newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Health

मेडिकल ऑफिसर को बीडब्ल्यूजी के इंफोर्समेंट की जिम्मेदारी

मेडिकल ऑफिसर को बीडब्ल्यूजी के इंफोर्समेंट की जिम्मेदारी

– निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सेनेटरी इंस्पेक्टरों के नंबर भी किए सांझा

29 अगस्त, मानेसर। मानेसर नगर निगम क्षेत्र में बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को निगम आयुक्त अशोक कुमार गर्ग ने सेनिटेशन विंग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर अपना मोबाइल नंबर आमजन के साथ साझा करें। सफाई संबंधी शिकायतों का निवारण तय समय में करें। इसके अलावा मानेसर निगम क्षेत्र में स्थित बल्क वेस्ट जेनरेटर्स (बीडब्ल्यूजी) के इंफोर्समेंट के काम का जिम्मा मेडिकल  ऑफिसर  को सौंपा।

निगम आयुक्त अशोक गर्ग ने सेनिटेशन विंग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सफाई का काम करने वाली एजेंसी के कामों की फिजिकल माॅनिटरिंग सुनिश्चित करें। कूडा उठाने वाली गाड़ियां जीपीएस सिस्टम से लैश होनी चाहिए। स्वीपिंग मशीन की निगरानी भी की जानी चाहिए। सेनिटेशन अधिकारी निगम क्षे़त्र में शामिल सभी गांवों के पूर्व और निवर्तमान सरपंचों के अलावा पूर्व के पंचायत सदस्यों के मोबाइल नंबर को सिटीजन ग्रुप बनाकर उसमें शामिल करें ताकि क्षेत्र में साफ-सफाई से संबंधित कोई भी शिकायत की जा सके।

एसएसआई विजय कौशिक ने बताया कि एनजीटी व ठोस कचरा प्रबंधन नियम 2016 के अनुसार जो सोसाइटी या संस्थान एक दिन मे 50 किलोग्राम से ज्यादा कूडा, कचरा पैदा करता है, तो उसे बीडब्ल्यूजी की श्रेणी में रखा जाता है। बीडब्ल्यूजी को नियम अनुसार कूडे को अपने संस्थान में ही निपटान किया जाना अनिवार्य है। यदि कोई ऐसे संस्थान इन नियमों का पालन नहीं करते पाए जाते तो उनपर चालान आदि की कार्रवाई की जाती है।

इन नंबरों पर करें सफाई से संबंधित शिकायत
नगर निगम के सीनियर सेनेटरी इंस्पेक्टर विजय कौशिक ने बताया कि मानेसर नगर निगम क्षेत्र को 7 जोन में बांटा गया है। इसमें सफाई के लिए एक निजी एजेंसी को काम सौंपा गया है। एजेंसी की ओर से सफाई से संबंधित शिकायत दर्ज करवाने के लिए मोबाइल नंबर जारी किए गए है। 7428860890, 9821501540 पर काॅल करके या व्हाट्सएप पर लोकेशन,फोटो भेजकर शिकायत कर सकते है। इसके अलावा निगम के सेनिटरी इंस्पेक्टरों की जोन वाइज ड्यूटी लगाई गई है। जोन 1,2 में एसआई मनोज कुमार 94666522700, जोन 3,4 में एसआई सुमित हुड्डा 8929292935 और जोन 5,6 और 7 में एसआई सुमित कुमार के मोबाइल नंबर 7206596502 पर काॅल या व्हाट्सअप करके कूडे, साफ- सफाई संबंधी शिकायत की जा सकती है।

Related posts

HealthPlix Transforms Healthcare with H.A.L.O: The AI Solution Revolutizing Doctor-Patient Conversations

Newsmantra

Against all odds: The remarkable recovery of a Sundarbans’ resident from a devastating tiger attack

Newsmantra

Strides receives USFDA approval for Fluoxetine Tabs 60 mg; Expanding the Product’s Availability Across Strengths

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More