अंतर्राष्ट्रीय तटीय सफाई दिवस - newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra

स्वच्छ सागर, सुरक्षित सागर अभियान : एक हुंकार जिसने सागर को जीवन दान दिया
प्रियंका सिंह राज

पृथ्वी की सतह का लगभग 71 प्रतिशत भाग जल से आच्छादित है, और महासागरों में पृथ्वी के कुल जल का लगभग 96.5 प्रतिशत भाग है। समुद्र को प्रदूषुत करने का अर्थ ,धरती के जीवन को नष्ट करना I आंकड़ों के अनुसार अगर प्लास्टिक की बोतल और बैग जैसी एकल उपयोग जैसी वस्तुएं समुद्र में फेंकना बंद नहीं हुई, तो 2050 तक दुनिया के महासागरों में मछलियों की तुलना में प्लास्टिक ज्यादा होगी। हर साल डेढ़ करोड़ टन से भी अधिक प्लास्टिक कचरा समुद्र में फेंका जाता है। वैज्ञानिकों ने पाया है कि यह समुद्र के पारिस्थितिक तंत्र के साथ-साथ समुद्री जीवों को भी हानि पहुंचाता है। व्हेल मछली हो या फिर कोरल सभी की जिंदगी को खतरा है।

“स्वच्छ सागर सुरक्षित सागर” अभियान एक 75-दिवसीय तटीय सफाई अभियान जिसे 5 जुलाई को भारत के 7500 किमी लंबे समुद्र तट के साथ 75 समुद्र तटों को साफ करने के लिए शुरू किया गया था। अभियान का समापन “अंतर्राष्ट्रीय तटीय सफाई दिवस”, 17 सितंबर 2022 को हुआ और अभियान के अंतिम पड़ाव में , लोगो ने इस अभियान में समुद्र तटों की साफ़ करने का बीड़ा उठाया और ८०० समुद्रीय तटो को साफ़ किया I

अभियान की गतिविधियों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया था: पहले 25 दिनों में समुद्र और समुद्र तटों की स्वच्छता के बारे में जागरूकता पैदा करने का लक्ष्य रखा गया था और अभियान, उनकी भूमिकाओं और जिम्मेदारियों के बारे में लोगों को सूचित करने के लिए ,सोशल मीडिया का जमकर इस्तेमाल किया गया। नागरिकों के बीच जागरूकता का फैलने के लिए और अभियान को लोकप्रिय बनाने हेतु अभिनेता, मशहूर हस्तियां, गायक और सोशल मीडिया प्रभावित सक्रिय रूप से लगे हुए थे , “स्वच्छ सागर, सुरक्षित सागर अभियान” से जोड़ा गया ! उनके सन्देश इस अभियान में एक अलग छाप छोड़ी Iअभियान में कॉलेज जाने वाले, स्कूली छात्रों, एनएसएस, एनसीसी स्वयंसेवकों सहित युवाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

अभियान के अंतिम 25 दिनों में “कॉल टू एक्शन” पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिसके तहत वैज्ञानिकों, सरकारी अधिकारियों, नागरिक समाजों के सदस्यों और आम लोगों द्वारा समुद्र तट की सफाई की गतिविधियाँ की गईं। विज्ञान प्रसार और पृथिवी विज्ञानं मैत्रायलय के वरिष्ठ वैज्ञानिक, और अन्य तटीय अनुसंधान वैज्ञानिक ने अपने निर्दिष्ट समुद्र तटों का दौरा किया और समुद्र तट की सफाई गतिविधि और मेगा तटीय सफाई कार्यक्रम सुनिश्चित किया ,ताकि 17 सितंबर को, लोगों की अधिकतम भागीदारी के साथ सुचारू रूप निचित की जाये I

यह सुनिश्चित करने के लिए कि स्वच्छ सागर सुरक्षित सागर अभियान सोशल मीडिया और अन्य मीडिया प्लेटफार्मों में एक व्यापक पदचिह्न चिह्नित कर सके, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के पृथ्वी भवन में एक मीडिया कण्ट्रोल कक्ष स्थापित किया गया था। “स्वच्छ सागर सुरक्षित सागर”/”स्वच्छ तट सुरक्षित सागर,” अंतर्राष्ट्रीय तटीय सफाई दिवस हैशटैग और सोशल मीडिया पर उल्लेखों के साथ, राष्ट्रव्यापी प्रमुख तटीय सफाई अभियान पूरे जोरों पर था। हमने देखा, “वासुकी,” “स्वच्छ सागर सुरक्षित सागर” शुभंकर, और समर्पित “समुद्री योद्धा” समुद्र तट की सफाई की । लोगो में स्वच्छ सागर सुरक्षित सागर अभियान की उत्साही भागीदारी देखी गयी I यह अभियान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से राज्य के हर हिस्से में पहुंचा।

‘स्वच्छ सागर – सुरक्षित सागर’ अभियान के माध्यम से तटीय जल, तलछट, बायोटा और तटरेखा जैसे विभिन्न मीट्रिक में वैज्ञानिक डेटा और समुद्री कचरे पर जानकारी एकत्र करने के लिए अनुसंधान एवं विकास प्रयासों को बढ़ाने पर एक बड़ा जोर दिया गया था। जागरूकता फैलाने के लिए और आम लोगों के लिए 17 सितंबर 2022 को समुद्र तट की सफाई गतिविधि के लिए स्वेच्छा से संलग्न होने और पंजीकरण करने के लिए भारत में एक मोबाइल ऐप – “इको मित्रम” लॉन्च किया गया था।

डॉ जितेंद्र सिंह एक प्रेस वार्ता में डीप ओशन प्रोजेक्ट को प्रमुखता से प्रकाश डालते हुआ कहा “पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा डीप ओशन मिशन लॉन्च किया गया है। डीप ओशन मिशन, भारत सरकार की ब्लू इकॉनमी पहल का समर्थन करने हेतु एक मिशन मोड प्रोजेक्ट है। इससे पूर्व पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने ब्लू इकॉनमी पॉलिसी का मसौदा भी तैयार किया गया था I ब्लू इकॉनमी आर्थिक विकास, बेहतर आजीविका और रोज़गार एवं स्वस्थ महासागर पारिस्थितिकी तंत्र के लिये समुद्री संसाधनों का सतत् उपयोग है।

अभियान के अंतिम दिन में केंद्रीय मंत्री पृथिवी विज्ञान, डॉ जीतेन्द्र सिंह जी ने कहा कि “स्वच्छ सागर सुरक्षित सागर जन आंदोलन बना”। युवाओं, छात्रों और विभिन्न क्षेत्रों से अपार भागीदारी के साथ, स्वच्छ सागर सुरक्षित सागर अभियान यह एक स्वर में समुद्र को पुनः जीवन दान के दिशा में कार्यरथ है I

पृथिवी विज्ञान मंत्रालय के विशिष्ट वैज्ञानिक डॉ ओ पी मिश्रा , एक विशेष साक्षतर में बात करते हुआ कहा ” जब भी प्रदुषण से निपटने की बात आती है ,आदिकांश प्रयास, वायु प्रदूषण से निपटने के प्रयास में नज़र आते है , समुद्र में बढ़ाता प्रदुषण एक गंभीर समस्या है. जिससे निपटने के लिए ,सामुदायिक प्रयासों की आवश्यकता है , नाकि यह सिर्फ सरकारों की जिम्मेवारी है “स्वच्छ सागर सुरक्षित सागर” इससे दिशा में एक अभिन्न अभियान है” I स्वच्छ सागर सुरक्षित सागर अभियान को सफलता पूर्वक संपन्न होने पर महत्वपूर्ण सन्देश देते हुए ,लोगो से यही अपील है की जल और थल से पूर्ण पृथिवी है ,इस पृथिवी की रक्षा करना हमारा दायित्व है. समुन्द्र जीवन है आपकी ,हमारी ,इस पृथिवी पर रहने वाले हर जीव की रक्षा करना हमारा दायित्व है आईये हम एक संकल्प ले की,समुद्र की साफ़ रखे और जल को स्वच्छ् निर्मल रखे ताकि पृथिवी फिर से पूर्ण जीवित हो सके I

डॉ. एम.वी. रमण मूर्ति, वैज्ञानिक ,एवं निदेशक, राष्ट्रीय तटीय अनुसंधान केंद्र ने एक साक्षात्कार में कहा कि स्वच्छ सागर सुरक्षित सागर अभियान के दृष्टिकोण पर प्रकाश डालते हुआ कहा ” आने वाली पीढ़ियों के लिए समुद्र के संरक्षण बहुत ज़रूरी है I साथ ही यह भी उल्लेख किया कि अब समुद्री प्रदूषण के बारे में जन -जान तक शिक्षित और जागरूक करना ,समय की आवश्यकता है।आने वाली पीढ़ियों के लिए समुद्र और महासागर को संरक्षित करना हमारी जिम्मेदारी है। इसके अलावा समुद्री प्रदूषण के बारे में शिक्षित करना और जागरूक करने के दृष्टि में, स्वच्छ सागर सुरक्षित सागर इस दिशा में फलदायी रूप से आगे बढ़ रहा है।

डॉ नकुल पराशर , विज्ञान प्रसार ने इस अभियान से जुड़ते हुआ कहा “यह अभियान समुद्री जीवन खतरे से निपटने के एकमात्र उद्देश्य के साथ चला । इसने मुख्य रूप से प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, तटीय स्रोत पर कचरे को अलग करने और अपशिष्ट प्रबंधन और समुद्री कचरे को कम करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी पर ध्यान केंद्रित किया गया । आम लोगों की भागीदारी ने न केवल तटीय क्षेत्रों बल्कि देश के अन्य हिस्सों की समृद्धि के लिए स्वच्छ सागर, सुरक्षित सागर का संदेश साझा किया।”

इस अभियान के माध्यम से समुद्री परिवर्तन की लहर लाई गई और भारतीय तटरक्षक बल ने समुद्री प्लास्टिक प्रदूषण, समुद्री कचरे और महासागरों की सुरक्षा के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए स्थानीय लोगों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।भारतीय तटरक्षक द्वारा चलाया गया “पुनीत सागर अभियान” ने लोगो को सागर की रक्षा और स्वस्थ सागर की आवश्यकता को समझाई I

सौभाग्य से, इस वर्ष, यह आयोजन भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चल रहे आज़ादी का अमृत महोत्सव के उत्सव के साथ मेल किया गया I 75-दिवसीय सफाई अभियान पूरे देश में विशेष रूप से 75 समुद्र तटों पर आयोजित किया गया , जो समुद्री कूड़े को कम करने, प्लास्टिक के उपयोग और समुद्र के किनारे कूड़े का ढेर के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन प्रयास किये गए I वस्तुतः इसके अतिरिक्त, अभियान के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए और 17 सितंबर 2022 को समुद्र तट की सफाई गतिविधि के लिए स्वेच्छा से पंजीकरण करने के लिए एक मोबाइल एप्लिकेशन, “इको मित्रम” लॉन्च किया गया है। उम्मीद यही थी ,कि यह अभियान बड़े पैमाने पर व्यवहार में बदलाव लाएगा। प्लास्टिक का उपयोग, जो आज एक प्रमुख चिंता का विषय है, हमारे संवेदनशील समुद्री जीवों को नष्ट कर रहा है, इस बारे में जागरूकता पैदा करके जनता के बीच, इस प्लास्टिक प्रदुषण को काम किया जाये I

इस अभियान को विभिन्न मंत्रालयों और कई अन्य सरकारी और गैर-सरकारी एजेंसियों जैसे पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय, जहाजरानी और बंदरगाहों और जलमार्ग मंत्रालय, प्रसारण सूचना मंत्रालय, विज्ञान मंत्रालय और प्रौद्योगिकी, राष्ट्रीय सेवा योजना, भारतीय तटरक्षक बल, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सीमा जागरण मंच, एसएफडी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि, एनसीसी, अंतरिक्ष और परमाणु ऊर्जा विभाग आदि द्वारा भी समर्थन दिया गया था।

मशहूर हस्तियों से लेकर आम आदमी तक, सभी ने अपनी कार्य योजनाओं को साझा किया और अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह 75 दिनों तक चलने वाले इस अभियान के दौरान “हर बीच तिरंगा, समुद्र तट स्टोरिया, अपने समुद्र तट को जानें” से लोग बेहद प्रभावित हुए I

कोई आश्चर्य नहीं, स्वच्छ सागर सुरक्षित सागर अभियान तब लोगों का अभियान बना और इसलिए अभियान की सफलता पूरे देश में गूंज उठी। सोशल मीडिया में जबरदस्त उछाल आया। इस स्वच्छ सागर बहुत अच्छी तरह से प्रदर्शित किया पृथिवी विज्ञान मत्रालय , विज्ञानं प्रसार और मीडिया और प्रेस समन्वयकों द्वारा सहयोग से निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका अभियान की शुरुआत से (5 जुलाई -18 सितंबर) )

यह अभियान लोगों को तटीय स्वच्छता के महत्व और समुद्र तटों को साफ-सुथरा रखने के महत्व से अवगत कराने में सफल रहा है। इसने लोगों में व्यवहार परिवर्तन और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना पैदा करने में मदद की। कुल 10570 संगठन शामिल थे जिनमें 137396 स्वयंसेवकों ने 836 समुद्र तटों को कवर किया और 1500 टन समुद्री कूड़े का संग्रह किया।

हर प्रयास मायने रखता है, और इसलिए हम में से प्रत्येक का योगदान आवश्यक है। हालांकि अभियान स्वच्छ सागर सुरक्षित सागर 17 सितंबर को समाप्त हुआ, लेकिन एक नए युग की शुरुआत हुई है- तटीय स्वच्छता का युग।

लेखक एक स्वतंत्र पत्रकार, शोधकर्ता और भारत सरकार, विज्ञान प्रसार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, में मीडिया अधिकारी हैं। वह स्वच्छ सागर, सुरक्षित सागर अभियान कि प्रभारी थीं I इन्हे priyanka.vigyanprasar@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है

The post स्वच्छ सागर, सुरक्षित सागर अभियान : एक हुंकार जिसने सागर को जीवन दान दिया appeared first on newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra.