newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

भाग्य आज आपका साथ देने के लिए बेताब है

मेष:
आज का राशिफल 17 मार्च मंगलवार को चंद्रमा का संचार दिन रात गुरु की राशि धनु में हो रहा है। इस राशि में चल रहे चंद्रमा का केतु, मंगल और गुरु से संयोग हुआ है। ऐसे में जहां एक तरफ ग्रहण योग बना है वहीं दूसरी ओर गजकेसरी योग भी है। ऐसे में कुछ राशियों के लिए तो दिन बेहद शुभ रहेगा लेकिन कुछ लोगों को कठिनाइयों का सामना करना होगा। देखिए आज सितारे आपके लिए क्या कह रहे हैं… आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। आज पूरा दिन मन अशांत हो सकता है। मानसिक उलझनों के कारण किसी कार्य में मन नहीं लगेगा। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। स्वास्थ्य के प्रति भी विशेष सावधानी बरतें, जिसके कारण कोई भी कार्य करने का उत्साह मंद हो सकता है। संतान के संबंध में समस्या आ सकती है। भाग्य 60% साथ देगा।
वृषभ:
आपका प्रयास आज रंग लाएगा और शुभ समाचार मिलेगा। नए अवसर जीवन में परिवर्तन लाएंगे। अपनों का सहयोग मिलेगा, मित्र भी साथ देंगे। रुके हुए कार्य पूर्ण कर लेना आज बेहतर है। सभी इच्छाएं आज शीघ्र पूर्ण होंगी। व्यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा। शत्रु पक्ष निर्बल रहेगा। मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। भाग्य 75% तक साथ देगा।
मिथुन:
आपके अटके और अधूरे काम पूर्ण हो सकते हैं। सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होगी। अचानक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा, अल्प प्रयासों से यश मिलेगा। जिन लाभों से आप वंचित रह गए थे उन्हें भी आप पा सकते हैं। बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी। धर्म-अध्यात्म की ओर रुचि रहेगी। भाइयों के बीच में प्रेम बढ़ेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। भाग्य 80% तक साथ देगा।
कर्क:
आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। व्यापार में की गई साझेदारी से लाभ न के बराबर होगा। अपने परायों सा व्यवहार करेंगे। शारीरिक अस्वस्थता सम्भव है, विवाद से बचना श्रेयस्कर है। मन अस्थिर रहेगा। यात्रा में असुविधा हो सकती है। मानसिक शांति के लिए गुरु मंत्र का जप करें। परिजनों के साथ वाद-विवाद ना हो, ध्यान रखें। भाग्य 60% साथ देगा।
सिंह:
आज का दिन मिश्रित फलकारक होगा। अशुभ समाचार मिलने से मानसिक तनाव हो सकता है। अप्रिय घटना के योग बन रहे हैं। सोच-समझकर ही यात्रा एवं कार्य-व्यवहार करें। साधु-संतों का आशीर्वाद मन में उर्जा का संचार करेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। अपनी कीमती चीजों का ध्यान रखें, खोने का भय है। प्रिय वस्तु की हानि हो सकती है। भाग्य 55% तक साथ देगा।
कन्या:
आज आत्मविश्वास एवं पराक्रम में वृद्धि के कारण सफलता आपको प्राप्त होगी। मेहनत के अनुपात में लाभ अवश्य प्राप्त होगा। आज आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। प्रतिस्पर्धियों पर आप विजय प्राप्त कर सकेंगे। विदेश में रहने वाले मित्रों और स्वजनों का समाचार आपको भाव-विभोर कर देगा। भाग्य 78% तक साथ देगा।
तुला:
प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। आज परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के विशेष योग बन रहे हैं। उच्च पदाधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। सरकारी निर्णय आपके पक्ष में आने से आनंदित होंगे। गृहस्थजीवन में सुख-शांति रहेगी। नए कार्यों का आयोजन हाथ में लेंगे। अधूरे कार्य पूरा कर सकेगें। भाग्य 85% साथ देगा।
वृश्चिक:
समस्याएं आज सुलझने लगेंगी। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग एवं कार्य करने के लिए उत्साह बना रहेगा। कार्य में सफलता की प्रबल संभावना है। किसी रमणीय स्थल पर पर्यटन का आयोजन होगा। मध्याह्न के बाद स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिजनों के लिए खर्च करने का प्रसंग उपस्थित हो सकता है। भाग्य 68% साथ देगा।
धनु:
पूर्व अर्जित मान-सम्मान एवं लाभ बरकरार रखने के लिए आज आपको समझकर कार्य करना पड़ेगा। अनावश्यक खर्च से बचें। दोपहर से कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। रक्तचाप व उदर विकार परेशान कर सकता है। मित्रों और स्नेहीजनों से उपहार मिलेगा। परिजनों और मित्रों के साथ आनंददायी क्षण बिताएंगे। भाग्य 70% साथ देगा।
मकर:
आज मां लक्ष्मी की कृपादृष्टि आप पर बनी रहेगी। दिन मंगलमय बीतेगा। विशेष लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यों की पूर्णता होगी। जोखिमपूर्ण निवेश में भी लाभ होगा। व्यापार में बढ़ोतरी के लिए परिजन काम आएंगे। शत्रु पक्ष कमजोर होगा और दैनिक कार्यों की गति अनुकूल रहेगी। बौद्धिक प्रवृत्तियां या चर्चा में भाग लेना आपको पसंद आएगा। भाग्य 82% साथ देगा।
कुंभ:
आज दिनभर कार्य की व्यस्तता रहेगी। मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी। पूजा-पाठ से मन प्रसन्न रहेगा। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं सहयोग प्राप्त होगा। शुभ समाचार प्राप्त होगा। मित्रों, सगे-संबंधियों और बुजुर्गों की तरफ से लाभ प्राप्ति के संकेत हैं। सामाजिक समारोह, पर्यटन जैसे प्रसंगों में जाएंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे। भाग्य 75% साथ देगा।
मीन:
भाग्य आज आपका साथ देने के लिए बेताब है। अध्यात्मिक सुख एवं सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। नए अवसर प्राप्त होंगे। परिजनों के साथ सुरुचिपूर्ण भोजन का आनंद उठाएंगे। मित्रों के साथ बाहर घूमने जाने का आयोजन होगा। दांपत्य जीवन आनंददायक होगा। उपहार और धन की प्राप्ति होगी। भाग्य 78% साथ देगा।

🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936
9833148857
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

Related posts

Salman Khan and Hrithik Roshan cancel tours

Newsmantra

आज आप अपने आप में ही मस्त रहेंगे

Newsmantra

Whitefield Art Collective inaugurated its eighth edition

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More