newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

रुका हुआ धन मिलने से हर्ष महसूस करेंगे

मेष:
बुद्धि और मन के कारक इन दोनों ग्रहों के संयोग से आज का दिन कई राशियों के लिए काफी उतार-चढाव भरा रहेगा। लेकिन बुध के साथ चंद्रमा का संयोग मिथुन राशि के लिए सबसे लाभप्रद होगा। इनका भाग्य 92 प्रतिशत तक साथ देगा। आइए देखें सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, सबसे पहले देखिए मेष राशि…इस राशि से 8 वें स्थान वृश्चिक में चंद्रमा के साथ बुध संचार कर रहे हैं। इस बात की आशंका है कि आज आप दिन भर मानसिक उलझन और परेशानी में रहेंगे। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता अधिक रहेगी। सेहत का ध्यान रखना होगा। आज वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। भाग्य 50 प्रतिशत तक साथ देगा।
वृषभ:
राशि से सातवें स्थान में चंद्रमा का संचार आपके लिए शुभ फलदायी है। वैवाहिक जीवन में आपसी समझ से संबंध बेहतर होंगे। शुभ समाचार मिलेगा। कार्यक्षेत्र में प्रयास सफल होगा। नए अवसर जीवन में परिवर्तन लाएंगे। अपनों से सहयोग मिलेगा। मित्र साथ देंगे। भाग्य 75 प्रतिशत तक साथ देगा।
मिथुन:
सितारे अनुकूल हैं। विरोधियों का पक्ष कमजोर होगा। धन लाभ मिलेगा। मनोकामना पूर्ति का दिन है। व्यावसायिक दृष्टि से की गई यात्रा सफल रहेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कुल मिलाकर आज का दिन शुभ रहेगा। भाग्य 92 प्रतिशत तक साथ देगा।
कर्क:
आपकी राशि से पांचवें स्थान में चंद्रमा और बुध का संयोग प्रेम संबंध में उत्साहित बनाए रखेगा। ख्यालों की दुनिया में खोए रहेंगे। भावुकता में आकर कुछ गलत निर्णय ले सकते हैं। साझेदारी के काम में नुकसान होगा। क्रोध और वाणी पर संयम रखें। अपने परायों सा व्यवहार करेंगे। भाग्य 53 प्रतिशत तक साथ देगा।
सिंह:
सर्दी जुकाम की आशंका का है, सेहत का ध्यान रखें। कोई ऐसी खबर मिल सकती है जिससे निराश होंगे। यात्रा कर रहे हैं तो सतर्कता बनाए रखें। माता का आशीर्वाद कार्य में सफल बनाएगा। भूमि, भवन से संबंधित काम के लिए दिन अच्छा रहेगा। सुख के साधनों पर धन खर्च होगा। भाग्य 62 प्रतिशत तक साथ देगा।
कन्या:
सितारे अनुकूल हैं। राशि से तीसरे स्थान में चंद्रमा का संचार आपके आत्मबल और साहस में वृद्धि करेगा जिसका लाभ कार्यक्षेत्र में प्राप्त होगा। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। निवेश के मामले में आज जोखिम लेना भी फायदेमंद रहेगा। भाग्य 89 प्रतिशत तक साथ देगा।
तुला:
रुका हुआ धन मिलने से हर्ष महसूस करेंगे। प्रयास से सभी कार्य बनने की संभावना बनेगी और धन लाभ होगा। यश, मान, सम्मान में वृद्धि का योग बन रहा है। परिजनों के साथ खुशहाल समय बिताएंगे। भाग्य 78 प्रतिशत तक साथ देगा।
वृश्चिक:
आज कार्य बनने की खुशी होगी। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। नए सम्पर्क बनेंगे जिससे लाभ होने की संभावना है। आपकी उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा, जोखिमपूर्ण कार्यों में रुचि बढ़ेगी, महिला वर्ग के सहयोग से लाभ होगा। भाग्य 70 प्रतिशत तक साथ देगा।
धनु:
आज आपको योजना बनाकर काम करना होगा, कार्यों में बाधाएं आने की आशंका है। जल्दबाजी में काम करने से बात बिगड़ सकती है। चुनौतियों का सामना आत्मविश्वास से करें सफलता प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में दूसरों पर निर्भर होने से बचें। सेहत का ध्यान रखना होगा। थकान महसूस करेंगे। भाग्य 65 प्रतिशत तक साथ देगा।
मकर:
यात्रा सुखद रहेगी और उन्नति का समाचार मिलेगा। आपके द्वारा किए गए किसी अच्छे काम के लिए आज आपको पुरस्कार अथवा उपहार मिल सकता है। आपके जीवन में खुशी का माहौल बना रहेगा। दिन अनुकूल रहेगा। कारोबार में लाभ मिलेगा। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ देगा।
कुंभ:
कार्यक्षेत्र की आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आपके सहयोगी आपका साथ देंगे। विरोधी भी आज आपकी प्रशंसा करते दिखेंगे, लेकिन इनसे सतर्क रहें। सुख-समृद्धि के साथ-साथ खर्च में भी वृद्धि होगी। आय वृद्धि के प्रयास सफल होंगे। भाग्य 69 प्रतिशत तक साथ देगा।
मीन:
भाग्य का साथ आज सफलता दिलाएगा। विरोधी परास्त होंगे, व्यवहार कुशलता व शांत रहकर अपना कार्य करते जाएं। दिन शुभ फलदायी है, निवेश के लिए भी दिन शुभ है। आज उन्नति का अवसर मिलेगा। भाग्य 90 प्रतिशत तक साथ देगा।

🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

Related posts

Hrithik Roshan to provide Cooked Meals

Newsmantra

RANBEER ON TARGET

Newsmantra

Minister P.A. Mohamed Riyas highlights approval of ₹100 cr “Sargaalaya Global Gateway to Malabar Cultural Crucible” project

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More