अरविंद केजरीवाल - newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra

मुख्यमंत्री दिल्ली से लौटे पटना, कहा-2024 में तगड़ी लड़ाई होगी
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को कहा कि वर्ष 2024 में तगड़ी लड़ाई होगी, बहुत अच्छा होगा और देश के हित में होगा। वे एयरपोर्ट पर लोकसभा चुनाव से संबंधित पत्रकारों के सवाल का जवाब दे रहे थे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात से संबंधित प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी बातचीत विपक्षी पार्टियों के नेताओं से होती रहती है। किसी नेता से बात करने हम दिल्ली नहीं गये थे। इसी महीने 31 अगस्त और एक सितंबर को विपक्षी दलों की मुंबई में मीटिंग होनेवाली है। उस मीटिंग में शामिल होने हमलोग मुंबई जायेंगे ।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दिल्ली से पटना लौटे, कहा-डॉक्टर से आंख का चेकअप कराने दिल्ली गये थे। डेढ़-दो साल पहले आंख का ऑपरेशन हुआ था, बीच-बीच में जाकर आंख का चेकअप कराना होता है। अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर कल दिल्ली में हमने उनकी समाधि स्थल जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अटल जी से हमलोगों का काफी पुराना संबंध रहा है। वे हमको काफी मानते थे। हमने संसद में कह दिया था कि देश का अगला प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ही बनेंगे। उसके बाद वे पूरे कार्यकाल के लिए देश का प्रधानमंत्री बने। देश के लिए अटल जी ने काफी अच्छा काम किया। उनके साथ अपने रिश्ते को हम कभी भूल नहीं सकते हैं। जब पहली बार मैंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी तो उस समारोह में वे पटना आये थे।

अटल जी के समय की एनडीए और अभी की एनडीए में फर्क के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि एनडीए का गठन ही अटल बिहारी वाजपेयी जी के समय में हुआ था। उस समय हमलोगों की पार्टी एनडीए में थी। वर्ष 1996 में हमलोग साथ आ गये थे, लेकिन उस समय नामकरण नहीं हुआ था। वर्ष 1999 में एनडीए नामकरण किया गया। पहले एनडीए की मीटिंग हमेशा होती रहती थी, लेकिन इधर एनडीए की कोई मीटिंग नहीं होती थी। जब हमलोग साथ में थे तब भी मीटिंग नहीं होती थी। अब जब विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ का गठन हो गया है तो उनलोगों ने भी एनडीए की मीटिंग करनी शुरू की है। इससे पहले ये लोग एनडीए की मीटिंग नहीं करते थे। विपक्षी एकता की शुरुआत हमने पटना से कराई थी। विपक्षी दलों की हुई दो मीटिंग के बाद वे लोग परेशान हो गये हैं।

जदयू को लेकर प्रशांत किशोर के बयान पर कहा कि हम इस पर ध्यान नहीं देते हैं। कौन क्या बोलता है उससे हमें क्या लेना-देना है। आप लोग जनता से पूछिये, तब पता चलेगा। बिहार में आपराधिक घटनाओं से संबंधित प्रश्न को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में आपराधिक घटनाएं काफी कम है। आपलोग आंकड़ा देखिए। कुछ लोग बिना मतलब के ऐसी बातें बोलते रहते हैं। उनलोगों ने मीडिया पर कब्जा कर लिया है। एकतरफा खबरें मीडिया में आती रहती है। हमलोगों की बातें मीडिया में नहीं चलने दिया जाता है।

The post मुख्यमंत्री दिल्ली से लौटे पटना, कहा-2024 में तगड़ी लड़ाई होगी appeared first on newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra.

गुरुग्राम शहर में मनाया गया दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन
*जिला कार्यकारिणी ने की अरविंद केजरीवाल के दीर्घायु होने की कामना,

*प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं में आम आदमी पार्टी सुप्रीमों के जन्मदिन को लेकर दिखा भारी उत्साह,

*जिला कार्यालय में केक काटकर मिठाईयां बांटकर खुशी जाहिर की, : धर्मेन्द्र खटाना

गुरुग्राम 16 अगस्त 2023 : समस्त जिला कार्यकारिणी एवं सभी वॉलेंटियर के साथ जिलाअध्यक्ष धर्मेन्द्र खटाना ने जिला कार्यालय पर दिल्ली के सीएम एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के जन्मदिन को बड़े उत्साहपूर्ण माहौल में केक काटकर और मिठाईयां बांटकर मनाया !

