newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Political

महिलाओं को आत्म निर्भर बना रही है मोदी-मनोहर सरकार: नायब सैनी

महिलाओं को आत्म निर्भर बना रही है मोदी-मनोहर सरकार: नायब सैनी

स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में सैंकड़ों महिलाओं ने लिया हिस्सा

नायब सैनी, सांसद संगीता यादव, सुधा यादव, विपुल गोयल ने कार्यशाला को किया संबोधित

नमो एप से ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोड़ने की जानकारी भी दी गई

हर साल 2 करोड़ लखपति दीदी बनाना प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्यरू नायब सैनी

गुरुग्राम, 17 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा है कि  शक्ति वंदन अभियान के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मोदी-मनोहर सरकार तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के विकास के लिए मोदी सरकार और मनोहर सरकार ने विशेष  कल्याणकारी योजनाएं बनाई हैं, जिनका लाभ उठाकर लाखों महिलाएं सशक्त हुई हैं।
नायब सैनी बुधवार को गुरुग्राम के गुरुकमल कार्यालय में शक्ति वंदन एसएचजी व एनजीओ से संपर्क अभियान को लेकर आयोजित प्रदेशस्तरीय कार्यशाला में बोल रहे थे।  इस कार्यशाला में पार्टी के  विस्तार के लिए अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूहों तक पहुंचने की रणनीति भी बनाई। इस कार्यशाला में प्रदेश के स्वयं सहायता समूहों की सैंकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।

प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य हर वर्ष दो करोड़ लखपति दीदी बनाना है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सही मायने में मातृ शक्ति को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत करने का काम किया है। यहां श्री सैनी ने कांग्रेस को भी घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सिर्फ कोरी बातें की, धरातल पर कोई काम नहीं किया। प्रदेश अध्यक्ष ने शक्ति वंदन पर हुई प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में उपस्थित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से आगामी कार्य योजनाओं पर  चर्चा हुई है। महिलाएं कैसे आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत हो सकती है, इसके लिए सांसद संगीता यादव ने जरूरी टिप्स दिए और महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के बारे में महत्पूर्ण जानकारियां दी है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के समय में हरियाणा में लगभग 1200 हेल्फ सेल्फ ग्रुप थे। प्रधानमंत्री मोदी की सोच और नीतियों का परिणाम है कि आज हरियाणा में 59 हजार हेल्फ सेल्फ ग्रुप खड़े हो गए हैं। मोदी सरकार ने गरीब महिलाओं को पीएम आवास के तहत पक्के मकान दिए, हर घर नल से स्वच्छ जल दिया और उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर दिए। हरियाणा में 15 हजार महिलाओं को ड्रोन की ट्रेनिंग दी गई, जिससे महिलाएं अब ड्रोन के माध्यम से अपने खेतों में खाद डालने के साथ-साथ अन्य काम करने में भी दक्ष हो चुकी हैं। महिलाएं काम करते हुए अपने परिवार को आगे बढ़ा सके, इसके लिए बिना ब्याज के लोन दिया जा रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा की बेटियां पढ़ लिखकर कामयाब हो, इसके लिए मनेाहर सरकार ने जबरदस्त काम किए हैं। गरीब घर की बेटियों की पढ़ाई का खर्चा अब मनोहर सरकार उठा रही है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने हरियाणा से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं अभियान की शुरूआत की थी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल सरकार ने इस क्षेत्र में मजबूती से काम किया। महिलाओं को सरलता से न्याय मिल सके, इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पहली बार हरियाणा में महिला थाने खोले और दुर्गा वाहिनी के जरिए महिलाओं को सुरक्षित किया।
केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य डा. सुधा यादव, प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष यादव, कार्यक्रम के संयोजक व पूर्व मंत्री विपुल गुप्ता, सांसद संगीता यादव, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता दांगी, प्रतिभा सुमन, सुमित्रा चौहान, मीना परमार, नमो एप के राष्ट्रीय संयोजक कुलजीत चहल ने भी नमो ऐप के बारे में तकनीकी जानकारी उपस्थित महिलाओं को दी। 

Related posts

Parrikar son claim for PANAJI seat

Newsmantra

Relaxation in visa and travel restrictions

Newsmantra

Clashes At Farmers’ Protest Site in Dehli borders

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More