newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
PSU Mantra

सीबीआई ने बीएसएनएल के 21 अधिकारियों पर दर्ज किया केस, 25 स्थानों पर ली गई तलाशी

सीबीआई ने बीएसएनएल के 21 अधिकारियों पर दर्ज किया केस, 25 स्थानों पर ली गई तलाशी

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने असम के एक पूर्व महाप्रबंधक सहित बीएसएनएल के 21 अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बीएसएनएल, असम सर्किल, गुवाहाटी की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। आरोप लगाया गया कि लोकसेवकों ने ठेकेदार और अन्य के साथ साजिश रचकर ऑप्टिकल फाइबर बिछाने के टेंडर की शर्तों का उल्लंघन किया।

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद असम, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और हरियाणा राज्यों में आरोपियों के कार्यालयों और आवासीय परिसरों सहित 25 स्थानों पर शुक्रवार को तलाशी ली गई, जिसमें भ्रष्टाचार से जुड़ी सामग्री बरामद हुई है। .

सीबीआई ने जोरहाट, सिबसागर, गुवाहाटी और अन्य स्थानों पर एक पूर्व महाप्रबंधक, उप महाप्रबंधक, सहायक महाप्रबंधक और मुख्य लेखा अधिकारी सहित बीएसएनएल असम सर्किल के अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अधिकारियों ने कहा कि प्राथमिकी में एक निजी व्यक्ति के नाम का भी उल्लेख है।

सीबीआई के एक प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा कि आरोप लगाया गया है कि ठेकेदार को ओपन ट्रेंचिंग पद्धति के माध्यम से राष्ट्रीय ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क केबल बिछाने के लिए 90,000 रुपये प्रति किमी की दर से काम करने का आदेश दिया गया था।

Related posts

IREDA Marks New Year 2026 with Employee Get-Together and Growth Outlook

Newsmantra

Capacity Building Commission signs MoU with Himachal 

Newsmantra

Fueling Purpose, Powering Progress: Women in PSUs Lead with Resilience

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More