धर्मेन्द्र खटाना ने समस्त देश-प्रदेश वासियों की ओर से जननायक अरविंद केजरीवाल जी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी  और उनके स्वस्थ जीवन व दीर्घायु होने की मंगलकामनाएं की !

उन्होंने कहा कि अपनी नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं से दिल्ली और पंजाब के लोगों के जीवन में अमूलचूल परिवर्तन लाने की देश में ही नहीं अपितु विदेशों में भी सराहना की जा रही है, उनकी समानतावादी नीतियों का लाभ प्रत्येक वर्ग को मिल रहा है जिसकारण वह हर दिल अजीज नेता बनकर उभरे हैं, उनके कुशल नेतृत्व की जितनी आवश्यकता जनता समझ रही है उतनी ही जरूरत अन्य राजनीतिक दल भी समझते हैं  ताकि उनके दिखाए मार्ग पर चलकर वह भी अपने राज्य के जनमानस के लिए महत्वकांशी परियोजनाओं से उनको लाभांवित कर सकें !

धर्मेन्द्र खटाना ने उम्मीद जताई है कि शीघ्र ही हरियाणा में भी परिवर्तन चाह रही प्रदेश की जनता अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में सरकार बनाकर सेवा का अवसर प्रदान करेगी  ताकि प्रदेश वासियों के जीवन को सहज-सरल बनाया जा सके, उनको भी मूलभूत सुविधाओं के साथ विभिन्न प्रकार की सहूलियतें मिल सकें !

उन्होंने बताया कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के जन्मदिन को लेकर प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं व आमजन में भारी उत्साह देखा गया , वहीं गुरुग्राम जिला इकाई द्वारा निर्धारित जन्मदिन के कार्यक्रम को बड़ी शालीनता और शिद्दत के साथ मनाया गया, इस अवसर पर राजीव यादव(लोकसभा सचिव), तरविंदर माइकल सैनी (जिला मीडिया प्रभारी),मनीष मक्कड़ (जिला उपाध्यक्ष),अंजलि राही(महिला जिला उपाध्यक्ष), पारस जुनेजा(जिला सोशल मीडिया प्रभारी), नरेश कुमार चौहान(जिला सचिव एससी विंग), श्याम लाल बामणिया(ब्लॉक अध्यक्ष), विजय यादव (प्रदेश संयुक्त सचिव ओबीसी विंग), हरीश मल्होत्रा(जिला अध्यक्ष ओबीसी विंग), कृष्ण शर्मा (ब्लॉक अध्यक्ष), नरेंद्र जांगड़ा(जिला संयुक्त सचिव), यशपाल, सुनील गहलोत (ब्लॉक अध्यक्ष), शंभव जुनेजा और सुरेंद्र लोहिया (भोला जी) मौजूद रहे !

The post गुरुग्राम शहर में मनाया गया दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन appeared first on newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra.

विपक्षी एकता की राह में रोड़ा बन सकता है आप-कांग्रेस के बीच की कड़वाहट
By Rakesh Kumar

विपक्षी एकता की राह में रोड़ा बन सकता है आप-कांग्रेस के बीच की कड़वाहट

नई दिल्ली। विपक्षी एकता की राह में आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच की कड़वाहट सबसे बड़ी बाधा बन सकती है। दरअसल, कांग्रेस के वजूद (पंजाब, दिल्ली जैसे राज्य) पर अपने अस्तित्व की इमारत की नींव रखने वाली आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली अध्यादेश पर अब नया दांव चला है। केजरीवाल ने पटना में 23 जून को विपक्ष के महाजुटान में यह साफ कर दिया कि कांग्रेस को दिल्ली अध्यादेश पर आप का समर्थन करना होगा। 15 प्रमुख विपक्षी दलों के 22 से अधिक प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी विपक्षी दलों से दिल्ली अध्यादेश पर समर्थन मांगा। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाये और कहा कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे को अपना स्टैंड क्लियर करना चाहिए।

