newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

दैनिक राशिफल दिन बहुत अच्छा रहेगा

🙏🏻
Horoscope Today,
मेष:
6 नवंबर शुक्रवार कों चंद्रमा अपने मित्र बुध की राशि मिथुन में संचार करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर के प्रभाव से आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। मिथुन राशि वाले भी आज ग्रह योगों के शुभ प्रभाव से लाभ पाएंगे। अन्य राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है आइए देखें….
आज कुछ खास योग आपके लिए आज बड़ी डील करवा सकते हैं। आज आपको कहीं से सम्‍मान की प्राप्ति हो सकती है। भौतिक विकास का योग अच्छा है। चंद्रमा आज आपको लाभ देगा। इसके फलस्वरूप मंगलोत्सवों में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। समाज में शुभव्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। आज परिवार के मामले में आपको अच्‍छे अवसर प्राप्‍त होंगे। आज भाग्‍य 79 फीसदी साथ देगा।
वृषभ:
आज आपको किसी नए प्रॉजेक्‍ट में लाभ मिलेगा। आज किसी धार्मिक स्‍थल की यात्रा पर जाना आपको फायदा दे सकता है और मन प्रसन्‍न रहेगा। कानूनी विवाद में सफलता प्राप्‍त होगी। स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है। दिन के उत्तरार्द्ध में उलझनों के बावजूद पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में हर्ष का वातावरण मनोरथ सिद्धि होगी। कार्यालय में भी आपके अनुकूल वातावरण बनेगा। आज भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।
मिथुन:
आपके लिए आज का दिन काफी क्रिएटिव साबित हो सकता है। रचनात्‍मक किस्‍म के लोगों को आज लाभ होने की उम्‍मीद है। आपका आज का दिन कोई क्रिएटिव काम करने में पूरा बीत सकता है। जो काम आपको सबसे ज्यादा प्रिय है आज वही करने को मिलेगा। आज आप काफी चिल रहेंगे। नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी। साथी भी आपकी आज मदद करेंगे। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।
कर्क:
आज का दिन आपके लिए आज काफी उपयोगी साबित हो सकता है। तकदीर आपके साथ है और परिवार आपकी मदद के लिए खड़ा है। जो भी काम लगन के साथ करेंगे आज उसका फल उसी समय मिल सकता है। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी सहयोग करेंगे। रात्रि में किसी सामाजिक कार्यक्रम या फिर शादी विवाह में जा सकते हैं। आज भाग्‍य 90 फीसदी साथ देगा।
सिंह:
आज का दिन आपके लिए काफी व्‍यस्‍तता वाला हो सकता है। धर्म आध्यात्म के मामले में आपकी रुचि बढ़ेगी और पढ़ाई के मामले में आज आपको काफी लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी से किसी बात को लेकर आपकी अनबन हो सकती है। रात्रि का समय मंगलमय कार्यों में व्यतीत होगा। आज जीवनसाथी से आपके संबंध और मधुर होंगे, साथ ही वह आपकी बात को भी तवज्‍जो देंगे। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।
कन्या:
आज आपको लोगों के साथ थोड़ी सावधानी के साथ व्यवहार करने की जरूरत है। आस-पास के लोगों से टकराव की नौबत न आए इस बात का ध्यान रखें। क्रोध पर खास तौर पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्म विश्वास के साथ कार्य करें। रात्रि के समय स्थिति में सुधार होगा। आज भाग्‍य 76 फीसदी साथ देगा।
तुला:
आज का दिन आपके लिए खास रूप से लाभदायी होने वाला है। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। आपके किसी नए प्रॉजेक्‍ट पर अब काम शुरू हो सकता है। ज़मीन जायदाद के मामले में परिवार के कुछ लोग या फिर आपके आस-पास के ही कुछ लोग बड़ी परेशानी खड़ी कर सकते हैं। आज आपको वाहन भी संभालकर चलाने की जरूरत है। भाग्‍य आज 69 फीसदी साथ देगा।
वृश्चिक:
आपके लिए आज का दिन काफी मजबूत होगा। आज आपको दिनभर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यशील रहें और प्रयास करते रहें। परिवार में सुख शान्ति और स्थिरता का आनन्द उठाएं। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी। आज भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।
धनु:
आज के दिन आपको सामान्‍य तौर पर अधिक सावधान रहने की जरूरत है। बिजनस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठायें तो बड़ा लाभ होने की आशा है। लेकिन कोई भी निवेश करने से पहले सभी पहलुओं को एक बार जांच लेना जरूरी है। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आसपास है, उसे पहचानना आपके हाथ में है। आज भाग्‍य 76 फीसदी साथ देगा।
मकर:
आज का दिन आपके लिए सामान्‍य गुजरेगा और साझेदारी में किए गए काम में लाभ होने की उम्‍मीद है। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निबटाने का आज सुनहरा मौका है। हो सकता है आज आपको पुत्र-पुत्री के संबंध में कोई बड़ा फैसला लेना पड़े, लेकिन कई बार सोचने के बाद ही कोई बड़ा फैसला लें।। ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखें। कई प्रकार के काम एक साथ हाथ में आने से व्यग्रता बढ़ सकती है। आज भाग्‍ 60 फीसदी साथ देगा।
कुंभ:
आज का दिन वैसे तो आपके हित में है, लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में आपको परेशानी हो सकती है। मौसम परिवर्तन से शीतोष्ण विकार उत्पन्न हो सकते हैं। खान-पान में लापरवाही बिल्कुल न बरतें। व्यापार के मामले में दिन सुखद बीतेगा। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोचकर ही करें। आज किसी को पैसे भूलकर भी न उधार दें। वापस नहीं मिलने वाले। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।
मीन:
आज का दिन लाभदायी है और भाग्‍य आपका साथ दे रहा है। आप किसी मामले में मित्रों की मदद कर सकते हैं और इससे उनको लाभ होगा और आपको दुआएं मिलेंगी। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर रहेगा। परेशानियों को धैर्य और अपने मृदु व्यवहार से ठीक किया जा सकता है। अपनी बुद्धि का प्रयोग करके आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक कमी रही है। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

!! अवधूत चिंतन श्री गुरुदेव दत्त!!
।।ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः।।
🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

Related posts

On Jaya birthday, Abhishek miss Maa

Newsmantra

Sushant Singh Father Files Case Against Rhea

Newsmantra

आज का दिन मिश्रित फलकारक होगा

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More