newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

अपनी प्रतिभा का पूरा लाभ उठा सकते हैं

मेष:
आज चंद्रमा दोपहर के बाद कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। चंद्रमा का यह गोचर तुला राशि वालों को मानसिक रूप से बेचैन कर सकता है। आपके लिए यह गोचर कैसा रहने वाला है जानिए ऐस्ट्रॉलजर आशुतोष वार्ष्णेय से…कोई नया काम शुरू करना चाह रहे हैं तो आज दोपहर के बाद का समय आपके लिए अधिक अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी और साझेदारों से बेहतर सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में सुख और आनंद का अनुभव होगा। विवाह इच्छुकों की बात आगे बढ सकती है। भाग्य 72 प्रतिशत तक साथ देगा।
वृषभ:
आज आपको अपनी क्षमता और योग्यता को दिखना होगा तभी काम बनेगा। विरोधी मुखर हो सकते हैं, सतर्क रहें। आय और संपत्ति का लाभ मिलेगा। व्यवसाय में कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। पेट के ऊपरी भाग में कुछ परेशानी हो सकती है। भाग्य 60 प्रतिशत तक साथ देगा।
मिथुन:
आज आप अपनी प्रतिभा का पूरा लाभ उठा सकते हैं। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। मिजाज कुछ ज्यादा ही रोमांटिक रहेगा। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। बच्चों की ओर से खुशी मिल सकती है। मनोरंजन कार्य पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। भाग्य 88 प्रतिशत तक साथ देगा।
कर्क:
आज आपका मन बेचैन रह सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें, अनावश्यक वाद-विवाद से आपको दूर रहना चाहिए। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही से बचें। सुनी-सुनाई बातों पर आपको यकीन नहीं करना चाहिए। कार्यक्षेत्र में शांति और संयम बनाकर चलें। भाग्य 57 प्रतिशत तक साथ देगा।
सिंह:
आज आप जोश और उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। मान-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। भाई-बहनों से सहयोग और स्नेह प्राप्त होगा। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। धर्म-कर्म के काम में आपकी रुचि रहेगी। आर्थिक पक्ष अनुकूल रहेगा। भाग्य 70 प्रतिशत तक साथ देगा।
कन्या:
आज लेन-देन के कार्यों में आपको सावधान रहना चाहिए। आज किसी के साथ उधार लेन-देन ना करें, दिए हुए धन को वापस आने की संभावना कम है। सगे-संबंधियों के साथ तालमेल बनाकर रखें, मतभेद हो सकता है। भाग्य 54 प्रतिशत तक साथ देगा।
तुला:
आपकी राशि में दोपहर बाद चंद्रमा का संचार हो रहा है। मानसिक रूप से हलचल की स्थिति रहेगी, बड़े फैसले जल्दबाजी में ना लें। मौज-शौक के पीछे धन खर्च होगा। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशी रहेगी। भाग्य 83 प्रतिशत तक साथ देगा।
वृश्चिक:
आज आपको अपने खर्च पर नियंत्रण रखना होगा नहीं तो बजट बिगड़ सकता है। यात्रा में परेशानी अधिक लेकिन सफलता के मामले में निराश होंगे। योजना बनाकर काम करें नहीं तो असफल हो सकते हैं। सोच-समझकर ही कार्य व्यवहार करें। किसी सूचना से मन विचलित हो सकता है। भाग्य 58 प्रतिशत तक साथ देगा।
धनु:
आज आपका दिन उत्साहवर्धक रहेगा। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। मंदिर या किसी तीर्यस्थल की यात्रा कर सकते हैं। पिता और गुरुजनों से सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ देगा।
मकर:
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरी में उत्साह बना रहेगा और प्रदर्शन बेहतर होगा। व्यवसाय में भी अच्छा मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाग्य 87 प्रतिशत तक साथ देगा।
कुंभ:
सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। विरोधियों का पराभव होगा। यात्रा शुभ मंगलकारी रहेगी। धर्म-कर्म के प्रति आपका रुझान रहेगा। दूर रह रहे लोगों से आपका संवाद हो सकता है। भाग्य 70 प्रतिशत तक साथ देगा।
मीन:
आज आपको अपना काम संभलकर करना चाहिए। किसी प्रकार का जोखिम ना लें। यात्रा के दौरान आपको सावधान रहना चाहिए। वाहन धीमी गति से चलाएं। रिलेशनशिप के मामले में आपको संयम से काम लेना होगा। विवादित विषयों से दूर रहें। भाग्य 58 प्रतिशत तक साथ देगा।

🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

Related posts

कार्य-व्यवहार में लाभ होगा

Newsmantra

‘This is our World Cup’: Ben Stokes issues war cry after defeat to Australia

Newsmantra

India’s beauty lies in its cultural richness and multilingualism: Dr Birbal Jha

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More