newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ और सुखद है

Horoscope Today,
मेष:
13 अक्टूबर मंगलवार को चंद्रमा का संचार दिन रात सिंह राशि में हो रहा है। इस राशि में शुक्र पहले से विराजमान हैं जिससे शुक्र और चंद्रमा का शुभ संयोग बना है। इससे सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ और सुखद है। अन्य सभी राशियों के लिए आज दिन कैसा रहेगा, जानिए क्या कहते हैं किस्मत के सितारे। आज ग्रह योग बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए कोई विशेष प्रकार की व्‍यवस्‍था बनाने में बीतेगा। आज लोगों के प्रति आपकी सोच में बदलाव आ सकता है। किसी के प्रति आपके मन में आकर्षण की भावना बढ़ सकती है। आज का दिन व्‍यस्‍त जरूर रहेगा, लेकिन साथ ही प्रसन्‍नता भी रहेगी। कोई भी नया काम सावधानी के साथ नफा और नुकसान सोचने के बाद ही करें तो सही रहेगा। आज भाग्‍य 80 फीसदी आपका साथ देगा।
वृषभ:
आज आपके ग्रहों की शुभ दशा को देखकर लग रहा है कि आपका दिन बहुत ही अच्‍छा गुजरने वाला है। परिवार के लोग आपका साथ देंगे और आपकी हर बात को समझेंगे। आज के दिन आपको समाज में भी सम्‍मान मिलेगा और प्रतिष्‍ठा में वृद्धि होगी। धन संपत्ति के मामले में आपको लाभ होगा। व्‍यवसाय में आज के दिन प्रगति होगी और आप कोई नई डील कर सकते हैं। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।
मिथुन:
आज आपके लिए ऐसी स्थिति बन रही है कि आपको बहुत दौड़भाग करनी पड़ सकती है। पत्‍नी के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर आप खासे परेशान हो सकते हैं और परिवार के लोगों से किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। आज संभव है कि आपके घर पर कुछ मेहमान आकर डेरा डाल लें। इससे आप कुछ असहज हो सकते हैं और किसी वजह से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। आज भाग्‍य 55 फीसदी साथ देगा।
कर्क:
आज आपके राशि स्‍वामी की शुभ दशा बता रही है कि आपको उत्‍तम संपत्ति की प्राप्ति होगी। संतान की ओर से भी शुभ समाचार प्राप्‍त होगा। कारोबार में प्रगति होगी और अपनों का साथ मिलेगा। परिवार में आमोद प्रमोद का वातावरण रहेगा। बहुत समय से रुके हुए किसी कार्य को बनाने की चेष्टा करेंगे और उसमें सफलता मिलेगी। आज पत्‍नी के साथ प्रेम में बढ़ोत्‍तरी होगी। आज भाग्‍य 90 फीसदी साथ देगा।
सिंह:
आज आपके लिए भाग्‍य में वृद्धि का दिन है। शुक्र का आज आपको साथ मिल रहा है। इससे आपके बिजनस में बढ़त होगी और दांपत्‍य जीवन में भी सुख की वृद्धि होगी। व्यापार में निकटवर्ती सहयोगी के प्रति सच्ची निष्टा और सुमधुर वाणी रखने से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में छात्रों को सफलता मिलेगी। मन में सच्‍ची श्रद्धा रखने से आज आपका मन धार्मिक कार्यों में भी लगेगा और आपको संतुष्टि की प्राप्ति होगी। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।
कन्या:
आज कुछ लोग आपसे मदद की उम्‍मीद कर सकते हैं और आप उनकी मदद के लिए सदैव तैयार भी रहेंगे। किसी अपने से आपको आज अच्‍छी बातें सीखने को मिल सकती हैं। आज आपका झुकाव आध्‍यात्‍म की ओर बढ़ेगा। आज नौकरी के क्षेत्र में या फिर व्‍यापार में भी आपकी प्रगति हो सकती है। बहस और किसी भी प्रकार के टकराव से बचें। आज किसी को रुपये उधार न दें आपका पैसा वापस मिलने में परेशानी हो सकती है। आज भाग्‍य का साथ 87 फीसदी तक मिलेगा।
तुला:
