ने मोर्चा संभाला और निर्दलियों व बसपा आदि के साथ कांग्रेस की सरकार बनाई, तो पायलट मुख्यमंत्री नहीं बन सके। तभी से पद पाने की चाह में पायलट रास्ता भटक गए और बीजेपी के हाथ का मोहरा बनकर बगावत करके सरकार गिराने की कोशिश में मानेसर जाकर बैठ गए। गहलोत ने बड़ी कोशिशों से सरकार बचा ली और पायलट व बीजेपी की साजिश को सफल नहीं होने दिया। यह सन 2020 की बात है, उस बगावत के बाद से ही पायलट सभी को खटकते रहे हैं, खासकर गहलोत को।

अब राहुल के जरिए मुख्यमंत्री बनने की पायलट की यह दूसरी कोशिश भी नाकाम होती लग रही है। इसीलिए पायलट समर्थक गहलोत पर विधायकों को भड़काने व बगावत के आरोप लगा रहे हैं, लेकिन कांग्रेस के प्रति गहलोत की निष्ठा, समर्पण व ईमानदारी पर शक करने को राजस्थान में तो किसी राजनीतिक पाप की तरह ही देखा जाता है। वैसे, राजनीति में कब क्या हो जाए, कोई नहीं कह सकता, लेकिन ताजा घटनाक्रम से अब यह लगभग तय माना जा रहा है आगे भले ही कुछ भी हो, लेकिन राजस्थान में पायलट की राजनीतिक राह आसान नहीं है। हालांकि इस घटनाक्रम में भाजपा द्वारा कांग्रेस पर कसे गए तंज में बहुत दम है कि राहुल गांधी को पहले राजस्थान में कांग्रेस को जोड़ना चाहिए, भारत तो जुड़ता रहेगा। राहुल गांधी यह भी सोचें कि पायलट जैसे पार्टी को दगा देनेवाले लोगों पर विश्वास जताने के लिए गहलोत जैसे नेताओं के समर्पण को दरकिनार करने से भी कांग्रेस को क्या मिलेगा? इस सबके बीच, राहुल गांधी ने अगर अपने पायलट प्रेम पर अपना स्टैंड नहीं बदला, तो राजस्थान में कांग्रेस की राजनीतिक नौटंकी का पर्दा जल्दी गिरेगा नहीं।

The post राहुल गांधी की अदूरदर्शी सोच का नतीजा है राजस्थान कांग्रेस का राजनीतिक कलह appeared first on newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra.