newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CSR

गुडग़ांव विकास मंच की ओर से जरूरतमंदों को वितरित किए गए कम्बल

Blankets distributed by Gurgaon Vikas Manch to the needy

-अनुपमा मलिक (एचसीएस) प्रोटोकॉल ऑफिसर गुरुग्राम ने की शिरकत

गुरुग्राम। मकर संक्रांति के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति गुडग़ांव विकास मंच द्वारा एस.डी. आदर्श पब्लिक स्कूल में कम्बल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था के प्रमुख अजय शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अनुपमा मलिक (एचसीएस) प्रोटोकॉल ऑफिसर गुरुग्राम ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता एस.डी. आदर्श विद्यालय सोसायटी अध्यक्ष आशा शर्मा द्वारा की गई।

विशिष्ट अतिथि के रूप में तरसेम शर्मा पूर्व जिला राजस्व अधिकारी, गुडग़ांव विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार त्यागी, कल्याण सिंह शर्मा पूर्व आईआरएस, अनिल दत्त शर्मा, मोना ठाकुर, बीनू चाहर, रेखा शर्मा, नीलम, यश सतीजा मौजूद थे। इस अवसर पर तरसेम शर्मा व कल्याण सिंह शर्मा को लाइफटाइम अचीवमेंट से सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि अनुपमा मलिक ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ हमें संस्कारों पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक ही दुनिया में ऐसा है जो चाहता है कि मेरा शिष्य मेरे से आगे बढ़े। हमें अपने गुरुजनों के दिखाएं हुए मार्ग पर चलना चाहिए। आज गुडग़ांव विकास मंच ने मकर संक्रांति के अवसर पर अच्छी पहल की है।

गुडग़ांव विकास मंच की ओर से जरूरतमंदों को वितरित किए गए कम्बल गुडग़ांव विकास मंच की ओर से जरूरतमंदों को वितरित किए गए कम्बल

उन्होंने प्राइवेट स्कूल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सम्मानित किया है। आशा शर्मा ने कहा कि हमें अपने नैतिक कर्तव्य नहीं भूलना चाहिए। हमें अपने राष्ट्र के प्रति समर्पित रहना चाहिए। शिक्षा ही एक ऐसा साधन है। जिससे हम तरक्की कर सकते हैं। तरसेम शर्मा पूर्व जिला राजस्व अधिकारी ने कहा कि हमें अपने शहर को साफ सुथरा रखना है। इसके लिए  जिला प्रशासन व नगर निगम का सहयोग करना है। कूड़ा कूड़ेदान में ही डालें। कल्याण सिंह शर्मा पूर्व आईआरएस ने कहा कि जीवन को परोपकारी बनाना चाहिए। गुडग़ांव विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार त्यागी ने कहा कि हमें अपनी नेक कमाई से कुछ ना कुछ दान देना चाहिए। अनिल दत्त शर्मा ने कहा कि जीवन में परोपकार अवश्य करना चाहिए। संस्था के प्रमुख अजय शर्मा ने बताया कि हमने 2025 का रूट मैप तैयार कर लिया है। जिसमें हम ज्यादा से ज्यादा सरकारी स्कूलों में सहायता देंगे। इस कार्य में हमारे सभी सदस्य शामिल रहेंगे। इस अवसर पर एस.डी. आदर्श पब्लिक स्कूल की इंचार्ज कीर्ति मदान, नीलम पपरेजा, सविता वशिष्ठ, रूपेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

Related posts

Adani Foundation at ACC Sindri empowers Jharia youth to launch own electrical repair business through training

Newsmantra

SJVN Extends Financial Assistance to Mukhya Mantri Sukh Aashray Kosh in Himachal Pradesh

Newsmantra

Shree Cement Appoints Vishal Bhardwaj as Head of Corporate Social Responsibility

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More