दरअसल, यह अध्यादेश दिल्ली में अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग से जुड़ा है। सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में एक फैसले में अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग का अधिकार दिल्ली सरकार को दे दिया था, लेकिन केंद्र सरकार ने अध्यादेश के जरिए ये अधिकार फिर से उपराज्यपाल को दे दिये हैं। तबसे इसी को लेकर दिल्ली की सरकार और केंद्र सरकार में तनातनी है। आप ने इस अध्यादेश को ही असंवैधानिक बता दिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र का यह अध्यादेश असंवैधानिक और लोकतंत्र के खिलाफ है।

इसको लेकर आप ने कांग्रेस के सामने नई शर्त भी रख दी है और कहा है कि विपक्षी एकता तभी संभव है जब राहुल गांधी अध्यादेश का समर्थन करने के लिए हामी भरें। पटना में विपक्ष के महाजुटन के बाद आप की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि अगर कांग्रेस संसद में दिल्ली अध्यादेश का विरोध करती है तो आम आदमी पाटी कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष का हिस्सा नहीं बनेगी। आप ने कांग्रेस के सामने एक नई शर्त यह भी रखी है कि कांग्रेस राहुल गांधी को तीसरी बार नेता के तौर पर प्रोजेक्ट नहीं करेगी। यह संविधान को बचाने से भी अधिक महत्वपूर्ण है। दरअसल, शिमला में विपक्षी एका के लिए अगली बैठक अगले माह के दूसरे सप्ताह में होनी है और इसके लिए पूरी तैयारी भी की जा रही है, लेकिन विपक्षी एका की राह में दिल्ली अध्यादेश बड़ा रोड़ा बन सकता है। 23 जून की पटना में हुई बैठक के बाद भी विपक्ष के संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा व संजय सिंह नजर नहीं आये और वापस दिल्ली चले गए और दिल्ली से बयान जारी कर कहा कि अगर कांग्रेस दिल्ली अध्यादेश पर आप का समर्थन नहीं करती है तो कांग्रेस के साथ कोई भी गठबंधन मुश्किल होगा। वहीं राहुल गांधी ने कहा कि अध्यादेश पर चर्चा की एक प्रक्रिया होती है। अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सुझाव दिया है कि राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल को चाय या दोपहर के भोजन पर मतभेदों को दूर करना चाहिए।

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आप के आरोपों पर कहा कि आप प्रवक्ता कांग्रेस पर ही आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका कक्कड़ ऐसा कैसे कह सकतीं हैं कि राहुल गांधी का दिल्ली अध्यादेश पर भाजपा के प्रति सॉफ्ट कॉर्नर है। वहीं, कांग्रेस नेता अजय माकन ने अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के लिए केजरीवाल के समर्थन का हवाला दिया और पूछा कि बी टीम कौन थी। इस प्रकार आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का रवैया विपक्षी एका की राह में सबसे बड़ा रोड़ा बनता दिख रहा है। वहीं, पश्चिम बंगाल से कांग्रेस के सांसद अधीर रंजन के बयान के भी मायने निकाले जाने लगे हैं। अधीर रंजन ने ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस टीएमसी पर कई आरोप लगाते हुए उसे चोरों की पार्टी तक कह डाला। ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बंगाल में आप हमें खत्म करना चाहतीं हैं और बाहर हम आपको मदद करने के लिए खड़े रहें, यह संभव नहीं है। इस प्रकार साफ है कि भले ही विपक्षी दल जुलाई के दूसरे सप्ताह में शिमला में मिलें, लेकिन जो कड़वाहट कुछ प्रमुख पार्टियों के बीच सामने आ रही है, उससे साफ जाहिर है कि विपक्षी एका की राह आसान नहीं है।

The post विपक्षी एकता की राह में रोड़ा बन सकता है आप-कांग्रेस के बीच की कड़वाहट appeared first on newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra.

