newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Government- press- releaseGovt. Mantra

गांधी सेतु से भी जुड़ेगा गंगा मरीन ड्राइव, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिये निर्देश

गांधी सेतु से भी जुड़ेगा गंगा मरीन ड्राइव

पटना। पटना के लोगों को सुकून के दो पल देने के लिए बने गंगा मरीन ड्राइव (जेपी गंगा पथ) का जायजा लेने बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद पहुंच गये। वहां चल रहे निर्माण कार्य को देखा और गांधी सेतु से जेपी गंगा पथ की कनेक्टिविटी पर जोर दिया। अधिकारियों को निर्देश दिया कि गायघाट के पास निर्माण कार्य में तेजी लाएं। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री ने एनएच-19 तक की सड़क कनेक्टिविटी का भी जायजा लिया।
इस दौरान अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि जेपी गंगा पथ के बचे हुए निर्माण कार्य को जल्द पूरा करें ताकि लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी ना हो। जेपी गंगा पथ आम बोलचाल की भाषा में गंगा मरीन ड्राइव के नाम से जाना जाता है। मुख्यमंत्री ने जेपी गंगा पथ परियोजना के गायघाट के पास चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और वहां कराये जा रहे निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने मुख्यमंत्री को बताया कि जेपी गंगा पथ का गायघाट तक निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द ही कार्य पूरा कर लिया जायेगा। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि जेपी गंगा पथ के बचे हुए निर्माण कार्य को जल्द पूरा करें ताकि यह गांधी सेतु से जुड़ सके। अधिकारियों से मुख्यमंत्री ने कहा कि जेपी गंगा पथ का गायघाट के पास गांधी सेतु से भी बेहतर कनेक्टिविटी करायें ताकि गांधी सेतु से जेपी गंगा पथ का संपर्क हो सके। यहां से मुख्मयंत्री जेपी सेतु होते हुए एनएच-19 की कनेक्टिविटी का जायजा लेने निकल पड़े। जेपी सेतु होते हुए बाकरपुर (सोनपुर) के पास एनएच-19 की कनेक्टिविटी की गई है। इससे छपरा और हाजीपुर जाने के लिए लोगों को सुगम मार्ग उपलब्ध हुआ है। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान कहा कि उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार की संपर्कता और बेहतर करने के लिए पथ निर्माण और पुल निर्माण के कई कार्य कराये गये हैं। पटना से बाहर आने-जानेवाले लोगों का संपर्क और सुलभ बनाने के साथ-साथ पटना शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए कई महत्वपूर्ण पथ परियोजनाओं पर काम चल रहा है। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक भी उनके साथ थे।

Related posts

पुणे हवाई अड्डे पर उड़ान यात्री कैफे” का शुभारंभ 

Newsmantra

बिहार में चौथे कृषि रोडमैप का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया शुभारंभ

Newsmantra

NBCC Senior Executive Director Dr. Mahesh Chand Bansal Honoured with Bharat Gaurav Rashtriya Puraskar 2026

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More