newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

दिन धैर्य और संयम से बिताना चाहिए

मेष:
आज दिन रात धनु राशि में ग्रहों की पंचायत जारी रहेगी जिसमें गुरु, शनि, केतु, शुक्र और चंद्र मौजूद रहेंगे। इन ग्रहों के संयोग से नवंबर महीने का अंतिम शुक्रवार आपका कैसा रहने वाला है देखिए।
मेष राशि वालों की आध्यात्मिक विषयों में रुचि रहेगी। भाग्य पूरी तरह से मेहरबान रहेगा, अवसर का लाभ उठाएं और अटके हुए काम को पूरा करें। मानसिक सुख शांति मिलेगी। नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसाय में प्रगति होगी। आर्थिक क्षेत्र के प्रयास सफल होंगे। भाग्य 95 प्रतिशत तक साथ देगा।
वृषभ:
आज का दिन धैर्य और संयम से बिताना चाहिए। लंबी दूरी की यात्रा हो सके तो टालें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। अजनबी लोगों पर भरोसा न करें वर्ना लेने के देने पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल मानसिक बल देगा। भाग्य 65 प्रतिशत तक साथ देगा।
मिथुन:
जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में अच्छा तालमेल रहेगा। प्रिय व्यक्ति का साथ प्राप्त कर सकेंगे। घर परिवार के मामले में धन खर्च हो सकता है। शाम का समय मनोविनोद में बीतेगा। शेयर में निवेश कर सकते हैं, लाभ मिलेगा। भाग्य 87 प्रतिशत तक साथ देगा।
कर्क:
आज कार्यक्षेत्र में प्रगति का दिन है। सहकर्मियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। अचानक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। रुका हुआ धन प्राप्त होगा, बुद्धि-विवेक से सफलता मिलेगी। नौकरी व्यवसाय में नई योजना पर काम शुरू करना अच्छा रहेगा।
सिंह:
आज का दिन आनंद और उत्साह में बीतेगा। जिन क्षेत्रों में भी प्रयास करेंगे उनमें अनुकूल परिणाम प्राप्त होगा। मिजाज रोमांटिक रहेगा। शौक की चीजों पर पैसा खर्च कर सकते हैं। छोटी दूरी की यात्रा होगी। लाभ वाले मामले में जोखिम भी आज ले सकते हैं किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। भाग्य 89 प्रतिशत तक साथ देगा।
कन्या:
क्रोध अधिक आएगा, संयम से काम लें। वाद-विवाद और दूसरों के मामलों से आज दूर रहें। वाणी और शब्दों का प्रयोग संभलकर करना करें नहीं तो परेशानी होगी। सेहत का ध्यान रखिए। जीवनसाथी की बातों पर ध्यान दें नहीं तो परिवार का माहौल बिगड़ेगा। करियर को लेकर सोच-विचार में रहेंगे। भाग्य 57 प्रतिशत तक साथ देगा।
तुला:
आज आपमें आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। अपनी मेहनत और लगनशीलता से काम में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। कारोबार में लाभ होगा। कुछ कलात्मक काम भी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में तालमेल और प्रेम बढ़ेगा। कुछ पुण्य के काम कर सकते हैं। भाग्य 83 प्रतिशत तक साथ देगा।
वृश्चिक:
उत्साह और आनंद में वृद्धि होगी। आज प्रयास कीजिए, आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। कहीं से धन लाभ भी मिल सकता है। बिजनस और मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए कारोबार से संबंधित यात्रा लाभप्रद रहेगी। भाग्य 76 प्रतिशत तक साथ देगा।
धनु:
स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। नौकरी में अधिकारियों से सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। काम-काज में आपका उत्साह बना रहेगा जिससे सफलता प्राप्त कर सकेंगे। मित्रों और संबंधियों की खबर से आनंदित होंगे। पुराने अधूरे काम भी आप पूरा कर सकते हैं। बच्चों से खुशी मिलेगी। भाग्य 71 प्रतिशत तक साथ देगा।

मकर:
ऐसा कोई काम ना करें जिससे आपकी प्रतिष्ठा और छवि धूमिल हो। आपको संभलकर कार्य व्यवहार करना होगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। गैर जरूरी खर्चे हो सकते हैं। दोपहर बाद बनता काम भी बिगड़ सकता है। दिन के पहले भाग में महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा कर लेना अच्छा रहेगा। पीपल को जल देना शुभ रहेगा। भाग्य 53 प्रतिशत तक साथ देगा।
कुंभ:
दिन मंगलमय बीतेगा। आज मां लक्ष्मी की कृपादृष्टि आप पर बनी रहेगी। प्रयास करने से सफलता प्राप्त कर सकेंगे। लाभ मिलेगा। जोखिमपूर्ण निवेश भी आप कर सकते हैं। मित्रों और पुराने परिचितों के सहयोग से आपका काम बन सकता है। भाग्य 72 प्रतिशत तक साथ देगा।
मीन:
आज दिन भर कार्य की व्यस्तता रहेगी। सामाजिक मामलों में सहभागी हो सकते हैं। मान-सम्मान, यश में वृद्धि होगी। पूजा-पाठ में रुचि लेंगे, मन प्रसन्न रहेगा। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी एवं सहयोग प्राप्त होगा। महिला मित्रों और संबंधियों से फायदा मिलेगा। भाग्य 76 प्रतशत तक साथ देगा।

🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

Related posts

श्रीराम सोसाइटी लक्ष्मण विहार स्थित श्री शक्ति मंदिर प्रांगण में इक्कीसवाँ मंगलवार सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का हुआ आयोजन- समाजसेवी पंकज पाठक

Newsmantra

IMPC to Host Bhakti Evening Featuring Kailash Kher and the Foundation of 120 Shiv Shakti Kendras

Newsmantra

चंद्रमा आज मिथुन राशि के लिए शुभ फलदायी रहेंगे

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More