नीतीश और राहुल बोले- मिलकर लड़ेंगे भाजपा से, अब शिमला में मिलेंगे विपक्षी दल
नीतीश और राहुल बोले- मिलकर लड़ेंगे भाजपा से, अब शिमला में मिलेंगे विपक्षी दल

-बड़ा सवाल-क्या अपनी महत्वाकांक्षा त्याग पाएंगे विपक्षी एका के लिए जुटे नेता

-राजनीतिक दीवार पर लिखी गई इबारत को विपक्षी दलों को तो समझना होगा

-अमित शाह का तंज-कितना भी दम लगा लो, आपकी एकता कभी संभव नहीं होगी

पटना। बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को एक अणे मार्ग (मुख्यमंत्री आवास) में ढाई घंटे तक (12 से 2.30 बजे तक) विपक्षी दलों के महाजुटान से यह साफ जाहिर है कि 2024 में नरेंद्र मोदी (भाजपा) को रोकने के लिए पूरा कुनबा एक होना चाह रहा है। हालांकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बैठक बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह स्वीकारा कि सभी पार्टियों में थोड़े-बहुत मतभेद हैं, लेकिन फिर भी हम एक हैं। मिलकर लड़ेंगे भाजपा से। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी कहा कि लोकसभा चुनाव एकसाथ लड़ने पर सहमति बनी है। विपक्षी एकता के लिए दूसरी बैठक शिमला में होगी। यह बैठक दस से 12 जुलाई के बीच होने की संभावना है। इसमें कौन कहां से, कितनी सीटों पर लड़ेगा, इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। गठबंधन के नाम, संयोजक और सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर भी शिमला में चर्चा होगी।

अब बड़ा सवाल यह है कि 15 पार्टियों के शीर्ष नेता लोकसभा चुनाव तक एका बनाए रखने में सफल हो पाएंगे? यह आनेवाला वक्त बताएगा। लेकिन, यह तो कहा ही जा सकता है कि विपक्षी एका की राह फिलहाल आसान नहीं दिख रही है। दरअसल, सबकी अपनी-अपनी महत्वाकांक्षा है और बैठक में शामिल तीन राष्ट्रीय पार्टियों को छोड़कर अन्य 13 क्षेत्रीय दलों के भी अपने-अपने मुद्दे और अपनी-अपनी रणनीति है। सिर्फ बैठकभर से ये पार्टियां प्रधानमंत्री (पीएम) पद के लिए सर्वमान्य नेता का चयन कर लेंगी, यह फिलहाल संभव होता नहीं दिख रहा है।

आज की बैठक का उद्देश्य आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करना है, लेकिन सवाल यह है कि क्या क्षेत्रीय पार्टियां अपनी महत्वकांक्षा छोड़ पाएंगी? बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दो टूक कहा भी कि सभी दलों को अपनी महत्वाकांक्षा छोड़नी होगी। बैठक के दौरान राजनीतिक दीवार पर लिखी गई इस इबारत को विपक्षी दलों को समझना होगा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तो शुरू से यह कहते रहे हैं कि हम प्रधानमंत्री पद के ना तो दावेदार हैं और ना ही हमारी कोई महत्वकांक्षा है। हमारा उद्देश्य सिर्फ विपक्ष को भाजपा के खिलाफ गोलबंद करना है। बैठक में यह तय हुआ है कि नीतीश कुमार को महागठबंधन (यूपीए) का संयोजक बनाया जाये।

