newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

आज आपको अपनी प्रतिभा का लाभ मिलेगा

मेष:
5 मार्च गुरुवार को गुरु, मंगल, केतु धनु राशि में होंगे जबकि चंद्रमा एवं राहु मिथुन राशि होंगे। ऐसे में 5 ग्रहों के बीच दृष्टि संबंध बनेगा यानी ये सभी ग्रह एक दूसरे को देखेंगे। ग्रहों के इस गजब संयोग का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा देखिए क्या कहते हैं सितारे… मेष राशि वालों में आज आत्मबल और मनोबल भरपूर रहेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर होगा। कारोबार में लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। नए संपर्क भी आज बन सकते हैं जो लाभकारी रहेंगे। सलाह है कि अति उत्साह से बचें। भाग्य 89 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृषभ:
आज मन अशांत रहेगा, कई तरह के विचार आज मन को अशांत करेंगे। लेन-देन के कार्यों में आज सावधान रहें। धन निवेश के मामले में आपको जोखिम से बचना चाहिए। आज किसी को उधार न दें। आज दिए हुए धन को वापस मिलना कठिन होगा। भाग्य 65 प्रतिशत तक साथ देगा।
मिथुन:
आज का दिन अनुकूल है। निराशा को हावी ना होने दें, प्रयास कीजिए मेहनत का पूरा फल मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक पक्ष भी संतुलित रहेगा। पारिवारिक जीवन में प्रेम और तालमेल बढेगा। भाग्य 81 प्रतिशत तक साथ देगा।
कर्क:
आज मन अशांत और स्वास्थ्य नरम रह सकता है। आज खर्च की अधिकता रहेगी। गैर जरूरी खर्च होंगे। यात्रा में लाभ कम थकान और परेशानी अधिक होगी। खान-पान में लापरवाही से बचें। परिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए समय देना होगा। कारोबार के मामले में दिन लाभप्रद है। भाग्य 64 प्रतिशत तक साथ देगा।
सिंह:
आज का दिन उत्साहवर्धक है। आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा। समझदारी से निवेश करें, भविष्य में लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से तालमेल बढ़ेगा। मार्केटिंग के काम से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। परिवारिक जीवन में सहयोग मिलेगा।
कन्या:
आज आपका सितारा अनुकूल है। मेहनत का लाभ मिलेगा। पूर्व में किए गए काम का भी लाभ मिल सकता है। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। वाणी के प्रभाव और बुद्धि से लाभ प्राप्त करेंगे। कामकाज में आ रही बाधाएं दूर होंगी। भाग्य 72 प्रतिशत तक साथ देगा
तुला:
आज स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में प्रेम और तालमेल बढ़ेगा। दूर रह रहे संबंधियों से संपर्क हो सकता है। धर्म-कर्म में आपका रुझान अधिक रहेगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विरोधी परास्त होंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी। भाग्य 92 प्रतिशत तक साथ देगा।
वृश्चिक:
आज का दिन उतार-चढाव भरा रहेगा। परिश्रम अधिक और लाभ कम रहने से निराश हो सकते हैं। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। यात्रा के दौरान आपको सतर्क रहना चाहिए। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। अपरिचित लोगों से सतर्क रहना चाहिए। भाग्य 70 प्रतिशत तक साथ देगा।
धनु:
लव लाइफ में आपसी तालमेल बढ़ेगा। नए संबंधों की शुरुआत हो सकती है। अगर कोई नया रोजगार या योजना पर काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो इसके लिए दिन अच्छा है। धर्म-कर्म के कार्यों में आप भाग लेंगे। कोई पुण्य का काम भी आज कर सकते हैं। बच्चों के साथ भी आज अच्छा समय गुजरेगा। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ देगा।
मकर:
कोई नया काम या जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रभाव बढ़ेगा, शत्रु बलहीन रहेंगे। संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी, धैर्य से काम लें। स्वास्थ्य के मामले में जोखिम ना लें। खान-पान के मामले में लापरवाही से बचें। भाग्य 68 प्रतिशत तक साथ देगा।
कुंभ:
आज आपको अपनी प्रतिभा का लाभ मिलेगा और आपकी पहचान बनेगी। नई योजनाएं लाभ देंगी। कारोबार के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा। मनोरंजन पर धन खर्च होगा। यात्रा की योजना बनते-बनते आज अटक सकती है। किसी खबर से आनंद मिलेगा। भाग्य 64 प्रतिशत तक साथ देगा।
मीन:
क्रोध पर नियंत्रण रखें, वाद-विवाद से बचें। हो सके तो आज नया काम शुरू ना करें। जोखिमपूर्ण निवेश करने से बचें। मित्रों और संबंधियों से अधिक उम्मीद ना रखें। आज अपनी बुद्धि और लगन से काम में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। भाग्य 59 प्रतिशत तक साथ देगा।

🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936
9833148857
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

Related posts

कर्क: क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। राशिफल 10 जुलाई

Newsmantra

Celebrities Shared Glimpses Of The Mayhem Caused By The Heavy Rains

Newsmantra

NCPA announces the return of ‘Lok Gatha’- an initiative that invites tribal and folk-dance forms to the forefront

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More