newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

आज प्रत्येक क्षेत्र में आपको लाभ मिलने का योग है

🙏🏻 दैनिक 🌸राशीफल 🙏🏻
मेष:
आज चंद्रमा का संचार दिन-रात वृश्चिक राशि में होगा। इस राशि में चंद्रमा के साथ गुरु भी मौजूद होंगे। इन दोनों ग्रहों के संयोग से गजकेसरी योग बना रहेगा। इस शुभ योग में गुरुवार का दिन आपका कैसा गुजरेगा देखिए।मेष राशि – मेष राशि वालों को आज अधिक परिश्रम करना होगा लेकिन लाभ की स्थिति कमजोर रहेगी। घर-परिवार के कार्यों में भी कुछ बाधाएं आ सकती हैं। धैर्य बनाए रखें। सफलता आपकी मेहनत पर निर्भर करेगी। वाहन चलाते हुए सावधानी बरतने की सलाह है। शारीरिक रूप से आज कुछ थकान महसूस कर सकते हैं। भाग्‍य 54 फीसदी आपके साथ है।
वृषभ:
कलात्मक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। पारिवारिक जीवन आनंदपूर्ण रहेगा, जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। शाम के समय किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। धन प्राप्ति का संयोग बना हुआ है। शेयर में निवेश करने के लिए भी दिन अच्छा। वैसे सोच-समझकर और मार्केट वैल्‍यू पता करके ही निवेश करें। भाग्‍य 89 फीसदी मेहरबान रहेगा।
मिथुन:
आज सुबह से ही आपको घर-परिवार और कार्यक्षेत्र में तमाम जिम्‍मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। आपका व्‍यवहार आपको सभी के बीच लोकप्रिय भी बनाता है कि आप किसी भी जिम्‍मेदारी को लेने से पीछे नहीं हटते। हो सकता है कि रोज की अपेक्षा आज ज्‍यादा ही संघर्ष करना पड़े। शाम तक आपको बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। भाग्‍य 95 प्रतिशत साथ है।
कर्क:
आज दिन की शुरुआत से ही जिम्मेदारियों को पूरा करने में व्यस्त रह सकते हैं। बुद्धि-विवेक से सफलता आज आपके कदम चूमेगी। परिवार के साथ आनंद के पल बिताएंगे। मनोरंजन और आमोद-प्रमोद के लिए समय निकाल पाएंगे। दिन कुल मिलाकर सुखद रहेगा। भाग्य 85 प्रतिशत आपके साथ है।
सिंह:
स्वास्थ्य नरम रहेगा। अकारण ही आप चिंतित रहेंगे। दिन भर उलझन की स्थिति रहेगी। थकान महसूस करेंगे। वाणी और व्यवहार के कारण वाद-विवाद हो सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। सहकर्मियों से अधिक उम्मीद ना रखें। नया काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। भाग्य 59 प्रतिशत तक साथ देगा।
कन्या:
आज सभी कार्य सरलतापूर्वक हल होंगे। कार्यक्षेत्र हो या पारिवारिक जीवन सभी जगह अनुकूलता का अहसास होगा। सरकारी क्षेत्र से जुड़े कार्य पूरे होंगे। व्यापारियों को आज शाम तक अच्छा मुनाफा मिल सकता है। नौकरी प्राप्ति का प्रयास सफल होगा। अधिकारी मेहरबान रहेंगे। भाग्य 99 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
तुला:
आज का दिन आपके लिए तमाम शुभता लेकर आया है। आज आप धन प्राप्ति के लिए जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको लाभ होने का योग है। लंबे समय से किसी कार्य को पूरा करने का प्रयास आज सफल होता नजर आएग। छात्रों का प्रदर्शन बेहतर होगा। भाग्‍य 95 फीसदी आपके साथ है।
वृश्चिक:
आपकी राशि में गजकेसरी योग बना है। आज आप उर्जा और उत्साहित से भरपूर रहेंगे। जोखिम लेने से बचें। परिवार में आनन्द और उल्लास का माहौल रहेगा। किसी से भावनात्मक संबंध जुड़ सकते हैं। कम प्रयास में ही आपको अधिक सफलता मिलेगी। भाग्य 99 प्रतिशत तक साथ देगा।
धनु:
स्वास्थ्य नरम रहेगा। दिन की शुरुआत सुस्त रहेगी। मन अशांत रहेगा। उतावलेपन में कोई भी निर्णय ना लें। जल्दबाजी में काम निबटाने का प्रयास कष्टकारी हो सकता है। अनावश्यक खर्च से बचें। कारोबार के मामले में दिन सामान्य दिनों से कमजोर रहेगा। भाग्य 65 प्रतिशत तक साथ देगा।
मकर:
बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा। आज प्रत्येक क्षेत्र में आपको लाभ मिलने का योग है। घर से लेकर कार्यालय तक, विद्यार्थियों से लेकर व्यापारियों तक सभी को लाभ ही लाभ मिलेगा। अधिकारीगण आपके काम की तारीफ कर सकते हैं, इससे मन प्रसन्न रहेगा। भाग्य 87 प्रतिशत तक साथ देगा।
कुंभ:
आज दिनभर व्यस्तता रहेगी। तरोताजगी के साथ कार्यक्षेत्र में जुटे रहेंगे, जिसका सुखद परिणाम शाम तक आपको मिल जाएगा। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। जीवनसाथी को उनके काम में सहयोग कर सकते हैं। कुछ जरूरी खर्चे भी आज होंगे। भाग्य 76 प्रतिशत तक साथ देगा।
मीन:
आज भाग्य के साथ ही आपको कर्म पर भी भरोसा करना होगा। परिश्रम के अनुसार आपको सफलता मिलेगी। बीते 2 दिनों के मुकाबले आज का दिन अच्छा गुजरेगा। स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति दोनों अच्छी रहेगी। घर परिवार के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। महत्वपूर्ण काम के लिए जाना है तो आज घर से जल्दी निकलें। भाग्य 69 प्रतिशत तक साथ देगा।

🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹

Related posts

Minister P.A. Mohamed Riyas highlights approval of ₹100 cr “Sargaalaya Global Gateway to Malabar Cultural Crucible” project

Newsmantra

आपकी उम्मीद एक महक से भरे हुए ख़ूबसूरत फूल की तरह खिलेगी

Newsmantra

Colors Kannada’s ‘Namma Desha, Namma Hemme’ Adds Glitz To Independence Day Celebrations Across The State

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More