आज आपका दिन संतोषजनक निकलेगा और आपको चारों ओर से मदद प्राप्‍त होगी व आपको भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा। आज आपको कहीं से उपहार और सम्‍मान की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने बिगड़े हुए काम ठीक कर पाएंगे और समय का पूरा लाभ ले पाएंगे। किसी मित्र या करीबी के सहयोग से आज आप अच्‍छी योजनाएं बनाने में सफल रहेंगे और उन पर अमल के बारे में भी सोच सकते हैं। आज भाग्‍य 90 फीसदी साथ देगा।
वृश्चिक:
आज चंद्रमा के शुभ योग में मौजूद होने की वजह से आपके सभी कार्य कम मेहनत में आसानी से बन जाएंगे और मन प्रसन्‍न रहेगा। आज दिन कुछ अधिक व्‍यस्‍त रहने की वजह से आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है। किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी। आपके मौज बहार के दिन आने वाले हैं और आपको भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा। शाम के वक्‍त मनपसंद भोजन मिलने से मन प्रसन्‍न रहेगा। आज भाग्‍य 92 फीसदी साथ देगा।
धनु:
आज के दिन आपको अपनी समस्‍याओं से छुटकारा मिलेगा और कोर्ट कचहरी के मामले में भी आज आपकी विजय होगी व अन्‍य सरकारी कार्य भी आपके पूर्ण होंगे। चन्द्रमा भी आज अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति कराकर कोषवृद्धि कर सकता है। आपको अपने बलबूते ही अपनी समस्‍या का निकालने की जरूरत है और तब ही आपके आत्‍मविश्‍वास में वृद्धि होगी और आपका मन प्रसन्‍न रहेगा। आज भाग्‍य 83 फीसदी साथ देगा।
मकर:
आज का दिन दूसरे लोगों के लिए परोपकार करने और भागदौड़ में बीतेगा। किसी बात को लेकर आपके घर में मनमुटाव हो सकता है। व्‍यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है। आज आपका फंसा पेमेंट मिल सकता है। शेयर आदि में पैसा लगाने के लिए समय अच्‍छा है। लाभ की पूरी उम्‍मीद है। आज दोपहर तक आप अपना बिखरा हुआ कारोबार सही तरीके से समेट लें, हो सकता है कि आगे समय न मिले। आज भाग्‍य 87 फीसदी साथ देगा।
कुंभ:
आज भाग्‍य आपका साथ देगा और आपके मन की सोची हुई बातें पूरी होंगी। आज आपकी धन और कीर्ति में वृद्धि होगी और दोस्‍तों से पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपके विरोधियों का अंत होगा और चारों से आपको अच्‍छे समाचार सुनने को मिलेंगे। आपके मन में प्रसन्‍नता और संतुष्टि का भाव रहेगा। कोई मामला जो लंबे समय से पेंडिंग था, उसमें आपको सफलता मिलने से हर्ष होगा। किसी प्रियजन के साथ आपकी मुलाकात आपका दिन बना देगी। आज भाग्‍य 90 फीसदी साथ देगा।
मीन:
आज आपके घर में शुभ प्रयोजन का आयोजन हो सकता है और संतान के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। छात्रों के लिए भी आज सफलता प्राप्ति का दिन है तो वहीं आप मांगलिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। इससे आपके भाग्‍य में भी वृद्धि होगी और घर का माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि व निकट की यात्रा संभव है। रात्रि का कुछ समय परिवार के साथ बिताएं तो अच्छा रहेगा। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

Related posts

Deepika ready to face music after JNU visit

Newsmantra

आज का राशिफल कर्क ज्यादा खाने से बचें

Newsmantra

JK Tyre Launches Advanced OTR Tyres for Mining Equipment at Bauma Conexpo 2024 

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More