newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
PSU Mantra

WCL ने लॉन्च किया अपना पहला कॉर्पोरेट लोगो कंपनी को मिली नई कॉर्पोरेट पहचान

WCL नया कॉर्पोरेट लोगो लॉन्च

नागपुर। WCL ने आज अपने इतिहास में पहली बार स्वतंत्र कॉर्पोरेट लोगो एवं नई कॉर्पोरेट पहचान का भव्य अनावरण किया। यह अवसर कंपनी की प्रगतिशील यात्रा में एक ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण उपलब्धि के रूप में दर्ज हुआ। लोगो लॉन्च समारोह में अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक डॉ. हेमंत शरद पांडे, निदेशक (वित्त एवं मानव संसाधन) श्री बिक्रम घोष, निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री आनंदजी प्रसाद, निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना) श्री संदीप परांजपे सहित सभी क्षेत्रों एवं इकाइयों के वरिष्ठ अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

इस अवसर पर  डॉ. हेमंत शरद पांडे ने कहा कि वर्ष 1975 से WCL देश की ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। बदलते समय के साथ कंपनी नवाचार, आधुनिकीकरण एवं सतत विकास के सिद्धांतों को अपनाते हुए भविष्य की चुनौतियों और अवसरों के लिए स्वयं को तैयार कर रही है। उन्होंने बताया कि WCL की मल्टीमीडिया कम्युनिकेशन टीम द्वारा विकसित यह नया लोगो कंपनी की गौरवशाली विरासत, संगठनात्मक शक्ति एवं दूरदर्शी सोच का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि लोगो में ‘W’ और ‘C’ का कलात्मक संयोजन प्रगति, परिवर्तन एवं नई संभावनाओं को अपनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। लाल रंग का ‘C’ ऊर्जा, कोल इंडिया की समृद्ध विरासत एवं राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है, जिसकी आकृति हॉकी स्टिक का आभास कराते हुए टीम भावना और गतिशीलता को भी प्रतिबिंबित करती है। वहीं आधुनिक एवं अग्रसर स्वरूप वाला ‘L’ स्थिरता, नवाचार और निरंतर प्रगति का संदेश देता है।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए निदेशक (वित्त एवं मानव संसाधन) श्री बिक्रम घोष ने नई कॉर्पोरेट पहचान को WCL की कार्य संस्कृति, दूरदर्शी सोच एवं संगठनात्मक मूल्यों का सशक्त प्रतिबिंब बताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह नई पहचान कर्मचारियों, हितधारकों एवं संपूर्ण WCL परिवार में गर्व, एकता और नई ऊर्जा का संचार करेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि WCL परिवार का प्रत्येक सदस्य इस नई पहचान की भावना को अपने कार्यों में आत्मसात करते हुए कंपनी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

Related posts

NBCC bags construction projects worth Rs 9,445 crore

Newsmantra

PFC Group reported an increase of 26% in PAT of Rs. 18,905 crores Achieves impressive double-digit loan growth of 16%;

Newsmantra

ONGC Launches NETRA for Digital Transformation

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More