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा किया कि हम सभी मिलकर ‌भाजपा को हराएंगे। राहुल गांधी ने कहा कि देश में दो विचारधारा की लड़ाई है। एक ओर कांग्रेस की भारत जोड़ो वाली विचारधारा है तो दूसरी तरफ भाजपा-आरएसएस की भारत तोड़ो की विचारधारा है। अबतक जो बातें सामने आई है, उसके अनुसार बैठक में भाजपा के खिलाफ बनने वाले गठबंधन के नाम पर चर्चा हुई। यह भी चर्चा हुई कि हर लोकसभा सीट पर भाजपा के खिलाफ विपक्ष का एक प्रत्याशी ही मैदान में उतरेगा। कॉमन मिनिमम प्रोग्राम पर भी बैठक में चर्चा हुई। इतना ही नहीं, दिल्ली अध्यादेश पर भी बैठक में चर्चा हुई। आप के अरविंद केजरीवाल ने बैठक में कांग्रेस समेत सभी दलों से दिल्ली अध्यादेश पर समर्थन मांगा तो वहीं नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला ने केजरीवाल से धारा 370 पर आप का रुख साफ करने को कहा। अब देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर क्या रूख अपनानी है, क्योंकि आप और कांग्रेस की कड़वाहट कई मुद्दां पर सामने आ चुकी है।

फिर भी इस मायने में यह बैठक महत्वपूर्ण रही कि जदयू, राजद, आप, डीएमके, टीएमसी, सीपीआई, सीपीएम, भाकपा (माले), पीडीपी, नेशनल कॉन्फ्रेंस, कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट), सपा, जेएमएम और एनसीपी एक मंच पर आये। हालांकि अब इसका श्रेय लेने को लेकर भी राजनीति शुरू हो गई है। दबी जुबान से राजद के कुछ नेता यह कह रहे हैं कि 22 जून को विपक्षी एका के लिए बैठक राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के कारण सफल हो पाई और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके के नेता एमके स्टालिन, टीआर बालू, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी की नेता ममता बनर्जी, उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी, डेरेक ओ ब्रायन, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राघव चड्ढा, संजय सिंह, वाम दल के डी. राजा, दीपंकर भट्टाचार्य और पीडीपी की महबूबा मुफ्ती, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी, एनसीपी के शरद पवार, सुप्रिया सुले, प्रफुल्ल पटेल, सीपीएम से सीताराम येचुरी, नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला, सपा के अखिलेश यादव, शिवसेना के उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, संजय राउत, जेएमएम के हेमंत सोरेन, बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू नेता नीतीश कुमार, ललन सिंह, संजय झा, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और बिहार के उपमुख्यमंत्री व लालू प्रसाद के छोटे बेटे तेजस्वी यादव एक मंच पर आये।

दरअसल, इससे पहले 12 जून को भी विपक्षी एकता के लिए पटना में बैठक बुलाई गई थी, लेकिन कुछ कारणों से यह बैठक स्थगित करनी पड़ी थी। इससे पीछे कई तर्क दिये गए थे। अब जबकि 23 जून को विपक्षी दलों के 22 से भी ज्यादा नेता एक मंच पर जुटे तो इसका श्रेय भी दबी जुबान से लेने की होड़ मची है। हालांकि बैठक में बसपा सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश (यूपी) की मुख्यमंत्री मायावती का बैठक में शामिल नहीं होना अपने आप में कई सवाल खड़े कर रहा है। कहा तो यहां तक जा रहा है कि मायावती का यूपी और यूपी से सटे बिहार के कुछ इलाकों में इंटैक्ट दलित वोट बैंक है। इसलिए दलितों की गोलबंदी भी मायावती के बैठक में शामिल ना होने से मुश्किल दिख रही है। वहीं, बैठक में से तेलंगाना सीएम केसीआर, ओडिशा सीएम नवीन पटनायक, आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी और जेडीएस नेता कुमारस्वामी भी शामिल नहीं हुए।

उधर, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्षी एका के लिए आयोजित बैठक को फोटो सेशन करार दिया है। उन्होंने दो टूक कहा कि आज पटना में फोटो सेशन चल रहा है। वे प्रधानमंत्री मोदी को चुनौती देना चाहते हैं। मैं विपक्षी नेताओं से कहना चाहता हूं कि कितना भी दम लगा लो, आपकी एकता संभव नहीं है। अगर एकता संभव हो भी गई तब भी कोई फायदा नहीं है। उन्होंने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में तीन से अधिक सीटों के साथ मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे।

The post नीतीश और राहुल बोले- मिलकर लड़ेंगे भाजपा से, अब शिमला में मिलेंगे विपक्षी दल appeared first on newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra.