newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

आज पराक्रम में वृद्धि का दिन है

मेष:
20 फरवरी गुरुवार को चंद्रमा का संचार दिन भर धनु राशि में होने के बाद शाम में मकर राशि में होगा। चंद्रमा के राशि परिवर्तन से कई ग्रहों की स्थिति बदलेगी। धनु राशि में चार ग्रहों का संयोग समाप्त होगा जबकि शनि और चंद्रमा का संयोग बनेगा। ऐसे में कई राशियों के लिए दिन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कुछ लोग दिन में खिलखिलाएंगे तो कुछ शाम के बाद मुस्कुराएंगे, देखें आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा। मेष राशि वालों की आज धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विरोधी परास्त होंगे, यात्रा लाभकारी रहेगी। आपको कोई नया ऑर्डर या फिर अनुबंध मिल सकता है। जो आपको भविष्‍य में खासा लाभ दिलवा सकता है। व्‍यापारियों को निवेश में लाभ मिलेगा। भाग्‍य आज 89 फीसदी तक साथ देगा।
वृषभ:
आज परिश्रम अधिक और लाभ कम रहेगा। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन आप घबराएं नहीं और अपने प्रयास जारी रखें। यात्रा न करें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। कार्य व्‍यवहार में क्रोध को दूर रखें नहीं तो बने बनाए काम कई बार बिगड़ जाते हैं। भाग्‍य आज 58 फीसदी साथ देगा रहा है।
मिथुन:
आज के दिन की शुरुआत शानदार होने वाली है। अगर कोई नया रोजगार शुरू करने की सोच रहे हैं, तो अवश्य करें, सफलता अवश्य मिलेगी। अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी। प्रेम-प्रसंगों के प्रयास को भी सफलता मिलेगी और शाम का वक्‍त दोस्‍तों के साथ मौज में बीतेगा। कहीं घूमने या फिर खाने-पीने बाहर जा सकते हैं। भाग्‍य आज 89 फीसदी साथ देगा।
कर्क:
आज संघर्ष के बाद सफलता अवश्य मिलेगी। कोई नया ऑर्डर अथवा कॉन्ट्रेक्ट मिलने की संभावना है। शत्रु बलहीन रहेंगे और दिन आमोद-प्रमोद में बीतेगा। माता के स्‍वास्‍थ्य की ओर आज आपको विशेष रूप से ध्‍यान देने की जरूरत है। कहीं से शुभ समाचार आने की संभावना है। भाग्‍य आज 93 फीसदी साथ दे रहा है।
सिंह:
कारोबार सामान्य रहेगा, मनोरंजन कार्य पर खर्च होगा। आज आपको अपनी प्रतिभा का लाभ मिलेगा और आपकी पहचान बनेगी। नई योजनाएं लाभ देंगी। आज बिना किसी संकोच के आप निवेश करने के बारे में भी सोच सकते हैं। भविष्‍य में आपको लाभ मिलेगा। मन पूजापाठ और आध्‍यात्‍म में लगेगा और सुख शांति रहेगी। भाग्‍य आज 82 फीसदी साथ देगा।
कन्या:
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज कोई नया कार्य न करें। जोखिमपूर्ण निवेश करने से बचें। पूरे दिन किसी से वाद-विवाद में न पड़ें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। अन्‍यथा जुबान फिसल जाने पर सामने वाले को आपसे परेशानी हो सकती है। जिसकी भरपाई कर पाना मुश्किल होगा। भाग्‍य आज 50 फीसदी साथ देगा।
तुला:
आज पराक्रम में वृद्धि का दिन है। आज आपका मनोबल बढ़ेगा जो कि आपके काम में भी झलकेगा। ऑफिस और घर में बेहतर तारतम्‍य बैठा सकेंगे। कारोबार में बेहतरी आएगी, नए सम्पर्क बनेंगे और लाभकारी रहेंगे। परिवार में भाई-बहन के बीच स्‍नेह बना रहेगा और दोस्‍तों से भी अपनापन मिलेगा। भाग्‍य आज 98 फीसदी साथ देगा।
वृश्चिक:
लेन-देन के कार्यों में सावधान रहें, धन निवेश करते समय विशेष सावधानी बरतें। आज किसी को उधार न दें, क्योंकि आज दिए हुए धन के वापस आने की सम्भावना कम है। आज अधिक जरूरी कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें और वाहन धीरे चलाएं। वाणी पर संयम बनाए रखना जरूरी है। मन को नकारात्‍मक विचारों से दूर रखें। भाग्‍य आज 55 फीसदी साथ देगा।
धनु:
आज प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी, व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के अवसर दिखाई दे रहे हैं। प्रेम-प्रसंग के मामलों में संतोष और सुकून की अनुभूति होगी और रिश्‍तेदारों से भी सहयोग मिलेगा। नौकरी और व्‍यापार करने वालों को आज खास लाभ मिल सकता है। किसी काम के बन जाने से मन मे हर्ष होगा। भाग्‍य आज 94 फीसदी साथ देगा।
मकर:
खर्च की अधिकता रहेगी, किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च होगा। व्यर्थ की यात्रा भी हो सकती है। आज आपको थोड़ा संयम रखते हुए अच्‍छा समय आने का इंतजार करने की जरूरत है। परेशानियों से घबराकर जल्‍दबाजी में कोई गलत निर्णय लेने से बचें, नहीं तो बड़ी मुश्किल में घिर सकते हैं। भाग्‍य आज 55 फीसदी साथ देगा।
कुंभ:
आज आपकी आमदनी में बढ़ोत्तरी होगी, धन लाभ होगा, जोखिमपूर्ण निवेश करें तो लाभ अवश्य मिलेगा। व्‍यापारियों के लिए आज का दिन बेहद खास है। पुराने निवेशों से आज अच्‍छा पैसा मिल सकता है। थोड़ा दिमाग लगाकर सूझबूझ से किए गए निर्णय आज आपके लिए लाभदायी साबित होंगे। भाग्‍य आज 90 फीसदी साथ देगा।
मीन:
आज आपका सितारा अनुकूल है, लाभ होगा और सफलता प्राप्त होगी, कामकाज में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी। छात्रों के लिए भी दिन अच्‍छा है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने की उम्‍मीद है। मन को नियंत्रण में रखेंगे तो प्रेम प्रसंग भी अच्‍छे चलेंगे। माता-पिता से लाभ प्राप्‍त होगा। भाग्‍य आज 91 फीसदी साथ देगा।

🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936
9833148857
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

Related posts

Annie Munjaal embraces an Ecstatic and Traditionally laden First Lohri following her nuptials.

Newsmantra

Salman Khan Introduces Dabangg 3 Villain Kiccha Sudeep

Newsmantra

Yakult Danone India expands its product portfolio by introducing Yakult Light Mango Flavour Adding a refreshing twist to its probiotic beverage portfolio

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More